दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने में हंगामा हो गया है. 3 मई की देर रात प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच नोक-झोंक भी हुई है. इसका वीडियो भी सामने आया है. मौके पर बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के सिपाही मौजूद हैं. एक पहलवान के सिर में भी चोट आई है.
जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने में आरोप है कि एक शख्स शराब के नशे में धुत्त होकर पहुंच गया. आरोप है कि शराब के नशे में धुत्त शख्स पहलवानों को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा. वीडियो में पहलवानों ने पुलिस-प्रशासन पर तमाशबीन बनकर देखते रहने का आरोप लगाया है.
वीडियो में एक पहलवान के सिर में चोट लगी भी नजर आ रही है. एक पहलवान अपना सिर कपड़े से दबाए भी नजर आ रहा है.
जंतर-मंतर पर हंगामा, पुलिस और धरना दे रहे पहलवानों के बीच नोक-झोंक
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने में हंगामा हो गया है. 3 मई की देर रात प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच नोक-झोंक भी हुई है. इसका वीडियो भी सामने आया है.,Jantar mantar live,Police and wrestler at jantar mantar,Police on jantar mantar,brij bhushan sharan singh,hindi news,indian wrestlers protest,indian wrestlers protest at jantar mantar,jantar mantar wrestlers protest,latest news,law and crime,law and crime network,vinesh phogat,wrestler protest,wrestlers protest india,wrestlers protest live,wrestlers protest news,जंतर मंतर से लाइव