देशभर में Mahashivratri का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है. मंदिरों में रुद्राभिषेक, भजन कीर्तन और शिव पार्वती विवाह की तैयारियां चल रही हैं. भक्तों में उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है.
इसी बीच Bihar से एक भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है. International Sand and Leaf Artist Madhurendra Kumar ने विश्व में बढ़ते युद्ध और अशांति के बीच Mahashivratri के अवसर पर भगवान शिव से World Peace की प्रार्थना की है.
Madhurendra Kumar ने लगभग 5 घंटे की मेहनत के बाद मात्र 3 सेंटीमीटर के पीपल के हरे पत्ते पर भगवान शिव और माता पार्वती की सूक्ष्म आकृति उकेरी. इस कलाकृति के साथ उन्होंने World Peace लिखकर वैश्विक शांति का संदेश दिया.
कलाकार ने कहा कि जैसे समुद्र मंथन के दौरान भगवान शिव ने विषपान कर सृष्टि की रक्षा की थी, वैसे ही आज मानवता को हिंसा और युद्ध से बचाने की आवश्यकता है. उनकी यह Leaf Art तेजी से social media पर viral हो रही है और लोग इसे खूब share कर रहे हैं.
Mahashivratri के इस पावन अवसर पर यह कलाकृति आस्था के साथ साथ विश्व शांति का सशक्त संदेश भी दे रही है.
#Mahashivratri #MadhurendraKumar #LeafArt #WorldPeace #ShivParvati #BiharNews #ArtNews #FestivalNews #ViralNews #BreakingNews
हमसे जुड़िए.
Facebook:
www.facebook.com/TV9BiharJharkhand
Instagram:
www.instagram.com/TV9biharjharkhand
Twitter:
twitter.com/TV9Bihar
@Associated Broadcasting Company Pvt Ltd