सब बर्बाद हो गया! 😭
दोस्तों, यह वीडियो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले एक बेहद प्रतिभाशाली मूर्तिकार नवीन कुमार जी का है. आगामी त्योहारों को देखते हुए वे पिछले 5 महीनों से दिन-रात अपने कारखाने में सुंदर मूर्तियाँ तैयार कर रहे थे. मूर्तियाँ लगभग पूरी तरह तैयार थीं, बस उन्हें अंतिम रूप देना बाकी था.
लेकिन बीती 10 जून की देर रात आए एक भयानक तूफान ने सिर्फ कुछ ही मिनटों में उनकी 5 महीने की कड़ी मेहनत और करीब ₹1,00000 (एक लाख रुपये) की लागत को मिट्टी में मिला दिया. एक छोटे कलाकार के लिए यह बहुत बड़ी रकम और कभी न पूरा होने वाला नुकसान है.
इस वीडियो को बनाने का हमारा मकसद सिर्फ इतना है कि यह बात स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों तक पहुँचे ताकि नवीन भाई को कुछ आर्थिक मदद मिल सके.
🙏 आप सभी से हाथ जोड़कर निवेदन है कि इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि एक कलाकार की कला और उसका घर डूबने से बच सके।
#SupportLocalArtists#Gorakhpur#Murtikar#ArtistPain#Heartbreaking#Shorts#ViralShorts#Trending#vinaymurtikar