हेलो दोस्तों कैसे हैं आप सब लोग आशा करते हैं आप लोग स्वस्थ मस्त होंगे आपका दोस्त अशोक अपना चैनल के माध्यम से नवयुवकों के विकास जीवन के लिए मैनेजमेंट की बात करती है साथ ही साथ हेल्थ एंड वेल्थ से रिलेटेड जागरूकता अभियान इस चैनल के माध्यम से आप लोग को दिया जा रहा है साथ ही साथ एक ऐसा संस्थान जो की नॉन गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन है non government organization hai जो की संपूर्ण भारत में युवाओं को लेकर एक ऐसा संगठन तैयार कर रही है जो की अपने साथ अपने इर्द-गिर्द के लोगों को संस्थान से जोड़कर विकास के रास्ते पर लाया जा सके और सरकार के द्वारा स्वास्थ्य विभाग में जो भी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं इसकी सीधी जानकारी हम इस चैनल के माध्यम से देने का प्रयास कर रहे हैं इसलिए हमारे चैनल से जुड़कर ज्यादा से ज्यादा अपना स्वास्थ्य का ख्याल रख पाएंगे और सरकार के चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में जो कि स्वास्थ्य से रिलेटेड हो उसकी जानकारी आप यहां से ले पाएंगे आशा करते हैं कि यह जानकारी आपके जीवन में एक सुख में एवं खुशहाल जिंदगी लाने के लिए कारगर सिद्ध होगा बहुत-बहुत धन्यवाद


NAVYUVAK VIKAS JEEVAN MANAGEMENT TRAINING

आज दिनांक 02/07/26 को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत, उपायुक्त महोदय एवम सिविल सर्जन सर के मार्गदर्शन एवं जिला यक्ष्मा पदाधिकारी के निर्देशानुसार आज माठकामा लादी पतरातु रामगढ़ में मुखिया प्रत्याशी के उपस्थिति में 💯 दिवसीय आयुष्मान आरोग्य शिविर कैंप कि आयोजन किया गया जिसमें सभी उच्च जोखिम वाले लोगों को बीपी, सुगर, हीमोग्लोबिन, एचआईवी जांच कराते हुए हैंड हेल्ड xray से 68 लोगों को छाती का x-ray किया गया एवं 46 संभावित टीबी लक्षण वाले लोगो का बलगम संग्रह किया गया ।
इस आयुष्मान आरोग्य शिविर में मुखिया प्रत्याशी, STS, STLS, CHO, AAM, S.S, SAHIYA, X-RAY TECHNICIAN, NIKSHAY VAHAN के driver एवं ग्रामीणलोगों लोगों को योगदान रहा...

4 days ago | [YT] | 1

NAVYUVAK VIKAS JEEVAN MANAGEMENT TRAINING

====================
*स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ समीक्षा बैठक का आयोजन।*
======================
================
*स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश; एएनसी, टीकाकरण और टीबी मुक्त अभियान सहित एनएचएम के कार्यों में प्रगति लाने पर दिया जोर।*
====================
रामगढ़: *स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मंगलवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।*

*बैठक के दौरान उपायुक्त ने सिविल सर्जन रामगढ़ से पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन और वर्तमान स्वास्थ्य सुविधाओं की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। उपायुक्त ने सदर अस्पताल, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शत-प्रतिशत साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया साथ ही चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की समय पर उपस्थिति की जांच करते हुए उपायुक्त ने बायोमेट्रिक अटेंडेंस और रोस्टर ड्यूटी को कड़ाई से लागू करने का निर्देश दिया।*

*आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि छूटे हुए सभी योग्य लाभुकों का कार्ड मिशन मोड में बनाना सुनिश्चित करें।*

*मातृत्व स्वास्थ्य और शिशु देखभाल कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने विशेष रूप से एएनसी (प्रसव पूर्व जांच) एवं डिलीवरी रिपोर्ट की कड़ाई से मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम (JSSK) के तहत मिलने वाली निःशुल्क दवाओं, भोजन और परिवहन सुविधाओं का जायजा लिया और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 24×7 आकस्मिक सेवाएं और प्रसव सुविधाएं बिना किसी बाधा के संचालित होनी चाहिए।*

*शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उपायुक्त ने समय पर संपूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य उप-केंद्रों और ग्रामीण स्तर पर कार्यरत सहियाओं को दिए गए टारगेट को समय सीमा के अंदर पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया, ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।*

*बैठक में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) की प्रगति की समीक्षा की गई, जिसके तहत सभी मरीजों के डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड और आभा (ABHA) आईडी निर्माण में तेजी लाने को कहा गया। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने एक्टिव केस फाइंडिंग (ACF) और मरीजों को दी जाने वाली निक्षय पोषण योजना की राशि ससमय भुगतान करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) एवं डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सोसाइटी (DHS) के माध्यम से संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, फंड के सदुपयोग और मानव संसाधन प्रबंधन की भी विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।*

*कुपोषण उन्मूलन की दिशा में हो रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने एमटीसी (मालन्यूट्रिशन ट्रीटमेंट सेंटर) केंद्रों में भर्ती बच्चों के उपचार की प्रगति रिपोर्ट ली। उन्होंने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग को आपसी समन्वय बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों से कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर केंद्र तक लाने और बेहतर डाइट चार्ट का पालन कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने सदर अस्पताल के ब्लड बैंक को और अधिक सक्रिय बनाने तथा जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता हमेशा सुनिश्चित रखने की बात कही।*

*बैठक के दौरान मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त श्री आशीष अग्रवल , सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारियों, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों सहित अन्य संबंधित विभागों के कर्मी उपस्थित थे।

3 weeks ago | [YT] | 0

NAVYUVAK VIKAS JEEVAN MANAGEMENT TRAINING

================
*रामगढ़ में 'चुप्पी तोड़ो अभियान' के तहत उपायुक्त की अध्यक्षता में जिलास्तरीय कार्यशाला सह शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।*
====================
*मासिक धर्म से जुड़ी रूढ़िवादिता को खत्म करने के लिए अधिकारियों ने साझा किए विचार, सैनिटरी पैड्स का हुआ वितरण।*
====================
रामगढ़: *बुधवार को समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में 'चुप्पी तोड़ो अभियान' के तहत एक विशेष कार्यशाला सह शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।*

*कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री ऋतुराज ने कहा मासिक धर्म कोई बीमारी या शर्म का विषय नहीं बल्कि यह मातृत्व और जीवन की नींव है। चुप्पी तोड़ो अभियान का असली मकसद उस चुप्पी को तोड़ना है जो महिलाओं के स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाती है। जब हमारी सहिया और सेविका बहनें हर घर में खुलकर बात करेंगी, तभी रामगढ़ का हर परिवार स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और सशक्त बनेगा।*

*कार्यशाला के दौरान उप विकास आयुक्त श्री अग्रवाल ने बुनियादी स्तर पर बदलाव पर जोर देते हुए कहा स्वच्छता और स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में महावारी स्वच्छता प्रबंधन को मजबूत करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारी सभी ग्राउंड वर्कर्स समाज में बदलाव की असली दूत हैं। बुनियादी स्तर पर सैनिटरी पैड्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।*

*जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती इंदु प्रभा खलखो ने कहा एक महिला का स्वास्थ्य पूरे परिवार की रीढ़ होता है। अक्सर संकोच के कारण महिलाएं अपनी सेहत को नजरअंदाज करती हैं। आज ली गई यह शपथ हर गांव, हर टोले की किशोरियों और महिलाओं को सुरक्षित और गरिमामय जीवन देने का हमारा साझा संकल्प है।*

*कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित सहिया, सेविकाओं और किशोरियों के बीच सांकेतिक रूप से सैनिटरी पैड का वितरण किया गया। इसके साथ ही सभा कक्ष में उपस्थित सभी लोगों ने मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को मिटाने और समाज को जागरूक करने की सामूहिक शपथ ली। उपायुक्त ने एएनएम और जलमित्रों को गांवों में जाकर सेनेटरी पैड के सही उपयोग और उसके सुरक्षित निपटान के प्रति महिलाओं को शिक्षित करने का निर्देश दिया।*

*कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त श्री अग्रवाल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती इंदु प्रभा खलखो, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल श्री सुरेंद्र कुमार दिनकर सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों से जल सहिया, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, सेविका, एएनएम और स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।*

1 month ago | [YT] | 4

NAVYUVAK VIKAS JEEVAN MANAGEMENT TRAINING

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता वाहनों को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी।

1 month ago | [YT] | 2

NAVYUVAK VIKAS JEEVAN MANAGEMENT TRAINING

*उपायुक्त ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का औचक निरीक्षण*
===========
*अनियमितता, अव्यवस्था एवं लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई, सभी चिकित्सकों, अधिकारियों एवं कर्मियों का वेतन अगले आदेश तक स्थगित, एक सप्ताह में सुधार का निर्देश।*
============
रामगढ़ : *शनिवार को उपायुक्त रामगढ़ श्री ऋतुराज द्वारा सदर अस्पताल रामगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर, ओपीडी, वार्ड, पंजीयन काउंटर, दवा वितरण केंद्र सहित विभिन्न इकाइयों का विस्तृत जायजा लिया तथा स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की।*

*निरीक्षण के क्रम में अस्पताल में साफ-सफाई की कमी, मरीजों को हो रही असुविधा, तथा विभिन्न सेवाओं के लिए किए जा रहे भुगतान की समुचित एवं पारदर्शी लेखांकन व्यवस्था में अनियमितताएं पाई गईं। इस पर उपायुक्त ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सदर अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश दिए।*

*इसके अतिरिक्त, एक बीपीएल मरीज द्वारा पंजीयन काउंटर पर ₹5 की अवैध मांग किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई, जिसे उपायुक्त द्वारा तत्काल संज्ञान में लेते हुए जांच कराई गई। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर पंजीयन कर्मी के विरुद्ध जांच कमेटी गठित कर कार्रवाई का निर्देश उपायुक्त के द्वारा दिया गया। जांच कमिटी के सुझाव के आधार पर इस संबंध में आगे की कार्यवाई की जाएगी।*

*साथ ही एबीडीएम(आधार बेस्ड डिजीटल मोनिटरिंग) कार्यों का जायजा लेने के क्रम में कार्य काफी धीमी गति से होना सामने आया जिस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।*

*इसके बाद उपायुक्त ने सदर अस्पताल स्थित विभिन्न सेवाओं, डेंटल ओपीडी, आई ओपीडी आदि का जायजा लिया जहां पर साफ सफाई की कमी एवं चीजे अस्त-व्यस्त पाई गई जिस पर उपायुक्त ने इस लापरवाही के मद्देनज़र सदर अस्पताल रामगढ़ के
सभी चिकित्सकों, अधिकारियों एवं कर्मियों का वेतन अगले आदेश तक के लिए स्थगित करने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी को एक सप्ताह का समय दिया गया है, जिसके भीतर अस्पताल की व्यवस्था, अनुशासन, साफ-सफाई, सेवा गुणवत्ता एवं वित्तीय पारदर्शिता में ठोस सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में साफ-सफाई की कमी, मरीजों को हो रही असुविधा तथा भुगतान संबंधी अनियमितताओं को लेकर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक से भी स्पष्टीकरण किया गया है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री रखरखाव योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत हो रहे कार्यों की भी समीक्षा की एवं लाभुकों तक योजनाओं का लाभ सरलता पूर्वक पहुंचने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्यकर्मी समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करें, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं, दवाओं की नियमित उपलब्धता बनी रहे तथा अस्पताल परिसर में स्वच्छता मानकों का कड़ाई से अनुपालन हो। इन सब के अलावा उपायुक्त ने सदर अस्पताल रामगढ़ से बिना किसी वैध कारण के मरीजों को रेफर करने से संबंधित मामले प्रकाश में आने पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
=============
#jharkhand #Ramgarh #SadarHospital

1 month ago | [YT] | 0

NAVYUVAK VIKAS JEEVAN MANAGEMENT TRAINING

रामगढ़: स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर मंगलवार को उपायुक्त, रामगढ़ ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

उपायुक्त ने सर्वप्रथम सिविल सर्जन रामगढ़ से रामगढ़ जिले में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं आदि की विस्तार से जानकारी ली जिसके उपरांत उपायुक्त ने सदर अस्पताल, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर पूरी तरह साफ सफाई बनाए रखना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों आदि में चिकित्सकों की उपलब्धता की जानकारी लेने के क्रम में उपायुक्त के द्वारा निर्धारित समय पर सभी चिकित्सकों की उपस्थिति सदर अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों आदि में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया वहीं आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी योग्य लाभुकों तक योजना कल आप सरलता से पहुंचना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मातृत्व स्वास्थ्य अंतर्गत विभिन्न कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व जांच स समय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। संस्थागत प्रसव संबंधित मामलों की समीक्षा में क्रम में उपायुक्त ने सदर अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों में हो रहे प्रसव आदि की जानकारी लेते हुए उपलब्ध सुविधाओं को और भी प्रभावी तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने गर्भवती महिलाओं में हाई रिस्क प्रेगनेंसी के मामलों की पहचान प्रसव पूर्व जांच के दौरान विशेष ध्यान देते हुए सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने सदर अस्पताल सहित अन्य सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों आदि में 24×7 आकस्मिक सेवाएं, प्रसव आदि हेतु चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कुपोषित बच्चों के इलाज हेतु उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने वर्तमान में एमटीसी केंद्र के माध्यम से कुपोषित बच्चों के इलाज की केंद्रवार जानकारी ली। उन्होंने केंद्र का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने तथा समाज कल्याण विभाग से समन्वय करते हुए कुपोषित बच्चों का इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने सदर अस्पताल सहित अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, स्वास्थ्य केंद्रों आदि में मरीजों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने, ब्लड बैंक के सफल संचालन को लेकर चर्चा के क्रम में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक मेउप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, गोपनीय प्रभारी रवीन्द्र कुमार गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

2 months ago | [YT] | 3

NAVYUVAK VIKAS JEEVAN MANAGEMENT TRAINING

आज दिनांक 28/04/26 को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत, सिविल सर्जन के मार्ग दर्शन एवम जिला यक्ष्मा पदाधिकारी के निर्देशानुसार, लपंगा पतरातू रामगढ़ में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया , जिसमे मुखिया के उपस्थिति में सभी उच्च जोखिम वाले लोगों को बीपी, सुगर, हीमोग्लोबिन, एचआईवी, कराते हुए 50 लोगों को हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन से छाती का x-ray किया गया | साथ ही साथ 20 cytb टेस्ट एवं 41 टीबी संभावित मरीजों को बलगम संग्रह किया गया..
इस आयुष्मान आरोग्य शिविर में मुखिया प्रत्याशी, STLS, CHO, ANM, S.S, SAHIYA, X-RAY TECHNICIAN और nikshay vahan ke Driver एवं ग्रामीणलोग उपस्थित हुये...

2 months ago | [YT] | 2

NAVYUVAK VIKAS JEEVAN MANAGEMENT TRAINING

विश्व मलेरिया दिवस पर संगोष्ठी सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*
============
*​■ विश्व मलेरिया दिवस (WMD) 2026 की थीम: "Driven to End Malaria: Now We Can. Now We Must" पर चर्चा।*

*​■ मच्छर जनित रोगों से बचाव और ई-संजीवनी (Tele-medicine) सेवाओं की समीक्षा।*

*​■ जिला यक्ष्मा पदाधिकारी सह प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. स्वराज की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न।*
​=========
*आज दिनांक 25.04.2026 को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी सह प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. स्वराज की अध्यक्षता में सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में एक विशेष संगोष्ठी सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को मच्छरों से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करना और बेहतर स्वास्थ्य व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना था। ​इस वर्ष की थीम "Driven to End Malaria: Now We Can. Now We Must" (मलेरिया को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध: अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा) पर जोर देते हुए डॉ. स्वराज ने कहा कि वेक्टर जनित रोगों से सुरक्षा और मलेरिया उन्मूलन के लिए गहन जन जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।*

​ई-संजीवनी सेवाओं की समीक्षा:

कार्यक्रम के दूसरे चरण में डॉ. स्वराज और जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी (गैर संचारी रोग) डॉ. तुलिका रानी की संयुक्त अध्यक्षता में ई-संजीवनी (Tele-medicine) से संबंधित पंजीकृत चिकित्सकों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में टेली-कंसल्टेशन के दौरान आ रही तकनीकी व अन्य परेशानियों का निराकरण किया गया और अधिक से अधिक संख्या में टेली-कंसल्टेशन प्रदान करने पर बल दिया गया।

​उपस्थिति:
इस महत्वपूर्ण बैठक में डॉ. शमीम अख्तर, डॉ. जयश्री रागनी, डॉ. अपराजिता, डॉ. अम्बिका कुमारी, डॉ. मदन कुमार महतो, डॉ. मनिताप, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. मनीषा कुमारी, डॉ. अमित आनंद विशाल तिर्की, डॉ. पुजा, डॉ. चेतन बिरेन्द्र चतुर्वेदी, डॉ. रित्विक, डॉ. पी.एन. सिंह एवं डॉ. वी.के. सिंह सहित कई चिकित्सा पदाधिकारियों ने भाग लिया।

​कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री प्रदीप कुमार सिन्हा (जिला कार्यक्रम प्रबंधक), डॉ. पल्लवी कौशल (सलाहकार NPPCF), श्री सुनील कुमार मधुकर (क्षेत्रीय समन्वयक IEC/BCC), श्री आमोद कुमार (DPA-NCD), श्री विमल कुमार केशरी (DPMU समन्वयक) एवं मो. मिन्हाज अन्सारी (MPW सह DEO) का प्रमुख योगदान रहा।

2 months ago | [YT] | 0

NAVYUVAK VIKAS JEEVAN MANAGEMENT TRAINING

=============
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य हेतु रामगढ़ जिला सम्मानित
===========
रामगढ़: आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए रामगढ़ जिले को एक बार फिर सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी जिले को बेहतर कार्य के लिए सम्मान मिल चुका है तथा राज्य में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत रामगढ़ को मॉडल जिला के रूप में चयनित किया गया था।

दिनांक 15 अप्रैल 2026 को रांची स्थित होटल BNR चाणक्य में “ABDM for Integration – AB PM-JAY/MASBY Hospitals” से संबंधित एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जन, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) की टीम तथा PM-JAY से संबद्ध निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यशाला के दौरान आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के अंतर्गत मॉडल जिला पहल में उत्कृष्ट कार्य (Outstanding Performance in Model District Initiative under ABDM) के लिए रामगढ़ जिले को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस सम्मान समारोह में रामगढ़ जिले की ओर से सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ. हरेन चंद्र महतो, ABDM जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. उदय शंकर श्रीवास्तव, ABDM जिला प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर राशि आनंद तथा अस्पताल प्रबंधक (अर्बन) सह आयुष्मान DPC डॉ. प्रमोद कुमार उपस्थित रहे

2 months ago | [YT] | 1

NAVYUVAK VIKAS JEEVAN MANAGEMENT TRAINING

7 Client Assessment Screening for MPA Contraceptive Hindi

1 year ago | [YT] | 0