Chalte Chalte is the beginning of the journey of the last quarter of the remaining life of two childhood friends in which they want to live the remaining life in the way they could not live in the past three-fourths of their lives and we are sure that the followers of our channel will feel that this is our story, our character. In our channel, you will see all those colors which are in our and your life but somewhere in them there is sadness, tiredness and silence too. Through these journeys we want to free those birds and see them fly happily into the open sky.
We thank you all from our bottom of the heart (#DilKiBasementSe) and welcome you to be a part of the journey.
Chalte Chalte
एक ऐसा गांव जहां आज भी कोई पक्का मकान नहीं बनाता आखिर क्यों ? जुड़े रहिए हमारे साथ जल्द रिलीज करेंगे ये वीडियो आपके साथ ।
4 weeks ago | [YT] | 8
View 0 replies
Chalte Chalte
मुसलसल वार करने पर भी ज़र्रा भर नहीं टूटा
मैं पत्थर हो गया फिर भी तेरा ख़ंजर नहीं टूटा
-तहज़ीब हाफ़ी
4 weeks ago | [YT] | 7
View 0 replies
Chalte Chalte
हुई मुद्दत कि 'ग़ालिब' मर गया पर याद आता है,
वो हर इक बात पर कहना कि यूँ होता तो क्या होता।
ग़ालिब
1 month ago | [YT] | 13
View 1 reply
Chalte Chalte
हमने अदब से हाथ उठाया सलाम को
समझा उन्होंने इससे है खतरा निजाम को
चोरी न करें झूठ न बोलें तो क्या करें
चूल्हे पे क्या उसूल पकायेंगे शाम को?
-अदम गोंडवी
1 month ago | [YT] | 14
View 0 replies
Chalte Chalte
जो भी मिलता है यही कहता है आराम करो
गुफ्तगू करता नहीं कोई भी बीमार के साथ
-गुल हुरिया
1 month ago | [YT] | 9
View 0 replies
Chalte Chalte
हम मोहब्बत में हारे हुए लोग हैं
और मोहब्बत में जीता हुआ कौन है?
#तहजीब_हाफ़ी
फोटो क्लिक श्री आशीष येचुरी पश्चिम बंगाल #सुंदर_बन की ।
#IconicPhoto
1 month ago | [YT] | 11
View 0 replies
Chalte Chalte
अब इस उम्र में एक कंटेंट क्रिएटर का सपना देखना और आप लोगों का ये बेशुमार प्यार यहां तक ले आया । कुछ भी नहीं आता था कुछ भी तो नहीं फिर भी गिरते पड़ते सीखने की यात्रा चलती रही और आगे भी चलती रही । न जाने क्यों ये बात बहुत बुरी तरह से खटक रही थी की हम अपने विडियोज की एडिटिंग न कर पा रहे हैं न सीख पा रहे हैं और फिर एक फैसला लिया मेरे दोस्त राकेश मगन जो अभी एडिटिंग कर रहे हैं उनको वीडियो एडिटिंग की ट्रेनिंग करवा दी जाए बहुत मुश्किल से उनको तैयार किया और अब बहुत जल्द एक 40 घंटे का एक शार्टटर्म कोर्स वीडियोग्राफी और एडिटिंग का कोर्स ज्वाइन कर लेंगे । बहुत से वीडियो सिर्फ इसलिए नहीं डाल रहे हैं क्योंकि हम अपनी एडिटिंग से बिल्कुल खुश नहीं थे इसलिए आप सब से गुजारिश है थोड़ा धैर्य रखियेगा धीरे धीरे सभी वीडियो डालेंगे। जीवन के इस यात्रा में कुछ और नए सब्सक्राइबर का इंतजार रहेगा और आपके प्यार और दुत्कार दोनों का स्वागत है । तो बनिए रहिए हमारे साथ ......
1 month ago | [YT] | 21
View 4 replies
Chalte Chalte
वोट डालना इकलौता ऐसा अवसर है, जहां गरीब आदमी अमीर आदमी के बराबर होता है।
- एफ बी मेयर
1 month ago | [YT] | 7
View 0 replies
Chalte Chalte
यात्राएं जारी रहेंगी .....
जब मेरा कंप्यूटर उद्योग जुड़ा कारोबार धीरे धीरे दम तोड़ रहा था उस समय अंदर ही अंदर कहीं मै भी टूट रहा था एकदम असहाय सब कुछ खत्म होते देख रहा था बहुत कोशिश की सम्हालने की पर नहीं हो पाया और बहुत बड़ी पूंजी डूब गई । उन दिनों में ऑफिस में बैठकर यू ट्यूब पर हर तरह चैनल देखा करता था समाचार और हर तरह के कंटेंट तब मुझे धीरे धीरे लगा की मै भी कर सकता हूं बोलना मुझे आता था एक बचपन के दोस्त ने साथ दिया कैमरे सम्हाल लिया और एक लड़कपन के दोस्त ने एडिटिंग और अपलोडिंग के काम को सम्हाल लिया और पता नहीं कैसे चार महीने में चैनल मॉनिटाइज भी हो गया । आज 8100 का परिवार हो गया बहुत प्यार दिया आप लोगों ने पर अब देखता हूं की चैनल कहीं ठिठक सा गया है । मै 60 + का हूं और दोनों दोस्त 57 के अब इस उम्र में जहां पैसे की भी इतनी कमी हो और नए नए स्किल सीखना बहुत मुश्किल है फिर भी कोशिश कर रहे हैं । हम जानते हैं किस तरह उधार ले ले कर हमने अपने सभी कंटेंट क्रिएशन के गियर खरीदे अब कभी कभी हिम्मत टूट जाती है पर फिर हम खुद को खड़ा करते हैं खुद से बात करते हैं अभी टाइम ही कितना हुआ है काम करते हुए इसलिए हम अपनी कैपेसिटी काम करते रहेंगे और इंप्रूव करने का प्रयास भी जारी रहेगा । आप सभी से यही रिक्वेस्ट है आसान नहीं होता इस उम्र में कंटेंट क्रिएटर बनने के बारे में सोचना पर सोचा ही नहीं शुरू किया है की लोग हमें थाम लेंगे रास्ता दिखाएंगे हौसला देंगे ।
देंगे न ??? !!!
1 month ago (edited) | [YT] | 11
View 0 replies
Chalte Chalte
कहते हैं की संगति में संगीत है और यदि ये सही है तो जान लीजिए जैसी संगति वैसा ही संगीत । अच्छी संगति का असर अच्छा ही आयेगा कुछ न कुछ तो आयेगा वैसे खराब संगति असर निश्चित रूप से खराब ही आयेगा आप बहुत देर तक अपने आपको उस से बचा नहीं सकते । कुछ छोड़ रहा हूं अपने आपको बचाने के लिए क्योंकि मैं उसके प्रभाव में आ रहा हूं । जिंदगी मेरा चैनल है न की चैनल मेरी जिंदगी । जिंदगी थोड़ी और स्लो हो जाएगी पर चलती रहेगी वैसे ही ये चैनल भी चलता रहेगा ।
पूरी जिंदगी रोटी पेट और जिम्मेदारियों के पाटों में पिसती रही किंतु कुछ समय खुद को देना चाहता हूं और उन्हीं जिंदगी की यात्राओं का वृत्तांत है ये चैनल ।
हमारे जैसे बुढ़ाते लोग इस सोशल मीडिया के बहुत से स्किल से नावाकिफ हैं पर फिर भी 8000 सब्सक्राइबर का आंकड़ा कोई कम नहीं होता बहुत प्यार और सम्मान दिया है आप लोगों ने कृतज्ञ हूं आभारी हूं । याद रखियेगा हर हंसता हुआ चेहरा जरूरी नहीं की वो खुश हो संतुष्ट हो पर फिर भी ये जिंदगी का हिस्सा ही नहीं किस्सा है । आपके हाथ और साथ और सहमति और असहमतियों दोनों का स्वागत रहेगा कृपया मार्गदर्शन देते रहें गलतियां भी होंगी हो सके तो इग्नोर कर दीजिएगा नहीं तो कमेंट बॉक्स में शालीनता से लिख दीजिएगा ।
आप सभी को आज के दिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।
1 month ago | [YT] | 9
View 2 replies
Load more