This is Official Channel of MP Rajkumar Roat (Banswara-Dungarpur) (B.A.P.)


Rajkumar Roat

जोहार साथियों, आपका हर सुझाव मेरे लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि आपकी आवाज़ ही मेरी ताकत है। जनहित और क्षेत्रहित से जुड़े मुद्दों को संसद में प्रभावी ढंग से उठाने के लिए अपने सुझाव और समस्याएँ कमेंट या ईमेल के माध्यम से साझा करें। 🙏

2 weeks ago | [YT] | 1,328

Rajkumar Roat

आज संसदीय क्षेत्र बांसवाड़ा में ग्राम पंचायत भापोर में पूर्व सांसद मन्नारे भोगजी भाई बामणिया की प्रतिमा का अनावरण किया गया।

2 weeks ago | [YT] | 775

Rajkumar Roat

आदिवासी समाज के युवाओ को व्यापार से जोड़ने की दिशा में संसदीय क्षेत्र बांसवाड़ा- डूंगरपुर के बागीदौरा विधान सभा क्षेत्र के वण्डा डोकर दुग्ध संग्रहण केंद्र आनंदपुरी का उद्घाटन किया।

यह डेयरी क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए आय का सशक्त माध्यम बन रही है। आसपास के कई ऐसे परिवार, जिन्होंने पहले कभी दूध विक्रय नहीं किया था, आज इस केंद्र के माध्यम से अपना दूध बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे हैं।

ऐसे प्रयास समाज को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ ग्रामीण व्यापार और रोजगार को भी नई दिशा प्रदान करते हैं।

2 weeks ago | [YT] | 816

Rajkumar Roat

संसदीय क्षेत्र बांसवाड़ा के ब्लॉक आनन्दपुरी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पाडोला एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुंदराव का औचक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं निर्माणाधीन भवन की जांच में भारी अनियमितताएं सामने आई।

कई स्थानों पर निर्माण कार्यों में लापरवाही, घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग एवं गंभीर अनियमितताएं पाई गई। कुछ भवन समय से पहले ही जर्जर अवस्था में दिखाई दिए, जो निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्न खड़े करते हैं।

निरीक्षण में संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच कर आवश्यक सुधार एवं दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गये।

2 weeks ago | [YT] | 543

Rajkumar Roat

आज मेरे जन्म दिवस पर आप सभी ने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष बधाई एवं शुभकामनाए दी उसके लिए आप सभी को धन्यवाद जोहार।

3 weeks ago | [YT] | 2,409

Rajkumar Roat

राज्य के पाँचना बांध के पानी को लेकर जो आपसी विवाद उत्पन्न हुआ है, वो चिंताजनक है। वर्तमान सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि मध्यस्थता कर इस विवाद को खत्म करें।

सरकार के मौन धारण करने से ये विवाद और बढ़ सकता है और हिंसा का रूप ले सकता है।

भारत आदिवासी पार्टी इस मामले में दोनों पक्षों से अनुरोध करती है कि पाँचना बांध के पानी पर सभी का अधिकार है। इस विवाद का समाधान संवाद, न्याय और संवैधानिक प्रावधानों के आधार पर होगा, इसलिए सभी भाई शांति बनाये रखें।

CM @BhajanlalBjp से अनुरोध है कि पाँचना बांध के पानी विवाद का जल्द समाधान करावें।

4 weeks ago | [YT] | 767

Rajkumar Roat

गुजरात में आदिवासी विधायक चैतर भाई वसावा को 7 साल की सजा दिए जाने का हम पुरजोर विरोध करते हैं।

यह न्याय नहीं, बदला है। जो नेता आदिवासी, दलित, गरीब एवं किसानों की जमीन बचाने और उनके हक की लड़ाई लड़ता है, भाजपा सरकार उसे झूठे मुकदमों में फँसाकर जेल भेज देती है।

भारत आदिवासी पार्टी (BAP) चैतर भाई वसावा के साथ खड़ी रहेगी, उनके न्याय के लिए बहुत जल्द गुजरात में बड़ा आन्दोलन किया जायेगा।

4 weeks ago | [YT] | 1,677

Rajkumar Roat

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आदिवासी समुदाय को "वनवासी" जैसे अपमानजनक शब्दों से संबोधित किए जाने के विरोध में आज संसदीय क्षेत्र बांसवाड़ा-डूंगरपुर के ब्लॉक झोथरी में भारत आदिवासी पार्टी एवं सामाजिक संगठनों द्वारा पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

24 मई 2026 को नई दिल्ली में जनजाति सुरक्षा मंच के बैनर तले आयोजित एक कार्यक्रम में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने समस्त आदिवासी समुदाय को "वनवासी" जैसे अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया।

आयोजित कार्यक्रम में देश के समस्त आदिवासी समुदाय को धर्म के नाम पर आपस में लड़ाकर वोट बैंक की राजनीति करने पर चर्चा हुई है।

1 month ago | [YT] | 1,539

Rajkumar Roat

आज संसदीय क्षेत्र बांसवाड़ा के ग्राम पंचायत ओबला, आनंदपुरी में ग्रीन हाउस एवं दुग्ध संघ से जुड़े किसानों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त हुआ। किसानों के आधुनिक तकनीकों के माध्यम से नकदी फसलों का उत्पादन कर आत्मनिर्भर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन करने के प्रयासों को देखकर प्रसन्नता हुई।

किसानों द्वारा बताया कि 15 किमी की परिधि में 120 पॉली हाउस, दो दूध संग्रहण केंद्र एवं 100 बीघा के करीब जमीन पर फूलो का उत्पादन किया जा रहा हैं।

किसानो ने बताया कि वर्तमान सरकार ने ग्रीन हाउस एवं अन्य कृषि यंत्र पर अनुदान कम कर दिया है, जिससे किसानों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, आसपास उचित मंडी उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य भी प्राप्त नहीं कर पा रहें है,और गुजरात व मध्यप्रदेश की मंडियों में अपने उत्पादन को बेचने हेतु मजबूर हैं।

किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें आश्वस्त किया गया कि इन विषयों को सरकार के समक्ष प्रभावी रूप से रखा जाएगा तथा हर संभव प्रयास कर समाधान किया जाएगा।

इस अवसर पर बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल, भारत आदिवासी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

2 months ago | [YT] | 1,557

Rajkumar Roat

आदिवासी संस्कृति की रक्षा, जल-जंगल-जमीन और अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए मिलकर संघर्ष करने वाले सभी साथियों को आदिवासी परिवार स्थापना दिवस पर खूब-खूब जोहार शुभकामनाएं।

2 months ago | [YT] | 2,274