Welcome, we are a leading and Satyapriya news publisher who provides you updates of latest news sports science technology entertainment health and other important events. Our aim is to provide you accurate and reliable news so that you can stay informed about the happenings in the world.
Our team consists of experienced journalist writers and news professionals who are experts in their field and committed to provide you the best news services. We publish the news with integrity, justice and independence so that you get true and conclusive information through us.
Our mission is to educate the society and guide it towards prosperity and progress through news and information. We are here to support you at all times and we welcome your suggestions and pledges.
Thank you for visiting our website and we can help you stay updated in the world of news.
Nation9today
उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में आग लगने के कारण कुछ घरों के जलने की सूचना है। मौके पर राहत और बचाव टीमें पहुंच चुकी है और आग को नियंत्रित करने का प्रयास जारी है। तहसीलदार मोरी भी घटनास्थल पर पहुंच रहे है और जिलाधिकारी के निर्देश पर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग हेतु अतिरिक्त टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया है। जिला प्रशासन के द्वारा प्रभावितों की सहायता के लिए मोरी और उत्तरकाशी दे राहत सामग्री और खाद्यान्न भेजने की व्यवस्था भी की गई है।
जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र उत्तरकाशी मे रात को लगभग 10.40 बजे प्राप्त एक दूरभाष संदेश के माध्यम से तहसील मोरी के अंतर्गत सावणी गांव में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस मोरी फायर सर्विस नौगांव, राजस्व, टीम मोरी से रवाना करवाते हुए राहत एवं बचाव कार्य से सम्बन्धित अन्य विभागों को भी अलर्ट कर दिया गया।
घटनास्थल सड़क मार्ग से लगभग 5 किमी की पैदल दूरी पर स्थित है।
जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने घटना के बारे में तहसीलदार मोरी से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यकतानुसार मौके पर राहत एवं बचाव कार्य के लिए अतिरिक्त टीमों को भेजे जाने के भी निर्देश दिए हैं। तहसीलदार मोरी राजस्व कर्मियों की अतिरिक्त टीम और राहत सामग्री के साथ मौके कर लिए रवाना हो चुके हैं। उपजिलाधिकारी और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवानंद शर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग की एक टीम प्रभावित गांव में पहुंच चुकी है। प्रशासन के द्वारा आस-पास के क्षेत्रों में तैनात वन विभाग के कार्मिकों को भी राहत एवं बचाव कार्य मे सहयोग हेतु बुलाया गया है।
जिलाधिकारी ने बिना किसी देरी के राहत एवं बचाव कार्यो के लिए सभी संबन्धित विभागों को तत्परता से जुटने के निर्देश देते हुए चिकित्सा, पेयजल आदि विभागों को भी मौके पर पहुंचने की हिदायत दी है। जिलाधिकारी ने राहत व बचाव कार्यों के लिए सतलुज जल विद्युत निगम सहित टोंस वन प्रभाग और गोविंद वन्य जीव विहार के वन कर्मियों का सहयोग लेने के भी निर्देश देते हुए उप जिलाधिकारी पुरोला को राहत एवं बचाव कार्य का समन्वय करने के भी निर्देश जारी किए हैं।
गोविंद वन्य जीव विहार की उपनिदेशक निधि सेमवाल ने बताया है कि क्षेत्र के वनकर्मी आग को काबू करने के अभियान में जुटे है और वन विभाग की अतिरिक्त टीमों को भी मौके पर भेजा जा रहा है।
सावणी गांव में लगी आग को काबू करने के प्रयास निरंतर जारी हैं। इस अभियान में आस-पास के गांवों के लोग भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट राहत एवं बचाव अभियान की निरन्तर निगरानी और निर्देशन में जुटे हैं।
चिकित्सा टीम भी प्रभावित गांव पहुंचने वाली है।
प्राप्त प्रारंभिक सूचना के अनुसार सावणी गांव में करीब 8 से 10 मकान आग की चपेट में आए है और कोई जनहानि नही हुई है।
1 year ago (edited) | [YT] | 1
View 0 replies
Nation9today
देहरादून।
हनुमान जयंती के अवसर पर कांग्रेस के नेता एवं पदाधिकारीयों ने प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस हनुमान चालीसा का पाठ किया।
प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी एवं कांग्रेस के प्रवक्ता कर रहे हैं हनुमान चालीसा का गुणगान।
हनुमान जयंती के अवसर पर कांग्रेस भवन में प्रभु श्री राम एवं हनुमान की जयकरे लगाए गए।
2 years ago | [YT] | 0
View 1 reply
Nation9today
पूर्व सांसद व मुरादाबाद से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन |#बीजेपी #कुंवरसर्वेशसिंह
2 years ago | [YT] | 0
View 0 replies
Nation9today
2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 2014 की तुलना में कितनी अधिक सीट जीती थी|
2 years ago | [YT] | 1
View 0 replies
Nation9today
प्रथम चरण के लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत इस प्रकार रहा|
2 years ago | [YT] | 1
View 0 replies
Nation9today
राज्यपाल रि.लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किया मतदान
उत्तराखंड राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शहिद मेख बहादुर गुरुंग कैंट कन्या इंटर कॉलेज, गढ़ी, देहरादून पहुंचकर अपनी धर्मपत्नी गुरमीत कौर के साथ मतदान किया. इस दौरान राज्यपाल ने समस्त प्रदेशवासियों को लोकतंत्र के महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी.उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है. इस दौरान राज्यपाल ने जिला प्रशासन की ओर से मतदान के लिए की गई तैयारियो की भी जमकर सराहना की।
शहिद मेख बहादुर गुरुंग कैंट कन्या इंटर कॉलेज, गढ़ी, देहरादून में किया मतदान
राज्यपाल ने समस्त प्रदेशवासियों से की अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने अपनी धर्मपत्नी गुरमीत कौर के साथ किया मतदान |
2 years ago | [YT] | 1
View 0 replies