SK news 24 (सच्चाई की जीत)संपादक सुरेंद्र कुमार यादव संपर्क सूत्र 9889 089 152 -9415435731- 8795906806-9838267390-9450575147-करतहरी जसवल गोरखपुर पिन 273165 उत्तर प्रदेश भारत
sknews24सच्चाई की जीत चैनल में आपका स्वागत है। इस चैनल पर आपको राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार, खेल और एजुकेशन से संबंधित समाचार की अपडेट मिलेगी।
संपादक _सुरेंद्र कुमार यादव, संपर्क सूत्र _📞9838267390,9889089152,8795906806,9450575147, 9415435731उपसम्पादक _संतोष मिश्रा
चीफ़ ब्यूरो मध्य प्रदेश धर्मेंद्र पटेल, संवाददाता रवि जैसवाल, कैमरा मैन एवं रिपोर्टर उमेश, आदि प्लेटफॉर्म
facebook_👇👇www.facebook.com/SK-news-sachayi-ki-jit-5665972005…
👇👇
www.facebook.com/profile.php?id=100083484735042
Instagram..👇👇www.instagram.com/p/CktEGQyNB-p/?igshid=YmMyMTA2M2…
👇👇
www.instagram.com/p/ClC8wdwIHIM/?igshid=YmMyMTA2M2…
[copyright Disclaimer:-Under Section 107 of the copyright Act 1976, allowance is made for'fair use for purposes such as criticism, comment, News reporting, teaching
SK news 24 (सच्चाई की जीत)
ग्राम सभा बैसार में विकास कार्य ठप, चकबंदी प्रक्रिया पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
महराजगंज जनपद के ग्राम सभा बैसार, थाना बृजमनगंज, विकास खंड धानी में विकास कार्य लंबे समय से ठप पड़े हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया के कारण सड़क, नाली, खड़ंजा तथा अन्य आवश्यक विकास कार्य रुके हुए हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, चकबंदी की प्रक्रिया भी संतोषजनक तरीके से नहीं चल रही है। उनका आरोप है कि भूमि निर्धारण एवं बंटवारे को लेकर कई तरह की विसंगतियां सामने आ रही हैं, जिससे गांव के लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए ताकि किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय न हो।
ग्राम प्रधान सुखदेव यादव भी ग्रामीणों के समर्थन में खड़े नजर आए। उनका कहना है कि गांव के विकास कार्यों को अनावश्यक रूप से रोका जाना उचित नहीं है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मांग की कि चकबंदी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाए और गांव के रुके हुए विकास कार्यों को जल्द से जल्द शुरू कराया जाए।
ग्रामीणों के बीच एक बड़ा सवाल लगातार गूंज रहा है—
“आखिर हमारे गांव में विकास की गंगा कब बहेगी?”
अब देखना यह होगा कि प्रशासन ग्रामीणों की समस्याओं को कितनी गंभीरता से लेता है और चकबंदी से जुड़े विवादों का समाधान कब तक निकलता है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि उनकी आवाज संबंधित अधिकारियों तक पहुंचेगी और जल्द ही बैसार गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकेगा।
🖊️ SK News 24 — सच्चाई की जीत
🎤 रिपोर्ट: सुरेन्द्र कुमार यादव
(सुधार: “निष्पक्ष पूर्वक” की जगह “निष्पक्ष रूप से / निष्पक्ष जांच” अधिक सही है।)
5 hours ago | [YT] | 0
View 0 replies
SK news 24 (सच्चाई की जीत)
मनरेगा में ‘पोखरा खेल’ का बड़ा आरोप! तीन साल में फिर वही तालाब, बढ़ा बजट तो उठे भ्रष्टाचार के सवाल
सहजनवा पाली (गोरखपुर)। विकासखंड पाली की ग्राम पंचायत नरौली में मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जिस बंजरहा पोखरे की खुदाई और सौंदर्यीकरण पर वर्ष 2022-23 में लाखों रुपये खर्च किए जा चुके हैं, उसी पोखरे को महज तीन वर्ष बाद दोबारा योजना में शामिल कर इस बार और अधिक बजट स्वीकृत कराया गया है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने जिला पंचायत राज अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2022-23 में बंजरहा पोखरे की खुदाई एवं सौंदर्यीकरण कार्य पर लगभग 3.91 लाख रुपये खर्च किए गए थे, जबकि अब उसी संपत्ति पर करीब 6.74 लाख रुपये का नया बजट स्वीकृत किया गया है। इससे सरकारी धन के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितता की आशंका गहरा गई है।
5 वर्ष से पहले दोबारा कार्य कैसे? ग्रामीणों ने उठाए बड़े सवाल
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार किसी भी सार्वजनिक संपत्ति के मरम्मत, रखरखाव, नवीनीकरण या पुनर्वास कार्य के लिए सामान्य परिस्थितियों में निर्माण या पूर्व कार्य की तिथि से 5 से 10 वर्ष का अंतराल होना चाहिए। केवल प्राकृतिक आपदा अथवा आकस्मिक क्षति की स्थिति में ही इससे पहले कार्य कराया जा सकता है, जिसके लिए कारणों का स्पष्ट अभिलेख होना आवश्यक है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से सवाल किया है कि यदि बंजरहा पोखरे पर पांच वर्ष पूरे होने से पहले दोबारा खुदाई कराई जा रही है तो क्या यह किसी प्राकृतिक आपदा के कारण हुआ है? यदि हां, तो उसका प्रमाण सार्वजनिक किया जाए।
क्या जलकुंभी आपदा की श्रेणी में आती है?
ग्रामीणों ने यह भी सवाल उठाया है कि यदि पोखरे में जलकुंभी या सामान्य गाद जमा होने को आधार बनाकर पुनः खुदाई कराई जा रही है तो क्या इसे प्राकृतिक आपदा माना जा सकता है? शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस बिंदु पर प्रशासन को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
फर्जी मस्टर रोल और ऑनलाइन हाजिरी पर भी सवाल
मामले में सबसे गंभीर आरोप मनरेगा की ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली को लेकर लगाए गए हैं। ग्रामीणों का दावा है कि अलग-अलग मस्टर रोल में कार्यरत मजदूरों की जगह कई बार एक ही व्यक्तियों की तस्वीरें अपलोड की गई हैं। इतना ही नहीं, जिन लोगों की तस्वीरें अपलोड हुई हैं, वे मौके पर वास्तविक कार्य करते हुए भी दिखाई नहीं देते।
ग्रामीणों का आरोप है कि कार्य करने वाले वास्तविक मजदूरों के बजाय केवल फोटो खिंचवाने के लिए कुछ लोगों को पोखरे के किनारे खड़ा कर तस्वीरें अपलोड की गईं, जबकि वास्तविक श्रमिकों का रिकॉर्ड ऑनलाइन उपस्थिति में दिखाई नहीं देता। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इसका साक्ष्य मनरेगा पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन हाजिरी में देखा जा सकता है।
पांच वर्षों में किन-किन पोखरों पर कितना खर्च हुआ?
ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्राम पंचायत नरौली में पिछले पांच वर्षों के दौरान सभी पोखरों की खुदाई, सौंदर्यीकरण एवं पुनर्वास कार्यों का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाए। इसमें यह बताया जाए कि किस पोखरे पर कब कार्य हुआ, कितना बजट स्वीकृत हुआ, कार्य का आधार क्या था और दो कार्यों के बीच कितना समय अंतराल रहा।
जांच पूरी होने तक कार्य रोकने की मांग
शिकायतकर्ता रिपुसूदन गुप्ता और काशी यादव ने प्रशासन से मांग की है कि बंजरहा पोखरे पर चल रहे कार्य को तत्काल प्रभाव से रोका जाए तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
अधिकारी का पक्ष नहीं मिल सका
मामले में प्रशासनिक पक्ष जानने के लिए खंड विकास अधिकारी से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हो सका। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
22 hours ago | [YT] | 1
View 0 replies
SK news 24 (सच्चाई की जीत)
भरत तिवारी के एनकाउंटर पर आखिर इतना विरोध क्यों?
कुछ लोग सवाल कर रहे हैं कि जब देश में पहले भी कई एनकाउंटर हुए हैं, तो भरत तिवारी के मामले में इतना विरोध क्यों हो रहा है?
इस सवाल का जवाब भरत तिवारी की कहानी में छिपा है।
बताया जाता है कि गंगा की बाढ़ में एक पूरा गांव उजड़ गया था। गांव के लोग नई जगह पर जाकर दोबारा बसने लगे। वहां अधिकतर गरीब, पिछड़े और दलित परिवार रहते थे। सड़क नहीं थी, बिजली नहीं थी, पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं थी और बरसात में पूरी बस्ती पानी से घिर जाती थी।
इन्हीं लोगों की समस्याओं को लेकर भरत तिवारी लगातार आवाज उठाते रहे। सड़क निर्माण, बिजली कनेक्शन, राशन व्यवस्था, चापाकल और जलभराव जैसी समस्याओं को लेकर उन्होंने प्रशासन और अधिकारियों के सामने बार-बार गुहार लगाई। ज्ञापन दिए, धरना दिया, प्रदर्शन किए और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करते रहे।
समर्थकों का कहना है कि पिछले एक वर्ष से अधिक समय तक वह नई बस्ती में मिट्टी भराई और बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर अधिकारियों के चक्कर लगाते रहे। लेकिन जब समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उनकी निराशा बढ़ती गई। आरोप है कि उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई।
कहा जाता है कि व्यवस्था से हताश होकर उन्होंने ऐसा कदम उठाया जिसने पूरे मामले को विवादों में ला दिया। लेकिन उनके समर्थकों का दावा है कि उनका उद्देश्य व्यक्तिगत लाभ नहीं बल्कि लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाना था।
सबसे बड़ा सवाल उस कथित घटना को लेकर उठ रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि भरत तिवारी ने आत्मसमर्पण की इच्छा जताई थी और हथियार भी छोड़ दिया था। समर्थकों का आरोप है कि इसके बावजूद उन्हें गोली मार दी गई। यदि यह आरोप सही है तो यह मामला केवल एक एनकाउंटर का नहीं बल्कि न्याय और कानून के शासन का प्रश्न बन जाता है।
भरत तिवारी की अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़ ने भी कई सवाल खड़े किए हैं। जिन लोगों के लिए वह संघर्ष कर रहे थे, उनमें से कई उन्हें अपना हितैषी और मददगार बताते हैं। यही वजह है कि उनके समर्थक उन्हें एक समाजसेवी और जनसंघर्ष की आवाज के रूप में याद कर रहे हैं।
हालांकि किसी भी घटना की वास्तविक सच्चाई निष्पक्ष जांच और न्यायिक प्रक्रिया से ही सामने आती है। इसलिए जरूरी है कि इस पूरे मामले की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच हो ताकि सच देश के सामने आ सके।
लोकतंत्र में हर नागरिक को न्याय पाने का अधिकार है। सवाल किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि उस व्यवस्था का है जिस पर जनता भरोसा करती है। यदि कहीं कोई गलती हुई है तो उसकी जांच होनी चाहिए, और यदि आरोप गलत हैं तो सच्चाई भी सामने आनी चाहिए।
न्याय, कानून और लोकतंत्र तभी मजबूत होंगे जब हर सवाल का जवाब निष्पक्ष जांच के जरिए मिलेगा।
#भरत_तिवारी #न्याय_की_मांग #लोकतंत्र #सामाजिक_न्याय #जनसंघर्ष #उत्तरप्रदेश #एनकाउंटर_मामला #सच्चाई_सामने_आए #जनता_की_आवाज #JusticeForBharatTiwari
1 day ago | [YT] | 1
View 0 replies
SK news 24 (सच्चाई की जीत)
*संतकबीरनगर। में युवक की गला रेतकर हत्या:छेड़खानी के विरोध पर वारदात, आरोपी फरार; बुलडोजर कार्रवाई की मांग*
पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले एक शादी समारोह में मृतक आनंद की भांजी से आरोपी नासिर छेड़खानी कर रहा था। आनंद ने इसका विरोध किया था। इसी रंजिश के चलते नासिर ने आनंद की हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में तनाव फैल गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने एक गुमटी और आरोपी के घर में आग लगा दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तीन जनपदों की भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। एडीजी अशोक मुथा जैन, डीआईजी संजीव त्यागी, एसपी संदीप कुमार मीणा और डीएम आलोक कुमार भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आरोपी के एनकाउंटर की मांग की। अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों और ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी नासिर की तलाश में टीमें जुटी हुई हैं। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक के परिजनों ने आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की भी मांग की है। घटना बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे के पास की है। जानकारी के मुताबिक मृतक आनंद (30) वर्ष पुत्र इंद्रेश कोलकी चमरसन गांव का रहने वाला था। प्रत्यक्षदर्शी और मृतक के चचेरे भाई रोहित ने बताया कि आनंद टाइल्स लगाने का काम करता था। वह मशीन देने के लिए बभनी चौराहे पर आया था। उसके बाद कुछ सामान खरीदकर वह घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान पास के गांव का रहने वाला नासिर अली वहां पहुंचा और नासिर ने आनंद की गर्दन पर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना में कुछ और लोग भी शामिल थे। मृतक की पत्नी मीना ने कहा कि हमको जान के बदले जान चाहिए और कुछ नही।
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। रोहित ने बताया कि मुख्य आरोपी नासिर अली है। परिजनों ने हत्यारोपी के एनकाउंटर की मांग की है। हत्या की वजह दोनों के बीच पुराना विवाद बताया जा रहा है । वहीं तनाव को देखते हुए मौके पर पहुचे पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों ने घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाई का आश्वसन दिया। मृतक आनंद की शादी लगभग 7 वर्ष पूर्व मीना देवी से हुई थी। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्रियां हैं, जिनमें 3 वर्षीय अनन्या और 6 माह की आराध्या शामिल हैं। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सबसे बड़े भाई का नाम विनय, दूसरे भाई का नाम पवन तथा सबसे छोटे मृतक का नाम आनंद था। परिजनों के अनुसार आनंद 6 मई को चेन्नई से घर आया था। 19 मई को उसके साले सुरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम चांवरिया की शादी थी, जिसमें वह शामिल हुआ था। इसके बाद वह 25 मई को पुनः चेन्नई जाने वाला था। पूरे मामले में एडीजी मूथा अशोक जैन ने कहा कि यह गंभीर घटना है, आनंद अपने काम से लौटे थे बाजार में कुछ सामान लेने के लिए रुके, इसी दौरान घटना हुई है, गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला सामने आया है कि कुछ दिन पहले शादी में एक विवाद हुआ था, आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
2 days ago | [YT] | 9
View 0 replies
SK news 24 (सच्चाई की जीत)
*प्रेस नोट थाना गीडा जनपद गोरखपुर दिनांक 19.06.2026*
*हत्या का प्रयास करने के आरोप में 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गीडा के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-268/2026 धारा-191(2),191(3),109(1),110,117(2),351(3) भा0न्या0सं0 से संबंधित वांछित अभियुक्त मंसूर अली पुत्र स्व0 अब्दुल अजीज निवासी जैतपुर , गौसपुर थाना गीडा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 16.06.2026 को अभियुक्तों द्वारा एकराय होकर जान से मारने की नीयत से वादी के भाई को रॉड, सरिया,चाकू व लाठी डण्डा से मारा पीटा गया । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
मंसूर अली पुत्र स्व0 अब्दुल अजीज निवासी जैतपुर , गौसपुर थाना गीडा जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 268/2026 धारा-191(2),191(3),109(1),110, 117(2), 351(3) भा0न्या0सं0 थाना गीडा जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तारी की टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय, थाना गीडा जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 हरिशंकर यादव थाना गीडा जनपद गोरखपुर
3. उ0नि0 योगेश यादव थाना गीडा जनपद गोरखपुर
2 days ago | [YT] | 4
View 0 replies
SK news 24 (सच्चाई की जीत)
*ब्रेकिंग न्यूज़*
*संतकबीरनगर*
*मनरेगा बनी 'मधुमक्खी का छत्ता': मेंहदावल ब्लॉक में सचिव और APO काट रहे मलाई!...*
*मेंहदावल में मनरेगा योजना बनी कमाई का जरिया।। ...*
*शिकायतें ठंडे बस्ते में: DC मनरेगा को सूचना के बाद भी मेंहदावल ब्लॉक में कार्रवाई नहीं।। ...*
*विकासखंड मेंहदावल मनरेगा घोटाला: साहब को सब पता है, फिर भी मौज में हैं।। ..*
*सवाल क्या जिम्मेदार अधिकारी देखते रहेगे भष्ट्राचार का खेल....*
*विकासखंड मेहदावल के एक ग्राम पंचायत में 200 से ऊपर लेबर पोर्टल पर दिख रहे हैं लेकिन मौके पर एक भी मजदूर नहीं दिखे इससे क्या स्पष्ट होता है खुलेआम भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है मेहदावल विकासखंड में....*
*सूत्रों की माने तो भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए संत कबीर नगर जिले मे जिम्मेदार अधिकारियों को गिफ्ट के बदले होता है भ्रष्टाचार....*
5 days ago | [YT] | 1
View 0 replies
SK news 24 (सच्चाई की जीत)
🚨 चंडीगढ़ मेडिकल स्टोर मर्डर केस का जम्मू-कश्मीर कनेक्शन! हत्या के बाद दिल्ली होते हुए ट्रेन से जम्मू पहुंचे आरोपी, 8 लोगों से पूछताछ 🚨
चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल स्टोर में हुए सनसनीखेज हत्याकांड की जांच में अब बड़ा खुलासा सामने आया है। पुलिस जांच में इस वारदात का जम्मू-कश्मीर कनेक्शन सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, मेडिकल स्टोर में कैशियर की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी वारदात के बाद पहले दिल्ली पहुंचे और वहां से ट्रेन के जरिए जम्मू-कश्मीर फरार हो गए, ताकि पुलिस को उन पर शक न हो।
📍 क्या है पूरा मामला?
13 जून को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल स्टोर में दोपहर करीब 2:30 बजे बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे। इनमें से दो नकाबपोश युवक ग्राहक बनकर दुकान में घुसे और अचानक काउंटर पर बैठे 45 वर्षीय कैशियर जानकी दास पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। बताया जा रहा है कि करीब 13 राउंड फायरिंग की गई, जिससे दुकान में अफरा-तफरी मच गई।
गंभीर रूप से घायल जानकी दास को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
🎥 CCTV में कैद हुई वारदात
घटना की पूरी तस्वीर दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में आरोपी मेडिकल स्टोर के अंदर आते और फायरिंग करते दिखाई दिए। इसी आधार पर पुलिस लगातार जांच आगे बढ़ा रही है।
🔍 जम्मू-कश्मीर कनेक्शन और पुलिस की जांच
पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात में शामिल तीनों आरोपी पहले भी कई बार खरड़ और चंडीगढ़ आते-जाते रहे थे। जांच में सामने आया है कि उनका एक परिचित व्यक्ति वहां मौजूद था, जिससे उनके पुराने संपर्क होने की बात सामने आई है।
सूत्रों का कहना है कि हत्या के बाद आरोपी पहले दिल्ली गए और वहां से ट्रेन पकड़कर जम्मू-कश्मीर पहुंच गए। पुलिस को शक है कि यह कदम खुद को पुलिस जांच से बचाने के लिए उठाया गया।
👮 8 लोगों से पूछताछ, एक संदिग्ध हिरासत में
मामले की जांच के दौरान चंडीगढ़ पुलिस और पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने जम्मू-कश्मीर के रहने वाले 7 से 8 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस को संदेह है कि ये लोग किसी न किसी रूप में आरोपियों के संपर्क में रहे हो सकते हैं।
वहीं, पंजाब AGTF के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि वह सीधे वारदात में शामिल था या आरोपियों की मदद करने वाला कोई सहयोगी।
🏨 खरड़ के होटलों में ठहरे थे आरोपी
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी खरड़ स्थित कई होटलों में रुके थे। पुलिस ने होटल संचालकों और गेस्ट हाउस मालिकों को निर्देश जारी किए हैं कि जम्मू-कश्मीर या दूरदराज इलाकों से आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी जाए।
⚠️ गैंगवार एंगल की भी जांच
घटना के बाद सोशल मीडिया पर “गोल्डी ढिल्लों” और “राणा ढिल्लों गैंग” के नाम से पोस्ट वायरल हुई, जिसमें इस हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया। हालांकि पुलिस इस दावे की सत्यता और गलत पहचान की संभावना दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।
🚔 पुलिस का दावा – जल्द होगी गिरफ्तारी
चंडीगढ़ पुलिस और पंजाब AGTF का कहना है कि जांच एजेंसियां आरोपियों के बेहद करीब पहुंच चुकी हैं और जल्द ही इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
📢 आपकी क्या राय है? क्या ऐसे मामलों में अपराधियों पर और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए? कमेंट में अपनी राय जरूर दें।
SK News 24 – सच्चाई की जीत
5 days ago | [YT] | 1
View 0 replies
SK news 24 (सच्चाई की जीत)
🦌 कुत्तों से जान बचाकर गांव में घुसा हिरण, ग्रामीणों ने दिखाई मानवता, वन विभाग को सौंपा सुरक्षित
📍 घघसरा/गोरखपुर
गोरखपुर जिले के सहजनवा रेंज के पाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जालेपार में मंगलवार सुबह एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने ग्रामीणों की संवेदनशीलता और वन्यजीवों के प्रति प्रेम की मिसाल पेश कर दी। जंगल से भटककर एक हिरण गांव की ओर आ गया, जिसका पीछा कुत्तों का झुंड कर रहा था। जान बचाने के लिए भागता हुआ हिरण सीधे गांव में घुस आया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हिरण काफी डरा और थका हुआ दिखाई दे रहा था। कुत्तों के हमले से बचने के लिए वह इधर-उधर भाग रहा था। जैसे ही ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी, लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए कुत्तों को वहां से भगाया और हिरण को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
ग्रामीणों ने पूरी सावधानी के साथ हिरण को किसी तरह की चोट पहुंचाए बिना सुरक्षित रखा। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलने के लगभग तीन घंटे बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंची और हिरण को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक जांच की प्रक्रिया शुरू की।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हिरण पूरी तरह स्वस्थ प्रतीत हो रहा है। चिकित्सकीय परीक्षण और औपचारिक जांच के बाद उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा, ताकि वह अपने प्राकृतिक वातावरण में वापस लौट सके।
ग्रामीणों के इस सराहनीय कार्य की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि वन्यजीव भी प्रकृति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। वहीं वन विभाग ने भी ग्रामीणों के सहयोग और तत्परता की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
🌿 यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि इंसान और प्रकृति के बीच सामंजस्य बना रहे तो वन्यजीवों की सुरक्षा संभव है। ग्रामीणों की जागरूकता और संवेदनशीलता ने एक बेजुबान जीव की जान बचा ली।
👉 आप भी वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए जागरूक रहें तथा किसी भी वन्यजीव के गांव या आबादी वाले क्षेत्र में आने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
#गोरखपुर #सहजनवा #घघसरा #जालेपार #हिरण #वन्यजीव_संरक्षण #वनविभाग #DeerRescue #GorakhpurNews #UPNews #Wildlife #AnimalRescue #BreakingNews #Nature #WildlifeConservation #SKNews24 #सच्चाई_की_जीत #ग्रामीणों_की_मिसाल #वन्यजीव_प्रेम #हिरण_बचाया #उत्तरप्रदेश_समाचार #ग्राउंड_रिपोर्ट #PositiveNews #Humanity #NatureLovers #ViralNews #LocalNews #Environment #AnimalCare #GoodNews
5 days ago | [YT] | 4
View 0 replies
SK news 24 (सच्चाई की जीत)
📍बस्ती: बच्चों को 'काला' कहने पर विवाद, महिला की चाकू मारकर हत्या, आरोपी हिरासत में
बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के बभनी मिश्र गांव में मंगलवार शाम एक मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। पड़ोस में रहने वाली दो महिलाओं के बीच बच्चों को लेकर हुए विवाद में एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मोहम्मद अयूब की पत्नी माजिदा और पड़ोस में रहने वाली खुशनुमा आमने-सामने रहती थीं। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम खुशनुमा अपने बच्चों को बुला रही थी। इसी दौरान उसने "काला" शब्द का इस्तेमाल किया। माजिदा को लगा कि उसके बच्चों को ताना मारा जा रहा है। इसी बात को लेकर दोनों महिलाओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान खुशनुमा घर से चाकू लेकर आई और माजिदा के पेट में वार कर दिया। चाकू लगते ही माजिदा गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी।
घटना के बाद परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए संतकबीरनगर जिले के सेमरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भारी भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने पर सीओ कुलदीप सिंह और प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी महिला खुशनुमा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एक मामूली विवाद में महिला की जान जाने से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
👉 आपकी क्या राय है? क्या छोटे-छोटे विवादों को समय रहते सुलझाने की जरूरत है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर दें।
#बस्ती #रुधौली #महिलाहत्याकांड #क्राइमन्यूज #उत्तरप्रदेश #BreakingNews #BastiNews #UPPolice #MurderCase #CrimeReport #HindiNews #SKNews24 #सच्चाई_की_जीत #महिला_हत्या #चाकूमारकरहत्या #गांवकीखबर #लेटेस्टन्यूज #NewsUpdate #ViralNews
5 days ago | [YT] | 3
View 0 replies
SK news 24 (सच्चाई की जीत)
*प्रेस नोट थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर दिनांक 15.06.2026*
*दुकानों का शटर/ताला व दीवार तोड़ कर चोरी करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के ₹22,000/- नकद, 05 अदद मोबाइल फोन, 09 अदद सफेद धातु के सिक्के, 01 अदद सफेद धातु का कछुआ बरामद*
चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में व प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में उ0नि0 दुर्गेश कुमार वैश्य मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत 1. मु0अ0सं0 122/2026 धारा 331(4), 305ए बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(2), 317(4) बीएनएस, 2.मु0अ0सं0 123/2026 धारा 305ए बीएनएस व बढोत्तरी धारा 331(4), 317(2), 317(4) बीएनएस व 3. मु0अ0सं0 124/2026 धारा 331(4), 305ए बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(2), 317(4) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त 1. रियासत उर्फ इमरान खान पुत्र मो0 सफी खान निवासी पोस्ट आफिस के पास तुर्कमानपुर थाना राजघाट गोरखपुर हाल पता मैक टावर के पास आजाद चौक थाना रामगढताल गोरखपुर 2. राशिद खान उर्फ पिद्दी पुत्र साजिद खान निवासी जफर कालोनी बहरामपुर थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर के कब्जे से चोरी के ₹22,000/- नकद, 05 अदद मोबाइल फोन, 09 अदद सफेद धातु के सिक्के, 01 अदद सफेद धातु का कछुआ बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का विवरण -*
दिनांक 11/12-06-2026 की रात में को अभियुक्तों जुबली कामर्शियल काम्पलेक्स बक्शीपुर में स्पेयर इंडिया नामक दुकान का शटर तोडकर चोरी कर लिया गया था जिसके संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 122/2026 धारा 331(4), 305ए बीएनएस पंजीकृत किया गया ।
दिनांक 13/14-06-2026 की रात में को अभियुक्तों द्वारा खुनीपुर में स्थित बिस्कुट व टॉफी की दुकान में चोरी किया गया था जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 123/2026 धारा 305ए बीएनएस पंजीकृत किया गया ।
दिनांक 13/14-06-2026 की रात में को अभियुक्तों द्वारा खुनीपुर में स्थित दुकान के बगल का प्लाई तोड़कर दुकान में घुसकर कैश काउन्टर में रखे चांदी के सिक्के व पैसों को चोरी कर लिया गया था जिसके संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 124/2026 धारा 331(4), 305ए बीएनएस पंजीकृत किया गया था जिसके संबंध में दिनांक 14-06-2026 को घटना में शामिल अभियुक्त अरबाज खान पुत्र शमशाद खान निवासी पासी टोला मोहनापुर पादरी बाजार थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर के कब्जे से चोरी के 27,000 रूपये बरामद करत हुए गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है ।
*अपराध का तरीका-*
अभियुक्तों द्वारा अपने साथी अरबाज के साथ मिलकर दुकानों का शटर/ताला तोड़कर उसमें रखे सामानों को चोरी कर लिया गया । अभियुक्त राशिद उपरोक्त अपने ई-रिक्शा से अन्य अभियुक्तों को चोरी के स्थान तक ले जाने और माल खपाने में सहयोग करता था । चुराए गए कुल 17 मोबाइलों में से 12 मोबाइल ये अलग-अलग फेरीवालों को बेच चुके हैं और शेष 05 अदद मोबाइल फोन को अभियुक्तों के कब्जे से बरामद किया गया है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
1. रियासत उर्फ इमरान खान पुत्र मो0 सफी खान निवासी पोस्ट आफिस के पास तुर्कमानपुर थाना राजघाट गोरखपुर हाल पता मैक टावर के पास आजाद चौक थाना रामगढताल गोरखपुर
2. राशिद खान उर्फ पिद्दी पुत्र साजिद खान निवासी जफर कालोनी बहरामपुर थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर
*बरामदगी -*
*1. अभियुक्त इमरान उर्फ रियासत के पास से:*
नगद धनराशि: कुल ₹15,000/-
सफेद धातु के सिक्के: कुल 07 सिक्के
अन्य वस्तु: 01 अदद सफेद धातु (चांदी) का कछुआ
मोबाइल फोन: 05 अदद मोबाइल फोन (अभियुक्त के बैग से)
*2. अभियुक्त राशिद खान के पास से:*
नगद धनराशि: कुल ₹7,000/-
सफेद धातु के सिक्के: कुल 02 सिक्के
(कुल बरामदगी- नकद धनराशि: ₹22,000/-, मोबाइल फोन- 05 अदद, सफेद धातु के सिक्के: 09 अदद, 01 अदद सफेद धातु का कछुआ)
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण -*
1. मु0अ0सं0 122/2026 धारा 331(4), 305ए बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(2), 317(4) बीएनएस थाना कोतवाली गोरखपुर
2. मु0अ0सं0 123/2026 धारा 305ए बीएनएस व बढोत्तरी धारा 331(4), 317(2), 317(4) बीएनएस थाना कोतवाली गोरखपुर
3. मु0अ0सं0 124/2026 धारा 331(4), 305ए बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(2), 317(4) बीएनएस थाना कोतवाली गोरखपुर
*गिरफ्तारी की टीम-*
1. उ0नि0 दुर्गेश कुमार वैश्या चौकी प्रभारी नखास थाना कोतवाली गोरखपुर
2. उ0नि0 आदित्य कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी बक्शीपुर थाना कोतवाली गोरखपुर
3. उ0नि0 दीपशिखार रंजन चौकी प्रभारी नगर निगम थाना कोतवाली गोरखपुर
4. उ0नि0 आकाश सिंह थाना कोतवाली गोरखपुर
5. उ0नि0 लाल जी गौड थाना कोतवाली गोरखपुर
6. उ0नि0 सौरभ मौर्य थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर
7. उ0 नि0 हर्ष कुमार शुक्ला थाना कोतवाली गोरखपुर
8. का० अक्षय चौहान थाना कोतवाली गोरखपुर
9. का0 गोरखनाथ यादव थाना कोतवाली गोरखपुर
10. का0 संदीप चौहान थाना कोतवाली गोरखपुर
6 days ago | [YT] | 7
View 0 replies
Load more