Mega Media Bihar / मेगा मीडिया बिहार


Mega Media Bihar: सच की आवाज़!

Mega Media Bihar" is a premier YouTube channel offering in-depth and precise information on political events at both national and state levels, cultural heritage, and pressing issues. Connect with us for insightful stories and updates from the heart of Bihar and beyond.


Mega Media Bihar / मेगा मीडिया बिहार

अररिया विधानसभा में लोगों की कौन है पसंद ?

8 months ago | [YT] | 12

Mega Media Bihar / मेगा मीडिया बिहार

अररिया विधानसभा क्षेत्र से 10 प्रत्याशियों का नामांकन स्वीकार, 10 के नामांकन रद्द। Mega Media Bihar

अररिया, 21 अक्तूबर — आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अररिया विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र (क्रमांक-49) से कुल 20 अभ्यर्थियों ने अपने नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किए थे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद केवल 10 अभ्यर्थियों का नामांकन सही पाया गया है, जबकि 10 अभ्यर्थियों के नामांकन रद्द कर दिए गए हैं।

निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन अभ्यर्थियों का नामांकन वैध पाया गया है, उनमें अबीदुर रहमान, शगुफ्ता अजीम, फरहत आरा बेगम, विशाल कुमार राय, शिवदीप लांडे, ए. गफ्फुर, मो. आसिफ, मो. राशिद, मो. मंजूर आलम और चंद्रभूषण शामिल हैं।

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि रद्द किए गए नामांकन पत्रों में विभिन्न कारणों जैसे अधूरे दस्तावेज़, गलत जानकारी और औपचारिक त्रुटियों के मामले सामने आए हैं।

अब अररिया विधानसभा क्षेत्र में चुनावी मुकाबला इन 10 अभ्यर्थियों के बीच होगा। निर्वाचन कार्यालय ने बताया कि आगे की प्रक्रिया के अनुसार प्रतीक आवंटन तथा मतदान की तैयारियाँ जारी हैं।

8 months ago | [YT] | 16

Mega Media Bihar / मेगा मीडिया बिहार

अररिया जिले में नामांकन प्रक्रिया संपन्न, कुल 95 अभ्यर्थियों ने भरा पर्चा

अररिया, 20 अक्टूबर
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत अररिया जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2025 रही। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, अररिया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले के छहों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 95 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है।

नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 28 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है, जबकि रानीगंज से 12, फारबिसगंज से 13, अररिया से 20, जोकीहाट से 12 तथा सिकटी विधानसभा क्षेत्र से 10 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) 21 अक्टूबर 2025, मंगलवार को की जाएगी। वहीं, नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2025, गुरुवार तय की गई है।

जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और 11 नवंबर 2025 को मतदान केंद्र जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

8 months ago | [YT] | 10

Mega Media Bihar / मेगा मीडिया बिहार

क्या आप जानते हैं?
बिहार में प्रत्येक बूथ अधिकतम मतदाताओं की संख्या 1500 से घटाकर 1200 कर दी गई है💡
#biharelections2025
#biharvidhansabha2025
#ElectionDay
#SVEEP
#ECISVEEP
#VoteForDemocracy
#VoterAwareness
#MyVoteMyRight

8 months ago | [YT] | 10

Mega Media Bihar / मेगा मीडिया बिहार

#Jokihat: अररिया के पूर्व सांसद सरफराज़ आलम ने थामा जन सुराज का दामन। Mega Media Bihar

8 months ago | [YT] | 6

Mega Media Bihar / मेगा मीडिया बिहार

#Araria: डॉ फरहत आरा को जन सुराज ने दिया टिकट। Mega Media Bihar

8 months ago | [YT] | 17

Mega Media Bihar / मेगा मीडिया बिहार

अपनी बोली या भाषा में आप इसे क्या कहते हैं ?

9 months ago | [YT] | 8

Mega Media Bihar / मेगा मीडिया बिहार

Check out the schedule for the General Election to the Legislative Assembly 2025 in #Bihar
#BiharElections2025

9 months ago | [YT] | 3

Mega Media Bihar / मेगा मीडिया बिहार

✨🙏 आप सभी का धन्यवाद 🙏✨

आज Mega Media Bihar के परिवार के लिए एक खास दिन है।

हमारे Facebook पेज पर 60,000 फॉलोअर्स और YouTube चैनल पर 5,000 सब्सक्राइबर पूरे हो गए हैं। 🎉

यह उपलब्धि सिर्फ हमारी नहीं, बल्कि आप सभी की है जिन्होंने हम पर विश्वास किया, हमें अपना प्यार और समर्थन दिया।
आपके सहयोग ने हमें और मेहनत करने की प्रेरणा दी है। ❤️

हमारी पूरी टीम की ओर से हर एक फॉलोअर और सब्सक्राइबर को दिल से आभार। 🙌
आगे भी हम आपको इसी तरह विश्वसनीय और महत्वपूर्ण खबरें, स्टोरी व जानकारियाँ देने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।

👉 जुड़े रहिए, आपका साथ ही हमारी असली ताक़त है।

#MegaMediaBihar #ThankYou #5000Subscribers #60000Followers #TeamMegaMedia

9 months ago | [YT] | 4

Mega Media Bihar / मेगा मीडिया बिहार

अररिया में विधान सभा चुनाव की तैयारी तेज़, आदर्श आचार संहिता लागू
11 नवम्बर को होगा द्वितीय चरण का मतदान, राजनीतिक दलों से नियमों के पालन की अपील

अररिया, 07 अक्टूबर 2025
बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेस नोट दिनांक 06.10.2025 को जारी कर दिया गया है। इस क्रम में अररिया जिला के लिए सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों का द्वितीय चरण में मतदान की तिथि दिनांक-11.11.2025 निर्धारित है। साथ ही दिनांक 06.10.2025 के अपराह्न 05:00 बजे से आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गया है।

उक्त विषय पर विस्तृत जानकारी साझा करने हेतु आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी अररिया श्री अनिल कुमार की अध्यक्षता में परमान सभागार में सभी राजनैतिक दलों के अध्यक्ष / सचिव/प्रतिनिधि के साथ बैठक आहूत की गई। साथ ही बैठक के उपरांत SLMT/DLMT के द्वारा MCC से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया गया।

बैठक में निर्वाचन कार्यों से जुड़ी तैयारी, आदर्श आचार संहिता दृढ़ता से अनुपालन एवं मतदाता जागरूकता से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु अनुरोध किया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।

बैठक के दौरान स्वीप गतिविधियों के तहत उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव/प्रतिनिधि को मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ भी दिलाई गई। साथ ही सभी ने यह भी संकल्प लिया कि वे न केवल स्वयं मतदान करेंगे, बल्कि दूसरों को भी मतदान के प्रति प्रेरित करेंगे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि आम निर्वाचन को लेकर जिले में सभी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा निर्वाचन की घोषणा की तिथि से ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। इस अवधि में किसी भी व्यक्ति/राजनैतिक दल संगठन के द्वारा राजनैतिक प्रयोजन से संबंधित किसी भी प्रकार के सभा, जुलूस, धरना या प्रदर्शन तथा ध्वनिविस्तारक यंत्र का प्रयोग बिना सक्षम पदाधिकारी की पूर्वानुमति के आयोजित नहीं होगी।

कोई भी व्यक्ति अथवा राजनैतिक दल अथवा संगठन किसी प्रकार का पोस्टर पर्चा, आलेख, फोटो आदि अथवा किसी व्यक्ति विशेष के विरूद्ध आपत्तिजनक पर्चा, आलेख, फोटो आदि का प्रकाशन नहीं करेंगे, जिससे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हो। सोशल मीडिया प्लेटफार्म (इंस्टाग्राम, फैसबुक, व्हाटएप्प) का उपयोग किसी धर्म, व्यक्ति, रंग, समुदाय अथवा जाति विशेष के आधार पर सामाजिक समरसता व सोहार्द बिगाड़ने या अफवाह फैलाने के लिए कतई नहीं किया जायेगा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि किसी भी राजनैतिक दल/ व्यक्ति/संगठन के द्वारा भारत निर्वाचन अयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता के संदर्भ में समय-समय पर जारी दिशा-निर्देश के विपरित कोई कार्य नहीं किया जायेगा।

उक्त बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों में प्रतिनिधि के अलावा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग अररिया एवं संबंधित पदाधिकारी गण, आदि उपस्थित थे। अन्त में सधन्यवाद बैठक की कार्यवाही समाप्त की गयी।

9 months ago | [YT] | 8