नमस्कार!

मेरा नाम क्षमा ओझा है। 

मैं उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार की एक सदस्य हूँ, जो 2019 बैच के साथ बनी हूँ। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में मैं अपनी सेवाएं दे रही हूँ। 

बहुत से लोगो को देखती हूँ जिनके अंदर कुछ करने की, कुछ बनने की ललक होती है.. लेकिन कही न कही बिपरीत परिस्थितियों की वजह से, मुश्किलों की वजह से अपनी मंजिल तक पहुँचने से पहले ही हार मान लेते है, निराश हो जाते है.. जैसे उनका वो मंजिल था ही नहीं। 

ऐसे में अगर मैं किसी पर्सन के जीवन में उम्मीद जगा सकी, किसी में हिम्मत ला सकी उसके मंजिल तक पहुंचने में.. तो मुझे लगेगा आप लोगों के बीच YouTube पर आना मेरे लिए सफल रहा। 


जय हिन्द।


Kshama Ojha

💖 पुरानी यादें... 💖

मुलाकात भले ही छोटी थी, लेकिन वह पल आज भी दिल में संजोए हुए हैं। 🙏

जनपद मऊ के आदरणीय DM Sir को स्मृति स्वरूप फ्रेम भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। उनका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।

आपके उज्ज्वल भविष्य और नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। ✨

📸 04 मई 2026 की एक यादगार तस्वीर

#Memories #Respect #DMSir #Mau #UPPolice #Inspiration #OldMemories #Blessings

01/06/2026

1 week ago | [YT] | 398

Kshama Ojha

हमारी आम की बगिया 🌳... 🥭
जिसको बड़े प्यार से हमारे पिता जी और मां ने संवारा हैं... पेड़ पौधें की परवरिश बच्चों की तरह करते थे हमारे पिता जी... दिन दिन भर बागों को तैयार करते थे देख रेख करते थे... आज उन्हीं की निशानी है ये 🥹 पेड़... जब भी फल लगते थे तो बहुत खुश होते थे... वो खुशी शायद वही महसूस कर सकता हैं जो उसकी परवरिश करता है।🥭🥹🙏💐🌳
जहां मैने अपने बचपन गुजारे है... याद तो होगा सभी को... हमारी ऐसी पीढ़ी है, जो पुराने और नए दोनों जमाने को देख रहे हैं... बहुत मजा आता था... पूरी दुपहरिया बागो में ही गुजर जाता था खेलते कूदते... लड़ते झगड़ते... पूरी गर्मी बीत जाती थी। न कोई कूलर,की जरूरत न AC ,न लाइट ,न पंखा.... वहीं पेड़ के नीचे बैठकर खेलना ।
वहीं हवा किसी AC से कम नहीं रहता था.... सच में। आज की पीढ़ी इन सब चीजों से बहुत दूर होती जा रही हैं । आज तो सारा मजा मोबाइल में वीडियो गेम रील, शॉर्ट वीडियो ने ले लिया हैं... और बच्चे भी बहुत नाजुक होते जा रहे हैं... और Q न हो परिवर्तन पहले जैसे न बाग रह गए हैं. न पहले जैसे लोग। पहले के जैसा अब कुछ भा नहीं रहा।
इतनी धूप में दिन भर दौड़ते रहते थे हम लोग... पर कभी कोई बात दिक्कत नहीं होती थी... आज जितना सुविधाएं बढ़ रही हैं उतनी ही बीमारियां... पर जितना अच्छा हम लोग अपने बचपन को जिए हैं... आज की पीढ़ी कल्पना नहीं कर सकती.... बहुत सारे चीजों के आभाव रहते थे... पर जो था उसी में मजा आता था हा आज की तरह इतनी सुविधा व्यवस्था नहीं थी पर... जो भी था उसी में खुश रहते थे हम लोग... आज इतनी सुविधा होने के बाद भी हम खुश नहीं..... काश फिर से वो बचपन वो जीवन मिल जाता तो हम फिर से जी लेते जी भर के..........!🌳

बहुत यादें आते हैं... बचपन 🥭

15/05/2026

2 weeks ago | [YT] | 102

Kshama Ojha

आज दिनांक 4 मई 2026 को जनपद मऊ के माननीय जिला अधिकारी महोदय से उनके आवास पर सप्रेम एवं आत्मीय भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस विशेष अवसर पर सर को उनके जनपद मऊ में किए गए उत्कृष्ट कार्यों, जनसेवा, कुशल प्रशासन एवं प्रेरणादायक नेतृत्व की यादों को संजोते हुए एक स्मृति फोटो फ्रेम भेंट किया गया। 🙏✨
माननीय सर का लखनऊ सचिवालय में स्थानांतरण निश्चित रूप से जनपद मऊ के लिए भावुक क्षण है, क्योंकि आपके सरल स्वभाव, निष्पक्ष कार्यशैली और जनता के प्रति समर्पण ने हर किसी के दिल में एक अलग पहचान बनाई है।
आपका मार्गदर्शन, अनुशासन और सकारात्मक सोच सदैव हम सभी को प्रेरित करती रहेगी।
जनपद मऊ में आपके द्वारा किए गए कार्य और दिए गए अमूल्य अनुभव हमेशा स्मरणीय रहेंगे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप अपने नए दायित्वों में भी इसी प्रकार सफलता, सम्मान और नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें।
लखनऊ सचिवालय में आपके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌸💐
“कुछ लोग पद से नहीं, अपने व्यवहार और कार्यों से दिलों में जगह बना लेते हैं…
DM Sir उन्हीं महान व्यक्तित्वों में से एक हैं।” 🙏

2 weeks ago | [YT] | 246

Kshama Ojha

दोस्त और बैचमेट्स UPP मित्र मंडली 💐

आज बहुत दिन बाद फिर से सभी दोस्त सभी बैचमेट्स एक साथ प्रेम भईया की शादी में एक साथ हुए.. बहुत अच्छा लगा.... शादी विवाह के अवसर में मौका मिलता है नहीं तो कौन कहा किस जगह सेवा दे रहे हैं... मुलाकात ही नहीं होती है... कई लोगों का विभाग भी चेंज हो गया है...

बहुत अच्छा लगा आज फिर से एक साथ सभी दोस्त... यहीं सब तो यादें है जो ये वक्त बीत जाने के बाद याद आती हैं... आज से कुछ वर्ष बीत जाने के बाद ये पल बहुत याद आयेंगे... इसी लिए इस पाल और और भी हर वक्त को अपने कैमरे में और अपने सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म में कैद कर लेते हैं ताकि जब कभी याद आए जाकर उस पल को देख सकूं..= शादी 8 मई 2026

कैसा लगा मेरे अंदाज और तरीका...😊

26/05/2026

2 weeks ago | [YT] | 135

Kshama Ojha

मानवता सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं होती, बल्कि हर जीव के प्रति दया और संवेदना में भी झलकती है। 🙏🖤

आज रास्ते में एक मृत कौआ मिला। उसे यूँ ही छोड़ देने के बजाय हमने उसे सम्मानपूर्वक मिट्टी देने का प्रयास किया। हर जीव का जीवन अनमोल होता है, और उसके जाने के बाद भी सम्मान मिलना चाहिए। 8 अप्रैल 2026

मानवता सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं होती, बल्कि हर जीव के प्रति दया और संवेदना में भी झलकती है। 🙏🖤

#Humanity #Kindness #Compassion #RespectForLife #NatureLove #GoodDeed #Insaniyat #BeKind #Respect #NatureCare 🕊️🙏 25 मई 2026

2 weeks ago | [YT] | 122

Kshama Ojha

रास्ते कभी खत्म नहीं होते, लोग हिम्मत हार जाते हैं।
अगर मंज़िल पाने का जुनून हो, तो हर मुश्किल रास्ता भी आसान लगने लगता है।

आज खुद से एक वादा कीजिए—हार नहीं मानेंगे, रुकेंगे नहीं, और अपने सपनों को सच करने के लिए हर दिन एक कदम आगे बढ़ाएंगे। 💪✨

#Motivation #PositiveVibes #SuccessMindset #Inspiration #BelieveInYourself #NeverGiveUp #DailyMotivation #KhamaOjha #MotivationalThoughts #LifeQuotes 🌿🔥 25/05/2026

2 weeks ago | [YT] | 252

Kshama Ojha

योग वह शक्ति है जो हमें स्वयं से जोड़ती है।
भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ पल अपने लिए निकालकर जब हम योग करते हैं, तो केवल शरीर ही नहीं बल्कि मन भी स्वस्थ और शांत होता है। योग हमें धैर्य, अनुशासन और सकारात्मक सोच सिखाता है।
स्वस्थ तन, शांत मन और संतुलित जीवन की शुरुआत योग से होती है। 🌿✨

#Yoga #YogaDay #HealthyLife #FitIndia #Meditation #Wellness #MindBodySoul #PositiveLife #YogaPractice #InnerPeace #StayHealthy #YogaForLife

आज वामा सारथी कार्यक्रम के दौरान योग क्रिया अभ्यास करने का अवसर मिला.. स्वस्थ रहना है तो योग क्रिया जरूर करें। 24 मई 2026।8am sunday

2 weeks ago | [YT] | 66

Kshama Ojha

Haldi Ceremony 🎑

1 month ago | [YT] | 206

Kshama Ojha

माँ…
आप सिर्फ एक रिश्ता नहीं,
मेरी पूरी दुनिया हो।
जब भी जिंदगी ने थकाया,
आपकी दुआओं ने संभाल लिया।
मेरी हर छोटी जीत के पीछे
आपका बड़ा त्याग छुपा है।
ईश्वर हर जन्म में मुझे
बस आपकी ही ममता दे।
💖🌸
#मातृदिवस #MothersDay #माँ #ममता #मांकीदुआ #LoveYouMaa #MotherLove #माँ_सबसे_खास

10 मई 2026..23.54 sunday

1 month ago | [YT] | 315

Kshama Ojha

इस वृक्ष की जड़..... मेरी मां 💖 क्या करूं, कितना करूं, कैसे करूं.... कहा से शुरू करूं और कहां पे खत्म करू..... मां के कर्ज का तो कोई अंत ही नहीं है.... अगर पूरा जीवन समर्पित कर दिया जाए तो शायद... जीवन ही कम पड़ जाए...🙏❤️
धन्यवाद... मईया इस दुनियां में लाने के लिए... और इस लायक बनाया कि, मैं इस दुनियां में सर उठाकर चल सकूं....🥹 आज जो कुछ भी हूं वो बस मेरी मां की वजह से हूं... खुद दुःख दर्द सह लिया पर हम पे कभी कोई आंच तक नहीं आने दी... मां के बारे में क्या कहूं मेरे पास तो शब्द ही नहीं है... कि मैं मां के बारे में कुछ कहूं....
मां तो अनमोल है जिनका कोई मोल ही नहीं है...
दुनियां की हर मां से प्रणाम करते हैं🙏💖 और दिल से धन्यवाद देते हैं.... ये जीवन देने के लिए 🙏

जो कुछ भी कर सके मां बाप के लिए करना चाहिए... कभी हम उनका कर्ज नहीं चुका सकते...🙏💖

मात्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बहुत-बहुत बधाई 💖 आप सभी को 🙏💖
10 मई 2026....23.49pm संडे mau

1 month ago | [YT] | 16