LOCAL TV NEWS 24×7

अंगक्षेत्र का सर्वाधिक देखा जाना वाला न्यूज़ चैनल
Local Tv News 24×7
सब पर नजर...सबकी ख़बर
Reg. Nu.:- UDYAM-BR-07-0012593
...................................................

भागलपुर और बिहार का नंबर 1 न्यूज़ चैनल लोकल टीवी न्यूज 24×7 यहाँ आप अपने जिला भागलपुर और बिहार राज्य से संबंधित हर समाचार देख सकते हैं! हम सबसे विश्वसनीय समाचार चैनल हैं. चाहे वह राष्ट्रीय समाचार हो, बिहार और झारखंड की समाचार हो, भागलपुर जिले की समाचार हो या फिर किसी दूरस्थ क्षेत्र की समाचार हो!

LOCAL TV NEWS 24×7 is The No.1 News Channel Of Bhagalpur District as well as Bihar, Here You Can Watch Every News Related To Your District Bhagalpur as well as Bihar. We Are The Most Reliable News Channel, Whether It's National News, State News, District News Or News From Remote Area Of The State.

लोकल टीवी न्यूज 24×7
सब पर नजर...सबकी खबर
*****************************

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें!
Help Line: +91-9709200880
अपने आस-पास की खबरें भेजिए हमारे व्हाट्सएप पर या हमें मेल करें!
@localtvnews


LOCAL TV NEWS 24×7

कोशी स्नातक चुनाव को लेकर रजनीश रंजन का चुनावी शंखनाद, वर्तमान MLC पर बोला तीखा हमला।
भागलपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी रजनीश रंजन ने स्नातकों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों और बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने वर्तमान एमएलसी के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए उच्च शिक्षा, बेरोजगारी, वित्त रहित शिक्षकों की समस्याओं और विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी।
रजनीश रंजन ने कहा कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है, तो वे विधान परिषद में स्नातकों और शिक्षित युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाएंगे। साथ ही प्रत्येक जिला मुख्यालय में स्नातक सहायता केंद्र स्थापित करने और युवाओं को करियर व रोजगार संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का भी वादा किया।
देखिए पूरी खबर सिर्फ ‪@LOCALTVNEWS24-7‬ पर।

#localtvnews #KoshiGraduateElection #RajneeshRanjan #Bhagalpur #MLCElection #GraduateElection

13 hours ago | [YT] | 0

LOCAL TV NEWS 24×7

भागलपुर के कचहरी चौक पर हाई वोल्टेज ड्रामा।
भागलपुर के कचहरी चौक पर एक विवाहिता अपने कथित प्रेमी के साथ दिखाई देने के बाद सड़क पर जमकर हंगामा हो गया। ससुराल पक्ष ने दोनों को रोक लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और मारपीट की स्थिति बन गई।
ससुराल पक्ष ने महिला और उसके कथित प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए, जबकि महिला ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ससुराल में उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना होती थी। महिला का कहना है कि वह अपनी इच्छा से कथित प्रेमी के साथ रह रही है। महिला की गोद में मौजूद नवजात बच्चे को लेकर भी विवाद हुआ। घटना के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद रही।

नोट: इस मामले में लगाए गए आरोप संबंधित पक्षों के हैं। मामले की जांच जारी है और आधिकारिक निष्कर्ष आना बाकी है।

👉 पूरी खबर देखने के लिए ‪@LOCALTVNEWS24-7‬ से जुड़े रहें।

#BhagalpurNews #KachahariChowk #localtvnews #BreakingNews #NewsUpdate

1 day ago | [YT] | 1

LOCAL TV NEWS 24×7

भागलपुर में कोरोना की वापसी!
शहर के एक बुजुर्ग मरीज की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मायागंज अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। फिलहाल विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं, लेकिन सतर्क रहना बेहद जरूरी है। मरीज की सरकारी स्तर पर भी आरटी-पीसीआर जांच कराई जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।
यदि लगातार बुखार, खांसी, जुकाम या सांस लेने में तकलीफ हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और आवश्यकता पड़ने पर कोविड जांच अवश्य कराएं।
पूरी खबर देखें केवल ‪@LOCALTVNEWS24-7‬ पर।

#localtvnews #Bhagalpur #Corona #COVID19 #MayaganjHospital #HealthAlert #CovidUpdate #StaySafe

1 day ago | [YT] | 1

LOCAL TV NEWS 24×7

वर्षों पुरानी जलजमाव की समस्या का हुआ समाधान, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।
भागलपुर के नाथनगर प्रखंड अंतर्गत निस्फ अम्बे पंचायत में ब्लॉक से डाटवाट जाने वाली मुख्य सड़क पर वर्षों से बने जलजमाव की समस्या का फिलहाल समाधान कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि प्रखंड कार्यान्वयन (20 सूत्री) नाथनगर के उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता मनीष यादव की पहल पर कच्ची नाली बनाकर सड़क पर जमा पानी की निकासी की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मिलकर पक्की नाली निर्माण की दिशा में भी पहल की जाएगी, ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए खुशी जताई और कहा कि लंबे समय बाद उन्हें जलजमाव से राहत मिली है।
👉 ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय स्थानीय खबरों के लिए ‪@LOCALTVNEWS24-7‬ को Follow करें।

#localtvnews #Bhagalpur #Nathnagar #BiharNews #जलजमाव #Development #PublicIssue #RoadNews

2 days ago | [YT] | 3

LOCAL TV NEWS 24×7

श्रावणी मेला से पहले सुल्तानगंज में लगातार तीसरे दिन बुलडोजर कार्रवाई
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सुल्तानगंज शहर और गंगा घाट क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
सीओ रमण कुमार, बीडीओ संजीव कुमार एवं थानाध्यक्ष धनंजय कुमार के नेतृत्व में ब्लॉक रोड, गंगा घाट बाईपास रोड, नमामि गंगा घाट और अजगैविनाथ गंगा घाट जाने वाले मार्गों पर जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया।
प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि श्रावणी मेला शुरू होने से पहले स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पूरी खबर देखें और अपने विचार कमेंट में जरूर बताएं।
‪@LOCALTVNEWS24-7‬
सब पर नजर,सबकी खबर...
097092 00880

#localtvnews #ShravaniMela2026 #Sultanganj #Bhagalpur #BulldozerAction #EncroachmentDrive #Ajgaibinath #NamamiGange

3 days ago | [YT] | 2

LOCAL TV NEWS 24×7

भागलपुर में सजा कला का महाकुंभ, Artiform Dance Championship 2026 में भारत-नेपाल के कलाकारों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग!
भागलपुर के टाउन हॉल में आयोजित Artiform Dance Championship 2026 कला, संस्कृति और प्रतिभा का भव्य उत्सव बन गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें कई गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।
इस आयोजन में बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। खास बात यह रही कि नेपाल से भी प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय स्वरूप में नजर आई।
विजेताओं के लिए ₹75,000 की नगद पुरस्कार राशि रखी गई थी। निर्णायक के रूप में दीपिका सोनी और अमन शाह मौजूद रहे, जबकि मुंबई से आए OGGY ने अपने शानदार मंच संचालन से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
टाउन हॉल दर्शकों की तालियों और उत्साह से देर तक गूंजता रहा। आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन भागलपुर को राष्ट्रीय स्तर पर कला और संस्कृति की नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
पूरी खबर और शानदार प्रस्तुतियां देखें सिर्फ ‪@LOCALTVNEWS24-7‬ पर।

#ArtiformDanceChampionship2026 #Bhagalpur #DanceChampionship #ArtAndCulture #TownHallBhagalpur #Talent #CulturalEven

3 days ago | [YT] | 2

LOCAL TV NEWS 24×7

पिता को सांप ने काटा, तो बेटा उसी जिंदा सांप को बोतल में बंद कर अस्पताल पहुंच गया।
भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में शुक्रवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला। कदवा थाना क्षेत्र के प्रताप नगर गांव निवासी रुदल राय को खेत में काम करने के दौरान सांप ने काट लिया। इसके बाद उनके बेटे विवेक कुमार ने न सिर्फ पिता को अस्पताल पहुंचाया, बल्कि उन्हें काटने वाले जिंदा सांप को भी प्लास्टिक की बोतल में बंद कर डॉक्टरों के पास ले आया।
अस्पताल में बोतल के अंदर जिंदा सांप देखकर मरीज, परिजन और स्वास्थ्यकर्मी भी हैरान रह गए। कई लोगों ने इस अनोखी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में घायल का इलाज जारी है।
▶️ पूरी खबर और वीडियो देखें सिर्फ ‪@LOCALTVNEWS24-7‬ पर।

#localtvnews #Bhagalpur #Naugachia #SnakeBite #ViralNews

3 days ago | [YT] | 2

LOCAL TV NEWS 24×7

🔴 श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा।
भागलपुर के सुल्तानगंज में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने मेला क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कांवड़िया पथ, धर्मशाला, जर्मन हैंगर, हेलीपैड, वाहन पार्किंग, नमामि गंगे घाट, सुरक्षा आवासन स्थल एवं उद्घाटन स्थल सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों का जायजा लिया गया।
जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को 25 जुलाई तक सभी तैयारियां हर हाल में पूरी करने का निर्देश दिया। साथ ही बताया कि 28 जुलाई को श्रावणी मेला 2026 का भव्य उद्घाटन होगा।
पूरी खबर देखें और ‪@LOCALTVNEWS24-7‬ को Follow करें।

#localtvnews #ShravaniMela2026 #Sultanganj #Bhagalpur #KanwarYatra #BabaBaidyanathDham #DMAlankritaPandey

4 days ago | [YT] | 2

LOCAL TV NEWS 24×7

भागलपुर में 211 डिग्री कॉलेज के दावे पर कांग्रेस सेवा दल और वित्त रहित कॉलेज शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा।
भागलपुर में कांग्रेस सेवा दल एवं वित्त रहित कॉलेजों के शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार की शिक्षा नीति पर सवाल उठाते हुए वित्त रहित कॉलेजों की अनदेखी का आरोप लगाया। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा 211 डिग्री कॉलेजों को लेकर किए जा रहे दावों को "छलावा" बताते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्य नहीं हो रहा है।
धरना में कांग्रेस सेवा दल के कई पदाधिकारी, कांग्रेस नेता एवं बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से लंबित मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।
क्या सरकार शिक्षकों की मांगों पर ध्यान देगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।
‪@LOCALTVNEWS24-7‬
सब पर नजर,सबकी खबर...
097092 00880

#localtvnews #Bhagalpur #Congress #CongressSevaDal #CollegeTeachers #TeachersProtest #211DegreeCollege

4 days ago | [YT] | 3

LOCAL TV NEWS 24×7

भागलपुर में चोरी की बड़ी कोशिश नाकाम।
भागलपुर के कमलनगर कॉलोनी स्थित पीर बाबा गली में देर रात छत के रास्ते तीन चोर एक घर में घुस गए। चोर मोबाइल चोरी कर भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी घर के सदस्य की नींद खुल गई। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने एक चोर को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। फरार आरोपियों की तलाश में आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
‪@LOCALTVNEWS24-7‬
सब पर नजर,सबकी खबर...
097092 00880

#localtvnews #Bhagalpur #BreakingNews #Theft #CrimeNews #BhagalpurPolice

5 days ago | [YT] | 3