Welcome to Bhojpuriya Tadka Tv
Welcome to bhojpuria tadka youtube channel. Here you will get the latest Bhojpuri news, political upheaval, entertainment world, sportspersons, viral raita of social media, film reviews, headhunting on specific issues and much more. Stay tuned with Bhojpuriya Tadka to stay up to date with breaking news, exclusive videos and interacting with celebrities in Hindi.
For marketing & promotional purposes: Get in touch : bhojpuriyataka@gmail.com
Website :- www.bhojpuriyatadka.com/
LiveXpress news
https://youtu.be/MtJsRCovLzc?si=CI4Pd...
Kal Se Daaru Band Hai
Presenting the official teaser of our upcoming song "Kal Se Daaru Band Hai" — a full-on masti, energy-packed track that brings together music, dance, and pure entertainment! Get ready to vibe with this exciting release.
2 months ago | [YT] | 0
View 0 replies
LiveXpress news
*एंटरटेनमेंट और समाज सेवा के संगम से नई दिशा रच रहे हैं संजय भूषण पटियाला*
मुंबई, 3 अप्रैल 2026। भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पकड़ से विशिष्ट पहचान बना चुके संजय भूषण पटियाला आज एक ऐसे नाम के रूप में स्थापित हो चुके हैं, जिन्होंने न केवल मनोरंजन जगत में उत्कृष्टता की मिसाल कायम की है, बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में भी सार्थक पहल के माध्यम से नई राह दिखाई है।
दो दशकों से अधिक लंबे अपने सशक्त करियर में संजय भूषण पटियाला ने 1200 से अधिक फिल्मों और अनेक बड़े इवेंट्स से जुड़कर एक प्रभावशाली पोर्टफोलियो तैयार किया है। फ़िल्म पीआर व सेलिब्रिटी मैनेजमेंट के क्षेत्र में उनकी कार्यशैली में पेशेवर दक्षता, रचनात्मक दृष्टि और समय के साथ तालमेल बिठाने की अद्भुत क्षमता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है, जिसने उन्हें इंडस्ट्री की अग्रणी हस्तियों में मजबूती से स्थापित किया है।
भारतीय फिल्म जगत के क्षेत्र में हंगामा मीडिया ग्रुप के को-फाउंडर के रूप में वर्ष 2005 में शुरू हुई उनकी यात्रा आज एक सशक्त मीडिया उपस्थिति में बदल चुकी है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में यह समूह फ़िल्म पीआर , कंटेंट क्रिएशन और मीडिया नेटवर्किंग के क्षेत्र में एक भरोसेमंद नाम बनकर उभरा है। कंपनी की निरंतर प्रगति उनके रणनीतिक सोच और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
संजय भूषण का व्यक्तित्व केवल व्यावसायिक उपलब्धियों तक ही सीमित नहीं है। कला के प्रति उनका समर्पण और गुणवत्ता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता उन्हें साथियों और प्रशंसकों के बीच एक बेहद सम्मानित स्थान दिलाती है। उनका कार्य न केवल मनोरंजन प्रदान करता है, बल्कि नए कलाकारों और पेशेवरों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनता है।
मनोरंजन जगत के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी उल्लेखनीय है। *भूषण फैमिली फाउंडेशन* नामक *NGO* के संस्थापक के रूप में वे समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए लंबे अरसे से वे निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस संस्था के माध्यम से उनका उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और जरूरतमंदों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।
आज के दौर में, जहां सफलता अक्सर केवल व्यावसायिक उपलब्धियों से मापी जाती है, वहीं संजय भूषण पटियाला का व्यक्तित्व यह दर्शाता है कि सच्ची उपलब्धि वह है जो समाज के व्यापक हित में योगदान दे। एंटरटेनमेंट और सामाजिक सेवा के बीच संतुलन स्थापित करते हुए वे एक नई सोच और जिम्मेदारी का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।
निस्संदेह, संजय भूषण पटियाला का यह बहुआयामी सफर आने वाले समय में भी कई लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा और भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा। पीआर , सेलिब्रिटी मैनेजमेंट, फ़िल्म प्रचार प्रसार और मीडिया मैनेजमेंट के क्षेत्र सहित समाज सेवा को लेकर संजय भूषण का नाम आजकल हर इंसान की जुबान पर ही रहता है । संजय भूषण आज के इस आधुनिक डिजिटल युग में ही जीवित किवंदन्ति बन चुके हैं ।
2 months ago | [YT] | 1
View 0 replies
LiveXpress news
*"Sanjay Bhushan Patiyala: A Trailblazer in Indian Entertainment and Philanthropy"*
Mumbai, 3 April 2026 - Sanjay Bhushan Patiyala, a renowned figure in the Indian entertainment industry, has been making waves with his exceptional work in Bollywood films and event management. With a career spanning over 20 years, Sanjay has established himself as a leading force in the industry, with an impressive portfolio of over 1200 movies and numerous events.
As the co-founder of Hungama Media Group, Sanjay has played a pivotal role in shaping the company's success since its inception in 2005. Under his leadership, *Hungama Media Group* has become a prominent name in media and entertainment, focusing on content creation, distribution, and media engagement.
Sanjay's dedication and passion for the arts have earned him a respected place among his peers and fans. His innovative approach and commitment to excellence continue to inspire many in the entertainment landscape.
In addition to his work in entertainment, Sanjay is also the founder of the *Bhushan Family Foundation*, an NGO dedicated to social work in India. Through his philanthropic initiatives, Sanjay aims to improve communities and enhance lives, making a positive impact on society.
2 months ago | [YT] | 0
View 0 replies
LiveXpress news
कुंभ मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी, परिवार खिलाफ.
महाकुंभ के दौरान वायरल हुई मोनालिसा अपने प्रेमी फरमान के साथ केरल के तम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा की मांग की. दोनों करीब डेढ़ साल से रिश्ते में हैं और फेसबुक के जरिए मिले थे. अलग धर्म होने के कारण परिवार इस रिश्ते का विरोध कर रहा है, जिस पर मोनालिसा ने दबाव और धमकियों का आरोप लगाया. पुलिस जांच में वह बालिग पाई गईं, इसलिए उन्हें प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दे दी गई. वायरल होने के बाद मोनालिसा को मॉडलिंग और फिल्म के प्रस्ताव भी मिले.
महाकुंभ के दौरान अपनी नीली-भूरी आंखों की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आईं मोनालिसा ने अब केरल के तिरुवंतपुरम स्थित तम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है. वह अपने प्रेमी फरमान के साथ थाने पहुंचीं. जानकारी के अनुसार दोनों पिछले करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे के साथ संबंध में हैं और उनकी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से हुई थी.
परिवार के तरफ से दबाव बनाने का आरोप
बताया जा रहा है कि अलग-अलग धर्म से होने की वजह से मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले इस रिश्ते का विरोध कर रहे हैं. मोनालिसा का आरोप है कि परिवार की ओर से उन पर काफी दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें धमकियां भी मिल रही थीं, जिसके कारण उन्हें घर छोड़ना पड़ा.
बालिग हैं दोनों
पुलिस पूछताछ में जब उनसे यह सवाल किया गया कि वे इतनी दूर केरल क्यों आए हैं, तो दोनों ने बताया कि उन्हें लगा कि यहां वे सामाजिक और धार्मिक दबाव से दूर सुरक्षित तरीके से रह पाएंगे. पुलिस ने मोनालिसा के दस्तावेजों की जांच की, जिसमें वह बालिग पाई गईं. इसके बाद पुलिस ने उनके पिता को भी थाने बुलाया. कानूनी रूप से बालिग होने के कारण पुलिस ने मोनालिसा को अपने फैसले के अनुसार फरमान के साथ जाने की अनुमति दे दी. साथ ही स्थानीय प्रशासन को भी सूचित किया गया ताकि इस जोड़े की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
youtube.com/live/nuGyD-ZRBFk?si=1suXHnIK22zC1fJc
3 months ago | [YT] | 5
View 0 replies
LiveXpress news
मास्क टीवी ओटीटी एप्प को तीन साल पूरे होने पर सभी दर्शकों को धन्यवाद - निर्माता चिरंजीवी भट्ट।
मुंबई 20 दिसंबर , भारत में मास्क टीवी को ,एक प्रमुख भारतीय ओटीटी प्लेटफॉर्म माना जाता है ,अपने तीन साल पूरे होने का जश्न मना रहा है मास्क टीवी ओटीटी एप्प । इस अवसर पर,मास्क टीवी ने अपने सभी दर्शकों को धन्यवाद दिया हैं जिन्होंने मास्क टीवी को इतना प्यार और समर्थन दिया है। मास्क टीवी एक से बढ़कर एक बेहतरीन कॉन्टेंट परोसकरआगे भी अपने दर्शकों के मनोरंजन के लिए नए - नए शो लाती रहेगी जिस से सभी लोगो का मनोरंजन हो सके।
मास्क टीवी निर्माता चिरंजीवी भट्ट, ने बतया की "मास्क टीवी के तीन साल पूरे होने पर, मैं अपने सभी दर्शकों को धन्यवाद करता हूं। हमने हमेशा अपने दर्शकों की मांगों को ध्यान में रखते हुए कंटेंट बनाया है और आगे भी ऐसा ही करते रहेंगे। हमारी ओरिजिनल श्रृंखलाएं, जैसे कि 'आजमगढ़', 'मिशन 70', और 'बुरहान', दर्शकों को आकर्षित करती हैं और उन्हें सोचने के लिए प्रेरित करती हैं।"मनोरंजन की दुनिया मे जहाँ आज की तारीख़ में मनोरंजन की ख़ातिर मोबाइल, यूट्यूब, सिनेमा का बड़ा पर्दा, टेलीविजन सहित तमाम साधन उपलब्ध हैं वहीं एक से बढ़कर एक ओटीटी प्लेटफॉर्म भी इस मनोरंजन की दुनिया मे अपना मुकाम बनाकर बेहतरीन चैलेंज प्रस्तुत कर रहे हैं । इस मनोरंजन की प्रयोगशाला म लेकर हर ओटीटी “मास्क टीवी” ओटीटी ने बनाया है उसके इर्दगिर्द भी अभी हाल फिलहाल कोई नहीं टिकता । अब साल का आखिरी महीना और उसमें भी आखिरी हफ्ता चल रहा है ऐसे में मास्क टीवी ओटीटी ने अपने दर्शकों के मनोरंजन के लिए कई नए प्रयोग करते हुए विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट परोसे हैं, जिनमें किसी खास दर्शक वर्ग के लिए नहीं बल्कि दर्शकों के हर वर्ग के लिए मनोरंजन परोसा गया है । इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कन्टेन्ट की प्रधानता के हिंसाब से फिल्में व वेब सिरिज का चयन करके प्रसारण होता है जिसमें समाज के हर वर्ग के लिए सन्देश और सारगर्भित उद्देश्यों को सिनेमा के माध्यम से उकेरा जाता है ।
वही मास्क टीवी निर्मात्री मानसी भट्ट, ने बताया की "मास्क टीवी पर, हम अपने दर्शकों को विविध प्रकार की ओरिजिनल श्रृंखलाएं और विचार-प्रेरक सामग्री प्रदान करते हैं। हमारी ओरिजिनल श्रृंखलाएं, जैसे कि 'घपलेबाज', 'रगड़ भस्सड़', और 'हिंदुत्व', दर्शकों को आकर्षित करती हैं और उन्हें सोचने के लिए प्रेरित करती हैं। हम आगे भी दर्शकों की मांगों के अनुरूप कंटेंट बनाते रहेंगे। मास्क टीवी ओरिजिनल श्रृंखलाएंमास्क मास्क टीवी पर "आजमगढ़", "मिशन 70", "बुरहान", "घपलेबाज", "रगड़ भस्सड़", "हिंदुत्व", और "नुक्कड़" जैसी कई ओरिजिनल श्रृंखलाएं उपलब्ध हैं। विचार-प्रेरक सामग्री मास्क टीवी पर सामाजिक मुद्दों पर आधारित शो हैं जो दर्शकों को सोचने और चर्चा करने के लिए प्रेरित करते हैं।अंतरराष्ट्रीय शो और फिल्में मास्क टीवी पर स्कैंडिनेविया के क्राइम ड्रामा से लेकर एशिया की हृदयस्पर्शी कॉमेडी तक विभिन्न प्रकार के अंतरराष्ट्रीय शो और फिल्में उपलब्ध हैं।मास्क कॉइन मास्क टीवी ने अगस्त 2025 में मास्क कॉइन नामक एक डिजिटल टोकन लॉन्च किया, जो दर्शकों को प्लेटफॉर्म पर सामग्री देखने के लिए पुरस्कृत करता है।
6 months ago | [YT] | 1
View 0 replies
LiveXpress news
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया, उन्होंने 89 वर्ष की आयु में अपनी अंतिम यात्रा पूरी की। फिल्मी दुनिया के एक युग का अंत हो गया। विनम्र श्रद्धांजलि सत सत नमन।
7 months ago | [YT] | 3
View 0 replies
LiveXpress news
प्रिया मल्लिक और अक्षरा सिंह का गाना ''खेला होवे'' 5.1 मिलियन पार है।
मुंबई 15 मई 2025। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और भोजपुरी की फेमस लोकगायिका प्रिया मल्लिक का गाना ''खेला होवे'' टी- सीरीज भोजपुरी पर रिलीज होने ही वायरल होने लगा अभी तक इस गाने को लगभग 5.1 मिलियन दर्शक देख चुके है । गाने में अक्षरा सिंह और प्रिया मल्लिक की जोड़ी को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने का म्यूजिक एलके लक्ष्मीकांत ने दिया है जबकि बोल पंकज नारायण ने लिखे हैं। गाने को अपूर्वा बजाज ने डायरेक्ट किया है। इस गाने को यूट्यूब पर खूब लाइक्स मिल रहे हैं। गाने को देखकर फैन्स ने प्रिया मल्लिक और अक्षरा सिंह की जोड़ी की खूब तारीफ की है।
बिहार सुपौल की बेटी और सुप्रसिद्ध बॉलीवुड ,मैथिली और भोजपुरी लोकगायिका प्रिया मल्लिक ने बताया की मेरा गाना ''खेला होवे'' टी- सीरीज भोजपुरी पर रिलीज होते ही 5.1 मिलियन लोगो ने गाने को अपना प्यार और दुलार दिया सभी लोगो को तहे दिल से धन्यवाद देती है। मेरी बड़ी बहन अक्षरा सिंह के साथ मेरा वीडियो सब लोगो को खूब पसंद आ रही है। अक्षरा सिंह के साथ काम कर के बहुत मज़ा आया मौका मिला तो दुबारा मै अक्षरा के साथ गाना लेकर आउंगी। गाने का गीत और संगीत की खूब तारीफ हो रही है जिससे मै बहुत खुश हु। भोजपुरी दर्शकों के बीच साफ सुथरा भोजपुरी गीत संगीत पहुंचाने के लिए मैं लगातार प्रयास कर रही हूं जिसमें म्यूजिक कंपनी और भोजपुरी की बड़ी हीरोइन का मुझे पूरा साथ प्राप्त हो रहा है। इससे पहले मैंने भोजपुरी की जानी-मानी हीरोइन के साथ काम किया है और उसे लोगों ने खूब पसंद किया है, जैसे आम्रपाली दुबे, नीलम गिरी, मोनालिसा, आस्था सिंह, श्वेता महारा। मेरे आने वाले गीतों में और भी चर्चित नायिकाओं के साथ मेरी जोड़ी सभी दर्शकों को देखें
डायरेक्ट अपूर्वा बजाज ने बताया कि ''खेला होबे' गाने को देखकर आपको अपने कॉलेज के दिनों की याद आ जाएगी। गाने में फेमस भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह कॉलेज की लड़की बनी हैं, जो कॉलेज में पढ़ने के लिए आई हैं लेकिन एक गबरू जवान से नजर मिलते ही एक्ट्रेस की पढ़ाई का गुड़-गोबर हो गया है। पढ़ाई से ध्यान हटकर अब सारा ध्यान उस लड़के पर है, जिससे एक बार में अक्षरा सिंह के नैना लड़े हैं। वैसे ये बाते कॉलेज में बहुत आम होती हैं। ''खेला होबे'' का पूरा गाना टी- सीरीज रिलीज हो गया है और गाना सोशल मीडिया पर छा भी गया है। अभी तक 5.1 मिलियन लोगो गाने को देख चुके है।
अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने बताया की ये गाना ''खेला होबे'' मेरी छोटी बहन प्रिया मल्लिक ने गाया था और ये गाना मेरे ऊपर और दोस्त प्रिय के ऊपर फिल्माया गया थ। यूट्यूब पर इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। अक्षरा सिंह के इस गाने को मेरे फैंस और फॉलोवर्स काफी पसंद कर रहे है। मेरी दोस्त प्रिया मल्लिक के साथ वीडियो में काम कर के बहुत मज़ा आया साथ ही फिल्म के निर्देशक अपूर्वा बजाज ने बहुत खूबसूरत वीडियो शूट की है , गीतकार पंकज नारायण और संगीत लालकृष्ण लक्ष्मीकांत की मेहनत ने अभी तक इस गाने को 5.1 मिलियन लोगो ने प्यार दिया है।
गाना ''खेला होबे'' का निर्देशक अपूर्वा बजाज ,क्रिएटिव पंकज नारायण ,कोरियोग्राफर गुरप्रीत सिंह,प्रोजेक्ट मैनेजर - टी-सीरीज़ सोनू श्रीवास्तव, छायांकन धर्मेंद्र बिस्वास कैमरामैन अरविंद दहीफले, शाहिद खान,एडिटर अविनाश कश्यप, कार्यकारी निर्माता सुनील कुमार प्रचारक संजय भूषण पटियाला ,गायिका प्रिया मल्लिक,कलाकार अक्षरा सिंह, प्रिया मलिक ' संगीत लालकृष्ण लक्ष्मीकांत और संगीतकार पंकज नारायण है।
1 year ago | [YT] | 1
View 0 replies
LiveXpress news
महाशिवरात्री के शुभ अवसर पर मोनालिसा पहली बार विदेश में निर्देशक सनोज मिश्रा के साथ पहुंची हैं! कुंभ मेला में वायरल गर्ल मोनालिसा नेपाल में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर एक इवेंट करने के लिए आज नेपाल पहुंच गई हैं! जहाँ महापौर श्रीमती रीना कुमारी शाह माननीय मंत्री और सांसद श्री प्रभु शाह जी ने दोनो का स्वागत किया!
-: संजय भूषण पटियाला.
1 year ago | [YT] | 543
View 7 replies
LiveXpress news
आईआईटी बाबा के लिए दो शब्द 😜
1 year ago | [YT] | 26
View 1 reply
LiveXpress news
भोजपुरी फिल्मों का बेस्ट फिल्म प्रचारक कौन है ?
1 year ago | [YT] | 3
View 1 reply
Load more