"भारत की आवाज" एक विश्वसनीय और तेज़ी बढ़ता हुआ समाचार तंत्र है. यहां से आपको राजनीतिक गलियारों की हर हलचल का विश्लेषण, जनता से जुड़े मुद्दों पर गहरी नजर और पब्लिक अपिनियन, सोशल मीडिया पर वायरल विडीयोज व सभी प्रकार के समाचार प्राप्त हो सकते हैं. हमारे लिए खबर वही है जिससे देश की जनता का सरोकार है.
Bharat Ki Aawaj
गणतंत्र दिवस नजदीक आते ही खुफिया एजेंसियों ने एक बड़ी चेतावनी जारी की है। एजेंसियों का कहना है कि खालिस्तानी आतंकवादी संगठन और बांग्लादेश से जुड़े आतंकी गुट दिल्ली समेत देश के कई शहरों को निशाना बना सकते हैं। पंजाब के गैंगस्टर, जो विदेश में बैठे खालिस्तानी और कट्टरपंथी आकाओं के लिए काम कर रहे हैं, उनकी गतिविधियां बढ़ी हुई पाई गई हैं। ये गैंगस्टर देश की आंतरिक सुरक्षा को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।
खुफिया सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी ANI ने बताया है कि गणतंत्र दिवस से पहले, खुफिया एजेंसियों ने यह अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी खालिस्तानी आतंकवादी संगठनों और बांग्लादेश स्थित आतंकी समूहों की संभावित गतिविधियों को लेकर है। ये समूह दिल्ली और देश के अन्य शहरों में हमले की फिराक में हो सकते हैं।
#RepublicDay
5 months ago | [YT] | 1
View 0 replies
Bharat Ki Aawaj
'ऑपरेशन सिंदूर' की मार झेलने के 8 महीने बाद पाकिस्तान एक बार फिर अपनी पुरानी हरकतों पर उतर आया है. 9 जनवरी से जम्मू-कश्मीर और राजस्थान की सीमाओं पर लगातार पाकिस्तानी ड्रोन देखे जा रहे हैं. भारत ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए पाकिस्तान को चेतावनी दी है, लेकिन इसके बावजूद गुरुवार रात फिर से सीमा पर ड्रोन देखे गए.
5 months ago | [YT] | 1
View 0 replies
Bharat Ki Aawaj
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। तय कार्यक्रम के अनुसार 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक नामांकन प्रक्रिया होगी। इसके बाद 20 जनवरी को पार्टी की ओर से नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी। यह चुनाव प्रक्रिया पार्टी के संगठनात्मक ढांचे और आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से अहम मानी जा रही है।
#BJP #BJPNationalPresident #BJPElection #IndianPolitics #PoliticalNews #BJPUpdates #PartyLeadership
5 months ago | [YT] | 2
View 0 replies
Bharat Ki Aawaj
आज पलवल और फरीदाबाद की महिला क्रिकेट टीम के बीच पहला 50 ओवर ओपन क्रिकेट बाईलैटरल सीरीज का फाइनल मैच बाबा सूरदास क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया।
फरीदाबाद-पलवल के बीच हुए मैच में पलवल की टीम विजेता रही। मैंने उन्हें उच्च खेल भावना का प्रदर्शन करने पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
5 months ago | [YT] | 0
View 0 replies
Bharat Ki Aawaj
राजनीति में आदर्श बदलते देर नहीं लगती। जो पार्टी कभी प्रेस की आजादी की सबसे बड़ी पैरोकार थी, आज वही पंजाब केसरी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान पर हमलावर है। गांधी, बोस और आजाद की विरासत का दम भरने वालों के बीच, क्या 'आम आदमी पार्टी' ने अब प्रधानमंत्री मोदी की उस कार्यशैली को अपना लिया है जहाँ सवाल पूछने वाली आवाजों को खामोश किया जाता है? बिना किसी स्पष्ट विचारधारा के चलने वाली इस पार्टी के हालिया कदम कुछ इसी ओर इशारा कर रहे हैं।
#HaryanaNews #PawanKhera #CongressLeader #NarendraModi
#PunjabKesari #AamAadmiParty
5 months ago | [YT] | 0
View 0 replies
Bharat Ki Aawaj
मुंबई की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है! ठाकरे परिवार के लिए यह BMC चुनाव परिणाम किसी झटके से कम नहीं है। 30 साल की सत्ता और दोनों भाइयों का साथ आना भी काम नहीं आया। क्या यह मुंबई की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत है?
आपकी क्या राय है? क्या ठाकरे ब्रांड अब कमजोर पड़ गया है? कमेंट्स में बताएं!
#BMCElectionResults #BMC2026 #UddhavThackeray #RajThackeray #MumbaiPolitics #ShivSena #MNS #NBT #NavbharatTimes #MaharashtraPolitics #Election2026
5 months ago | [YT] | 0
View 0 replies
Bharat Ki Aawaj
जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश में सीएम केवल नाम का है, असली मायने में तो लूट खोरी चल रही है और इसके लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं।
#Haryana #DigvijayChautala #JJPYouthState #BJPgovernment
5 months ago | [YT] | 0
View 0 replies
Bharat Ki Aawaj
सोने-चांदी की कीमत में आग लगी हुई है। खासतौर से चांदी ने घमासान मचा रखा है। राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में गुरुवार को चांदी 3,000 रुपये और उछली। इस जोरदार उछाल के साथ यह 2,89,000 रुपये प्रति किलोग्राम के अब तक के सबसे ऊंचे पर पहुंच गई। वहीं, स्टॉकिस्टों और आभूषण कारोबारियों की लगातार मांग के चलते सोना भी 1,47,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर जा पहुंचा। अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, यह बढ़ोतरी घरेलू बाजार में मजबूत खरीदारी के कारण हुई है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में थोड़ी नरमी देखी गई।
लगातार पांचवें दिन तेजी बनाए रखते हुए चांदी की कीमत 3,000 रुपये यानी 1.05 फीसदी बढ़कर 2,89,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इससे एक दिन पहले बुधवार को यह 2,86,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस नई उछाल के साथ चांदी पांच कारोबारी सत्रों में लगभग 16 फीसदी यानी 45,500 रुपये महंगी हो चुकी है। आठ जनवरी को इसकी कीमत 2,43,500 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
5 months ago | [YT] | 0
View 0 replies
Bharat Ki Aawaj
प्रयागराज: मकर संक्रांति के मौके पर 1.03 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी। सर्दी के बावजूद भी लोगों की भक्ति पर नहीं पड़ा असर।
#Prayagraj #MakarSankranti
5 months ago | [YT] | 0
View 0 replies
Bharat Ki Aawaj
जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने अपने भाई तेजस्वी यादव का जिक्र कर कहा कि उनसे कहना चाहते हैं कि वो आरजेडी का विलय इस पार्टी में कर दें. उन्होंने कहा कि लालू यादव की ओरिजन पार्टी जनशक्ति जनता दल है. इतना ही नहीं, दही-चूड़ा भोज में तेजस्वी यादव के शामिल न होने पर उन्होंने कहा कि वो नहीं आए, हो सकता है कि उन्हें जयचंद ने घेर रखा होगा. अपने पिता लालू यादव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पिता आ गए, उससे बड़ा कुछ नहीं है. उनका आशीर्वाद मिल गया.
#TejPratapYadav #LaluPrasadYadav #TejashwiYadav #MakarSankranti
5 months ago | [YT] | 0
View 0 replies
Load more