हमारे समाचार चैनल के बारे में सन 2015 में दिल्ली से जेजीई ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रसारित लिविंग 24 न्यूज़ एक हिंदी समाचार चैनल है। हमारे चैनल का नाम ही इसके बारे में बताता है। हम आपके लिए प्रतीकात्मक, शक्तिशाली और समृद्ध खाबर सामग्री लेकर आते हैं जो बनाती है “खबर हर समय”। हमारे अस्तित्व का मुख्य उद्देश्य इससे खबरों को वितरित करने का है जिसमे माध्यम से वर्तमान समय में शांति और समृधि ले आये और समाज में बदलाव लाये। तजा खबरों, विशेष साक्षात्कार, मनोरंजन, खेल, अपराध, राजनीति और दुसरे ऐसे कार्यक्रम जो सार्वजानिक मामलो पर ध्यान केन्द्रित करते हैं, जैसे विविध मिश्रित कार्यक्रमों के माध्यम से दर्शकों की एक विस्तृत श्रंखला की सेवा करता है। हम भारत की आवाज के रूप में उभर रहे हैं और दर्शकों के दिल के करीबी मुद्दों पर चर्चा करके विश्वसनीयता प्राप्त कर रहे हैं। पहले चरण में हम दिली- एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान और देश के अन्य प्रमुख हिंदी भाषी राज्यों को कवर करेंगे। चैनल पहले से ही इन्टरनेट पर मजबूत स्थिति में है, जल्द ही यह डी2एच पर उपलब्ध होगा।

Living 24 News

प्रयागराज मंडल में भू-माफियाओं पर सख्ती, 58 नए भू-माफिया चिन्हित

प्रयागराज, 1 जुलाई। प्रयागराज मंडल में भूमि विवादों के निस्तारण और सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान की समीक्षा बैठक मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और पुलिस महानिरीक्षक अजय मिश्रा की संयुक्त अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। बैठक में मंडल के चारों जिलों के अधिकारियों ने अभियान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
समीक्षा के दौरान बताया गया कि मंडल में 58 नए भू-माफियाओं की पहचान कर उन्हें सूचीबद्ध किया गया है। इनमें प्रयागराज के 18, कौशांबी के 21, प्रतापगढ़ के 15 और फतेहपुर के 4 भू-माफिया शामिल हैं। साथ ही भू-माफियाओं के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के तहत की जा रही कार्रवाई और लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई।
मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वास्तविक भू-माफियाओं और सामान्य अतिक्रमणकर्ताओं में स्पष्ट अंतर करते हुए निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जों से मुक्त कराई गई सरकारी भूमि का उपयोग जनहित और सार्वजनिक परियोजनाओं के विकास में किया जाए तथा बेदखली, संपत्ति कुर्की सहित सभी विधिक प्रक्रियाएं समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं।
#Prayagraj #LandMafia #UttarPradesh

4 days ago | [YT] | 0

Living 24 News

जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा, डीएम ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

प्रयागराज - जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के उद्यमियों की समस्याओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए गए।
बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क निर्माण, विद्युत व्यवस्था, मिनी औद्योगिक आस्थान सोरांव में 24 घंटे बिजली आपूर्ति, बाउंड्रीवाल निर्माण और अन्य लंबित विकास कार्यों की समीक्षा की गई। धनलक्ष्मी फूड्स प्रा.लि. के भूखंड से जुड़े मामले में प्रगति पर असंतोष जताते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने और वेतन रोकने की कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने ओडीओपी योजना के तहत पात्र हस्तशिल्पियों को समय पर प्रतिपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त महानिदेशक विदेश व्यापार के सहयोग से कार्यशाला आयोजित करने का भी निर्देश दिया।
#Prayagraj #Industry #ODOP #living24news #himanshuyadavjournalist

4 days ago | [YT] | 0

Living 24 News

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

प्रयागराज । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज जनशिकायतों के प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई है। शिकायतों की समीक्षा और शिकायतकर्ताओं से सीधे बातचीत के दौरान पाया गया कि कई मामलों में अधिकारियों ने केवल औपचारिक रूप से संपर्क किया, लेकिन शिकायतों का वास्तविक समाधान नहीं किया।
इस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी मेजा, हंडिया, अधीक्षण अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता यमुनापार एवं गंगापार, लोक निर्माण विभाग, जल निगम ग्रामीण, बंदोबस्त अधिकारी, अधिशासी अधिकारी फूलपुर, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस की शिकायतों का नियमानुसार समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत की जाए।
#Prayagraj #IGRS #UPGovernment #living24news #himanshuyadavjournalist

4 days ago | [YT] | 0

Living 24 News

प्रयागराज में MBBS छात्रा की मौत मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम में जहर के संकेत

प्रयागराज। प्रयागराज के यूनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की एमबीबीएस अंतिम वर्ष की छात्रा सृष्टि मिश्रा की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद नया मोड़ सामने आया है। शुरुआती तौर पर बीमारी से मौत की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम के दौरान शरीर में विषैले पदार्थ के संकेत मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि अब फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की रहने वाली 22 वर्षीय सृष्टि मिश्रा एक निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस अंतिम वर्ष की छात्रा थीं। उनके पिता अनुराग मिश्रा बीएएमएस चिकित्सक हैं, जबकि माता आशा मिश्रा एक राजकीय कॉलेज में प्रवक्ता हैं। शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई थी।
सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम के दौरान जहर से मौत होने के संकेत मिलने पर विसरा सुरक्षित रख लिया गया है और विस्तृत जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब भेजा जाएगा। जांच का मुख्य बिंदु यह रहेगा कि छात्रा के शरीर में विषैला पदार्थ कैसे पहुंचा और उसकी प्रकृति क्या थी।
मौत के बाद कॉलेज प्रशासन और पुलिस की ओर से बीमारी के कारण मौत होने की संभावना जताई गई थी। सूचना मिलने पर सृष्टि के माता-पिता, भाई और अन्य परिजन तत्काल प्रयागराज पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद रविवार शाम दारागंज घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
परिजनों ने कॉलेज प्रशासन द्वारा मिर्गी का दौरा पड़ने के दावे पर आपत्ति जताई है। भाई अभिनव मिश्रा और रिश्तेदार डॉ. विवेक तिवारी का कहना है कि सृष्टि को कभी मिर्गी की बीमारी नहीं थी। परिजनों के अनुसार वह इसी सप्ताह घर से प्रयागराज लौटी थीं और कॉलेज आने से पहले उनका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया था, जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ पाई गई थीं।
एयरपोर्ट पुलिस का कहना है कि फिलहाल पूरा मामला फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट पर निर्भर है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि सृष्टि की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे वास्तविक कारण क्या था।
#Prayagraj #SrishtiMishra #MBBSStudent #MedicalCollege #ForensicInvestigation #PostmortemReport #MysteryDeath #UPNews #BreakingNews #PrayagrajNews #Investigation #StudentDeath #CrimeNews #HindiNews

1 week ago | [YT] | 0

Living 24 News

नई सोच और आधुनिक तकनीक के साथ Renault Duster का भव्य लॉन्च आयोजन - Living 24 News

1 month ago | [YT] | 0

Living 24 News

North Tech Symposium 2026 'रक्षा त्रिवेणी संगम' के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - Living 24 News
#NorthTechSymposium2026 #UttarPradesh #prayagraj #indianarmy #jgenews #trend

1 month ago | [YT] | 0

Living 24 News

प्रयागराज मण्डल द्वारा 33 दिव्यांग रेल कर्मचारियों को ट्राई-व्हील युक्त स्कूटी का वितरण

प्रयागराज मण्डल द्वारा दिव्यांग रेल कर्मचारियों के सशक्तिकरण एवं सुविधा संवर्धन की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए आज दिनांक 13 फरवरी, 2026 को पहली बार मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल के कर-कमलों से 02 महिला कर्मचारियों सहित कुल 33 दिव्यांग रेल कर्मचारियों को ट्राई-व्हील युक्त स्कूटी का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम प्रयागराज मण्डल कार्यालय परिसर में गरिमामय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबंधक/सामान्य श्री दीपक कुमार, अपर मण्डल रेल प्रबंधक/इन्फ्रा श्री नवीन प्रकाश, अपर मण्डल रेल प्रबंधक/परिचालन मो. मुबश्शिर वारिस, वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी/प्रयागराज मण्डल श्री वैभव कुमार गुप्ता सहित मण्डल के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

स्कूटी की चाबियाँ प्रदान करते हुए मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने लाभार्थी कर्मचारियों के कर्तव्यनिष्ठ एवं समर्पित योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पहल दिव्यांग कर्मचारियों के प्रति संगठन की संवेदनशीलता, उत्तरदायित्व तथा समावेशी सोच का सशक्त उदाहरण है। भारतीय रेल की वास्तविक शक्ति इसके समर्पित कर्मचारी हैं, जो विषम परिस्थितियों के बावजूद अपने परिश्रम, दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता से संगठन को निरंतर सशक्त बना रहे हैं। दिव्यांग सहकर्मियों का योगदान हम सभी के लिए गर्व का विषय है।

अपने संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने यह भी कहा कि कर्मचारी हित निधि समिति द्वारा कर्मचारियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह कल्याणकारी कदम उठाया गया है। इस प्रकार की योजनाएँ संगठन में विश्वास, सहयोग और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करती हैं। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि संगठन की प्राथमिकता केवल परिचालन उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि कर्मचारियों का सर्वांगीण कल्याण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। एक समावेशी एवं संवेदनशील कार्य वातावरण का निर्माण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक स्कूटी हेतु कर्मचारियों द्वारा ₹40,909/- का अंशदान किया गया है, जबकि शेष ₹55,000/- प्रति स्कूटी की राशि प्रयागराज मण्डल की कर्मचारी हित निधि से प्रदान की गई है। इस प्रकार कुल 33 स्कूटी के वितरण हेतु कर्मचारी हित निधि से लगभग ₹18,15,000/- की राशि व्यय की गई है।

इस पहल के माध्यम से उत्तर मध्य रेलवे ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि संगठन अपने कर्मचारियों के सम्मान, सुविधा एवं समग्र विकास के प्रति सदैव सजग और प्रतिबद्ध है। यह कदम सामाजिक संवेदनशीलता एवं कर्मचारी कल्याण की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।

4 months ago | [YT] | 3

4 months ago | [YT] | 0

Living 24 News

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग द्वारा आयोजित माघ मेला 2026 में खादी फैशन शो - Living 24 News

5 months ago | [YT] | 2

Living 24 News

Magh Mela 2026 मे मकर संक्रांति पर्व पर सनातनी किन्नर अखाड़े ने किया स्नान - Living 24 News

5 months ago | [YT] | 0