Sach Talks – जनता का चैनल, सच की आवाज़।
हम न बाएँ हैं, न दाएँ – हम सिर्फ़ सच की राह पर खड़े हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें 97099 97093


Sach Talks

बिहार के नवादा जिले के रजौली स्कूली विवाद अब राजधानी पटना तक पहुंच गया है। राजकीय आंबेडकर आवासीय विद्यालय के छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल के मेस में लंबे समय से बेहद खराब और निम्न गुणवत्ता का भोजन परोसा जा रहा था। जब छात्रों ने इसका शांतिपूर्ण विरोध किया और इसकी लिखित शिकायत प्रखंड कल्याण पदाधिकारी से की, तो अधिकारियों ने व्यवस्था सुधारने के बजाय उल्टा छात्रों को ही उद्दंड और अनुशासनहीन करार देकर करीब 16 छात्रों को विद्यालय व छात्रावास से बाहर निकाल दिया। न्याय न मिलने पर शनिवार को नवादा समाहरणालय में प्रदर्शन करने के बाद, ये छात्र रविवार सुबह करीब 5 बजे ट्रेन से पटना पहुंचे और आर-ब्लॉक के पास धरने पर बैठ गए। भूखे-प्यासे बच्चे सड़क किनारे ही सोने को मजबूर हैं और प्रशासन से दोबारा पढ़ाई का अवसर देने व दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


#NawadaNews #PatnaProtest #AmbedkarSchool #StudentProtestBihar #HostelFoodScam #SachTalks #BiharEducation

16 hours ago | [YT] | 285

Sach Talks

बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू नेता नीतीश कुमार अचानक पटना के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल PMCH पहुंचे। वहाँ उन्होंने कद्दावर जदयू नेता और कल्याणपुर के विधायक महेश्वर हजारी से मुलाकात की, जो पिछले कुछ समय से अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। नीतीश कुमार ने महेश्वर हजारी के पास बैठकर काफी देर तक उनका हालचाल जाना और उनका हौसला बढ़ाया। इसके साथ ही उन्होंने मौके पर मौजूद डॉक्टरों की टीम से विधायक के स्वास्थ्य और चल रहे इलाज की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली और उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। नीतीश कुमार ने उनके जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना भी की।


#NitishKumar #MaheshwarHazari #PMCHPatna #PatnaNews #BiharPolitics #JDUUpdate #SachTalks #KalyanpurMLA

21 hours ago | [YT] | 191

Sach Talks

बिहार के मोतिहारी जिले से एक बेहद हैरान और विचलित कर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालय के अंदर एक शिक्षिका के पति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक व्यक्ति अपनी पत्नी के वेतन के लिए पिछले कुछ समय से लगातार इस DEO कार्यालय के चक्कर काट रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने दफ्तर के कर्मचारियों व अधिकारियों पर गंभीर मानसिक प्रताड़ना और काम में जानबूझकर अड़ंगा लगाने का आरोप लगाते हुए कार्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दफ्तर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि यह अचानक हुआ कोई हादसा है, आत्महत्या है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है।

#MotihariNews #DeoOfficeMotihari #BiharEducationDepartment

21 hours ago | [YT] | 68

Sach Talks

बिहार के नवादा जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक साधारण परिवार की महिला के बैंक अकाउंट में अचानक 740 करोड़ रुपये से ज्यादा की भारी-भरकम राशि दिखाई देने लगी। महिला जब अपने खाते से पैंशन का पैसा निकालने बैंक पहुंची, तो इतनी बड़ी रकम देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई, मामला सामने आते ही बैंक प्रबंधन, स्थानीय पुलिस और संबंधित जांच एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। शुरुआती जांच में इसे बैंक के सर्वर की कोई तकनीकी खामी माना जा रहा है। बैंक अधिकारियों ने सुरक्षा के लिहाज से तुरंत महिला का खाता फ्रीज कर दिया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी ट्रांजैक्शन एंट्री आखिर तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हुई या इसके पीछे कोई और बैंकिंग चूक है।


#NawadaNews #BiharNews #BankAccountGlitches #CroresInAccount #ViralNewsBihar #SachTalks #DigitalBanki

22 hours ago | [YT] | 123

Sach Talks

बिहार के वैशाली जिले के मुख्यालय हाजीपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने राज्य में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, होमगार्ड में कार्यरत एक महिला जवान का बेखौफ अपराधियों ने सरेआम अपहरण कर लिया। आरोपी उन्हें जबरन अपने साथ ले गए और उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। यही नहीं, विरोध करने पर पीड़िता की छोटी बहन के साथ भी मारपीट और बदसलूकी की गई। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। वर्दीधारी महिला के साथ हुई इस दरिंदगी की खबर फैलते ही पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द दबोचने के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही हैं।

#HajipurNews #VaishaliPolice #BiharCrimeNews #WomenSafety #HomeGuardConstable #SachTalks

22 hours ago | [YT] | 151

Sach Talks

बिहार के बांका जिला पुलिस ने एक साहसिक एनकाउंटर में दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी सचिन सिंह को ढेर कर दिया है। आरोपी सचिन सिंह पर जिले में दो लोगों की बेरहमी से हत्या करने का संगीन आरोप था और पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम ने उसे दबोचने के लिए घेराबंदी की, तो आरोपी ने खुद को घिरा देख सरेंडर करने के बजाय पुलिस टीम पर ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पुलिस की गोली लगने से खूंखार अपराधी सचिन सिंह मौके पर ही मारा गया। पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं।


#BankaEncounter #BiharPolice #SachinSinghEncounter #DoubleMurderCase #BiharCrime #SachTalks

1 day ago | [YT] | 231

Sach Talks

बिहार में जमीनी स्तर के लोकतंत्र को मजबूत और पूरी तरह निष्पक्ष बनाने के लिए राज्य सरकार ने एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने ऐलान किया है कि राज्य में होने वाले अगले पंचायत चुनाव न केवल पूरी तरह ईवीएम (EVM) के जरिए कराए जाएंगे, बल्कि गांवों में होने वाले फर्जी मतदान (बोगस वोटिंग) को जड़ से खत्म करने के लिए आधुनिक 'फेस रिकॉग्निशन' तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इस नई व्यवस्था के तहत पोलिंग बूथ पर वोट डालने से पहले हर मतदाता का चेहरा स्कैन किया जाएगा, जिससे कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे के नाम पर या दोबारा वोट नहीं डाल सकेगा। सरकार के इस हाई-टेक फैसले से चुनावी धांधली करने वाले बाहुबलियों और फर्जी मतदाताओं में हड़कंप मच गया है, वहीं आम जनता इस फैसले का स्वागत कर रही है।


#BiharPanchayatElection #BiharNews #EVMVoting #FaceRecognition #DeepakPrakash #SachTalks #BiharPolitics

2 days ago | [YT] | 575

Sach Talks

Breaking: बांकीपुर से BJP ने बदला उम्मीदवार, अब नीरज कुमार सिन्हा लड़ेंगे चुनाव

बिहार की सबसे हॉट सीट पटना की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ऐन वक्त पर अपना उम्मीदवार बदल दिया है। पहले घोषित प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा 'बंटी' की जगह अब नीरज कुमार सिन्हा बांकीपुर से एनडीए (NDA) के उम्मीदवार होंगे।

अभिषेक कुमार सिन्हा ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके तुरंत बाद दिल्ली से आलाकमान ने नीरज कुमार सिन्हा के नाम पर मुहर लगा दी। नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर मुकाबला अब और दिलचस्प हो गया है।
.
.
.
#BankipurBypoll #BiharPolitics #BJP #PatnaNews #NeerajKumarSinha #JanSuraaj #RJD #BreakingNews #BiharElection2026

2 days ago | [YT] | 487

Sach Talks

BJP उम्मीदवार Abhishek Sinh नहीं लड़ेंगे चुनाव, पारिवारिक कारणों को बताया वजह !

इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली ब्रेकिंग न्यूज़ सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के घोषित उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा 'बंटी' (Abhishek Kumar Sinha Bunty) ने अचानक चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

अभिषेक सिन्हा ने पार्टी नेतृत्व को पत्र लिखकर और मीडिया के सामने पारिवारिक कारणों (Family Reasons) का हवाला देते हुए इस चुनावी रेस से खुद को अलग कर लिया है।
.
.
.
.
#AbhishekKumarSinha #BankipurBypoll #BJP #BiharPolitics #SamratChoudhary #NitishKumar #PrashantKishor #BreakingNews #HindiNews #PatnaNews #ChunavUpdate #JanSuraaj #RJD

2 days ago | [YT] | 233

Sach Talks

बिहार के सहरसा जिले से एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ शादी की खुशियाँ देखते ही देखते रणक्षेत्र में बदल गईं। जिले में एक शादी के प्रीतिभोज का आयोजन किया गया था। घरातियों ने खाने में मटन की व्यवस्था की बात कही थी, लेकिन किसी वजह से उसकी जगह चिकन परोस दिया गया। चिकन देखते ही बाराती भड़क गए और लड़की वालों से बहस करने लगे। देखते ही देखते बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और लात-घूंसे चलने लगे। इस हिंसक झड़प में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस घटना के बाद से दोनों परिवारों के बीच भारी तनाव है और मामले की शिकायत पुलिस से करने की तैयारी की जा रही है।


#SaharsaNews #BiharNews #WeddingControversy #SaharsaCrime #BizarreNewsBihar #SachTalks #MuttonVsChicken

2 days ago | [YT] | 123