Speaker of the 18th Lok Sabha


Om Birla

राजस्थान की विधानसभा विधायी संस्कारों की एक ऐसी पाठशाला है, जो जीवन भर आपका मार्गदर्शन कर सकती है। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहाँ राज्य की चुनौतियाँ, समस्याएं, आकांक्षाएं, सरकार की आलोचनाएं स्वतंत्रता से होती हैं। यहाँ से प्राप्त अनुभवों के आधार पर आप बेहतर जनसेवा कर सकते हैं।


#RajVidhanSabhaAmritMahotsava
#VidhayiSamagam #Rajasthan #Jaipur

1 day ago | [YT] | 76

Om Birla

राजस्थान विधानसभा का गौरवशाली इतिहास रहा है। यहाँ के महान नेताओं ने देश के विभिन्न पदों पर नेतृत्व किया, संसदीय परम्पराओं को उच्च कोटि का बनाया।

#RajVidhanSabhaAmritMahotsava
#VidhayiSamagam #Rajasthan #Jaipur

1 day ago | [YT] | 42

Om Birla

लोकतांत्रिक परंपराओं, विधायी रीति-नीति और जनप्रतिनिधित्व की समृद्ध विरासत की प्रतीक राजस्थान विधान सभा के गौरवशाली 75 वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित ‘विधायी गौरव यात्रा - वर्तमान एवं पूर्व विधायकों का समागम’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।

यह विधान सभा मेरे लिए विधायी संस्कारों की प्रारंभिक पाठशाला रही है। इस सदन में लगातार तीन बार निर्वाचित होकर यहाँ के वरिष्ठ विधायकों को सुनने, उनसे सीखने – समझने का अमूल्य अवसर मिला। ऐसे में राजस्थान विधान सभा के ऐतिहासिक 75 वर्ष मेरे लिए भी अत्यंत गर्व का अवसर है।

राजस्थान वीरों की भूमि होने के साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों की महान धरा भी है। राजस्थान की लोकतांत्रिक चेतना केवल पचहत्तर वर्षों की नहीं, बल्कि हजारों वर्षों की विरासत है। पिछले साढ़े सात दशकों में इस सदन ने अनेक ऐतिहासिक विधेयकों, दूरदर्शी बहसों और जनोन्मुख निर्णयों के माध्यम से लोकतंत्र को सशक्त बनाया है।

अपने संबोधन में माननीय सदस्यों से कहा कि राज्य की विधान सभा पूरे प्रदेश की कठिनाइयाँ जानने का प्रत्यक्ष और सबसे सशक्त माध्यम है। यहाँ से आम जन-जीवन की समस्याओं के बारे में जानकर हम समाधान की राह प्रशस्त कर सकते हैं।

समागम में युवा विधायी सदस्यों का आह्वान किया कि वरिष्ठ विधायकों से सीखने की प्रवृत्ति बनाएं रखें। सदन में अधिक से अधिक समय तक रुकें, अपनी बात कहने के बाद और पहले अन्य सदस्यों को भी सुनें।
राजस्थान की महान विधायिका ने देश को बड़े नेता दिए हैं, राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूर्ण विश्वास है कि आगे भी इस सदन की परंपराएं, यहाँ की विधायी रीति - नीतियां राष्ट्र की प्रतिष्ठा और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अग्रणी रहेंगे।

#RajVidhanSabhaAmritMahotsava
#VidhayiSamagam #Rajasthan #Jaipur

1 day ago | [YT] | 72

Om Birla

It was a pleasure to interact with the 40 participants of the MP LEAD Fellowship, an initiative of Rajya Sabha member Dr. Ajeet Madhavrao Gopchade ji, at my office in Parliament House today.

The MP LEAD Fellowship is a valuable platform that gives young minds firsthand exposure to the functioning of Parliament, public policy and democratic institutions. Such initiatives help bridge the gap between academic learning and real-world governance while encouraging leadership, critical thinking and public service.

During the interaction, I encouraged the fellows to always place their duties towards the nation above their rights, uphold the values of the Constitution and contribute meaningfully to the progress of the country.
I am confident that these young fellows will emerge as responsible leaders and contribute meaningfully towards building a stronger, self-reliant and developed Bharat.

2 days ago | [YT] | 106

Om Birla

Pleased to have welcomed Hon. Mark Patterson, New Zealand's Minister for Rural Communities and Associate Minister of Agriculture & Regional Development along with members of the New Zealand delegation to Parliament House today.

The meeting underscored the importance of strengthening parliamentary exchanges and further deepening the longstanding ties between India and New Zealand. During the visit to Parliament House the delegation was introduced to India's vibrant parliamentary democracy, rich democratic traditions and architectural grandeur.

3 days ago | [YT] | 108

Om Birla

महाराष्ट्र के नासिक में अशोका हेल्थ सिटी का उद्घाटन किया। यह स्वास्थ्य परिसर उत्तर महाराष्ट्र के नागरिकों को आधुनिक, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके प्रथम चरण में सुपर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, कैंसर हॉस्पिटल, मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल के साथ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल शिक्षा संस्थानों की स्थापना की गई है।

Ashoka Institute of Medical Sciences & Research Centre (AIMSAR) द्वारा विकसित यह जनकल्याणकारी पहल सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरक उदाहरण है। ऐसे संस्थान बेहतर उपचार के साथ चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को भी नई दिशा प्रदान करते हैं।

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आयुष्मान भारत, जन औषधि, डिजिटल स्वास्थ्य मिशन और स्वास्थ्य अवसंरचना के विस्तार जैसी पहलों से देश में स्वास्थ्य सेवाएँ निरंतर सुदृढ़ हो रही हैं।
मुझे विश्वास है कि यह संस्थान उत्कृष्ट उपचार, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और जनसेवा के माध्यम से लाखों लोगों के जीवन में नई आशा का संचार करेगा तथा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

4 days ago | [YT] | 105

Om Birla

आज कोटा के बोरखेड़ा में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुआ। यह केवल पौधारोपण का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का संकल्प है। प्रकृति का सम्मान हमारी संस्कृति और जीवन मूल्यों का हिस्सा है। मेरा सभी नागरिकों से आग्रह है कि केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि उन्हें पेड़ बनने तक उनकी देखभाल भी करें। आओ ज़िद करें... कोटा-बून्दी को देश का सबसे स्वच्छ, सबसे हराभरा और सबसे पर्यावरण-अनुकूल क्षेत्र बनाएँ।

#kota

5 days ago | [YT] | 101

Om Birla

जीवनदायिनी माँ चम्बल कोटा की आत्मा है। माँ चम्बल के किनारे बसा ऐतिहासिक चम्बल गार्डन कभी कोटा शहर ही नहीं, बल्कि पूरे हाड़ौती की पहचान हुआ करता था। एक समय ऐसा था, जब बाहर से आने वाला हर अतिथि सबसे पहले चम्बल गार्डन देखने की इच्छा रखता था। बच्चों की छुट्टियाँ हों, परिवार के साथ बिताई गई शामें हों, विद्यालयों की पिकनिक हो या पर्यटकों का भ्रमण चम्बल गार्डन हर किसी की यादों का अभिन्न हिस्सा रहा है। इस उद्यान से कोटा की कई पीढ़ियों की भावनाएँ और अनगिनत स्मृतियाँ जुड़ी हुई हैं।
समय के साथ आधुनिक सुविधाओं के अभाव और बदलती आवश्यकताओं के कारण इसकी चमक धीरे-धीरे फीकी पड़ती गई। लेकिन आज हम सब मिलकर इस ऐतिहासिक धरोहर को उसकी खोई हुई पहचान दिलाने का संकल्प ले रहे हैं। करीब 80 करोड़ रुपये की लागत से चम्बल गार्डन का समग्र पुनर्विकास किया जाएगा। कल, 11 जुलाई को इसके पुनर्विकास कार्य के शिलान्यास का अवसर प्राप्त होगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि दो वर्ष बाद जब आप यहाँ आएँगे, तब चम्बल गार्डन केवल घूमने का स्थान नहीं रहेगा, बल्कि आधुनिक शहरी विकास, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम बनकर कोटा की नई पहचान के रूप में उभरेगा।
#Kota
#ChambalGarden

5 days ago | [YT] | 63

Om Birla

संसदीय क्षेत्र कोटा में आज भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) कोटा के पाँचवें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर विद्यार्थियों को उपाधि प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। विद्यार्थियों से कहा कि यह केवल डिग्री प्राप्त करने का अवसर नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की यात्रा में नई जिम्मेदारियों की शुरुआत है। मुझे विश्वास है कि IIIT कोटा के युवा अपने ज्ञान, नवाचार और तकनीकी कौशल से भारत को वैश्विक नेतृत्व की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

बदलती वैश्विक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हमारा प्रयास है कि IIIT कोटा को भविष्य की तकनीकों का अग्रणी संस्थान बनाया जाए। इसी दृष्टि से यहाँ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी, रिन्यूएबल एनर्जी, रेयर अर्थ मिनरल्स सहित उभरते तकनीकी क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप नए पाठ्यक्रम विकसित किए जाएंगे, ताकि यहाँ से निकलने वाले युवा केवल रोजगार पाने वाले नहीं, बल्कि भविष्य की तकनीकों का नेतृत्व करने वाले बनें।

हमारा संकल्प है कि अगले कुछ वर्षों में IIIT कोटा को चरणबद्ध रूप से विकसित कर विद्यार्थियों की क्षमता पहले 5 हजार और उसके बाद 25 हजार तक बढ़ाई जाए तथा इसे विश्वस्तरीय तकनीकी एवं नवाचार परिसर के रूप में विकसित किया जाए, जहाँ शिक्षा, अनुसंधान, स्टार्टअप, उद्योग और नवाचार का सशक्त इकोसिस्टम विकसित हो तथा यह संस्थान भारत के तकनीकी भविष्य का प्रमुख केंद्र बने।

सभी स्नातक विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए पुनः हार्दिक शुभकामनाएँ। मुझे विश्वास है कि आप अपने ज्ञान, प्रतिभा और नवाचार से भारत की प्रगति, समृद्धि और वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।

6 days ago | [YT] | 82