Welcome to
(Chitransh tv )
चित्रकूट धाम मंडल बांदा ( बांदा चित्रकूट महोबा हमीरपुर ) की सच्ची घटना न्यू अपडेट सरकारी योजना समाज की अच्छी बुरी जानकारी पाने के लिए हमारे YouTube परिवार से अवश्य जुड़े | हमारे
YouTube channel chitransh tv news चैनल
को जरूर subscribe करे ||

(धन्यवाद)


CHITRANSH TV

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी जन समस्याएं

बांदा। जनपद के सदर कोतवाली में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर दोनों पक्षों को सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण समाधान कराए। पूर्व में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए लंबित एवं असंतोषजनक मामलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए। जिन मामलों में शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं हैं, वहां वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान सुनिश्चित करेंगे। डीएम एवं एसपी ने स्पष्ट किया कि फरियादियों को अपनी शिकायत के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। प्रत्येक शिकायतकर्ता के साथ सम्मानजनक व्यवहार करते हुए उसकी समस्या का प्रभावी समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य जनता को त्वरित न्याय दिलाना और प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास और अधिक मजबूत करना है।

3 weeks ago | [YT] | 0

CHITRANSH TV

आधे घंटे में मिली गुम हुई 3 वर्षीय मासूम परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए गुम हुई 3 वर्षीय बच्ची को महज आधे घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी तौसीन खान ने मेडिकल कॉलेज चौकी पर सूचना दी कि उनकी 3 वर्षीय पुत्री ऑक्सीजन पार्क में खेलते समय अचानक लापता हो गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी वीरेन्द्र त्रिपाठी अपनी टीम के साथ तत्काल सक्रिय हुए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ और संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की।पुलिस की तत्परता का परिणाम रहा कि बच्ची को आधे घंटे के भीतर सकुशल खोज लिया गया और उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने बांदा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस टीम की सराहना की।

3 weeks ago | [YT] | 0

CHITRANSH TV

बबेरू के दर्जनों गांवों में अन्ना जानवरों का आतंक किसान परेशान

बांदा । जनपद के तहसील बबेरू क्षेत्र के दर्जनों गांवों में अन्ना (आवारा) जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आहार, मिलाथू, पल्हरी, शिव, मवई, पारा बिहारी, आलमपुर, बघेहटा, देवरथा, पंडरी, अनौसा, रगौली, हरदौली, जुगरेहली, सिमोनी सहित कई गांवों में सैकड़ों की संख्या में घूम रहे अन्ना जानवर किसानों की फसलों को लगातार बर्बाद कर रहे हैं। इससे किसान गंभीर संकट में हैं। किसानों का कहना है कि धान की फसल पहले ही नष्ट हो चुकी है और अब गेहूं, चना, मसूर, मटर व सरसों की फसलें भी बर्बादी के कगार पर हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि किसान खेती छोड़कर दिन-रात अन्ना जानवरों को खेतों से भगाने को मजबूर हैं। इससे कई किसान भुखमरी की स्थिति में पहुंच गए हैं। समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों के साथ कई बार संपूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस, ब्लॉक, तहसील और जिला प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन द्वारा गौ-संरक्षण के लिए अरबों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं। पीसी पटेल जनसेवक ने किसानों के साथ खेतों में पहुंचकर अन्ना जानवरों की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया और सैकड़ों जानवरों के फोटो-वीडियो लाइव जीपीएस कैमरे से रिकॉर्ड कर उच्च अधिकारियों को भेजे। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर फर्जी रिपोर्ट लगाकर जिला प्रशासन द्वारा शासन को गुमराह किए जाने का आरोप लगाया गया है, जिससे किसानों में भारी आक्रोश है। आक्रोशित किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही अन्ना जानवरों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे मिलाथू स्टॉप पर आमरण अनशन व भूख हड़ताल करने को मजबूर होंगे।

6 months ago | [YT] | 0

CHITRANSH TV

कालिंजर में आधुनिक बस स्टेशन का भूमि-पूजन, पर्यटन व रोजगार को मिलेगा बढ़ावा


बांदा (कालिंजर) आज दिनांक 07 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के कालिंजर बस स्टेशन के निर्माण हेतु भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भूमि-पूजन श्रीमती ओममणि वर्मा, माननीय विधायक नरैनी द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर श्री अमित शुक्ला, उप जिलाधिकारी नरैनी, श्री मुकेश बाबू गुप्ता, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बाँदा डिपो सहित क्षेत्र की गणमान्य जनता उपस्थित रही।
ऐतिहासिक नगरी कालिंजर में प्रस्तावित यह बस स्टेशन 1.26 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 945.55 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया जाएगा। यह बस स्टेशन पूर्णतया आधुनिक सुविधाओं से युक्त अंतरराज्यीय बस स्टेशन होगा। यहाँ से उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों के साथ-साथ मध्य प्रदेश के मैहर, सतना, रीवा, पन्ना, खजुराहो सहित अन्य प्रमुख नगरों के लिए बसों का नियमित संचालन किया जाएगा।
बस स्टेशन के निर्माण से न केवल कालिंजर एवं आसपास के क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, बल्कि पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को बल मिलेगा।

6 months ago | [YT] | 0

CHITRANSH TV

बांदा में बागेश्वर धाम कथा की गूंज, नगर से लेकर गांवों तक बांटे गए अक्षत


बांदा। बुंदेलखंड की युवा शक्ति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को समर्पित बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन ने आगामी बागेश्वर धाम कथा को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। फाउंडेशन के संस्थापक श्री प्रवीण सिंह के नेतृत्व में बुधवार को नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य जनसंपर्क करते हुए श्रद्धालुओं को पीले अक्षत और निमंत्रण पत्र वितरित किए गए।
नगर भ्रमण में दिखा उत्साह
अभियान की शुरुआत बकरगंज चौराहे से हुई। इसके बाद मेवा मार्केट, शंकरगुरु चौराहा, पुरानी बजाजी, कोतवाली चौराहा, दुर्गा बाजार होते हुए माहेश्वरी देवी चौराहे तक टीम ने पैदल भ्रमण कर व्यापारियों और आमजन से संपर्क किया। इस दौरान कथा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर संस्थापक प्रवीण सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड की धरती पर बागेश्वर धाम की कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्रीय एकता और सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करने का माध्यम है। फाउंडेशन इस दिव्य आयोजन को भव्य बनाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है।
ग्रामीण अंचलों में घर-घर पहुंचा निमंत्रण
नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी जनसंपर्क अभियान चलाया गया। पूज्य पाद श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी (बागेश्वर धाम सरकार) की कथा के निमंत्रण के साथ टोलियों ने घर-घर जाकर अक्षत वितरित किए।
अभियान के तहत ग्राम ब्रह्म डेरा, बड़ा डेरा, टिकरी, रघुवंशी डेरा, कनवारा और ग्राम पिपरी सहित कई गांवों में सघन जनसंपर्क किया गया।
भक्तिमय माहौल, जयकारों से गूंजा क्षेत्र
अक्षत वितरण के दौरान ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। ‘जय श्री राम’ और ‘बागेश्वर धाम की जय’ के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। महिलाओं और बुजुर्गों ने अक्षत का तिलक लगाकर टोलियों का स्वागत किया और सपरिवार कथा में शामिल होने का संकल्प लिया।
तैयारियां अंतिम चरण में
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि कथा आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। लक्ष्य है कि हर सनातनी परिवार तक निमंत्रण पहुंचे, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इस आध्यात्मिक आयोजन का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकें।

6 months ago | [YT] | 1

CHITRANSH TV

22 अक्टूबर 2024 बाँदा न्यूज़ || Top 10 news banda || महंगाई ने बिगाड़ा किचन का बजट......



बाँदा पुलिस की सक्रियता से खोयी बच्ची को सकुशल बरामद,ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा खोयी बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया, मामला नगर कोतवाली बाँदा का है।




त्योहारों के मौसम में सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं. लहसुन 4 सौ रुपये किलो, टमाटर 80 रुपये , प्याज60 रुपये किलो वही आलू की बात तो आलू 40 से 50 रुपये किलो है जो की आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही हैं.



जनपद के बबेरू कस्बे मे रात्रि बीयर शॉप में चोरी करने के आरोप मे अभियुक्त को थाना बबेरु पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार ।



शहीदों के गांव पांडेयपुरवा मजरा तेरा ब महुटा के ग्रामीणों अनशन जारी, रास्ते की मांग को लेकर अनशन पर बैठे है ग्रामीण, समर्थन मे उतरे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी मांगो की पूरी किये जाने की मांग।



भीम आर्मी के पदाधिकारी ने सौपा ज्ञापन
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के ऊपर एक ब्यक्ति पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप, आरोपी के ऊपर कार्यवाही करते हुए गिरफ्तारी की मांग मामला जनपद के थाना कमासिन का है।




पुलिस स्मृति दिवस" के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा थाना फतेहगंज के बधेलाबारी में शहीद स्मारक पर कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए वीरगति प्राप्त होने वाले पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि



आपरेशन कन्विक्शन के तहत त्वरित एवं निष्पक्ष विवेचना, प्रभावी अभियोजन एवं पैरवी के फलस्वरुप अलग-अलग 2 मामलों में कुल 2 अभियुक्तों को कारावास व 8 हजार 5 सौ रुपये जुर्माने की सजा।



जिला पूर्ति अधिकारी बांदा ने बताया है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 2 निःशुल्क एलपीजी सिलेण्डर रिफिल प्रदान किये जाएंगे,



सर्राफा बाजारों में भी सोने-चांदी के भाव में आज आसमान छू रहे हैं। आज सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 558 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 77968 रुपये पर पहुंच गया है। सर्राफा बाजारों में चांदी के भाव में 4884 रुपये प्रति किलो की भारी उछाल



दीपोत्सव-2024 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और रामनगरी अयोध्या में भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं. इस वर्ष, दीपोत्सव का आठवां संस्करण पहले से भी अधिक भव्य और अद्वितीय होने जा रहा है


#Banda #news #upnews #up #today #breakingnews #newsheadlines #latestnews #bandapolice #shrikantshrivastav #chitranshtv

1 year ago | [YT] | 5

CHITRANSH TV

जनपद बाँदा की 5 बड़ी खबरें

https://youtu.be/z8S2yA7kKf4?si=MYrYf...


जनपद में चलाया गया सघन बैंक चेकिंग अभियान, पुलिस अधीक्षक बांदा अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जनपद में अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा बैंकों/वित्तिय संस्थानों और उसके आसपास के क्षेत्रों से होने वाली लूट, छिनैती, चोरी तथा टप्पेबाजी जैसी घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए आज जनपद में सघन बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा एटीएम/बैंक शाखाओं व वित्तिय संस्थानों को चेक किया गया



सीएम डैशबोर्ड से सम्बन्धित विकास कार्यों की हुई बैठक बाँदा जिलाधिकारी नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड से सम्बन्धित विकास कार्यों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रम कल्याण योजना तथा पन्द्रवें वित्त आयोग के कार्यों की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को प्रगति में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों एवं एडीओ पंचायत को लक्ष्य का आवंटन कर ग्रामों में तेज गति से कार्यों को कराने के निर्देश दिये

आज मण्डलीय चिकित्सालय, बाँदा में नगर पालिका परिषद, बाँदा की अध्यक्षा मालती बासू, जिलाधिकारी बाँदा एवं मुख्य विकास अधिकारी, बाँदा की उपस्थिति में

35 नवजात बालिकाओं का कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान केक काटकर 35 बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया, नवजात बालिकाओं को बेबी केयर किट व माताओं को उपहार व एक वृक्ष प्रदान किया गया

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी दिनांक 16 अक्टूबर, 2024 दिन बुद्धवार को जनमें भ्रमण कार्यक्रम के दौरान प्रातः 11 बजे महिलाओं से सम्बन्धित समस्याओं की जनसुनवाई सर्किट हाउस सभागार बाॅदा में करेंगी। महिला जनसुनवाई में महिलाओं के उत्पीडन, घरेलू हिंसा, दहेज व अन्य महिलाओं की समस्याओं से सम्बन्धित समस्याओं को सुनते हुए उनका निस्तारण किया जायेगा। महिला जनसुनवाई में पुलिस अधिकारियों के साथ महिला थानाध्यक्ष, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। इसके पश्चात महिला बन्दी गृह, बालिका/महिला गृह का निरीक्षण करेंगी।

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा बाल कृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।


बैठक में आयुक्त ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों के अन्तर्गत ओवर हेड टैंको के निर्माण की स्थिति, सड़क मरम्मती करण के कार्य तथा जलापूर्ति की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मैन पावर को बढाते हुुए सभी गाॅवों में जलापूर्ति एवं सड़कों की मरम्मत का कार्य गुणवत्ता के साथ तेज गति से पूर्ण करायें जाने के निर्देश दिये

जनपद की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें

1 year ago | [YT] | 4

CHITRANSH TV

कई #सिमकार्ड रखने को लग सकता है झटका #simcard #mobile #chitranshtv

1 year ago | [YT] | 6