Observation of WORLD में स्वागत है आपका ! यहाँ आपको मिलेगी लेटेस्ट खबर , राजनितिक उठापटक, मनोरंजन की दुनिया, सोशल मीडिया का ड्रामा, फ़िल्मी एक्शन, खास मुद्दों पर बहस एवं आम लोगों के विचार , हिंदी में नॉनस्टॉप खबरों से जुड़े रहने के लिए बने रहें WOO NEWS के साथ !
सत्यमेव जयते !!
Contact us - woonewsofficial@gmail.com
WOO NEWS
उत्तर प्रदेश पुलिस को करीब चार साल बाद स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) मिल गया है। 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्णा को उत्तर प्रदेश का नया पूर्णकालिक डीजीपी नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके नाम पर अंतिम मुहर लगाई है। राजीव कृष्णा जून 2025 से कार्यवाहक डीजीपी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
राजीव कृष्णा के पास निदेशक सतर्कता अधिष्ठान का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। स्थायी डीजीपी की नियुक्ति के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेजे गए पैनल में रेणुका मिश्रा, पियूष आनंद और राजीव कृष्णा के नाम शामिल थे। इनमें से राजीव कृष्णा का चयन किया गया।
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री रखने वाले राजीव कृष्णा वर्ष 2024 में पुलिस महानिदेशक पद पर पदोन्नत हुए थे। पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं और अपनी प्रशासनिक दक्षता के लिए जाने जाते हैं।
मई 2022 में तत्कालीन डीजीपी मुकुल गोयल के हटने के बाद उत्तर प्रदेश में लगातार कार्यवाहक डीजीपी ही जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब राजीव कृष्णा की नियुक्ति के साथ राज्य को चार वर्षों बाद स्थायी पुलिस प्रमुख मिला है।
--
Rajeev Krishna, Uttar Pradesh Police, DGP Appointment, Yogi Adityanath, IPS Officer, UP Police, UPSC Panel, Law And Order, Vigilance Department, Uttar Pradesh
#UttarPradesh #RajeevKrishna #UPPolice #DGP #YogiAdityanath #IPS #LawAndOrder #WooNews
39 seconds ago | [YT] | 0
View 0 replies
WOO NEWS
बंगाल में जो हो रहा है यह विकसित भारत का दृश्य दिखा रहा है. आने वाले वर्षों का यह दृश्य है. -- कपिल सिब्बल वरिष्ठ अधिवक्ता TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले पर
--
#WestBengal #Bengal #AmitShah #BengalElection #MamataBanerjee #AbhishekBanerjee #TMC #BJP #PMModi
4 minutes ago | [YT] | 3
View 0 replies
WOO NEWS
22 minutes ago | [YT] | 31
View 26 replies
WOO NEWS
"यह भाजपा के कार्यकाल में हो रहा है। यह विकसित भारत का दृश्य दिखा रहा है... आने वाले वर्षों का यह दृश्य है... इस देश के गृह मंत्री और भाजपा के बड़े नेता ने इस कृत्य की निंदा नहीं की। सुवेंदु अधिकारी को खुद वहां जाना चाहिए था। जिस व्यक्ति ने पत्थर फेंका था, उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई... यह पहले से ही तय था कि उनके आने पर पथराव किया जाएगा... यह लोकतंत्र की हिंसा है..." -- TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले पर राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल
--
#WestBengal #Bengal #AmitShah #BengalElection #MamataBanerjee #AbhishekBanerjee #TMC #BJP #PMModi #RahulGandhi
1 hour ago | [YT] | 38
View 66 replies
WOO NEWS
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सीबीएसई के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम और परीक्षा परिणामों में कथित गड़बड़ियों को लेकर कुछ छात्रों से मुलाकात की। इस मुलाकात का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें सीबीएसई छात्र वेदांत श्रीवास्तव समेत अन्य छात्र भी नजर आए।
वीडियो में राहुल गांधी छात्रों की शिकायतें सुनते दिखाई देते हैं। छात्र वेदांत ने बताया कि फिजिक्स विषय में अपेक्षा से कम अंक आने पर उन्होंने उत्तर पुस्तिका की कॉपी मांगी थी, लेकिन उन्हें जो कॉपी भेजी गई, वह कथित तौर पर किसी अन्य छात्र की थी। उन्होंने यह मुद्दा सोशल मीडिया पर उठाया, जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
वेदांत ने बातचीत में कहा कि सोशल मीडिया पर उन्हें "पाकिस्तानी" और "देश-विरोधी" तक कहा गया। इस पर राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छात्रों द्वारा अपनी उत्तर पुस्तिकाओं और परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े सवाल उठाना उनका अधिकार है और ऐसी शिकायतों का समाधान किया जाना चाहिए।
राहुल गांधी ने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि छात्रों ने केवल सीबीएसई से जवाब मांगे थे, लेकिन उन्हें आलोचना और अपमान का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को निष्पक्ष और सुरक्षित शैक्षणिक माहौल मिलना चाहिए।
जानकारी के अनुसार, बाद में सीबीएसई ने वेदांत को उनकी सही उत्तर पुस्तिका उपलब्ध करा दी और मामले का समाधान कर दिया। हालांकि इस मुद्दे को लेकर परीक्षा मूल्यांकन प्रणाली और पारदर्शिता पर बहस तेज हो गई है।
--
Rahul Gandhi, CBSE, OSM System, Vedant Srivastava, CBSE Result, Answer Sheet, Education News, Student Issue, Board Exam, Examination System
#RahulGandhi #CBSE #EducationNews #BoardExam #CBSEResult #Students #AnswerSheet #ExamSystem #WooNews
1 hour ago | [YT] | 49
View 5 replies
WOO NEWS
तमिलनाडु में किसानों का कर्ज़ माफ हो सकता है, तो उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में क्यों नहीं? किसान कर्ज़ में डूबा है, खेती संकट में है। देश का किसान आज बढ़ती लागत, महंगे बीज, खाद, डीज़ल और फसलों के उचित मूल्य न मिलने की समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में किसानों को राहत देना सरकारों की जिम्मेदारी है। किसान मजबूत होगा, तभी खेती मजबूत होगी और तभी देश मजबूत होगा। -- राकेश टिकैत भारतीय किसान यूनियन (BKU) राष्ट्रीय प्रवक्ता
--
Rakesh Tikait is the national spokesperson of the Bharatiya Kisan Union (BKU). Tamil Nadu | Thalapathy Vijay | #tamilnadu #chiefminister #vijay #tvk #cmvijay #RakeshTikait
2 hours ago | [YT] | 39
View 19 replies
WOO NEWS
ओडिशा के बौद्ध जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया। हरभंगा ब्लॉक के अडेनीगढ़ गांव में एक लकवाग्रस्त व्यक्ति लगभग दो घंटे तक सांप के शिकंजे में फंसा रहा। घटना को देखकर लोगों ने इसे पुराणों में वर्णित ‘नाग फांस’ जैसी स्थिति बताया।
जानकारी के अनुसार, कृष्णचंद्र साहू नामक व्यक्ति लकवे से पीड़ित हैं और उनके शरीर का एक हिस्सा निष्क्रिय है। 30 मई की रात वह अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान कमरे की खुली खिड़की से एक सांप अंदर घुस आया और उनके शरीर पर चढ़ गया। कुछ ही देर में सांप ने उनके हाथ और पास रखी कुर्सी को लपेट लिया।
कृष्णचंद्र को सांप के मौजूद होने का एहसास हो गया, लेकिन शारीरिक स्थिति के कारण वे न तो उठकर भाग सकते थे और न ही जोर से मदद के लिए आवाज लगा सकते थे। वह करीब दो घंटे तक भय और दर्द के बीच फंसे रहे।
उनकी धीमी आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। सांप को देखकर परिवार के लोग भी घबरा गए, लेकिन उन्होंने धैर्य बनाए रखा। काफी सावधानी के साथ प्रयास करते हुए परिजनों ने कृष्णचंद्र को सुरक्षित छुड़ाया। राहत की बात यह रही कि सांप ने उन्हें नहीं काटा।
बाद में सांप को बिना कोई नुकसान पहुंचाए पकड़कर खुले स्थान पर छोड़ दिया गया। घटना के बाद गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
--
Odisha News, Boudh District, Snake Incident, Krishna Chandra Sahu, Paralysis Patient, Harbhanga Block, Adengigarh Village, Snake Rescue, Viral News, Wildlife
#Odisha #SnakeIncident #Boudh #Wildlife #ViralNews #SnakeRescue #OdishaNews #HumanInterest #WooNews
2 hours ago | [YT] | 35
View 1 reply
WOO NEWS
2 hours ago | [YT] | 76
View 53 replies
WOO NEWS
सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में राजस्थान सरकार को एक कैदी को 24 दिन तक अवैध रूप से जेल में रखने के मामले में 11 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। अदालत ने कहा कि हाईकोर्ट से पैरोल मिलने के बाद भी किसी व्यक्ति को जेल में रखना उसकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों का गंभीर उल्लंघन है।
जस्टिस संजय करोल और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने दाऊदयाल बनाम राजस्थान सरकार मामले में 29 मई को फैसला सुनाते हुए कहा कि केवल इसलिए कि कोई व्यक्ति दोषी ठहराया गया है, उसके मानवाधिकार समाप्त नहीं हो जाते। प्रशासनिक देरी या सरकारी प्रक्रियाएं किसी की स्वतंत्रता छीनने का आधार नहीं बन सकतीं।
मामले में दाऊदयाल को वर्ष 1988 के एक गैर इरादतन हत्या मामले में चार साल की सजा हुई थी। उन्होंने स्थायी पैरोल के लिए आवेदन किया था, जिसे बाद में हाईकोर्ट ने 5 नवंबर 2024 को मंजूर कर उनकी रिहाई का आदेश दिया था। हालांकि आवश्यक औपचारिकताएं 13 नवंबर तक पूरी हो जाने के बावजूद उन्हें 6 दिसंबर 2024 तक रिहा नहीं किया गया।
सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार का यह तर्क भी खारिज कर दिया कि वह हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने पर विचार कर रही थी। अदालत ने स्पष्ट किया कि जब तक किसी उच्च अदालत से आदेश पर रोक (Stay) न मिल जाए, तब तक न्यायालय के आदेश का पालन करना अनिवार्य है।
पीठ ने कहा कि बिना कानूनी आधार किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता छीनना अवैध हिरासत की श्रेणी में आता है। अदालत ने इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता के खिलाफ गंभीर अतिक्रमण बताते हुए पीड़ित को 11 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया।
--
Supreme Court, Parole Case, Illegal Detention, Rajasthan Government, Compensation, Dayaudayal Case, Human Rights, Justice Sanjay Karol, Personal Liberty, Court Order
#SupremeCourt #Parole #IllegalDetention #HumanRights #Rajasthan #CourtOrder #Compensation #Judiciary #WooNews
2 hours ago | [YT] | 82
View 3 replies
WOO NEWS
"चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पदभार संभालकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हम सशस्त्र बल पर दिखाए गए विश्वास के लिए देश के आभारी हैं। हम, भारतीय सेना, नौसेना, एयर फोर्स, रक्षा मंत्रालय, स्ट्रेटेजिक इंस्टीट्यूशन और सभी स्टेकहोल्डर भारत की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पूरे देश के नजरिए के हिस्से के तौर पर एकजुट हैं। हम अपने प्रधानमंत्री के विजन, 'JAI'- जॉइंटनेस, आत्मनिर्भरता और इनोवेशन को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। संयुक्तता, तालमेल और एकीकरण को बढ़ाने के लिए सशस्त्र बल में बदलाव और संगठनात्मक सुधार पर प्राइमरी फोकस होगा। आत्मनिर्भरता हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का एक केंद्रीय स्तंभ है। हम अपनी सशस्त्र बल में स्वदेशी हथियारों के विकास, प्रेरण और एकीकरण को तेज करेंगे..." -- चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि
--
N.S. Raja Subramani #NSRajaSubramani #cdsSubramani #CDS #indianarmy
3 hours ago | [YT] | 232
View 3 replies
Load more