Through blogging through this channel, I will try to bring maximum villager life and culture to all of you. I will try my best to entertain you all.


Shrikant Vlog

हमारे नन्हें वारियर्स को मिला न्यू ड्रेस। ये वे वारियर्स हैं जो दोहरी जिम्मेदारी पिछले 1 वर्ष से निभा रहे। स्कूल से दूर मांझीदुगू मोहल्ले में हमनें 23 की संख्या में पौधे लगाए हैं। यहां स्कूल से पानी देने जाना या रोज देखरेख करना संभव नहीं है। अतः इन सभी पौधों की जिम्मेदारी उसी मोहल्ले के इन बच्चों के कंधों में है। पिछले एक वर्ष से यह जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे। पौधों को पानी देना, खाद देना, उनका ट्री गार्ड ठीक करना सब इनके हाथों में है। आज इन सभी बच्चों को नई ड्रेस मिला। कुछ बच्चों के लिए घर भी भिजवाया। मेहनत करने वाले अन्य बच्चों को भी धीरे धीरे मिलेंगे। ऐसे ही मेहनत करते रहो बच्चे।।

श्रीकांत
9926848192

2 weeks ago | [YT] | 16

Shrikant Vlog

स्कूल बंद हैं पर पौधों की देखभाल और बच्चों को गाईड करने समय समय पर स्कूल जाना हो ही रहा। स्कूल पहुंच गांव का भी एक चक्कर हो जाता क्योंकि बच्चे तो घर में मिलेंगे। उनसे थोड़ी पूछताछ होती कि काम कैसा चल रहा? ऐसे घूमते हुए कुछ बच्चे ऐसे मिलते हैं जो नंगे पैर होते हैं। उन्हें स्कूल बुलाता और उनके नाप की चप्पल देता। जो छोटे बच्चे रोते हैं उनके लिए घर ही भिजवा देता। बस यही सब अब दिनचर्या का हिस्सा है। आप सभी मित्रों के सहयोग से यह कार्य अनवरत जारी है।
😊❤️🙏👏👍🤝💐🎈

श्रीकांत
9926848192

2 weeks ago | [YT] | 8

Shrikant Vlog

आज फिर बहुत से बच्चों से मिलना हुआ। उन्हें स्कूल बुलाया। सभी छोटे बड़े बच्चों को उनकी साइज के चप्पलें बांटी। कुछ के लिए चप्पल घर भी भिजवाई। अपना कार्य गर्मियों में भी निरंतर जारी है। आप सभी के सहयोग से यह आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
🤝❤️😊👍🎈💐👏

श्रीकांत
9926848192

3 weeks ago | [YT] | 20

Shrikant Vlog

आज भी मुझे कुछ बच्चे मिले तो पौधों की देखभाल करते हैं। सुबह के समय लड़कों की तो शाम के समय लड़कियों को चप्पलें बांटी। बच्चे अति उत्साहित हैं और मन लगाकर पौधों की देखभाल कर रहे हैं। ऐसे बच्चों के प्रति अपनी भी जिम्मेदारी है और यही जिम्मेदारी हम निभा रहे हैं। गुड जॉब बच्चा पार्टी।👍👍

श्रीकांत
9926848192

3 weeks ago | [YT] | 13

Shrikant Vlog

अब मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। अब फिर से बच्चों के लिए कुछ अच्छा करने का प्रयास है। कल ही बच्चों के लिए खूब सारी चप्पलें खरीदी है। आज सबसे पहले उन बच्चों को चप्पलें मिली जो निरंतर पौधों की सेवा कर रहे हैं। वर्षा की टीम और मुस्कान की टीम। दोनों ग्रुप के पास अलग अलग मोहल्ले में लगे पौधों की जिम्मेदारी है। दोनों टीम पूरी तन्मयता से अपना कार्य पूरा कर रही हैं। जब बच्चे इतनी मेहनत कर रहे तो अपनी जिम्मेदारी है कि तेज धूप में बच्चे खाली पैर न रहें। कुछ दिनों में इन्हीं बच्चों के पास नई लोअर टी शर्ट भी होंगी।
खूब मेहनत करो बच्चों। 👍👍
सहयोग के लिए रेखा मैम, स्नेहा मैम, आकृति और दीपमाला मैम जी का धन्यवाद।

श्रीकांत
9926848192

4 weeks ago | [YT] | 16

Shrikant Vlog

बच्चों को चप्पल बांटने का क्रम अनवरत जारी है ताकि इस भीषण गर्मी में उनके पैर न जले। आज बाघमारा के पहाड़ी कोरवा बच्चे हमारे स्कूल पहुंचे। बड़े छोटे सभी बच्चों को चप्पल मिली। चप्पल पाकर बच्चे खुशी खुशी अपने घर को लौट गए। आने वाले दिनों में हम और भी बच्चों तक चप्पलें पहुंचाएंगे। सभी सहयोगी मित्रों का आभार और धन्यवाद।
🤝🙏❤️👍😊👏🎉💐
श्रीकांत
9926848192

#motivation #humanity #HumanityFirst #inspiration #spreadinghappiness

4 weeks ago | [YT] | 15

Shrikant Vlog

आज बच्ची के घर सगाई और फलदान की रस्म है। आज से शादी की रस्म शुरू है जो अगले 3 दिन चलेगी। आज सुबह सुबह हमनें आज के लिए हरी सब्जियां खरीदी। जरूरत के हिसाब से अगले 3 दिन तक सामग्री उनके घर पहुंचेगी। आप सभी के सहयोग से बच्ची की हर जरूरत पूरी हो रही। आप सभी के सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।।
🙏❤️😊🤝💐🥰

श्रीकांत
9926848192

2 months ago | [YT] | 11

Shrikant Vlog

चैत्र नवरात्र के पहले ही दिन हमनें एक जरूरतमंद बच्ची के विवाह के लिए सहयोग मांगा था। अब बच्ची के विवाह में केवल 2 दिन शेष रह गए हैं। फिर 4 दिन का विवाह कार्यक्रम शुरू होगा। आज रामनवमी को जरूरी सूखी राशन सामग्री और कुछ अन्य चीजें पहुंच गई हैं। धीरे धीरे अन्य जरूरत की चीजें पहुंचाते रहेंगे। मैने उनसे कह रखा है कि जो भी जरूरत हो उसे निःसंकोच बताएं। कल भी कुछ सामग्री पहुंचाएंगे और रविवार को हरी सब्जियां। यकीन मानिए नवरात्र पर ईश्वर ने आप सबको ऐसे ही नेक कार्यों के लिए चुना है। मेरे सभी मित्रो को उनके अमूल्य समर्थन और सहयोग के लिए बारम्बार आभार और धन्यवाद। सभी को हैप्पी नवरात्रि।
❤️🙏🤝💐❤️❤️
सपोर्ट करने के लिए चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें।

श्रीकांत
9926848192

#humanity #actofkindness #motivation #insaniyat #helpinghand

2 months ago | [YT] | 40

Shrikant Vlog

वेतन का 1% हर माह
(अभावग्रस्त जनजातीय बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए)

वेतन के 1% मुहीम का अगला हिस्सा बने हैं प्राथमिक शाला समेलीभाठा (पोड़ी उपरोड़ा) के बच्चे। यहां पूरी आबादी संरक्षित जनजाति बिरहोर की है। इस स्कूल पदस्थ साहू सर ने कटघोरा से कल ही कॉपियां और पेंसिल प्राप्त की थी। यहां अध्ययनरत 22 बिरहोर बच्चों को आज कुल 44 कॉपी और 30 पेंसिल का वितरण किया गया। इससे बच्चों की पढ़ाई के लिए थोड़ी मदद जरूर हो जाएगी। अगले दिनों में फिर हम किसी स्कूल तक पहुंचेंगे।
मेरे सभी मित्रों और आदरणीय जनों गौरहा सर, मिलिंद भिड़े सर, आकृति मैम, दीपमाला मैम, आशा किरण मैम, स्वाती तिर्की मैम, रेखा मैम, हुलेश भाई, बुधवार भाई, आनंद सर, शिवदयाल सर, अनिता ध्रुवे मैम, जायसवाल मैम, आनंद मैम, रत्ना सिंह मैम, राजी ध्रुव मैम, रितु राजवाड़े मैम, सी पी साहू सर और मालती जोशी मैम आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद और आभार।
❤️😊🤝💐🙏🎈

श्रीकांत
9926848192

3 months ago | [YT] | 25

Shrikant Vlog

आज शाम को अनुराधा मैम जी ने अपने बच्चों के लिए कॉपियां प्राप्त की है। जल्दी ही यह बच्चों तक पहुंचेगी।
❤️🙏💐💪🤝👍
वेतन का 1% हर माह

3 months ago | [YT] | 22