Teacher's Adda
UPSSSC, UPP, RRB , LEKHPAL, VDO, FOREST GUARD, LOWER , UPSSSC PET 2022 Exam Practice Set , PET 2022 Exam Preparation


Teacher's Adda

1 month ago | [YT] | 22

Teacher's Adda

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं को रोजगार देने पर योगी सरकार का फोकस बढ़ गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2017 से 2026 तक विभिन्न विभागों में 9 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं, जबकि एमएसएमई और स्टार्टअप सेक्टर के माध्यम से 3 करोड़ से ज्यादा रोजगार के अवसर सृजित होने का दावा किया गया है। सबसे अधिक भर्तियां पुलिस और शिक्षा विभाग में हुई हैं।

सरकार ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य रखा था, जिसके तहत अब तक 9 लाख से ज्यादा नियुक्तियां पूरी हो चुकी हैं। वहीं 2026 में सब-इंस्पेक्टर, होमगार्ड, शिक्षक, राजस्व और अन्य विभागों में 1.5 लाख से अधिक नई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू की गई है। शिक्षा विभाग में करीब 50 हजार और पुलिस विभाग में 1 लाख से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी है।

1 month ago | [YT] | 31