खबरे पल पल की जो हम दिखाएंगे आपको बने रहे हमारे साथ । देश दुनिया और माटी से जुड़ी हर खबर अब आप तक ,खेल,राजनीति,धर्म कर्म, सामाजिक, धार्मिक खबरो का तेजी से प्रगति को ओर बढ़ता सबसे बडा न्यूज़ नेटवर्क । सम्पर्क करें 8290079000
Regd.With RNI NO -RAJHIN/2020/79893/Registrar of News of papers of India Ministry of Information & Broadcasting | @ Regd office-madanganj kishangarh contact number 8290079000 - email -matikimahak2020@gmail.com
Word press
maatikimahaknews.wordpress.com/
Blogger
maatikimahaknewsnetwark.blogspot.com/2021/06/blog-…
MAATI KI MAHAK NEWS
News testing 💥💥💥💥💥💥💥
10 months ago | [YT] | 0
View 0 replies
MAATI KI MAHAK NEWS
किशनगढ़ | पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पहुंचे किशनगढ़ पीसीसी सदस्य राजू गुप्ता की मां के निधन पर जताया शोक | शोक संतप्त परिवार को दी सांत्वना
सचिन पायलट का गुप्ता परिवार से पारिवारिक जुड़ाव
इस दौरान विधायक विकास चौधरी पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता रहे मौजूद/ कुछ देर रुकने के बाद सड़क मार्ग से अजमेर के लिए रवाना होंगे पायलट
1 year ago | [YT] | 0
View 0 replies
MAATI KI MAHAK NEWS
50-50 हजार रु के तीन इनामी मुलजिम सहित 7 आरोपी गिरफ्तार
किशनगढ़/ रूपनगढ़ क्षेत्र में जमीनी विवाद में हुए जघन्य हत्याकांड व फायरिंग कर दहशत फैलाने का मामला
50-50 हजार रु के तीन इनामी मुलजिम सहित 7 आरोपी गिरफ्तार
अजमेर एसपी वंदिता राणा के निर्देशन में पुलिस टीमों ने की कार्रवाई
50-50 हजार के इनामी मुलजिम राजवीर सिंह, पुखराज,नरेश सहित दीपेंद्र,विजेंन्द्र,राजवीर को किया गिरफ्तार
एडिशनल *एसपी ग्रामीण दीपक शर्मा के सुपरविजन में पुलिस टीम के करीब 40 अधिकारियों के नेतृत्व में जगह-जगह दबिश देकर हुई कार्रवाई
कार्रवाई में पुलिस टीम के उपनिरीक्षक विजय सिंह हेड कांस्टेबल आशीष गहलोत,देवेंद्र सिंह शंकर सिंह का रहा विशेष योगदान
मामले में अब तक करीब 20 से ज्यादा आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
अजमेर एसपी वंदिता राणा ने कहा आरोपियों को शरण देने वाले व मदद करने वाले किसी भी शख्स को नहीं जाएगा बक्शा
मामले में फरार मुख्य आरोपी दिनेश चौधरी उर्फ भानु सहित अन्य आरोपियों की पुलिस टीम कर रही है तलाश
रूपनगढ़ थाना पुलिस कर रही है मामले की जांच
1 year ago | [YT] | 2
View 0 replies
MAATI KI MAHAK NEWS
सुनील सागर नाम रे, जपना मेरा काम रे
–एक शाम गुरुवर के नाम भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
किशनगढ़।
वर्षायोग समिति के तत्वाधान तथा आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में राजकुमार, रानू, गर्वित, मानवी, रावका परिवार के सौजन्य से एक शाम गुरुवर के नाम भजन संध्या का आयोजन आर.के. कम्युनिटी सेंटर में किया गया। प्रचार प्रसार प्रभारी संजय जैन ने बताया कि पण्य पुच्छा में श्रद्धालुओं ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान करने के बाद आचार्यश्री की आरती की। आरती के बाद भजन संध्या शुरू हुई। जिसमें वर्षा योग समिति द्वारा राजकुमार, रानू, गर्वित, मानवी, रावका परिवार का तिलक लगाकर, मुकुट व माला पहनाकर स्वागत किया। गौरव, खुशबू पाटनी एंड ग्रुप कुचामन सिटी द्वारा णमोकर महामंत्र हमे प्राणी से प्यारा से भजन संध्या की शुरुआत की। जिसके बाद सुनील सागर नाम रे, जपना मेरा काम रे..., वीर भज ले महावीर भज ले..., पारस प्यारा लागो चवलेश्वर प्यारा लागो... भजन से माहौल भक्तिमय बना दिया। खुशबू ने सावलिया पारसनाथ शिखर पर भला बिराजा जी..., मेरे सिर पर रख दो बाबा अपने ये दोनो हाथ.... भजन से सबकी तालिया बटोरी। गौरव खुशबू ने मारवाड़ी एवम गुजराती, पंजाबी धुनों पर मेने तो ऑडी चुनरिया केसरिया रंग की..., हीरा मोती से नजर उतार दू..., प्यारा प्यारा गुरदेव का प्यारा सजा दरबार... पर सरदार लोगों को जमकर गरबा नृत्य करवाया। भजन संध्या में तू मेरा है में तेरा हु..., मेने जो पाया है तूझसे पाया है..., सुनील सागर गुरु तेरी माया है..., सुनील सागर गुरुदेव..., सुनील सागर के दरबार में दिल छोड़ आया..., भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर भक्ति कर प्रभु आराधना की। इस दौरान विनोद पाटनी, सुभाष बड़जात्या, कैलाश पाटनी, प्रकाश काला, संजय पापडीवाल, कमल रांवका, हेमंत झांझरी, हेमंत छाबड़ा, अशोक पापल्या, सुरेश काला, विमल पाटनी, निर्मल पांड्या, सुनील लुहाड़िया, प्रदीप गंगवाल, रमेश सेठी, दिनेश सेठी, महेंद्र काला, पंकज काला, सुरेंद्र बज, संपतराज कासलीवाल, अशोक पाटनी, राजकुमार बड़जात्या, राजकुमार पाटनी, मुकेश काला, नवीन बाकलीवाल, महेंद्र सोगानी, विकास पाटनी, अनिल दांतरी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
1 year ago | [YT] | 0
View 0 replies
MAATI KI MAHAK NEWS
रूपनगढ़ में जमीनी विवाद के चलते गोली लगने से एक युवक की मौत का मामला
अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद भंवर सिनोदिया हत्याकांड के आरोपी बलवाराम की पत्नी पार्वती सहित दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
दो नाबालिग को किया निरुद्ध
मुंडोती निवासी रामदयाल जाट, बिदियाद निवासी श्रीराम मेघवाल को किया गिरफ्तार
8दिन बाद भी मुख्य आरोपी दिनेश चौधरी उर्फ भानु सहित अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
पुलिस की अलग अलग टीमें लगातार दे रही दबिश
पुलिस ने आमजन से की अपील सोशल मिडिया पर अपराधियों के महिमा मंडल नहीं करे अन्यथा उनके खिलाफ भी होंगी कार्यवाई
1 year ago | [YT] | 4
View 0 replies
MAATI KI MAHAK NEWS
दुनिया की नहीं स्वयं की जिम्मेदारी निभाओ– आचार्य सुनील सागर
किशनगढ़। आचार्य सुनील सागर महाराज ने आर के कम्युनिटी सेंटर में मंगल प्रवचन देते हुए कहा कि प्रत्येक वस्तु स्वतंत्र है और प्रत्येक द्रव्य का परिमणन स्वाधीन है। इसमें कोई परिवर्तन नहीं कर सकते, केवल अपने आप में परिवर्तन करने पर कल्याण होगा। परिवर्तन अपने हिसाब से होता है। दुनिया की नहीं स्वयं की जिम्मेदारी निभाओ। देह का भला करने पर कुछ हाथ नहीं आता है इसलिए आत्मा का भला करने वाले परमात्मा बन जाते हैं। मुनियों का संयोग आसानी से नहीं मिलता है। आत्मा की स्वतंत्रता की बात जैन दर्शन में मिलती है। भगवान परम स्वतंत्र द्रव्य है जिसने सारे विकारों को मिटा दिया जिसे कुछ नहीं चाहिए वह परमात्मा कहलाता है। जिसने इस मार्ग को समझ लिया वह अंतर्रात्मा तथा देह के स्तर पर जीता है वह वह बहिर्रात्मा कहलाता है। जैन धर्म, जिनेंद्र भगवान, जैन संत सब जगह नहीं मिलते हैं। भेद विज्ञान की कला जैन धर्म सिखाता है। वीतराग जैन धर्म वस्तुनिष्ठ विज्ञान वाला धर्म है। इसमें वही कहा जाता है जो होता है। इसके बल पर ही सम्यक दर्शन होता है। आचार्यश्री ने कहा कि पुण्य भी कर्म होते हैं। ऐसे कर्म करो की पुण्य कभी कम नहीं होना चाहिए। देव, शास्त्र, गुरु की आराधना एवम जिनवाणी का श्रवण करने से पुण्य मिलता है। काय, मन, वचन को आत्मा मानने पर संसार है। व्यक्ति की योग्यता के अनुसार ही कार्य को समझता है। मन, वचन, काय आत्मा से भिन्न होते हुए भी मोक्ष मार्ग में सहयोगी बनती है। मुनियों को प्रणाम करने से उच्च गोत्र, दान करने से भोग, उपासना करने से पूजा और भक्ति करने से सुंदरता बनी रहती है। वर्षायोग समिति के सह संयोजक प्रकाश काला ने बताया किचित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलित, आचार्यश्री का पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य रमेश चंद, सुशीला देवी अमरावत उदयपुर को मिला। दोपहर में सामयिक, स्वाध्याय, शाम को पण्य पुच्छा एवम आरती की गई। इस दौरान अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
1 year ago | [YT] | 1
View 0 replies
MAATI KI MAHAK NEWS
मदनगंज थाना पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत दिया कार्यवाही को अंजाम
1 year ago | [YT] | 1
View 0 replies
MAATI KI MAHAK NEWS
भर्ती प्रक्रिया सशक्तिकरण की ओर बड़ा कदम- आयोग को मिली अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक सत्यापन की अनुमति
अजमेर, 20 सिंतबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग को भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आधार कार्ड के माध्यम से अभ्यर्थियों का बायोमैट्रिक सत्यापन करने की अनुमति प्राप्त हो गई है। अब आयोग द्वारा भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों यथा- लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, काउंसलिंग व साक्षात्कार में अभ्यर्थी की पहचान का सत्यापन इसके माध्यम से किया जा सकेगा। गत् समय के दौरान सामने आए डमी अभ्यर्थियों के प्रकरणों को देखते हुए आधार बायोमेट्रिक सत्यापन आयोग की कार्य प्रणाली में मील का पत्थर एवं अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।
आयोग सचिव ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग के आग्रह पर राज्य सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा 8 मई 2024 को इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार को इस संबंध में लिखा गया था। इस पर कार्यवाही करते हुए भारत सरकार ने आधार एक्ट 2016 की धारा 4 एवं आधार ऑथेंटिकेशन फॉर गुड गवर्नेंस नियम 2020 के अंतर्गत अभ्यर्थियों की पहचान सत्यापित करने के उद्देश्य से आधार से सत्यापन की अनुमति प्रदान की गई है।
आयोग के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके लिए गत् 6 माह से आयोग के अधिकारियों द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे थे एवं आयोग के अधिकारियों द्वारा संबंधित मंत्रालय एवं आधार मुख्यालय की बैठकों में उपस्थित होकर आयोग की प्रक्रियाओं हेतु बायोमेट्रिक सत्यापन के महत्व को दर्शाया गया था।
आधार कार्ड सभी भारतीयों को एक विशिष्ट पहचान संख्या प्रदान करने के उद्देश्य से बनाया गया है, ताकि पहचान छिपाकर धोखाधड़ी को अंजाम देने वाली घटनाएं पर अंकुश लगेगा। आधार कार्डधारक के पहचान दावे को सत्यापित करने के लिए यूआईडीएआई एक ऑनलाइन बायोमैट्रिक (फिंगर, फेस, आईरिस) सत्यापन सुविधा प्रदान करता है।
आधार द्वारा बायोमैट्रिक सत्यापन का अर्थ उस प्रक्रिया से है जिसमें 12 अंकों की विशिष्ट आधार संख्या बायोमेट्रिक्स सहित अन्य विशेषताओं के सत्यापन के लिए केंद्रीय पहचान डेटा रिपॉजिटरी को प्रस्तुत की जाती है।
आधार बायोमैट्रिक के माध्यम से अभ्यर्थियों की पहचान की पुष्टि विश्वसनीय रूप से की जा सकेगी एवं इसमें दस्तावेजों के आधार पर मैन्युअली अभ्यर्थी के सत्यापन करने की तुलना में अत्यल्प समय लगता है। आधार सरकार द्वारा निर्धारित आधिकारिक रूप से मान्य दस्तावेजों में से एक है और इसलिए यह कागजी कार्रवाई की प्रक्रिया को भी आसान बनाता है।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षाओं की शुचिता भंग करने तथा जालसाजी करने वाले व्यक्तियों व नकल गिरोहों पर लगाम के लिए आवेदन से लेकर परीक्षा प्रक्रियाओं तक में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इनमें वन टाइम रजिस्ट्रेशन के दौरान लाइव फोटो कैप्चर, परीक्षा प्रवेश-पत्र पर सिक्योरिटी थ्रेड, क्यूआर कोड, अभ्यर्थी की अंगूठा निशानी एवं हस्तलेख लेना शुरू किया है। इसके साथ ही ओएमआर शीट में पांचवा विकल्प एवं इंटरव्यू में टोकन के माध्यम से बोर्ड आवंटन जैसी विशेष प्रक्रियाएं सम्मिलित है। आधार बायोमेट्रिक सत्यापन सुविधा प्राप्त होने से आयोग अब और अधिक सशक्त हो सकेगा तथा जालसाजी कर परीक्षाओं में सम्मिलित होने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों की रोकथाम प्रारंभिक स्तर पर ही संभव हो सकेगी। आयोग द्वारा प्रक्रिया के संचालन हेतु बुनियादी संसाधन जुटा लिए गए हैं। अब चरणबद्ध रूप से अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक सत्यापन व्यवस्था आयोग द्वारा प्रारंभ की जाएगी।
1 year ago | [YT] | 2
View 0 replies
MAATI KI MAHAK NEWS
परिवार व समाज को चलाने के लिए खट्टा मीठा होना पड़ता है– आचार्य सुनील सागर
किशनगढ़।सुनील सागर महाराज ने सन्मति समवशरण में शुक्रवार को प्रवचन देते हुए कहा कि खुद से बेखबर लोग बेहोश होते हैं, जो खुद से भी क्षमा नहीं मांग सकते। होश में रहने वाला ही क्षमा मांग सकता है। बेर बड़ाने से बेर बड़ता है और क्षमा मांगने से क्षमा बढ़ती है। क्षमा लेने देने की चीज नहीं होती है। झुकने पर दुनिया अपने आप झुक जाएगी। आप कोई भी झुकने को तैयार नहीं है इसलिए समाज व देश का विनाश हो रहा है। विश्व को मैत्री दिवस और जियो और जीने दो की जरूरत है। इंसान का अहंकार बुरा है। जो हो रहा है वह भगवान की मर्जी से हो रहा है यदि इंसान के समझ में आ जाए तो आपस का दंगा पसाद खत्म हो जाएगा। जैन लोग मानते हैं कि प्रत्येक आत्मा स्वतंत्र है इसलिए किसी को दुख नहीं देना चाहिए। बने बनाए भगवान का भरोसा नहीं करना चाहिए। जो पुरुषार्थ करके विकारों और वासनाओं को नष्ट करके भगवान बनते हैं उनको मानना चाहिए। बाह्य बुद्धि छोड़कर अपनी आत्मा को जानने का प्रयास करो। अंतर्रात्तमा दस धर्म के साथ क्षमा धर्म को स्वीकार करते हुए तप की साधना से विकारों को छोड़कर सिद्ध भगवान बन जाते हैं। तप का आनंद अलग होता है। भविष्य में जो करना है वह आज ही करना लाभदायक है। ज्ञानी व्यक्ति अपनी आत्मा को तन, वचन, द्रव्य मन से भिन्न मानता है। परिवार व समाज को चलाने के लिए खट्टा मीठा होना पड़ता है। अहिंसा, संयम तप सबसे बड़ा धर्म है और जिस जीवन में यह धर्म होता है उसे देवता भी प्रणाम करते हैं। देह का उपयोग साधना के लिए करना चाहिए। क्षमावान बना सबसे बड़ा गुण होता है। वर्षायोग समिति के प्रचार प्रसार प्रभारी संजय जैन ने बताया कि श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं आचार्यश्री के पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य संपतराज, अजीत, कालूराम, दौलतराम, संजय, दीपक, आशीष कासलीवाल कालू वाले, रोहित, पूनम झांझरी, नवरतन परिवार, प्रतापगढ़ को मिला। कार्यक्रम में पर्युषण पर्व के दौरान दस उपवास करने वाले तपस्वियों का सम्मान किया गया। शुक्रवार को आचार्य श्री सुनील साकेत जी महाराज को आहार देने का सौभाग्य पदम कुमार, संजय कुमार, राजकुमारी, नैतिक, प्रिंसी जैन को मिला। दोपहर में सामयिक, स्वाध्याय, शाम को पण्य पुच्छा एवम आरती की गई। इस दौरान अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
1 year ago | [YT] | 4
View 0 replies
MAATI KI MAHAK NEWS
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने यूक्रेनी समकक्ष कुलेबा से की बात
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज अपने यूक्रेनी समकक्ष दिमित्रो कुलेबा के साथ फोन पर बातचीत की है। विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, आज दोपहर यूक्रेन के विदेश मंत्री के साथ अच्छी बातचीत हुई। हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के बारे में चर्चा हुई।
1 year ago | [YT] | 1
View 0 replies
Load more