Exam Vat is an online Platform that provides Test series / live classes For CUET,JNU, AMU, EFLU, JMI, DU entrance exam. We provide regular updates on upcoming exams and discuss syllabus for efficient preparation..
This is an initiative of JNU & DU students to help students prepare for their competitive exams conducted in India. Please like and subscribe our channel to receive regular updates.
contact us -7410937502
EXAMVAT
अक्टूबर 2025 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का नया डिप्टी गवर्नर किसे नियुक्त किया गया है?
8 months ago | [YT] | 3
View 0 replies
EXAMVAT
कितनों के सपने पूरे होंगे
कितनों की आशाएं
कैलेंडर हर साल बदलते हैं
अबकी बार तकदीर बदल लो
लिख लो एक कागज पर वो सपने
जो बीते साल अधूरे रह गए
लिख लो उन तानों को जो सुनाए गए
वो लक्ष्य क्या जो हासिल ना हो
हर दिन उस कागज को देखना
निहारना उन आंखों से
जिन आंखों ने संजोया है उनको
एक एक दिन ताकत देगा तुमको
जब आएगा अगला साल तब याद रखना
कैलेंडर तो बदलना पर पूरे हुए सपनों के साथ।।
क्या हुआ जो गत वर्ष हार गए
इंसान हो जीत जाओगे
ऐसा ना हो की आज मदिरा पी कर
खुश होकर कागज के टुकड़ों पे स्याही बरबाद न करना
अपने सपने है शराब की बोतल नही
की फिर खरीद लेंगे
~ मंदीप
2 years ago | [YT] | 32
View 1 reply
EXAMVAT
बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर
" जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता नहीं हासिल कर लेते,
कानून आपको जो भी स्वतंत्रता देता है वो आपके किसी काम की नहीं!"
● बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश में हिंदू महार जाति (Hindu Mahar Caste) में हुआ था। उन्हें समाज में हर तरफ से भारी भेदभाव का सामना करना पड़ा क्योंकि महार जाति को उच्च वर्ग द्वारा 'अछूत' के रूप में देखा जाता था।
● डॉ. अंबेडकर एक समाज सुधारक, न्यायविद्, अर्थशास्त्री, लेखक, बहुभाषाविद्, विद्वान और विभिन्न धर्मों के विचारक थे।
● भारत के पहले कानून मंत्री डॉ. अंबेडकर को 'भारतीय संविधान का जनक' माना जाता है।
● डॉ. अंबेडकर संविधान निर्माण की मसौदा (प्रारूप) समिति के अध्यक्ष थे।
● डॉ. अंबेडकर ने मार्च, 1927 में उन हिंदुओं के खिलाफ 'महाड़ सत्याग्रह' का नेतृत्व किया जो नगरपालिका बोर्ड के फैसले का विरोध कर रहे थे तथा वर्ष 1926 में 'म्यूनिसिपल बोर्ड ऑफ महाड़' (महाराष्ट्र) ने सभी समुदायों को तालाबों का उपयोग करने से संबंधित आदेश पारित किया।
● उन्होंने तीनों गोलमेज सम्मेलनों में भाग लिया।
● वर्ष 1932 में डॉ. अंबेडकर ने महात्मा गाँधी के साथ 'पूना समझौते' पर हस्ताक्षर किए, जिससे उन्होंने दलित वर्गों (सांप्रदायिक पंचाट) हेतु पृथक् निर्वाचन मंडल की माँग के विचार को त्याग दिया।
● 'हिल्टन यंग कमीशन' के समक्ष प्रस्तुत उनके विचारों ने 'भारतीय रिज़र्व बैंक' की नींव रखने का कार्य किया।
● वर्ष 1936 में वे विधायक (MLA) के रूप में बॉम्बे विधानसभा के लिए चुने गए।
● वर्ष 1942 में उन्हें एक कार्यकारी सदस्य के रूप में वायसराय की कार्यकारी परिषद् में नियुक्त किया गया था।
● डॉ. अंबेडकर ने 'हिंदू कोड बिल' पर मतभेद को लेकर वर्ष 1951 में कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया।
● वर्ष 1990 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया था।
● डॉ. अंबेडकर ने मूकनायक, बहिष्कृत भारत, समता, जनता (पत्रिकाएँ), जाति प्रथा का विनाश, बुद्ध या कार्ल मार्क्स, अछूत: वे कौन थे और अछूत कैसे बन गए, बुद्ध और उनके धम्म एवं हिंदू महिलाओं का उदय और पतन (पुस्तकें) नामक कृतियों का लेखन एवं सम्पादन किया।
● कालांतर में डॉ. अंबेडकर ने बौद्ध धर्म को स्वीकार कर लिया तथा 6 दिसंबर, 1956 (महापरिनिर्वाण दिवस) को उनका निधन हो गया।
● केंद्र सरकार ने अंबेडकर सर्किट नामक एक विशेष पर्यटक सर्किट की घोषणा की जिसमें डॉ. भीमराव अंबेडकर से संबंधित पाँच प्रमुख स्थलों को शामिल किया गया है।
● सरकार द्वारा घोषित पर्यटन सर्किट के पाँच शहरों में मध्य प्रदेश के महू में अंबेडकर का जन्मस्थान (जन्मभूमि), लंदन में वह स्थान जहाँ वह अपने अध्ययन काल में रहे थे (शिक्षा भूमि), नागपुर में वह स्थान जहाँ उन्होंने बौद्ध धर्म ग्रहण किया (दीक्षा भूमि), दिल्ली में उनके निधन का स्थान (महापरिनिर्वाण भूमि) एवं मुंबई में उनके अंतिम संस्कार का स्थान (चैत्य भूमि) शामिल हैं।
2 years ago | [YT] | 12
View 0 replies
EXAMVAT
राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस
● भारत में प्रतिवर्ष 2 दिसंबर को 'राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस' के रूप में मनाया जाता है।
● राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस वर्ष 1984 की भोपाल गैस त्रासदी से अपने प्राण गँवाने वाले लोगों की स्मृति के मनाया जाता है।
● इस दिवस को मनाने का प्राथमिक उद्देश्य औद्योगिक आपदाओं के प्रबंधन और नियंत्रण के सन्दर्भ में लोगों को जागरूक करना तथा औद्योगिक अथवा मानवीय गतिविधियों के कारण उत्पन्न होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने की दिशा में प्रयास करना है।
● भोपाल में 2 दिसंबर, 1984 की रात को अमेरिकी कंपनी यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड के प्लांट से लगभग 30 टन ‘मिथाइल आइसोसाइनाइट’ गैस का रिसाव हुआ।
● अमेरिकी कंपनी यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड का वर्तमान नाम 'डाउ केमिकल्स' है।
● भारत में इस औद्योगिक हादसे के बाद पर्यावरण को ध्यान में रखकर एक नया कानून बना, जिसे हम 'पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986' के तौर पर जानते हैं।
● इसके बाद 'केंद्रीय मोटर कानून, 1988' और वर्ष 1989 में 'हजार्ड्स वेस्ट मैनेजमेंट एंड हैंडलिंग रूल्स' अस्तित्व में आए।
#75Hard
2 years ago | [YT] | 7
View 0 replies
EXAMVAT
youtube.com/live/I4LT7j_xHhY?feature=share
Join us @ 9:30PM
Amazing session with Mandeep
Don't forget to join this live session if you want to make your study plans properly.
Mandeep will share everything related to plans and study material.
He have three years with Examvat
More than 1k Students got selected in JNU only.
See you @ 9:30PM.
Hope for Best.🥳🥳
Regards
Team Examvat
2 years ago | [YT] | 10
View 0 replies
EXAMVAT
https://youtu.be/xQj2gPplclk
JOIN NOW
2 years ago | [YT] | 0
View 0 replies
EXAMVAT
गणेश शंकर विद्यार्थी
“जिसको न निज गौरव तथा निज देश का अभिमान है।
यह नर नहीं, नर पशु निरा है और मृतक समान है।।“
● गणेश शंकर विद्यार्थी का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर में 26 अक्टूबर, 1890 को हुआ।
● एंट्रेंस पास करने के बाद वे कानपुर करेंसी दफ़्तर में मुलाज़िम हो गए।
● वर्ष 1913 में उनके उद्योग से निकला साप्ताहिक ‘प्रताप’ अख़बार एक ओर जहाँ हिंदी का पहला सप्रमाण राष्ट्रीय पत्र सिद्ध हुआ, वहीं साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में उदित हो रही नई प्रतिभाओं का प्रेरक मंच भी वह बना।
● विद्यार्थी आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी को अपना साहित्यिक गुरु मानते थे।
● उन्हीं की प्रेरणा से आज़ादी की अलख जगाने वाली रचनाओं का सृजन और अनुवाद किया तथा इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए उन्होंने सहायक पत्रकारिता की।
● विद्यार्थी के जीवन का ज़्यादातर समय जेलों में बीता। इन्हें बार- बार जेल में डालकर भी अंग्रेज़ सरकार को संतुष्टि नहीं मिली।
● गणेश शंकर विद्यार्थी की वैचारिक अग्नि दीक्षा लोकमान्य तिलक के विचार-लोक में हुई थी।
● कानपुर में 25 मार्च, 1931 में हुए सांप्रदायिक दंगों को शांत करवाने के प्रयास में विद्यार्थी को अपने प्राणों की बलि देनी पड़ी।
● इनकी मृत्यु पर महात्मा गाँधी ने कहा था : “काश! ऐसी मौत मुझे मिली होती।”
● विद्यार्थी अपने जीवन में भी और लेखन में भी गरीबों, किसानों, मजलूमों, मज़दूरों आदि के प्रति सच्ची हमदर्दी प्रदर्शित करते थे।
● देश की आज़ादी उनकी नज़र में सबसे महत्त्वपूर्ण थी।
2 years ago | [YT] | 12
View 0 replies
EXAMVAT
विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day ).
1. प्रतिवर्ष 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है।
2. पर्यटन दिवस 2023 की थीम 'पर्यटन और हरित निवेश' (Tourism And Green Investments) है।
3. संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने विश्व पर्यटन दिवस, 2023 की मेज़बानी सऊदी अरब को सौंपी है।
4. इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 1980 में की गई थी। विश्व पर्यटन दिवस मनाने का उद्देश्य दुनिया भर के लोगों को पर्यटन के प्रति जागरूक करना है।
5. 27 सितंबर की तिथि को इस दिवस को मनाने के पीछे का कारण यह है कि इसी दिन वर्ष 1970 में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) की विधियों को अपनाया गया था। उसके पाँच वर्ष बाद UNWTO की स्थापना वर्ष 1975 में हुई और इसके पाँच साल बाद विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत हुई।
Join @ t.me/examvatofficial
2 years ago | [YT] | 9
View 0 replies
EXAMVAT
Hey Everyone @ 8:15PM on YouTube we will launch Course for Pol Science & IR.
Thank you
With Jashan and Ayush
Join - t.me/examvatofficial
2 years ago | [YT] | 8
View 2 replies
EXAMVAT
acad.uohyd.ac.in/respg2023.html
UOH results out
JOIN - t.me/examvatofficial
2 years ago | [YT] | 8
View 0 replies
Load more