India's only live and interactive news channel that connects you directly to the country and the world. Every news, every update, every moment, helps you stay connected.


UN News

#BREAKING
मुजफ्फरपुर के अस्पताल में भीषण आग, कई लोगों के हताहत होने की आशंका

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद हॉस्पिटल के ICU में तड़के आग लगने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब 3 बजे हुई, जिसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।

कई मरीजों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और मरीजों को सुरक्षित निकालने में जुटे हैं।

मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

@NitishKumar @bihargov @IPRDBihar @DM_Muzaffarpur @NDRFHQ @PMOIndia @MoHFW_INDIA

#Muzaffarpur #Bihar #HospitalFire #ICUFire #BreakingNews #FireIncident #MuzaffarpurNews #BiharNews #HospitalSafety #PrasadHospital

1 minute ago | [YT] | 0

UN News

#BREAKING
मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा खुलासा, हादसे के बाद फरार हो गया था होटल मालिक

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार होटल मालिक लवकेश बजाज ने पूछताछ में बताया कि आग लगने के बाद वह घबराकर मौके से भाग गया था और अपने घर भी नहीं गया।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आग लगने के कारणों, सुरक्षा मानकों में संभावित लापरवाही तथा अन्य जिम्मेदार पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

@DelhiPolice @CPDelhi @DelFireService @LtGovDelhi @CMODelhi @MCD_Delhi @DDMA_official @NDRFHQ @AmitShah

#MalviyaNagar #DelhiFire #DelhiNews #BreakingNews #FireAccident #DelhiPolice #NewsUpdate #MalviyaNagarFire

22 minutes ago | [YT] | 0

UN News

#BREAKING
भिंड में नाबालिग छात्रा की मौत के मामले ने उठाए कई सवाल

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत और उससे जुड़े गंभीर आरोपों को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। परिजन मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग कर रहे हैं।

यदि पीड़िता के साथ अपराध हुआ है, तो दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए। न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से सच सामने आना और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना अत्यंत आवश्यक है।

@CMMadhyaPradesh @DrMohanYadav51 @MPPoliceDeptt @BhindPolice @DGP_MP @NCPCR_ @NCWIndia @JansamparkMP

#Bhind #MadhyaPradesh #JusticeForVictim #WomenSafety #ChildSafety #MPPolice #BreakingNews #CrimeNews #UNnews

16 hours ago | [YT] | 2

UN News

#BREAKING
आगरा के कागारौल थाना क्षेत्र के रिठौरी गांव में खड़ी गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई।

आग इतनी तेज थी कि गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई।

हादसे में करीब 6 क्विंटल गेहूं और 4 क्विंटल सरसों भी जल गई, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
@agrapolice

@Uppolice

@dmagra
@agraofficialup
@myogioffice

@UPGovt

#Agra #FireIncident #UttarPradesh #BreakingNews #Kagarol #AgraNews #UPNews #FireAccident

16 hours ago | [YT] | 2

UN News

#बंगाल
गुरुग्राम में सोशल मीडिया वीडियो को लेकर कार्रवाई, महिला गिरफ्तार

गुरुग्राम में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वीडियो में महिला ने एक राजनीतिक नेता का नाम लेते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होने और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका जताई गई।

पुलिस ने वायरल सामग्री का संज्ञान लेते हुए जांच की और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने के लिए पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

@gurgaonpolice @NayabSainiBJP @DGPHaryana @SuvenduWB @BJP4India

#Gurugram #ViralVideo #PoliceAction #SocialMedia #Haryana #BreakingNews #LawAndOrder #GurugramPolice

18 hours ago | [YT] | 2

UN News

#BREAKING
पश्चिम बंगाल में 'अन्नपूर्णा योजना' लागू, महिलाओं को अब मिलेंगे ₹3000 महीना |

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने आज (बुधवार) राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'अन्नपूर्णा योजना' को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है।

इस योजना के लागू होने से अब महिला लाभार्थियों को हर महीने ₹3,000 की वित्तीय सहायता मिलेगी।

यह नई योजना पिछली टीएमसी सरकार की 'लक्ष्मी भंडार' योजना की जगह लेगी, जिसमें महिलाओं को अधिकतम ₹1,500 मिलते थे।

आज दोपहर वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए सभी ब्लॉकों और नगर पालिकाओं में लाभार्थियों को इसके सैंक्शन लेटर भी सौंप दिए गए हैं।

@SuvenduWB

@PMOIndia

@BJP4Bengal

@BJP4India

@AmitShah

#AnnapurnaYojana #WestBengal #WomenEmpowerment #BengalNews #NariShakti #UNnews

18 hours ago | [YT] | 1

UN News

#BREAKING
दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण आग, 20 लोगों की मौत की खबर

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट के बेसमेंट में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग में फंसने से 20 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे के दौरान जान बचाने के लिए कुछ लोगों ने बिल्डिंग से छलांग लगा दी। मौके पर दमकल, पुलिस और राहत-बचाव दल लगातार अभियान चला रहे हैं। पूरे परिसर की तलाशी ली जा रही है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

@gupta_rekha

@DelhiPolice

@CPDelhi

@DelFireService

@LtGovDelhi

@CMODelhi

@MCD_Delhi

@DDMA_Official

@NDRFHQ


#DelhiFire #MalviyaNagar #DelhiNews #BreakingNews #FireAccident #DelhiPolice #RescueOperation #NewsLeader #Delhi #UNnews

21 hours ago | [YT] | 1

UN News

#BREAKING
ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI का बड़ा एक्शन, जांच में तेजी

नोएडा की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में CBI ने जांच तेज कर दी है। एजेंसी मामले से जुड़े नए गवाहों और ट्विशा की करीबी सहेलियों से पूछताछ कर घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

CBI की टीम हर पहलू की गहन जांच कर रही है ताकि मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके। इस हाई-प्रोफाइल केस पर सभी की नजरें टिकी हैं और परिवार को जांच से न्याय की उम्मीद है।

@myogiadityanath @CMOfficeUP @CBIHeadquarters @noidapolice @CP_Noida @Uppolice @dgpup @dmgbnagar @OfficialGNIDA

#Noida #TwishaSharma #CBIInvestigation #CBI #NoidaNews #BreakingNews #JusticeForTwisha #UPNews #CrimeNews #UNnews

21 hours ago | [YT] | 1

UN News

#BREAKING
नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई, DU का LLB छात्र योगेश मीणा गिरफ्तार

नोएडा में हुए श्रमिक हिंसा मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के LLB छात्र योगेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। जयपुर निवासी योगेश मीणा पर मामले से जुड़े होने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, योगेश मीणा दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

@myogiadityanath @CMOfficeUP @noidapolice @CP_Noida @Uppolice @dgpup @dmgbnagar @OfficialGNIDA @DelhiUniversity

#Noida #NoidaPolice #BreakingNews #LabourViolence #DU #DelhiUniversity #YogeshMeena #UPNews #GreaterNoida #NewsUpdate #UNnews

21 hours ago | [YT] | 1

UN News

#BREAKING
अलीगढ़ में युवती को युवक के साथ देखकर परिजनों का हंगामा, VIDEO वायरल

अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी क्षेत्र स्थित नुमाइश ग्राउंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक युवती को युवक के साथ देखकर परिजन नाराज़ हो गए और बीच सड़क पर दोनों के साथ मारपीट व हंगामा किया।

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में सड़क पर अफरा-तफरी और विवाद की स्थिति दिखाई दे रही है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। वायरल वीडियो और अन्य तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

@myogiadityanath @CMOfficeUP @dgpup @Uppolice @aligarhpolice @adgzoneagra @UPGovt @InfoDeptUP

#Aligarh #ViralVideo #UPNews #BreakingNews #AligarhPolice #LawAndOrder #SocialMedia #UttarPradesh

22 hours ago | [YT] | 1