यह चैनल विद्यार्थियों को एग्जाम गाइडेंस उपलब्ध करवाने,क्वालिटी टीचिंग व बुक सलेक्शन में सहायता करने हेतु बनाया गया है। खास तौर से इसमें इतिहास विषय को प्राथमिकता दी जाती है लेकिन शिक्षक भर्ती परीक्षाओं के लिए भी इसमें विशेष वीडियो उपलब्ध करवाए जाते हैं। इतिहास में UPSC, NET-JRF, PGT 1st Grade, 2nd Grade, REET, स्कूल शिक्षा 9-12 आदि पर विशेष ध्यान दिया जाता है। कई कोर्स यूट्यूब चैनल पर और कई हमारी App पर History 360 पर उपलब्ध हैं। आप UPSC, UGC NET, PGT/First Grade, 2nd Grade,TGT आदि एग्जाम्स की तैयारी कर रहे हैं या कक्षा 6 से 12 का इतिहास पढ़ना चाहते हैं तो इस चैनल की प्लेलिस्ट में History videos और Book Reviews निश्चित ही आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। चैनल पर इतिहास की 100 से अधिक व शिक्षक भर्ती परीक्षाओं के लिए पुस्तकों के रिव्यू भी उपलब्ध हैं। मेरी ईमेल ID - exam@history360.net है, हमारी App प्ले स्टोर से History 360 लिख कर सर्च करें । हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़कर भी आप डेली प्रश्नों की सीरीज और इम्पोर्टेन्ट फैक्ट्स जान सकते हैं।
Helpline No- 78330-78360 Whatsapp Only
History 360
सिद्धान्त सार कौस्तुभ' नामक ग्रंथ की रचना किसने की थी?
[Asst. Prof. 2025]
5 hours ago | [YT] | 7
View 1 reply
History 360
'समाधि' लेने की कुप्रथा रोकने का सर्वप्रथम प्रयास किस राज्य ने किया?
6 hours ago | [YT] | 15
View 1 reply
History 360
राजस्थान कला-संस्कृति की बहुत ही बढ़िया बुक तैयार हुई है। थ्योरी बुक है, साथ में काफी PYQ मेंशन हैं। प्रूफ रीडिंग चल रही है। जून के अंतिम सप्ताह में उपलब्ध होगी।
2 days ago | [YT] | 261
View 41 replies
History 360
टीचिंग एसोसिएट में लगभग 31 हजार आवेदन हुए हैं। लगभग 3540 पद हैं। सब्जेक्ट वाइज थोड़ी भिन्नता हो सकती हैं पर ओवरऑल 1 पद पर लगभग 9 अभ्यर्थियों में मुकाबला है। हालांकि इस भर्ती का विरोध होना चाहिए था, क्योंकि यह गलत परंपरा है। लेकिन जब भर्ती आगे बढ़ ही रही है तो बेरोजगार अभ्यर्थी को तो एक बार कुछ अस्थायी सहारा पाने हेतु यह ठीक है।
फिजिक्स-कैमेस्ट्री-मैथ्स वालों को तो फिर भी निजी क्षेत्र में भी ठीक राशि मिल जाती है, यह हिंदी, इतिहास, राजनीति, भूगोल, समाजशास्त्र जैसे विषयों वालों को छोटे कस्बो में घर चलाने लायक राशि भी मिलनी मुश्किल हो जाती है।
तो जिनको जरूरत है वो बढ़िया से तैयारी करें।
इसकी ढंग से तैयारी करने वाले मुश्किल से 10-12K होंगे तो एक्चुअल मुकाबला प्रति पोस्ट 3-4 अभ्यर्थियों में ही होना है।
1 week ago | [YT] | 226
View 22 replies
History 360
ग्रुप A और B में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की अब भी यह पोजीशन है कि फर्स्ट पेपर क्लियर नहीं हुआ।
यह बात मैं काफी बार कह चुका हूँ और एक बार फिर स्पष्ट तौर पर कह रहा हूँ कि यदि आप गणित और अंग्रेजी के कुछ सवाल हल करने की क्षमता विकसित नहीं करेंगे तो आपकी हर बार यही स्थिति रहने वाली है।
यह आयोग का कोई अच्छा पैटर्न नहीं है लेकिन अब उन्होंने यह अपना ही लिया है तो मेरी इस बात को आप पॉजिटिव लें या नेगेटिव लें, यह दोनों विषय आपको कुछ हद तक सीखने ही होंगे।
क्योंकि पेपर इतना जटिल और उलझाने वाला होता है कि एक तो नेगेटिव बहुत हो जाते हैं। दूसरा कुछ सब्जेक्ट का या तो सिलेबस बहुत ज्यादा है या सवाल बेहद कठिन आते हैं। जैसे कि विज्ञान का इतना बड़ा सिलेबस कर दिया है कि आर्ट का विद्यार्थी याद कर ही नहीं पाता, उसमें भी 1-2 प्रश्न ऐसा डालते हैं कि किसी बुक या कोर्स में ही नहीं होता। बचे 3 सवाल में से इतने बड़े कोर्स में से 1-2 मुश्किल से याद रहता है।
यही हाल राजनीति विज्ञान का है, कितना भी डीप पढ़ लो, 2 से ऊपर सवाल हल नहीं होते।
करंट ऐसा आता है कि 90% स्टूडेंट्स 10 में से 4 या उससे कम सवाल कर पाते हैं। तो स्कोरिंग करें कहाँ?
सारा दारोमदार इतिहास-भूगोल- हिंदी-साइको-मैनेजमेंट पर आकर टिक जाता है।
इसलिए मैं कह रहा हूँ, यदि 1st ग्रेड लक्ष्य है तो गणित-अंग्रेजी को दूर से सलाम करने से काम नहीं चलेगा।
नहीं तो फिर 2nd-3rd ग्रेड जैसी परीक्षाओं में ध्यान दें जहाँ GK का रोल अधिक है और आर्ट्स वालों को गणित-विज्ञान नहीं सीखना पड़ता।
✍️ रवि कुलरिया
1 week ago | [YT] | 459
View 72 replies
History 360
RPSC 1st Grade Gk Group B में 10 में से 8 प्रश्न History 360 एप के नोट्स/कोर्स से आये हैं। एक नोट्स में नहीं हुआ, क्लास में है पर्पल फेस्ट (दिव्यांगजन) वाला, टेलीग्राम पर डिटेल भेज दी हैं।
1 week ago | [YT] | 125
View 16 replies
History 360
जरूरी सूचना -
1. वर्तमान 1st ग्रेड और 2nd ग्रेड भर्ती परीक्षा के बाद History 360 एप पर कोई नया कोर्स लॉन्च नहीं किया जाएगा।
2. वर्तमान में जिनके कोर्स लिए हुए हैं, वो वैलिडिटी पूरे होने तक चलते रहेंगे।
3. 1st ग्रेड पेपर 1 इतिहास और 2nd ग्रेड करन्ट का कोर्स जो रनिंग में है वो पूरा करवाया जाएगा।
4. जो भी रिकॉर्डेड कोर्स हैं उनकी कीमत 50-80% कम कर दी गई है। लेकिन ध्यान रहे अब इनमें और कोई अपडेट नहीं होगा। अधिकांश कोर्सेज हटा दिए गए हैं, जिनकी वैलिडिटी बाकी है उन्हीं स्टूडेंट्स को वह दिखेंगे बाकी नए विद्यार्थियों को आज से काफी कोर्स नहीं दिखेंगे।
5. सब बातों का सार यह है कि जून 2026 के बाद History 360 का ऑनलाइन कार्य बंद किया जा रहा है। आपके जो भी कोर्स अभी हैं या कोई उपलब्ध कोर्स आप लेंगे वो 1 साल तक (आपकी वैलिडिटी पूरी होने तक) आपके फोन में चलते रहेंगे,यह मेरी जिम्मेदारी है। कोई दिक्कत हो तो मुझे व्हाट्सएप करें 7833078360
6. इतिहास की हमारी ऑब्जेक्टिव बुक्स के 2nd एडिशन पर काम चल रहा है, थोड़ी देर भी हो सकती है। यानी जून में प्राचीन ही आ सकती है बाक़ी बुक जुलाई में आएंगी।
7. राजस्थान कला संस्कृति की एक बुक पर काम चल रहा है वो 10-15 जून तक आएगी।
8. यह रनिंग प्रोजेक्ट हैं तो पूरे करने होंगे, बाकी नए कोर्स का काम तो बंद हो ही रहा है, आगे कुछ समय तक किसी नई बुक का काम भी अभी करने का कोई विचार नहीं है।
9. इस साल कुछ समय के लिए History 360 YouTube चैनल पर बने रहूँगा लेकिन इसकी संभावना बहुत कम है कि अगले साल तक वहाँ उपस्थिति होगी।
आप सभी ने सहयोग दिया उसके लिए आप सभी का आभारी हूँ।
1 week ago | [YT] | 192
View 52 replies
History 360
इतिहास (1st ग्रेड)
मुझे किसी शिक्षक या लेखक की आलोचना या प्रशंसा करने का कोई शौक नहीं है, किसी पर भी निजी टिप्पणी करना उचित भी नहीं है।
एक बात आप खुद देखिए कि चाहे मैं हूँ या दूसरे शिक्षक सबको Answer Key बनाने में ही जब आधा-एक दिन लग रहा है, जबकि हमारे पास दर्जनों किताबें हैं, गूगल है, AI है।
तो फिर एक विद्यार्थी कैसे बहुत अधिक सामग्री पढ़कर, उसको याद रखकर एग्जाम हॉल में उन प्रश्नों के उत्तर दे सकता है जो काफी गहराई से पूछे जाते हैं या उलझाने वाले होते हैं?
आपके पास उतनी सामग्री होगी जिसमें से सब प्रश्न आते हैं तो भी आप कभी भी उन प्रश्नों को नहीं कर पाएंगे भले आपकी सामग्री में वो मौजूद हों।
1st ग्रेड इतिहास की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को लगभग इतना खुद को तैयार करना चाहिए कि द्वितीय प्रश्न पत्र में आपके 150 में से माइनस होकर 100 प्रश्न बच जाएँ।
जब पेपर थोड़ा आसान होगा तो 100 की जरूरत पड़ेगी, कठिन होगा तो 90 की जरूरत पड़ेगी।
कुछ श्रेणियों में इससे कम में भी काम चल जाता है, तो समझदार हैं कि आपको कितनी जरूरत रहेगी।
बाकी पेपर 1 में ज्यादातर 35 के आस पास रहते हैं, कोई मैथ्स बैकग्राउंड का हो बाद में इतिहास में आया हो वो 5-7 प्रश्न की लीड ले लेता है वो अलग बात है नहीं तो मोस्टली पेपर 1 में 50% के करीब अंक ला पाते हैं।
अब इतने अंक प्राप्त करने के लिए क्या सामग्री पढ़नी चाहिए इसका निर्णय करने के लिए आपको स्वयं भी विचार करना चाहिए, क्योंकि इतनी बुक हैं, इतनी गाइड हैं, इतने कोर्स हैं सब खुद को बेहतरीन ही बताएंगे।
बेसिक समझ के लिए कुछ बुक्स पढ़नी चाहिए, उसके बाद कोई गाइड पढें या कोई नोट्स वो आपकी मर्जी है।
बेसिक बुक आदि के लिए कल एक वीडियो बना दूँगा, किसी को जरूरत हो तो देख लेना।
1 week ago | [YT] | 259
View 38 replies
History 360
1st Grade History Ppaer की Answer Key टेलीग्राम पर भेज दी है। चेक कर लीजिए। कोई डाउट लगे तो मैसेज कर देना।
1 week ago | [YT] | 153
View 12 replies
History 360
आज 1st ग्रेड इतिहास पेपर 2 कैसा आया?
1 week ago | [YT] | 65
View 16 replies
Load more