News India Prime brings you the latest breaking news, politics, business, sports, and national updates from across India. Fast • Reliable • Unbiased 📍 India | 🕒 24×7 Updates
गोरखपुर में 51 बेटियों का हुआ भव्य सामूहिक विवाह, समाज ने दिया समानता और सम्मान का संदेश
गोरखपुर। गरीब, निर्धन, असहाय और जरूरतमंद परिवारों की 51 बेटियों का सामूहिक विवाह मंगलवार को गोरखपुर में भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस आयोजन के साक्षी शहर के सैकड़ों संभ्रांत व प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक बने। सभी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह सामूहिक विवाह एक नई आशा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया। फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मोदी ने कहा कि समाज को बेटियों की हर आवश्यकता पूरी करने के लिए आगे आना चाहिए। “सब कुछ भगवान या सरकार पर छोड़ देना पर्याप्त नहीं है। हमें अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए बेटियों का कन्यादान कर पुण्य का भागीदार बनना चाहिए,” उन्होंने कहा।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि “सिर्फ बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ ही नहीं, बल्कि बेटी अपनाओ, घर बसाओ का संदेश भी समाज में बुलंद होना चाहिए।” सुधा मोदी ने बताया कि सामूहिक विवाह में नवदंपतियों को गृहस्थी की आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई, ताकि वे अपने नए जीवन की शुरुआत सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ कर सकें।
उन्होंने यह भी बताया कि इस समारोह में नेपाल की दो बेटियों के भी हाथ पीले हुए, जो आयोजन की व्यापकता और मानवीय संवेदना को दर्शाता है। सुधा मोदी ने बताया कि उनके मन में बेटियों के विवाह की कल्पना करीब दस वर्ष पहले जन्मी थी। शुरुआती दौर में एक-दो बेटियों के विवाह की व्यवस्था हो पाती थी, लेकिन समाज से बढ़ते सहयोग और विश्वास के चलते आज यह संख्या 51 तक पहुंच गई है, जो उनके लिए अत्यंत सुखद और प्रेरक अनुभव है।
कार्यक्रम के दौरान भरोहियां ब्लॉक के प्रमुख भाजपा नेता संजय सिंह ने कहा कि समाज में अभी भी व्यापक जागरूकता की आवश्यकता है। संभ्रांत लोगों को आगे आकर बिना दहेज विवाह को प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह को बढ़ावा देकर ही दहेज जैसी कुरीतियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।
उन्होंने बताया कि आयोजन में शामिल सभी अतिथियों, बारातियों और आमंत्रित मेहमानों के लिए भोज की व्यवस्था भी की गई थी। यह आयोजन केवल विवाह तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बेटियों के सम्मान, गरिमा और सामाजिक स्वीकार्यता का उत्सव बना। कन्याओं का चयन उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों—कुशीनगर, हाटा, महाराजगंज, बस्ती सहित अन्य क्षेत्रों—में मौके पर जाकर किया गया।
विशेष बूथ दिवस का सफल आयोजन दिनांक: 18 जनवरी 2026 समय: प्रातः 10:30 बजे से सायं 4:30 बजे तक भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 18 जनवरी 2026 को मण्डल गोरखपुर के अन्तर्गत जनपद, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर एवं महराजगंज के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में विशेष बूथ दिवस का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर संबंधित सभी बूथ लेवल अधिकारी (BLO) अपने-अपने बूथों पर निर्धारित समयावधि में उपस्थित रहे और मतदाताओं को आवश्यक सेवाएँ प्रदान कीं। 📌विशेष बूथ दिवस के दौरान सभी BLO द्वारा निम्नलिखित कार्य किए गए— • मतदाता सूची आलेख प्रकाशन (Draft Electoral Roll) का पाठन (पढ़कर सुनाना) • मतदाताओं को प्रारूप सूची में अपने नाम खोजने में सहायता • नाम, आयु, पता, फोटो आदि में संशोधन हेतु सुझाव लेना • फॉर्म-6 (नए मतदाता पंजीकरण) से संबंधित मार्गदर्शन ♦️प्रशासनिक निरीक्षण एवं निगरानी♦️ इस विशेष दिवस पर मण्डल के जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारीगण एवं मण्डलीय अधिकारीगण द्वारा स्वयं कई बूथों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारियों एवं मण्डलीय अधिकारियों ने निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से जानकारी प्राप्त की— • फॉर्म-6 भरने की स्थिति एवं प्रक्रिया • फॉर्म-6 में आधार की वैधता से संबंधित स्पष्टता • आलेख प्रकाशन मतदाता सूची में धुंधली (Blurred) फोटो के सुधार की प्रक्रिया एव प्रगति • मतदाताओं से प्रत्यक्ष संवाद कर यह पुष्टि कि उनका नाम प्रारूप मतदाता सूची में दर्ज है या नहीं • Unmapped Electors को दिए जा रहे नोटिस • नोटिस वितरण की स्थिति • नोटिस प्राप्ति रसीद का BLO ऐप पर समय से अपलोड होना
♦️मतदाता सुविधा एवं पारदर्शिता पर विशेष जोर♦️
इस विशेष बूथ दिवस का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को सुविधाजनक, पारदर्शी एवं भरोसेमंद सेवाएँ उपलब्ध कराना रहा, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे।
जिलाधिकारी ने खुद संभाली कमान, बूथों पर बीएलओ की उपस्थिति का किया औचक निरीक्षण
गोरखपुर। मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा स्वयं मैदान में उतरकर गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से जांच की कि निर्धारित समय पर कौन-कौन से बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) अपने-अपने बूथों पर उपस्थित हैं और कौन अनुपस्थित है।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए थे कि मतदाता सूची से जुड़े कार्यों—नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृतक मतदाताओं के नाम हटाने, अन्य स्थानों पर स्थायी रूप से चले गए मतदाताओं के नाम विलोपन तथा नाम, पता, आयु और फोटो में सुधार—के लिए बीएलओ का बूथ पर रहना अनिवार्य है। इन निर्देशों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए उन्होंने बिना पूर्व सूचना के कई बूथों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक बूथ पर बीएलओ की उपस्थिति पंजिका देखी और मौके पर मौजूद बीएलओ से अब तक प्राप्त आवेदनों की संख्या, उनके निस्तारण की स्थिति तथा मतदाताओं से किए जा रहे संपर्क के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने यह भी परखा कि बीएलओ फार्म-6 (नए मतदाता पंजीकरण), फार्म-7 (नाम विलोपन) और फार्म-8 (संशोधन) से संबंधित जानकारी आम नागरिकों को सही ढंग से दे रहे हैं या नहीं।
कुछ बूथों पर बीएलओ की अनुपस्थिति अथवा लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुपस्थित या कार्य में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने निर्देश दिए कि सभी बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई अपात्र नाम सूची में दर्ज न हो। मृतक मतदाताओं और स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नाम समयबद्ध ढंग से हटाए जाएं तथा नाम या पते में त्रुटि होने पर तत्काल सुधार किया जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आम मतदाताओं से भी संवाद किया और उनसे अपील की कि वे अपने मतदाता विवरण की जांच अवश्य करें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो या नाम जोड़ने/हटाने की आवश्यकता हो तो संबंधित बीएलओ से संपर्क कर समय रहते आवेदन करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की बुनियाद शुद्ध मतदाता सूची है। इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है और हर स्तर पर निगरानी की जा रही है, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
गोरखपुर | सामाजिक सरोकार की बड़ी पहल 💐
📰 News India Prime के साथ
✨ दिशा फाउंडेशन द्वारा 20 जनवरी को 51 बेटियों का सामूहिक विवाह ✨
👉 सभी कन्याओं को मिलेगा पूरा गृहस्थी का सामान
👉 अतिथियों व बारातियों के लिए विधिवत एवं सम्मानजनक भोज की व्यवस्था
गोरखपुर के नेपाल क्लब, सिविल लाइन में 20 जनवरी को दिशा फाउंडेशन द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर 51 बेटियों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आशय की जानकारी संस्था की संस्थापिका एवं वरिष्ठ समाजसेविका सुधा मोदी ने प्रेस वार्ता में दी।
🔹 यह केवल विवाह नहीं, बल्कि बेटियों के सम्मान, गरिमा और आत्मसम्मान का उत्सव है।
🔹 सभी 51 बेटियों को पलंग सहित गृहस्थी की सभी आवश्यक वस्तुएं दी जाएंगी।
🔹 उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ नेपाल की दो बेटियां और एक दिव्यांग कन्या भी शामिल।
🎙️ सुधा मोदी ने कहा—
“बेटी बचाओ, बेटी बसाओ सिर्फ नारा नहीं, इसे कर्म से साबित करना होगा। बेटियों को अपनाने से ही समाज मजबूत बनेगा।”
📌 यह दिशा फाउंडेशन का आठवां सामूहिक विवाह आयोजन है, जो समाजसेवा की मिसाल पेश करता है।
🌸 समाज के लिए प्रेरणादायक पहल
📲 हर सकारात्मक और बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें – News India Prime
ब्रेकिंग | गोरखपुर 🏀
📰 News India Prime के साथ
✨ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन ✨
गोरखपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आज पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का ऐतिहासिक शुभारंभ हुआ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर, बैलून उड़ाकर और स्वयं बास्केट में गेंद डालकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।
🏆 उद्घाटन मुकाबले में
👉 दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने
👉 शहीद नंदकुमार पटेल रायगढ़ विश्वविद्यालय को हराकर शानदार जीत दर्ज की।
📌 प्रतियोगिता की खास बातें—
🔹 14 राज्यों के 31 विश्वविद्यालयों की टीमें शामिल
🔹 15 से 19 जनवरी तक चलेगी प्रतियोगिता
🔹 12 सदस्यीय निर्णायक मंडल करेगा निष्पक्ष संचालन
🔹 खेल विवडीका (स्पोर्ट्स बुलेटिन) का मुख्यमंत्री द्वारा विमोचन
🎙️ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा—
खेल केवल शारीरिक विकास नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का आधार हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने 500 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी और 96 हजार युवक मंगल दलों को खेल किट उपलब्ध कराई है।
👥 कार्यक्रम में कुलपति प्रो. पूनम टंडन, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक, एमएलसी, जनप्रतिनिधि, विश्वविद्यालय प्रशासन और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
🔥 गोरखपुर से खेलों को नई उड़ान
📌 हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें – News India Prime
#NewsIndiaPrime#Gorakhpur#CMYogi#BasketballTournament#WomenInSports#UPSports#BreakingNews#TrendingNews#ViralNews
News India Prime
गोरखपुर में 51 बेटियों का हुआ भव्य सामूहिक विवाह, समाज ने दिया समानता और सम्मान का संदेश
गोरखपुर। गरीब, निर्धन, असहाय और जरूरतमंद परिवारों की 51 बेटियों का सामूहिक विवाह मंगलवार को गोरखपुर में भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस आयोजन के साक्षी शहर के सैकड़ों संभ्रांत व प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक बने। सभी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह सामूहिक विवाह एक नई आशा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया। फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मोदी ने कहा कि समाज को बेटियों की हर आवश्यकता पूरी करने के लिए आगे आना चाहिए। “सब कुछ भगवान या सरकार पर छोड़ देना पर्याप्त नहीं है। हमें अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए बेटियों का कन्यादान कर पुण्य का भागीदार बनना चाहिए,” उन्होंने कहा।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि “सिर्फ बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ ही नहीं, बल्कि बेटी अपनाओ, घर बसाओ का संदेश भी समाज में बुलंद होना चाहिए।” सुधा मोदी ने बताया कि सामूहिक विवाह में नवदंपतियों को गृहस्थी की आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई, ताकि वे अपने नए जीवन की शुरुआत सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ कर सकें।
उन्होंने यह भी बताया कि इस समारोह में नेपाल की दो बेटियों के भी हाथ पीले हुए, जो आयोजन की व्यापकता और मानवीय संवेदना को दर्शाता है।
सुधा मोदी ने बताया कि उनके मन में बेटियों के विवाह की कल्पना करीब दस वर्ष पहले जन्मी थी। शुरुआती दौर में एक-दो बेटियों के विवाह की व्यवस्था हो पाती थी, लेकिन समाज से बढ़ते सहयोग और विश्वास के चलते आज यह संख्या 51 तक पहुंच गई है, जो उनके लिए अत्यंत सुखद और प्रेरक अनुभव है।
कार्यक्रम के दौरान भरोहियां ब्लॉक के प्रमुख भाजपा नेता संजय सिंह ने कहा कि समाज में अभी भी व्यापक जागरूकता की आवश्यकता है। संभ्रांत लोगों को आगे आकर बिना दहेज विवाह को प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह को बढ़ावा देकर ही दहेज जैसी कुरीतियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।
उन्होंने बताया कि आयोजन में शामिल सभी अतिथियों, बारातियों और आमंत्रित मेहमानों के लिए भोज की व्यवस्था भी की गई थी। यह आयोजन केवल विवाह तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बेटियों के सम्मान, गरिमा और सामाजिक स्वीकार्यता का उत्सव बना। कन्याओं का चयन उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों—कुशीनगर, हाटा, महाराजगंज, बस्ती सहित अन्य क्षेत्रों—में मौके पर जाकर किया गया।
5 months ago | [YT] | 1
View 0 replies
News India Prime
विशेष बूथ दिवस का सफल आयोजन दिनांक: 18 जनवरी 2026 समय: प्रातः 10:30 बजे से सायं 4:30 बजे तक भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 18 जनवरी 2026 को मण्डल गोरखपुर के अन्तर्गत जनपद, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर एवं महराजगंज के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में विशेष बूथ दिवस का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर संबंधित सभी बूथ लेवल अधिकारी (BLO) अपने-अपने बूथों पर निर्धारित समयावधि में उपस्थित रहे और मतदाताओं को आवश्यक सेवाएँ प्रदान कीं।
📌विशेष बूथ दिवस के दौरान सभी BLO द्वारा निम्नलिखित कार्य किए गए—
• मतदाता सूची आलेख प्रकाशन (Draft Electoral Roll) का पाठन (पढ़कर सुनाना)
• मतदाताओं को प्रारूप सूची में अपने नाम खोजने में सहायता
• नाम, आयु, पता, फोटो आदि में संशोधन हेतु सुझाव लेना
• फॉर्म-6 (नए मतदाता पंजीकरण) से संबंधित मार्गदर्शन
♦️प्रशासनिक निरीक्षण एवं निगरानी♦️
इस विशेष दिवस पर मण्डल के जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारीगण एवं मण्डलीय अधिकारीगण द्वारा स्वयं कई बूथों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारियों एवं मण्डलीय अधिकारियों ने निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से जानकारी प्राप्त की—
• फॉर्म-6 भरने की स्थिति एवं प्रक्रिया
• फॉर्म-6 में आधार की वैधता से संबंधित स्पष्टता
• आलेख प्रकाशन मतदाता सूची में धुंधली (Blurred) फोटो के सुधार की प्रक्रिया एव प्रगति
• मतदाताओं से प्रत्यक्ष संवाद कर यह पुष्टि कि उनका नाम प्रारूप मतदाता सूची में दर्ज है या नहीं
• Unmapped Electors को दिए जा रहे नोटिस
• नोटिस वितरण की स्थिति
• नोटिस प्राप्ति रसीद का BLO ऐप पर समय से अपलोड होना
♦️मतदाता सुविधा एवं पारदर्शिता पर विशेष जोर♦️
इस विशेष बूथ दिवस का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को सुविधाजनक, पारदर्शी एवं भरोसेमंद सेवाएँ उपलब्ध कराना रहा, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे।
6 months ago | [YT] | 1
View 0 replies
News India Prime
जिलाधिकारी ने खुद संभाली कमान, बूथों पर बीएलओ की उपस्थिति का किया औचक निरीक्षण
गोरखपुर। मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी
एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा स्वयं मैदान में उतरकर
गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से जांच की कि निर्धारित समय पर कौन-कौन से बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) अपने-अपने बूथों पर उपस्थित हैं और कौन अनुपस्थित है।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए थे कि मतदाता सूची से जुड़े कार्यों—नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृतक मतदाताओं के नाम हटाने, अन्य स्थानों पर स्थायी रूप से चले गए मतदाताओं के नाम विलोपन तथा नाम, पता, आयु और फोटो में सुधार—के लिए बीएलओ का बूथ पर रहना अनिवार्य है। इन निर्देशों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए उन्होंने बिना पूर्व सूचना के कई बूथों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक बूथ पर बीएलओ की उपस्थिति पंजिका देखी और मौके पर मौजूद बीएलओ से अब तक प्राप्त आवेदनों की संख्या, उनके निस्तारण की स्थिति तथा मतदाताओं से किए जा रहे संपर्क के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने यह भी परखा कि बीएलओ फार्म-6 (नए मतदाता पंजीकरण), फार्म-7 (नाम विलोपन) और फार्म-8 (संशोधन) से संबंधित जानकारी आम नागरिकों को सही ढंग से दे रहे हैं या नहीं।
कुछ बूथों पर बीएलओ की अनुपस्थिति अथवा लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुपस्थित या कार्य में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने निर्देश दिए कि सभी बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई अपात्र नाम सूची में दर्ज न हो। मृतक मतदाताओं और स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नाम समयबद्ध ढंग से हटाए जाएं तथा नाम या पते में त्रुटि होने पर तत्काल सुधार किया जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आम मतदाताओं से भी संवाद किया और उनसे अपील की कि वे अपने मतदाता विवरण की जांच अवश्य करें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो या नाम जोड़ने/हटाने की आवश्यकता हो तो संबंधित बीएलओ से संपर्क कर समय रहते आवेदन करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की बुनियाद शुद्ध मतदाता सूची है। इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है और हर स्तर पर निगरानी की जा रही है, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
6 months ago | [YT] | 1
View 0 replies
News India Prime
गोरखपुर | सामाजिक सरोकार की बड़ी पहल 💐
📰 News India Prime के साथ
✨ दिशा फाउंडेशन द्वारा 20 जनवरी को 51 बेटियों का सामूहिक विवाह ✨
👉 सभी कन्याओं को मिलेगा पूरा गृहस्थी का सामान
👉 अतिथियों व बारातियों के लिए विधिवत एवं सम्मानजनक भोज की व्यवस्था
गोरखपुर के नेपाल क्लब, सिविल लाइन में 20 जनवरी को दिशा फाउंडेशन द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर 51 बेटियों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आशय की जानकारी संस्था की संस्थापिका एवं वरिष्ठ समाजसेविका सुधा मोदी ने प्रेस वार्ता में दी।
🔹 यह केवल विवाह नहीं, बल्कि बेटियों के सम्मान, गरिमा और आत्मसम्मान का उत्सव है।
🔹 सभी 51 बेटियों को पलंग सहित गृहस्थी की सभी आवश्यक वस्तुएं दी जाएंगी।
🔹 उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ नेपाल की दो बेटियां और एक दिव्यांग कन्या भी शामिल।
🎙️ सुधा मोदी ने कहा—
“बेटी बचाओ, बेटी बसाओ सिर्फ नारा नहीं, इसे कर्म से साबित करना होगा। बेटियों को अपनाने से ही समाज मजबूत बनेगा।”
📌 यह दिशा फाउंडेशन का आठवां सामूहिक विवाह आयोजन है, जो समाजसेवा की मिसाल पेश करता है।
🌸 समाज के लिए प्रेरणादायक पहल
📲 हर सकारात्मक और बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें – News India Prime
6 months ago | [YT] | 1
View 0 replies
News India Prime
ब्रेकिंग | गोरखपुर 🏀
📰 News India Prime के साथ
✨ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन ✨
गोरखपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आज पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का ऐतिहासिक शुभारंभ हुआ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर, बैलून उड़ाकर और स्वयं बास्केट में गेंद डालकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।
🏆 उद्घाटन मुकाबले में
👉 दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने
👉 शहीद नंदकुमार पटेल रायगढ़ विश्वविद्यालय को हराकर शानदार जीत दर्ज की।
📌 प्रतियोगिता की खास बातें—
🔹 14 राज्यों के 31 विश्वविद्यालयों की टीमें शामिल
🔹 15 से 19 जनवरी तक चलेगी प्रतियोगिता
🔹 12 सदस्यीय निर्णायक मंडल करेगा निष्पक्ष संचालन
🔹 खेल विवडीका (स्पोर्ट्स बुलेटिन) का मुख्यमंत्री द्वारा विमोचन
🎙️ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा—
खेल केवल शारीरिक विकास नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का आधार हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने 500 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी और 96 हजार युवक मंगल दलों को खेल किट उपलब्ध कराई है।
👥 कार्यक्रम में कुलपति प्रो. पूनम टंडन, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक, एमएलसी, जनप्रतिनिधि, विश्वविद्यालय प्रशासन और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
🔥 गोरखपुर से खेलों को नई उड़ान
📌 हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें – News India Prime
#NewsIndiaPrime #Gorakhpur #CMYogi #BasketballTournament #WomenInSports #UPSports #BreakingNews #TrendingNews #ViralNews
6 months ago | [YT] | 1
View 0 replies