भोजपुरी और हिंदी सिनेमा की चटपटी और लाजवाब खबरे देखे हमारे फ़िल्मी मस्ती चैनल पर


Filmi Masti

महाकुम्भ में वायरल हुई मोनालिशा की विवादित फिल्म का प्रेस कॉन्फ्रेंस | Monalisha | Hindi Movie

1 week ago | [YT] | 0

Filmi Masti

महाकुम्भ में वायरल हुई मोनालिशा की विवादित फिल्म का प्रेस कॉन्फ्रेंस | Monalisha | Hindi Movie

1 week ago | [YT] | 0

Filmi Masti

महाकुम्भ में वायरल हुई मोनालिशा की विवादित फिल्म का प्रेस कॉन्फ्रेंस | Monalisha | Hindi Movie

1 week ago | [YT] | 0

Filmi Masti

दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले है Yash Kumar-Nidhi Jha, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटोज
https://youtu.be/tu-lhw_mIYM

9 months ago | [YT] | 0

Filmi Masti

Khesari Lal Yadav ki Nayi film Rishtey ka first look poster out ‪@KhesariMusicWorld‬ #srkmusic

1 year ago | [YT] | 92

Filmi Masti

*अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत और पायस पंडित का दावा "शकुंतला" बदलेगी भोजपुरी फिल्मों की तश्वीर,जल्द होगी रिलीज*

भोजपुरी फिल्म जगत के लोकप्रिय सितारे प्रिंस सिंह राजपूत और प्रतिभाशाली अदाकारा पायस पंडित स्टारर फिल्म "शकुंतला" की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन जोर शोर से चल रहा है और बहुत जल्द बड़े पर्दे पर दर्शकों के सामने होगी।

नाहटा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता हैं हर्षित नाहटा, जबकि निर्देशन की कमान अनुभवी निर्देशक रितेश ठाकुर ने संभाली है। फिल्म के डीओपी (कैमरामैन) प्रमोद पांडेय ने अपने बेहतरीन काम से फिल्म को एक नई ऊंचाई दी है।

फिल्म "शकुंतला" एक महिला प्रधान कहानी है, जिसमें सामाजिक मुद्दों को दर्शाते हुए मजबूत और प्रेरणादायक संदेश दिया गया है। अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत ने दावा किया और कहा, "शकुंतला एक ऐसी फिल्म है, जो भोजपुरी सिनेमा की छवि को बदलने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग का अनुभव बेहद शानदार रहा। उम्मीद है कि दर्शकों बेहद पसंद भी आएगी।" वहीं, पायस पंडित ने भी फिल्म को अपने करियर की सबसे खास फिल्म बताया।

फिल्म में प्रिंस सिंह राजपूत और पायस पंडित के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार जैसे सुशील सिंह, प्रकाश जैस, संजू सोलंकी, स्वीटी सिंह राजपूत, रचना सिंह यादव, और निशांत रूबी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी, दमदार अभिनय और सशक्त निर्देशन दर्शकों को एक अलग अनुभव देगा। निर्माता हर्षित नाहटा ने कहा, "हमारी पूरी टीम ने इस फिल्म को बेहतरीन बनाने में जी-जान से मेहनत की है। उम्मीद है कि दर्शक इसे बहुत पसंद करेंगे।"

"शकुंतला" जल्द ही सिनेमा हॉल में रिलीज होगी। यह फिल्म न केवल मनोरंजन करेगी, बल्कि भोजपुरी सिनेमा के प्रति लोगों की धारणा को भी बदलने का प्रयास करेगी। दर्शकों के लिए यह फिल्म एक अद्भुत तोहफा साबित हो सकती है

1 year ago | [YT] | 21

Filmi Masti

*14 दिसंबर को भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स के 19वें संस्करण का होगा भव्य आयोजन, सजेगी सितारों की महफ़िल*

भोजपुरी सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और इससे जुड़े निर्माता, निर्देशक, कलाकार और तकनीशियनों के योगदान को सम्मानित करने की परंपरा को जारी रखते हुए 19वां भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह का आयोजन आगामी 14 दिसंबर 2024 को मुंबई के अथर्व ऑडिटोरियम, मलाड में किया जाएगा, जिसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है. यह अवार्ड शो 14 दिसंबर को संध्या 6 बजे से शुरू होगी, जहाँ बॉलीवुड और भोजपुरी जगत के तमाम सितारे जमीन पर उतरेंगे और इस रंगीन शाम को यादगार बनायेंगे. साथ ही साल 2023 में बनी शानदार फिल्मों और उनसे जुड़े लोगों को सम्मानित भी किया जायेगा.

आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स की शुरुआत 2005 में इसके संस्थापक अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता द्वारा की गई थी। तब से यह समारोह हर साल भोजपुरी सिनेमा से जुड़े लोगों को उनके बेहतरीन काम के लिए सम्मानित करता आ रहा है। इस वर्ष यह प्रतिष्ठित अवार्ड समारोह अपने उन्नीसवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस साल समारोह में उन फिल्मों को नामांकित किया गया है, जो 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 के बीच सिनेमा हॉल या सैटेलाइट चैनलों पर रिलीज हुई हैं। इस साल भी अवार्ड्स की प्रक्रिया पूरी तरह जूरी-बेस्ड है और जूरी द्वारा ही चुनी गई फिल्मों और कलाकारों के नामों की घोषणा की जाएगी। इस बार का अवार्ड समारोह न केवल पुरस्कार वितरण तक सीमित रहेगा, बल्कि भोजपुरी सिनेमा के सबसे चमकते सितारे अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस से इस शाम को और भी खास बनाएंगे। समारोह का निर्देशन प्रसिद्ध निर्देशक प्रमोद शास्त्री करेंगे।


भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स न केवल सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को पहचानता है, बल्कि इसे प्रोत्साहित भी करता है। हर साल की तरह इस बार भी भोजपुरी सिनेमा के बड़े निर्माता, निर्देशक, तकनीशियन और सितारे इस समारोह में शामिल होंगे और इसे भव्यता प्रदान करेंगे। विनोद गुप्ता ने कहा, "भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स ने पिछले 18 वर्षों में सिनेमा को बढ़ावा देने और प्रतिभाओं को पहचानने का काम किया है। इस बार का 19वां संस्करण भी उसी जोश और समर्पण के साथ आयोजित होगा। हम चाहते हैं कि भोजपुरी सिनेमा को एक वैश्विक पहचान मिले और यह समारोह उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"

भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों और इसके कलाकारों के लिए 19वां भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह बेहद खास होने वाला है। यह आयोजन न केवल कला और सिनेमा का उत्सव है, बल्कि उन कलाकारों के लिए एक प्रेरणा भी है, जो भोजपुरी सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहते हैं।

1 year ago | [YT] | 21

Filmi Masti

*भोजपुरी सुपर स्टार प्रिंस सिंह राजपूत और पायस पंडित लेकर आ रहे हैं अपनी नई फिल्म “सास की सगाई”*


भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सामाजिक और मनोरंजक फिल्मों के लिए प्रसिद्ध सुपरस्टार प्रिंस सिंह राजपूत और अभिनेत्री पायस पंडित जल्द ही एक नई सामाजिक फिल्म “सास की सगाई” लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म एभीईओ फिल्म प्रोडक्शन प्रा. लि. के बैनर तले बन रही है। फिल्म के निर्माता अनिल कुमार और निर्देशक रितेश ठाकुर हैं।

फिल्म को लेकर निर्माता अनिल कुमार ने बताया कि “सास की सगाई” न केवल एक मनोरंजक फिल्म है, बल्कि यह पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों को लेकर कई अहम संदेश देती है। फिल्म का निर्देशन और कहानी दोनों ही दर्शकों को बांधे रखने का वादा करते हैं। फिल्म के संगीत और संवादों पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे यह सभी वर्गों के दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो सके।

उन्होंने आगे कहा कि“सास की सगाई” एक ऐसी फिल्म होगी जो हंसी के साथ-साथ सामाजिक पहलुओं को भी उजागर करेगी। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सामाजिक और पारिवारिक फिल्मों की बढ़ती मांग को देखते हुए, यह फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी। उन्होंने कहा कि फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा जल्द ही की जाएगी। “सास की सगाई” को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ रहा है।

सुपरस्टार प्रिंस सिंह राजपूत ने अपनी आगामी फिल्म “सास की सगाई” को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा, "यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है क्योंकि यह सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि समाज को एक सकारात्मक संदेश देने का काम करती है। फिल्म की कहानी बेहद अनोखी और नई है। इसमें बुजुर्गों के जीवन और पारिवारिक संबंधों के बीच संतुलन को दिखाया गया है, जो दर्शकों को हंसी और भावनाओं से भर देगा। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों को पसंद आएगी।"

उन्होंने आगे कहा, "निर्देशक रितेश ठाकुर और हमारी पूरी टीम ने इस फिल्म को लेकर बहुत मेहनत की है। यह एक पारिवारिक और मनोरंजक फिल्म है, जिसमें हर दर्शक को कुछ न कुछ खास मिलेगा। मैं अपने प्रशंसकों से अनुरोध करता हूं कि वे इस फिल्म को देखें और इसे अपना प्यार दें।"

पायस पंडित ने अपनी फिल्म "सास की सगाई" को लेकर अपनी उत्सुकता और खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, "यह फिल्म एक अनोखी और मजेदार पारिवारिक कहानी पर आधारित है, जो हर वर्ग के दर्शकों को जोड़ेगी। इसमें सामाजिक संदेश के साथ हास्य का बेहतरीन मिश्रण है। फिल्म का हिस्सा बनकर मैं बेहद गर्व महसूस कर रही हूं।" उन्होंने आगे कहा कि यह कहानी समाज के पारंपरिक रिश्तों को एक नए दृष्टिकोण से पेश करती है। "हमने फिल्म में हर किरदार को ऐसा बनाया है, जिससे दर्शक खुद को जोड़ सकें। मुझे यकीन है कि यह फिल्म सभी के दिलों में जगह बनाएगी।"

गौरतलब है कि “सास की सगाई” की कहानी एक ऐसे बुजुर्ग व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार में सबको खुश और आत्मनिर्भर देखकर निश्चिंत है। उनके बेटे-बहू सुखी और सम्पन्न हैं। फिल्म की कहानी उनके जीवन में आने वाले नए मोड़ और उनकी शादी की अनोखी स्थिति को दिखाती है। यह फिल्म हंसी-मजाक और सामाजिक संदेशों से भरपूर होगी, जो दर्शकों को हंसाएगी और गहरे सामाजिक मुद्दों पर सोचने को प्रेरित करेगी।

फिल्म के डीओपी (कैमरामैन) प्रमोद पाण्डेय, लेखक मनोज कुशवाहा, संगीतकार रितेश ठाकुर और पीआरओ (जनसंपर्क अधिकारी) रंजन सिन्हा हैं, जबकि फिल्म में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार प्रिंस सिंह राजपूत और पायस पंडित के साथ लोटा तिवारी, प्रिया वर्मा, हर्षित ठाकुर, पल्लवी गिरी, राज मौर्या, नमिता, अरविंद शर्मा, विनोद शर्मा हैं। तो तैयार हो जाइए, इस अनोखी कहानी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए!

1 year ago | [YT] | 35

Filmi Masti

पवन सिंह और रितेश पांडेय की नयी फिल्म का मुहूर्त

1 year ago | [YT] | 73

Filmi Masti

*सुपर स्टार रितेश पांडेय बने भोजपुरी के पहले ऐसे सिंगर, जिनके गाने को मिला 1 बिलियन से अधिक व्यूज*

*रितेश पांडेय का चार्ट बस्टर गाना "हैलो कौन" बना बिलेनियर, रितेश ने दिया धन्यवाद*

भोजपुरी सिने जगत में एक से बढ़ कर एक दिग्गज हैं, लेकिन सुपर स्टार रितेश पांडेय ने उन सबको पीछे छोड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे भोजपुरी के पहले ऐसे सिंगर बन गए हैं, जिनका गाना "हैलो कौन" को 1 बिलियन से भी अधिक लोगों ने देख लिया है। इस गाने को यूट्यूब पर एक बिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं, जो भोजपुरी संगीत इंडस्ट्री के लिए एक अनमोल उपलब्धि है। गाना रिद्धि म्यूजिक वर्ल्ड से रिलीज हुआ था और इसके गीतकार आशीष वर्मा तथा संगीतकार आशीष वर्मा ही हैं। गाने के निर्देशक सोनू वर्मा और आशीष यादव हैं, जिन्होंने इस गाने को अपने बेहतरीन निर्देशन से नया मुकाम दिया।

"हैलो कौन" गाने को रिलीज हुए बहुत समय हो चुका है, लेकिन यह गाना अभी भी दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है। इस गाने को रिद्धि म्यूजिक वर्ल्ड पर 4 मिलियन से अधिक लाइक्स भी मिल चुके हैं, जो इसके सफलता का स्पष्ट संकेत है। यह गाना अब भोजपुरी सिनेमा के सबसे सफल गानों में शुमार हो चुका है और यह भोजपुरी म्यूजिक के इतिहास में एक अनब्रेकेबल रिकॉर्ड बना चुका है।

रितेश पांडेय ने इस सफलता के लिए अपने फैंस और श्रोताओं का धन्यवाद दिया और कहा कि यह गाना सिर्फ उनकी मेहनत का फल नहीं, बल्कि उनके दर्शकों का प्यार और समर्थन भी है। इसके साथ ही उन्होंने अपने साथियों, संगीतकार आशीष वर्मा और निर्देशक सोनू वर्मा का भी आभार व्यक्त किया। पीआरओ रंजन सिन्हा ने भी इस गाने की सफलता को लेकर खुशी जताई और बताया कि यह गाना भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक नई ऊंचाई तक पहुंचा है।

यह गाना आज भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है, और इसकी सफलता से रितेश पांडेय और स्नेह उपाध्याय के फैंस को एक और शानदार अनुभव मिला है।

1 year ago | [YT] | 20