उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारी संघ
UPOSK UNION LUCKNOW
✊ हमारी यूनियन से जुड़ने के फायदे
1. संगठन की ताकत – अकेले की आवाज़ सरकार तक नहीं पहुँचती, लेकिन यूनियन से जुड़कर हम सबकी आवाज़ मजबूती से उठती है।
2. मानदेय और सुविधाओं में सुधार – यूनियन लगातार आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारियों के मानदेय, छुट्टियाँ और पेंशन जैसी सुविधाओं के लिए संघर्ष करती है।
3. कानूनी सुरक्षा – यदि किसी कर्मचारी के साथ अन्याय या शोषण होता है तो यूनियन उसके पक्ष में खड़ी रहती है और मदद करती है।
4. एकजुटता और भाईचारा – यूनियन सभी कर्मचारियों को एक मंच पर जोड़ती है, जिससे आपसी सहयोग और समझदारी बढ़ती है।
5. भविष्य की गारंटी – संगठन की ताकत से ही भविष्य में स्थायी नौकरी, नियमित वेतन और सामाजिक सुरक्षा की राह आसान होती है।
6. सच्ची आवाज़ सरकार तक – हमारी यूनियन आपके हक की लड़ाई ईमानदारी और दमदार तरीके से सरकार के सामने रखती है।
⸻
उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारी संघ
🙌 आपके साथी
दीपक बाजपेयी
Mr-Deepak Bajpai
आज पूर्व भाजपा केंद्रीय राज्य मंत्री जी से शिष्टाचार भेंट हुई। मुलाकात के दौरान आउटसोर्स सेवा निगम के महत्वपूर्ण विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की इस महत्वपूर्ण मांग को माननीय मुख्यमंत्री जी तक गंभीरता से पहुंचाया जाएगा। साथ ही विषय पर और विस्तृत एवं विशेष चर्चा हेतु आगामी रविवार को पुनः आमंत्रित किया है। सकारात्मक संवाद एवं सहयोग के लिए उनका हृदय से आभार।
2 weeks ago | [YT] | 333
View 20 replies
Mr-Deepak Bajpai
माननीय मुख्यमंत्री जी Yogi Adityanath,
इस समय भी प्रदेश के अनेक आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारियों का वेतन लंबित है। होली जैसे पावन पर्व पर भी उन्हें मेहनत का हक नहीं मिला। कृपया तत्काल वेतन भुगतान सुनिश्चित कर दोषी विभागों/एजेंसियों पर सख्त कार्यवाही करें।
#Outsourcing #SamvidaKarmchari #Vetan
— दीपक बाजपेई
मो. 7355303056
2 months ago | [YT] | 158
View 11 replies
Mr-Deepak Bajpai
माननीय संदीप सिंह जी,
31 मार्च 2026 के बाद आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएँ समाप्त करने का निर्णय हजारों परिवारों को बेरोज़गार करने वाला है।
निगम बनाकर पुराने कर्मियों को बाहर करना अन्याय है।
सरकार बताए — वर्षों से सेवा दे रहे कर्मचारियों का भविष्य क्या होगा?
हम चुप नहीं बैठेंगे। ✊
#Outsourcing #रोजगार_बचाओ #न्याय_दो
3 months ago | [YT] | 108
View 11 replies
Mr-Deepak Bajpai
📢 नोटिस — आउटसोर्सिंग/संविदा कर्मियों की आवाज़ 📢
मोदी सरकार ने 29 पुराने श्रम कानून हटाकर 4 नए लेबर कोड लागू तो कर दिए…
लेकिन जमीन पर हालात आज भी वही हैं!
1️⃣ समय पर वेतन और ओवरटाइम का अधिकार – कागज़ों में अच्छा दिखता है,
लेकिन आउटसोर्सिंग कर्मचारी आज भी समय से वेतन के लिए भटकता है।
2️⃣ महिलाओं के लिए सुरक्षित नाइट शिफ्ट –
लेकिन असल में सुरक्षा की जिम्मेदारी कोई लेने को तैयार नहीं।
3️⃣ 1 साल नौकरी पर ही ग्रेच्युटी –
लेकिन आउटसोर्सिंग कर्मियों को तो न नौकरी पक्की मानी जाती है, न हक दिए जाते हैं।
4️⃣ हर कर्मचारी को Appointment Letter अनिवार्य –
लेकिन यहाँ तो स्थिति यह है कि
अधिकारी से श्रम विभाग का नाम लो तो वो साफ कह देता है—
“मैं श्रम विभाग के कोई नियम नहीं मानता!”
फिर पूछना तो बनता है…
जब नियम मानने वाले ही नहीं, तो नए कानून लागू करने का मतलब क्या?
❗ 801 से ज़्यादा आउटसोर्सिंग कर्मचारी रोज़ाना अपनी समस्याएँ लेकर भटक रहे हैं।
ना छुट्टी, ना सुरक्षा, ना स्थिरता—कुछ भी नहीं!
👉 सरकार बताये—
क्या आउटसोर्सिंग और संविदा कर्मचारियों को इन नए लेबर कोड का एक भी फायदा मिलेगा, या सब कुछ सिर्फ कागज़ों में ही रहेगा?
6 months ago | [YT] | 37
View 3 replies