BK ALKAPURI VADODARA

Welcome to our Spiritual Channel. This is right place for learn and experience meditation for peaceful life, happiness in life, awareness of self, inner Space, Know the self, stress free living & time management etc..


BK ALKAPURI VADODARA

ब्रह्माकुमारीज अलकापुरी में विशिष्ट अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर भव्य सम्मान

वडोदरा, 25 जून 2026।

ब्रह्माकुमारीज, अलकापुरी स्थित ‘टॉवर ऑफ पीस’ में आज एक गरिमामय एवं प्रेरणादायी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज, शिक्षा, पुलिस प्रशासन एवं सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अनेक विशिष्ट व्यक्तित्वों का बीके डॉ. निरंजना दीदी (सब-ज़ोन संचालिका – अलकापुरी, वडोदरा, पंचमहल, महिसागर, छोटाउदयपुर एवं नर्मदा तथा नेशनल कोऑर्डिनेटर, मेडिकल विंग, माउंट आबू) के करकमलों द्वारा शॉल ओढ़ाकर, ईश्वरीय सौगात एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर एमजेएफ लायन सीए अशोक जैन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (2026–27), लायन्स क्लब्स इंटरनेशनल के रूप में निर्वाचित होने पर उनका विशेष सम्मान किया गया।

इसके पश्चात श्री ए. ए. शेख (DySP), वाइस प्रिंसिपल, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, वडोदरा का उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक एवं सेवाभावी योगदान के लिए सम्मान किया गया। उनके साथ पधारे श्री रजनीश दवे, Investigation Officer, Trade Mark Vigilance, Gujarat state, का भी सम्मान किया गया।

तत्पश्चात लायन प्रतापराव भोइटे, Best of the Best Zone Chairman, Lions Clubs International एवं Founder President, Government Servants Trust for Education and Research का उनके उत्कृष्ट नेतृत्व एवं समाजसेवा के लिए अभिनंदन किया गया।

समारोह में लायन जयेश शाह, Cabinet Secretary, Lions Clubs International, श्री दीपेश पंड्या, समाजसेवी एवं Special Bakery के संचालक, सीए डॉ. उमेश डांगरवाला, Former Vice Dean, Faculty of Commerce & Secretary, Faculty of Commerce, The Maharaja Sayajirao University of Baroda, तथा श्री राकेशभाई परमार (PTS) का भी बीके डॉ. निरंजना दीदी द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में बीके डॉ. निरंजना दीदी ने कहा कि समाज में निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले व्यक्ति वास्तव में राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। ऐसे कर्मयोगियों का सम्मान करना केवल उनके कार्यों का अभिनंदन नहीं, बल्कि समाज में सेवा, नैतिकता, मानवीय मूल्यों एवं आध्यात्मिक चेतना को प्रोत्साहित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी सम्मानित अतिथियों को निरंतर मानव सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अग्रसर रहने के लिए शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने ब्रह्माकुमारीज द्वारा किए गए इस सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया तथा आध्यात्मिक मूल्यों पर आधारित सामाजिक जागृति के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को ईश्वरीय प्रसाद एवं सौगात प्रदान की गई।

– ब्रह्माकुमारीज, अलकापुरी सब-ज़ोन, वडोदरा

2 weeks ago | [YT] | 42

BK ALKAPURI VADODARA

संस्था की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी के निमित योग भट्ठी, भोग, मुरली क्लास
योग भट्ठी-सुबह 6:30 से 11
शाम को 5 से 7:30
24/06/2026

2 weeks ago | [YT] | 42

BK ALKAPURI VADODARA

21/06/2026 रविवार को साइलेन्स योग भट्ठी का आयोजन
आदरणीय निरांजना दीदी जी ने सबको कॉमेंट्री से योग करवाया ।

2 weeks ago | [YT] | 38

BK ALKAPURI VADODARA

International Yoga Day 2026

Programs Organized by Brahma Kumaris Alkapuri Subzone, Vadodara

✅ Asha Workers Sisters
✅ Fevicol Company Employees
✅ Police Training School Sisters (600+ Participants)
✅ CISF Jawans
✅ L&T
✅ Prakash Software and Other Companies
✅ Yoga & Rajyoga Meditation Programs at Various Locations

3 weeks ago | [YT] | 11

BK ALKAPURI VADODARA

समा स्पोर्ट कॉम्प्लेक्ष में VMC द्वारा आयोजित
21 जून विश्व योग दिवस
जिसमे अलकापुरी सेंटर के समर्पित बहने और भाई बहनों ने भी योग किया ।

#गुजरात सरकार कृषि और किशान कल्याण मंत्री श्री -जीतू भाई वाघानी
#गुजरात सरकार मुख्य दंडक- श्री बालकृष्ण शुक्ल
#मेयर श्री- गीता बेन मकवाना
#डेप्युटी मेयर- आदित्य पटेल
#म्युन्सिपल कमिश्नर -अरुण महेश बाबू
#स्टैंडिंग कमिटी चेरमैन- वर्षा बेन व्यास
#भाजप प्रमुख वडोदरा- डॉ जयप्रकाश सोनी
#अकोटा धाराशभ्य- केयूर रोकड़िया
#शासन पक्ष नेता श्री- स्वेता बेन माछी

3 weeks ago | [YT] | 27

BK ALKAPURI VADODARA

पॉलिश ट्रेनिंग स्कूल)

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में राजयोग एवं योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, वडोदरा में एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर रही लगभग 600 पुलिस कैडेट बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. निरंजना दीदी ने उपस्थित बहनों को राजयोग मेडिटेशन का महत्व समझाते हुए बताया कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मबल एवं सकारात्मक जीवनशैली का आधार है। दीदी ने सभी को राजयोग मेडिटेशन का सुंदर अनुभव कराया, जिससे पूरा वातावरण शांति एवं सकारात्मकता के स्पंदनों से भर गया।

इस कार्यक्रम में एम. आर. ए. ए. शेख- वाइस प्रिंसिपल, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, वडोदरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में दीपक सुराना तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आशित शाह,प्रोग्राम आयोजित CA-डॉ उमेश डांगल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. निरंजना दीदी जी ने एम. आर. ए. ए. शेख, दीपक सुराना,उमेश डागल एवं आशित शाह को लक्ष्मी-नारायण जी का सुंदर फोटो फ्रेम तथा ईश्वरीय प्रसाद भेंट किया।

ब्रह्माकुमारीज़ अलकापुरी सबज़ोन से पहुँची हुई बीके डिंपल बहन, बीके जानकी बहन एवं नरेंद्र भाई ने भी सभी प्रतिभागियों के साथ योगाभ्यास एवं विभिन्न योगिक व्यायाम किए। प्रशिक्षण प्राप्त कर रही पुलिस बहनों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ योग गतिविधियों में भाग लिया।

कार्यक्रम के पश्चात पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के विशाल प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए फलदार वृक्षों के पौधों का वृक्षारोपण किया गया। डॉ. निरंजना दीदी जी के करकमलों द्वारा फलदार पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के लिए अपना संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थी पुलिस बहनों में दीदी के प्रति विशेष श्रद्धा एवं उत्साह देखने को मिला। सभी बहनें दीदी से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उत्सुक थीं। दीदी ने सभी को स्नेहपूर्ण आशीर्वाद प्रदान किया। लगभग 600 प्रतिभागियों को आध्यात्मिक संदेशों से युक्त ब्लेसिंग कार्ड एवं ईश्वरीय प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में पुलिस प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बहनों ने छोटे-छोटे समूहों में डॉ. निरंजना दीदी जी के साथ स्मृति-चित्र खिंचवाए। सम्पूर्ण कार्यक्रम स्वास्थ्य, आध्यात्मिकता, सकारात्मकता एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश से ओत-प्रोत रहा तथा सभी के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव सिद्ध हुआ।

3 weeks ago (edited) | [YT] | 24

BK ALKAPURI VADODARA

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज़ अलकापुरी सबज़ोन द्वारा आशा वर्कर बहनों के लिए व्यायाम, हेल्थ अवेयरनेस एवं मेडिटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

*कार्यक्रम में वडोदरा के जाने-माने कैंसर विशेषज्ञ डॉ. राजीव भट्ट ने* स्वास्थ्य जागरूकता पर महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित जीवनशैली, पौष्टिक आहार एवं समय पर उपचार अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य के विषय में जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की शारीरिक समस्या या बीमारी के लक्षणों को लेकर शर्म या संकोच नहीं करना चाहिए तथा समय-समय पर आवश्यक मेडिकल चेकअप अवश्य कराना चाहिए। उन्होंने कैंसर के प्रति जागरूक करते हुए उसके बचाव एवं प्रारंभिक पहचान के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

*ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा* सभी आशा वर्कर बहनों को व्यायाम, योग एवं मेडिटेशन का अभ्यास कराया गया, जिससे उन्होंने शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक शांति का अनुभव किया।

इसके पश्चात *डॉ. अनिल भथीजा* ने हृदय स्वास्थ्य पर उपयोगी जानकारी देते हुए बताया कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त विश्राम तथा तनावमुक्त जीवनशैली अपनाकर हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता है। उन्होंने हृदय रोगों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

अलकापुरी सबज़ोन संचालिका *ब्रह्माकुमारी डॉ. निरंजना दीदी* ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में बताया कि आज की व्यस्त जीवनशैली में घर और कार्यक्षेत्र दोनों की जिम्मेदारियों को निभाते हुए जीवन में संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने मन और शरीर दोनों का समान रूप से ध्यान रखें, तो हम अधिक स्वस्थ, प्रसन्न और सफल जीवन जी सकते हैं।

दीदी ने यह भी बताया कि राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से तनावमुक्त रहकर मन को सकारात्मक, शक्तिशाली और एकाग्र बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी बहनों को मेडिटेशन का अभ्यास कराते हुए जीवन में सकारात्मक सोच और आंतरिक शांति बनाए रखने की प्रेरणा दी।
इस कार्यक्रम में 100 से अधिक आशा वर्कर बहनों, आशा वर्कर विभाग के प्रमुख पदाधिकारियों तथा 10–12 मेडिकल ऑफिसर्स ने भी परमात्मा के यादगार ब्रह्मभोजन का लाभ लिया। सभी ने प्रेमपूर्वक ब्रह्मभोजन स्वीकार किया

3 weeks ago | [YT] | 39

BK ALKAPURI VADODARA

14/6/2026

4 weeks ago | [YT] | 11