lokdeshsagar10@Gmail.com

.R24 NEWS MP वेब आधारित भरोसेमंद न्यूज प्लेटफार्म चैनल हैं..!
यह चैनल देश,प्रदेश और क्षेत्रीय समाचारों के साथ ही सामाजिक,राजनैतिक, व्यापार, खेल,मनोरंजन,बॉलीवुड से जुड़ी हुई नवीनतम खबरें प्रसारित करता हैं..!
- RAJU KHAN 91-9340368612.
----------------------------------------
Suggested Pages :-

facebook.com/R24NewsMP

youtube.com/@R_24NEWSMP

www.instagram.com/r24news?igsh=MWVxZm91MGpuaGw1dg=…

www.facebook.com

/lokdeshsagar?mibextid=ZbWKwL

www.facebook.com

/citynews.sgr?mibextid=ZbWKwL


R24 NEWS MP

मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर होंगे अधिकारियों कर्मचारियों के प्रमोशन
शीघ्र ही मंत्रि-परिषद की बैठक में होगा निर्णय

1 month ago | [YT] | 12

R24 NEWS MP

दो युवकों को अगवा कर मांग रहे थे फिरौती, पुलिस ने कुछ ही घटों में धर दबोचे आरोपी

सागर / सानोधा थाने में दो युवकों के अपहरण के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घटों में आरोपी को धर दबोचा है। दरअसल बुधवार को सानोधा थाना के हिलगन गांव के नन्हेलाल सेन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि मंगलवार रात करीब साढे आठ बजे एक फोरव्हीलर में आए चार लोग उसके भाई और पडोस के लडके को गाडी में बिठाकर ले गए। नन्हेलाल ने पुलिस को बताया कि उसके भाई का मोबाइल घर पर छूट गया था, जिस पर पैसों की मांग को लेकर भी फोन आ रहे थे। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर मुखबिरों को सक्रिय किया तो पता चला कि दोनों अगवा युवकों को कर्रापुर और बंडा लेकर गए है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अगवा युवकों को छुडाने में सफलता हासिल की है वहीं चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पूंछतांछ में आरोपियों ने बताया है कि हम लोग शराब कंपनी के कर्मचारी है और हमें इन युवकों के अवैध शराब बेंचने की जानकारी मिली थी, इसलिए उठाकर ले गए थे। आरोपियों ने अगवा युवकों के खिलाफ बंडा थाना में अवैध शराब बिक्री का केस दर्ज कराने की कोशिश भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

3 years ago | [YT] | 3

R24 NEWS MP

सागर। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर में दूसरे दिन सैकड़ों की संख्या में रक्तदाता मौजूद हुए। जिसके बाद ब्लड स्टोरेज क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने शिविर में रक्तदाताओं को स्वयं प्रमाण पत्र वितरित किए।

3 years ago | [YT] | 3

R24 NEWS MP

सागर जिले के नरयावली विधानसभा से बीजेपी विधायक प्रदीप लारिया के खिलाफ एमपी एमएलए कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। एमएलए लारिया समेत छह अन्‍य लोगों के खिलाफ भी वारंट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र में अक्टूबर 2018 में आशीष जैन की हत्या के मामले में चक्का जाम किया गया था। यहां पर पथराव की घटना भी हुई थी। इसी मामले में विधायक प्रदीप लारिया के अलावा छह अन्य नामों पर शिकायत की गई थी। तभी इनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। मामला कोर्ट में आने के बाद कई बार कोर्ट ने विधायक को नोटिस जारी किया, लेकिन वे कोर्ट नहीं आए। लगातार अनुपस्थित रहने के कारण कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। अब 25 मई को भोपाल के कोर्ट में सभी आरोपियों की पेशी है।

3 years ago | [YT] | 6