Nation Now 9 : बुलंद इरादों की बुलंद आवाज़
Welcome to NationNow9! 📰✨
Nation Now 9 is a Hindi news channel in Maharashtra. We bring you top stories from politics, social issues, entertainment, and more. Stay updated with our daily news segments and stay ahead of the curve with timely, fact-based reporting.
🔴 Why Subscribe?
Breaking News: Stay on top of what's happening right now!
Exclusive Insights: Get stories you won’t find anywhere else.
In-depth Analysis: Dive deep into the issues that matter most.
Engaging Content: Real stories, real people, and real impact.
👉 Don’t miss out – hit Subscribe and turn on notifications so you never miss an update!
Join the conversation in the comments section below – we love hearing your thoughts!
#NationNow9 #BreakingNews #LatestNews #TrendingNow #IndiaNews #Politics #SocialIssues #GlobalNews #ExclusiveReports #StayInformed
Nation Now 9
वसई-विरार से एक सकारात्मक और मानवता से जुड़ी खबर… जहां गुढीपाडवा का त्योहार खास अंदाज़ में मनाया गया।
वसई-विरार शहर महानगरपालिका के महापौर अजीव पाटील, उप महापौर मार्शल लोपीस और आयुक्त मनोजकुमार सूर्यवंशी ने वालीव क्षेत्र के शहरी बेघर निवारा केंद्र में पहुंचकर वहां रह रहे नागरिकों के साथ गुढीपाडवा का त्योहार मनाया।
इस दौरान उन्होंने नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और जरूरतें जानीं और उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान बेघर नागरिकों को कपड़े और सोने के लिए गद्दे वितरित किए गए… जिसमें प्रणवम फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा।
निवारा केंद्र में इस समय 91 लाभार्थी रह रहे हैं, जिनमें 10 छोटे बच्चे भी शामिल हैं… और इन बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च महानगरपालिका द्वारा उठाया जा रहा है।
महानगरपालिका ने साफ किया कि ऐसे सामाजिक उपक्रम आगे भी लगातार जारी रहेंगे… ताकि समाज के वंचित वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।
यह पहल सामाजिक एकता और मानवता का एक मजबूत संदेश देती है… जहां जरूरतमंदों के साथ त्योहार की खुशियां बांटी गईं।
3 months ago | [YT] | 14
View 0 replies
Nation Now 9
वसई–विरार शहर महानगरपालिका के वैद्यकीय आरोग्य विभाग की ओर से नागरिकों को उष्माघात यानी हीट स्ट्रोक से बचने की सलाह दी गई है।
मनपा प्रशासन के अनुसार फरवरी महीने से राज्य के कई हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। अत्यधिक गर्मी के कारण शरीर का तापमान जब बहुत ज्यादा बढ़ जाता है तो उसे उष्णता की लहर यानी हीट वेव कहा जाता है।
गर्मी के मौसम में लोगों को सबसे ज्यादा खतरा उष्माघात यानी हीट स्ट्रोक का होता है। जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है तो हीट स्ट्रोक होने की संभावना बढ़ जाती है।
फिलहाल वसई–विरार शहर महानगरपालिका क्षेत्र में भी तापमान बढ़ रहा है। इसलिए प्रशासन ने नागरिकों से गर्मी से बचने के लिए कुछ जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है।
उष्माघात के लक्षण
उष्माघात होने पर शरीर में कुछ लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जैसे –
* अत्यधिक थकान महसूस होना
* ज्यादा प्यास लगना
* गर्मी के कारण शरीर पर रैश या दाने आना
* चक्कर आना
* त्वचा का लाल हो जाना
मनपा प्रशासन ने बताया कि छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं और बुजुर्गों में उष्माघात का खतरा ज्यादा होता है।
गर्मी से बचने के लिए क्या करें
* जितना हो सके ज्यादा पानी पिएं, भले ही आपको प्यास न लगी हो।
* यात्रा करते समय अपने साथ पीने का पानी जरूर रखें।
* ORS का सेवन करें और नींबू पानी, छाछ, लस्सी और फलों का रस जैसे पेय पदार्थ पिएं।
* तरबूज, खरबूज, संतरा, अंगूर, अनानास, खीरा और सलाद जैसी पानी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं।
* हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें।
* धूप में निकलते समय सिर को ढककर रखें और छाता, टोपी या तौलिया का इस्तेमाल करें।
मनपा प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि गर्मी के इस मौसम में अपनी सेहत का खास ध्यान रखें और हीट स्ट्रोक से बचाव के उपाय जरूर अपनाएं।
3 months ago | [YT] | 2
View 0 replies
Nation Now 9
वसई-विरार शहर महानगरपालिका के चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग ने विरार पूर्व में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से डोनर स्पर्म बेचने वाले एक एजेंसी का भंडाफोड़ किया है।
महानगरपालिका को जानकारी मिली थी कि विरार पूर्व के पद्मीबाई टॉवर में स्थित “जीवदानी साइंटिफिक कंपनी” नाम की एजेंसी अवैध रूप से डोनर गैमेट्स यानी स्पर्म की बिक्री कर रही है।
इस जानकारी के आधार पर मनपा आयुक्त मनोजकुमार सूर्यवंशी, अतिरिक्त आयुक्त (चिकित्सा स्वास्थ्य) और उप आयुक्त के मार्गदर्शन में चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भक्ती चौधरी ने एक विशेष मेडिकल टीम बनाकर जांच के आदेश दिए।
9 मार्च 2026 को मेडिकल टीम ने विरार पूर्व के एन.पी. रोड, सबवे के सामने स्थित पद्मीबाई टॉवर में इस एजेंसी पर छापा मारा। जांच के दौरान पता चला कि यह एजेंसी मयुर भागवत संखे और कमलेश शंकर खुत की है।
मौके पर एक क्रायोजेनिक कंटेनर में डोनर स्पर्म स्टोर किया हुआ मिला। जांच में कुल 45 आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन डोनर स्पर्म वायल बरामद किए गए।
प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि डॉक्टर, अस्पताल या एजेंटों से फोन पर मांग आने के बाद यह एजेंसी डोनर स्पर्म सैंपल उपलब्ध कराती थी।
हालांकि जांच में यह भी पता चला कि यह जगह सहायक प्रजनन तकनीक (ART) अधिनियम 2021 के तहत एआरटी बैंक के रूप में पंजीकृत नहीं है। साथ ही संचालकों के पास कोई मान्यता प्राप्त मेडिकल योग्यता भी नहीं पाई गई।
ऐसे में बिना अनुमति के डोनर स्पर्म का स्टोरेज और व्यापार करना पूरी तरह गैरकानूनी माना गया।
इस मामले में विरार पुलिस स्टेशन, विरार पूर्व में संबंधित लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है और पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।
यह पूरी कार्रवाई वसई-विरार महानगरपालिका के चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई है।
3 months ago | [YT] | 11
View 0 replies
Nation Now 9
वसई-विरार शहर महानगरपालिका मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जिसके बाद दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
इस मौके पर एक खास पहल करते हुए मेयर अजीव पाटिल ने मंच पर सभी सम्मानित महिलाओं को बैठने के लिए आमंत्रित किया, जबकि वे स्वयं अन्य मान्यवरों के साथ दर्शक दीर्घा में बैठे। उनकी इस पहल की उपस्थित महिलाओं ने सराहना की।
कार्यक्रम में मनपा की महिला कर्मचारियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, वहीं प्रशासन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों, नर्सों और महिला सुरक्षा रक्षकों को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य जांच और मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने नृत्य और गीत जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को उत्साह से भर दिया।
इस अवसर पर मेयर अजीव पाटिल, उपमहापौर मार्शल लोपीस, आयुक्त मनोजकुमार सूर्यवंशी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
3 months ago (edited) | [YT] | 19
View 0 replies
Nation Now 9
वसई-विरार शहर महानगरपालिका में आज मेयर अजीव पाटिल की अध्यक्षता में निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में शहर के प्रमुख और आंतरिक सड़कों की मरम्मत, नए सड़क निर्माण, फुटपाथ व्यवस्था और नालों की सफाई जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मेयर अजीव पाटिल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य तय समय सीमा में और बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि काम की गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके साथ ही नागरिकों और नगरसेवकों से मिलने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में उपमहापौर मार्शल लोपीस, स्थायी समिति सभापति प्रविण शेट्टी, सभागृह नेता प्रफुल्ल साने सहित मनपा के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
3 months ago | [YT] | 27
View 1 reply
Nation Now 9
विरार में 12 से 16 मार्च 2026 तक ‘कोकण व विभागीय सरस 2026’ नाम का भव्य बिक्री और प्रदर्शन मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला MHADA मैदान, जकात नाका, विरार वेस्ट में सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा।
इस मेले का आयोजन महाराष्ट्र राज्य ग्रामीण जीवनोन्नति अभियान, जिला परिषद पालघर और वसई-विरार महानगरपालिका के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है।
मेले में कोकण क्षेत्र के महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए घरेलू खाद्य पदार्थ, पारंपरिक मसाले, वारली पेंटिंग, हस्तकला और कई तरह के हस्तनिर्मित उत्पाद देखने और खरीदने को मिलेंगे।
इस आयोजन में कुल 150 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें से 30 स्टॉल पारंपरिक खाने के लिए और बाकी 120 स्टॉल हस्तकला व अन्य उत्पादों के लिए होंगे।
नागरिक यहां पुरणपोली, उकडीचे मोदक, घावणे, कोंबडी-वडे और नाचनी की भाकरी जैसे कोकण के पारंपरिक स्वाद का आनंद भी ले सकेंगे।
आयोजकों ने नागरिकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में मेले में पहुंचकर ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को बढ़ावा दें और कोकण की संस्कृति का अनुभव करें।
#virarnews #vasaivirar #vasaivirarnews #nalasopara #nalasoparanews #everyone #nationnow9 #highlights
3 months ago | [YT] | 6
View 0 replies
Nation Now 9
वसई-विरार शहर महानगरपालिका के उपमहापौर मार्शल लोपीस ने तुळींज स्थित महानगरपालिका अस्पताल का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने अस्पताल के अलग-अलग विभागों का निरीक्षण किया और डॉक्टरों, नर्सों तथा कर्मचारियों से अस्पताल की सेवाओं के बारे में चर्चा की।
उपमहापौर ने मरीजों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर देते हुए अस्पताल में स्वच्छता, दवाइयों की उपलब्धता और मरीजों की देखभाल पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
उन्होंने कर्मचारियों से उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की बात कही।
इस मौके पर नगरसेवक सचिन देसाई भी उनके साथ मौजूद थे।
#nalasoparanews #nalasopara #vasaivirar #vasaivirarnews #everyone #highlights
3 months ago | [YT] | 36
View 0 replies
Nation Now 9
वसई-विरार शहर महानगरपालिका के महिला और बाल कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। अब नागरिक 15 मार्च 2026 तक इन योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इन योजनाओं के तहत विधवा, निराधार, तलाकशुदा महिलाओं के बच्चों, अनाथ बच्चों और एचआईवी प्रभावित परिवारों के बच्चों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।
इसके अलावा आधारमाया योजना के तहत कुष्ठरोग से पीड़ित महिलाओं और 60 वर्ष से अधिक आयु की अकेली महिलाओं को मासिक सहायता दी जाती है।
महिलाओं के लिए डायलिसिस उपचार, कैंसर उपचार, मैमोग्राफी और पॅप स्मीयर जांच के लिए भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
महानगरपालिका ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे ऑनलाइन इस लिंक पर जाकर mahilabalkalyan.rtsvvmc.in/
या प्रभाग कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन करके इन योजनाओं का लाभ जरूर लें।
3 months ago | [YT] | 3
View 0 replies
Nation Now 9
एक हिंदू मंदिर पाकिस्तान के सियालकोट में है, जिसे कुछ सालों पहले खोला गया. सबसे हैरानी की बात ये है कि इस मंदिर को बीते 72 साल से बंद रखा गया था. इस मंदिर को साल 2019 में 72 साल बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने खुलवाया था. इस मंदिर का नाम है शिवाला तेजा सिंह टेंपल. अब इस मंदिर में फिर से देवी देवताओं की मूर्तियां लगाई जा रही हैं.
#pakistan #temple #mandir #hindu #nationnow9
2 years ago | [YT] | 9
View 0 replies
Nation Now 9
#hindidiwas #hindiday #worldhindiday #hindipoetry #hindiquotes #hindikavita #hindustan
2 years ago | [YT] | 9
View 0 replies
Load more