"स्वयं कि खोज" चैनल पर आपका हार्दिक अभिनन्दन करते है..
यह एक निशुल्क, निस्वार्थ अभियान है, जो व्यक्ति को आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करने हेतु प्रयासरत है..!!
"स्वयं की खोज" यानि आध्यात्मिक मार्ग और भौतिकता कि सीमाओं से परे के जीवन का अनुभव करने का साधन है ,
अगर हम भौतिकता के नियमो के हिसाब से चलते है, तो हमेशा सीमाएं हमारे जीवन को तय करेगी ,
अगर हम भौतिकता से परे कि आध्यात्मिक जीवन का अनुभव करना चाहते है , तो स्वयं की खोज के मार्ग पर चलने कि जरुरत है ,
दूसरे को बदलना तुम्हारे हाथ में नहीं है, तुम्हारे हाथ में तो स्वयं को बदलना है, जीवन में जो भी सुन्दर है वह अकेले में ही खिलता - फूलता है सुगन्धित होता है, जीवन में जो भी श्रेष्ठ है सब अकेले में ही पैदा हुए है, भीड़ ने कुछ भी महान को जन्म नहीं दिया, न कोई गीत , न कोई सौंदर्य , न कोई सत्य, न कोई समाधि नहीं, भीड़ में कुछ भी पैदा नहीं हुआ, जो भी जन्मा है, एकांत में, अकेले में जन्मा है , परिस्थिति बदलना जब मुमकिन न हो तो मन कि स्तिथि बदल लीजिये सब कुछ अपने आप ही बदल जायेगा..!!