Jjn Good News में आपका स्वागत है 🙏
देखें झुंझुनू, राजस्थान और देशभर की ताज़ा और सटीक खबरें सबसे पहले।
हम लाते हैं Local News, Good News, Breaking News, और Positive Stories हर दिन आपके लिए।
📍 झुंझुनू की हर हलचल पर नज़र — सिर्फ़ Jjn Good News पर!
🔔 Subscribe करें ताकि कोई भी बड़ी खबर आपसे छूट न जाए।
👉 जुड़े रहें हमारे साथ:
#JjnGoodNews #JhunjhunuNews #RajasthanNewsLive #BreakingNewsJjn #HindiNewsChannel
Rakeshjjn1@gmail.com
shuru.page.link/yDBSM1tj8tqprkUEA
please support my new YouTube channel🙏
👇👇
youtube.com/@jjngoodnewscom?si=ueJsvkMElUx5baPj
www.facebook.com/profile.php?id=100069288962587&am…
jjngoodnews.blogspot.com/2022/06/blog-post_14.html
www.facebook.com/share/1APZMtSUus/
chat.whatsapp.com/LGkF8iGvsaaE1r4zZDL5Wa
www.facebook.com/share/1BjVyyUHEB/?mibextid=qi2Omg
shuru.page.link/3XQD6X3XUBhEGENZ7
www.instagram.com/jjngoodnews?igsh=eWdjOXJ1OHVpZzc…
Jjn goodnews
जल संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक पहल, के.के. गुप्ता के प्रयासों पर राजस्थान सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश
तालाबों के कायाकल्प, भू-जल स्तर सुधार और शहरी वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने की पहल
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र पर राजस्थान नदी बेसिन एवं जल संसाधन योजना प्राधिकरण ने लिया संज्ञान
जयपुर/उदयपुर। राजस्थान में लगातार गिरते भू-जल स्तर को सुधारने, पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और भविष्य की जल सुरक्षा को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है।
स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के ब्राण्ड एम्बेसडर एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के समन्वयक के.के. गुप्ता द्वारा प्रदेश में जल संरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री महोदय को भेजे गए सुझावात्मक पत्र पर राजस्थान सरकार के राजस्थान नदी बेसिन एवं जल संसाधन योजना प्राधिकरण ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
जल संरक्षण को लेकर गुप्ता द्वारा उठाए गए मुद्दों में ग्रामीण क्षेत्रों के पारंपरिक तालाबों का पुनर्जीवन, जल आवक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करना, जल स्रोतों की स्वच्छता और शहरी क्षेत्रों में वर्षा जल संचयन को अनिवार्य रूप से प्रभावी बनाने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव शामिल रहे है।
तालाबों के संरक्षण और पुनर्जीवन पर जोर
राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित तालाबों के संरक्षण के लिए उनकी नियमित साफ-सफाई, कटीली झाड़ियों एवं अनावश्यक वनस्पतियों को हटाने, जल आवक मार्गों को व्यवस्थित करने और अतिक्रमण मुक्त करने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई। इसके साथ ही तालाबों का वैज्ञानिक तरीके से सीमांकन करने, उनकी पालों को मजबूत बनाने तथा सीपेज रोकने के उपाय करने पर भी जोर दिया गया, जिससे वर्षा जल का अधिकतम संरक्षण हो सके और पानी का अनावश्यक बहाव रोका जा सके।
जल प्रदूषण रोकने की दिशा में पहल
के.के. गुप्ता ने अपने पत्र में ग्रामीण जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने का भी महत्वपूर्ण सुझाव दिया। उन्होंने तालाबों में गांवों का गंदा पानी मिलने से रोकने की आवश्यकता बताई, ताकि इन जल स्रोतों का उपयोग पशुओं, कृषि और अन्य आवश्यकताओं के लिए सुरक्षित रूप से किया जा सके।
शहरी क्षेत्रों में वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा
बढ़ते शहरीकरण और घटते भू-जल स्तर को देखते हुए शहरों में वर्षा जल संचयन प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। छतों से आने वाले वर्षा जल को फिल्टर के माध्यम से सीधे जमीन में पहुंचाने से भू-जल स्तर में वृद्धि होगी और पानी में बढ़ रही टीडीएस की मात्रा को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी।
‘जल है तो कल है’ के संकल्प को मिलेगी मजबूती
जल संरक्षण के इस अभियान का उद्देश्य केवल वर्तमान जल संकट का समाधान करना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करना है। राजस्थान जैसे जल संकट प्रभावित प्रदेश में यह पहल मुख्यमंत्री जल संचय योजना और स्वजल योजना को भी मजबूती प्रदान करने वाली मानी जा रही है।
गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2015 से 2020 तक नगर परिषद डूंगरपुर बोर्ड में उनके सभापति कार्यकाल के दौरान नगर में बनी हुई रियासत काल की बावड़ियों और कुओं की साफ, सफाई एवं गहराई कराई गई। जिससे प्रतिदिन 8 लाख लीटर पानी नियमित मिलने लगा जिसे नियमित जल विभाग को दिया गया। शहरवासियों की जल की समस्या का काफी हद तक निवारण हुआ। क्षेत्र में शहर की झील, तालाबों को गहरा एवं साफ करवाया जिससे वर्षा का पानी लम्बे समय एवं प्रचुर मात्रा में एकत्रित करने में सहायक सिद्ध हुआ। इसके साथ ही डूंगरपुर शहर में पेयजल के लिए प्रमुख स्रोत डिमिया तालाब और एडवर्ड संबंध तालाब को गहरा करने का कार्य भी किया गया।
सरकारी भवन और मकान को वाटर हार्वेस्टिंग प्रोजेक्ट से जोड़ा
गुप्ता ने बताया कि वर्षा ऋतु में प्राप्त जल नालियों में बहकर व्यर्थ ही चला जाता था जिसका संचय करके वर्षा जल धरती में उतरने के लिए हार्वेस्टिंग सिस्टम से जोड़ने का निर्णय किया। शहर के 100 सरकारी बिल्डिंगों व 500 घरों को वाटर हार्वेस्टिंग से जोडने का कार्य तीव्र गति से किया। जिसमें छतों का वर्षा का पानी वाटर हार्वेस्टिंग के द्वारा बोरिंग से सीधा धरती में उतारा तथा एक साल में ही धरती के पानी का स्तर 20 फीट बढ़ गया एवं जो पानी का टीडीएस पहले 840 तक था वह घटकर 570 पर आ गया। शहर के नकारा 100 हैण्डपम्पों को वाटर हार्वेस्टिंग से जोडा गया जो आज भरपूर पानी दे रहे है। वाटर हार्वेस्टिंग कार्य हर घर के लिए अनिवार्य एवं पुरानी मकानों में जहां एवरेज वाटर हार्वेस्टिंग में रूपये 16 हजार का प्रति घर खर्चा आता था नगर परिषद् द्वारा जिसने भी घर पर वाटर हार्वेस्टिंग लगाया उसको 50 प्रतिशत सब्सिडी दी गई अर्थात मात्र 8 हजार रूपयों में ही वाटर हार्वेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
तत्कालीन केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री शेखावत द्वारा संसद में डूंगरपुर निकाय के कार्यों की प्रशंसा की गई
गुप्ता ने अवगत कराया कि गत 4 दिसंबर 2023 सोमवार को राज्यसभा सदन में एक तारांकित प्रश्न का उत्तर देते हुए तत्कालीन केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने वक्तव्य में डूंगरपुर नगर परिषद का उल्लेख करते हुए कहा है कि "अटल भूजल योजना के माध्यम से हमने पहली बार देश में सप्लाई साइड से इतर हटकर के डिमांड साइड मैनेजमेंट पर काम करना प्रारंभ किया है उसका प्रभाव भी ऐसे सात प्रांत जहां चुनौती ज्यादा बड़ी थी वहां दिखाई देने लगा है। मैं एक उदाहरण माननीय चैयरमैन साहब आपके माध्यम से देना चाहता हूं कि अगर स्थानीय सरकार किसी शहर की तय करती है और वह अगर ग्राउंड वाटर रिलेटेड एक्टिविटीज रिचार्ज एक्टिविटीज पर काम करें। आज विज्ञान मानता है और 5 हजार वर्ष पूर्व भी हमारे लेखो में, पुस्तकों में, पुराणों में लिखा गया है की जमीन का पानी और सात का पानी, जमीन के भीतर का पानी और नदियों का पानी सब आपस में को रिलेटेड है। मेरे प्रदेश में डूंगरपुर शहर में तो जमीन का पानी ज्यादा उपयोग हो रहा था इसलिए वहां गैप सागर लेक सूख गई थी। नगर परिषद ने तय किया और तय करके हर एक घर के छत के ऊपर होने वाले रेन वाटर को डायरेक्टली ड्रॉयड अप हैंडपंप के साथ में जोड़ा एक छोटा सा फिल्टर लगा करके और उस पर काम करके प्रारंभ किया तो वहां का ग्राउंड वाटर रिचार्ज हुआ। इस प्रकार के इनिशिएटिव अगर सभी राज्यों में सभी शहरों में लिए जाएं तो उसके सकारात्मक परिणाम हो सकते हैं।"
गत वर्ष वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान में जिले के 100 तालाबों का जीर्णोद्धार किया गया
गुप्ता ने बताया कि राजस्थान प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा साहब द्वारा मोदी सरकार के जनकल्याण तथा पर्यावरण सुरक्षा कार्यक्रमों का अनुसरण करते हुए और उनके पद चिन्ह पर चलते हुए राजस्थान राज्य में भी पर्यावरण संरक्षण तथा जल संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गत 5 जून, 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगादशमी के अवसर पर प्रदेशव्यापी ' वंदे गंगा' जल संरक्षण- जन अभियान का शुभारंभ हुआ।
डूंगरपुर जिले के दस ब्लॉक में दस-दस मॉडल तालाब का चयन किया। चयनित तालाबों की तस्वीर बदलने और जल संचय की कल्पना को साकार करने के लिए ग्राम पंचायत में पडऩे वालों तालाबों पर प्रभारी नियुक्त किए।तालाबों की जलभराव क्षमता बढ़ाने जलआवक मार्गो से अवरोध हटाएं जा रहे है, तालाब की डिसल्टिंग की गई, झांडियो की कटाई, पालों की मरम्मत और सौंदर्यकरण के कार्य किए.
1 week ago | [YT] | 0
View 0 replies
Jjn goodnews
स्वच्छता प्रभारी बनने पर कमलकांत शर्मा का हुआ भव्य स्वागत, शहर को स्वच्छ बनाने का लिया संकल्प
झुंझुनूं। नगर परिषद क्षेत्र में स्वच्छता प्रभारी नियुक्त होने पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा एवं सह प्रभारी बनाए गए शहर मंडल महामंत्री ताराचंद सैनी का बगड़ रोड स्थित लायंस क्लब कार्यालय में मोहल्लेवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी गईं तथा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने की अपेक्षा व्यक्त की गई।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कमलकांत शर्मा ने कहा कि अपने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने बताया कि वे प्रत्येक वार्ड का नियमित निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लेंगे तथा आमजन और नगर परिषद प्रशासन को स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं सतर्क करते हुए शहर को साफ-सुथरा बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि शहरवासियों द्वारा जताए गए विश्वास और स्नेह का सम्मान करते हुए पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा।
इस दौरान लॉयन भागीरथ जांगिड़, सुरेश सैनी, लीलाधर गौड़, महबूब घोषी, द्वारका प्रसाद सैनी, श्यामसुंदर सोनी, एडवोकेट लक्ष्मीकांत सैनी, रोहित सैनी, नंदलाल सैनी, सुनील सैनी प्रधान, विकास पुरोहित, बाबूलाल सैनी, महावीर सैनी, अनिल जोशी, लीलाधर सैनी, शंकरलाल सैनी, अमित शर्मा, बलजी जांगिड़, हमीद, संजय जांगिड़, कन्हैयालाल हलकारा, रतन हलकारा, फूलचंद सैनी, शत्रुघ्न गुप्ता, मनोज शर्मा, शंकर गौड़, बंटी सैनी, आनंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में शहरवासियों ने दोनों पदाधिकारियों का सम्मान किया।
इधर, स्वच्छता प्रभारी बनने पर बाल्मीकि समाज के गणमान्य नागरिकों ने किसान कॉलोनी स्थित कमलकांत शर्मा के निवास पर उनका स्वागत किया। समाज के प्रतिनिधियों ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं तथा शहर के विभिन्न वार्डों की सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव भी साझा किए।
कमलकांत शर्मा ने कहा कि बाल्मीकि समाज के सहयोग से शहर में व्याप्त गंदगी को दूर कर स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन के सहयोग से सभी वार्डों में नियमित एवं सुचारू सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर भाजपा शहर महामंत्री विजेंद्र हटवाल एवं गणेश डुलगच के नेतृत्व में बसंत वाल्मीकि, कानूराम सारवान, सुंदर चांवरिया, मुकेश कुमार, पवन कुमार, गाजानंद चांवरिया, छोटेलाल सारवान सहित बड़ी संख्या में बाल्मीकि समाज के लोगों ने दुपट्टा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर कमलकांत शर्मा का अभिनंदन किया।
2 weeks ago | [YT] | 2
View 0 replies
Jjn goodnews
स्वच्छ मंदिर और स्वच्छ परिसर श्रद्धा का सच्चा श्रृंगार, भक्ति के साथ स्वच्छता भी मुख्यमंत्री महोदय का अभियान : के के गुप्ता
बाबा श्याम की नगरी को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय से कार्य करें : के.के. गुप्ता
प्लास्टिक उपयोग की रोकथाम, सीवरेज व्यवस्था, अतिक्रमण नियंत्रण एवं बेसहारा पशुओं के प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश
खाटूश्यामजी/सीकर। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय श्री भजन लाल जी शर्मा साहब का संकल्प है कि राजस्थान के सभी धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाया जाए। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रदेश की प्रमुख धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में स्वच्छता एवं नगर विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर पालिका, विद्युत विभाग, सीवरेज परियोजना तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया गुप्ता ने बताया कि जिला कलेक्टर श्री आशीष मोदी द्वारा नियमित रूप से स्वच्छता के कार्यों की समीक्षा करना तथा सीकर जिले को स्वच्छता में रोल मॉडल बनाने का जो कार्य किया जा रहा है वह अति प्रशंसनीय है।
बैठक को संबोधित करते हुए के.के. गुप्ता ने कहा कि खाटूश्यामजी देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में नगर की स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, आधारभूत सुविधाएं एवं पर्यावरण संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए नगर के सभी गली-मोहल्लों, नालियों एवं नालों की सफाई समय रहते पूर्ण कर ली जाए, ताकि वर्षा के दौरान जलभराव और गंदगी की समस्या उत्पन्न न हो।
उन्होंने सीवरेज परियोजना से जुड़े अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी मानसून में किसी भी स्थिति में गटर लाइन का गंदा पानी सड़कों पर नहीं आना चाहिए। इसके लिए आवश्यक तकनीकी सुधार एवं रखरखाव कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि यदि सीवरेज व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि नगर में लगभग 35 किलोमीटर लंबाई तक अंडरग्राउंड विद्युत लाइन बिछाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन अब तक केवल 15 किलोमीटर कार्य ही पूर्ण हो पाया है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए के.के. गुप्ता ने निर्देश दिए कि संबंधित ठेकेदार को शीघ्र शेष कार्य पूर्ण करने के लिए पाबंद किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कार्य में अनावश्यक विलंब किया जाता है तो ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए।
स्वच्छता अभियान के अंतर्गत प्लास्टिक मुक्त खाटूश्यामजी की परिकल्पना को साकार करने पर भी विशेष जोर दिया गया। गुप्ता ने कहा कि नगर में सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलियों के उपयोग पर प्रभावी रोक लगाई जाए। आमजन को कपड़े एवं अन्य पर्यावरण हितैषी थैलियों के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाए तथा नगर पालिका द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाकर प्लास्टिक थैलियों की धरपकड़ की जाए।
नगर में अतिक्रमण को लेकर भी उन्होंने गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। व्यापारियों से अपील की जाए कि वे अपना सामान सड़क अथवा फुटपाथ पर न रखें। साथ ही अवैध स्ट्रीट वेंडर गतिविधियों पर भी प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए, जिससे श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक में बेसहारा पशुओं की समस्या पर भी विस्तार से चर्चा हुई। के.के. गुप्ता ने कहा कि नगर की सड़कों पर गौमाता, नंदी एवं अन्य पशु खुले में घूमते हुए नहीं दिखाई देने चाहिए। इनके समुचित संरक्षण एवं प्रबंधन के लिए गौशालाओं की व्यवस्था को मजबूत किया जाए तथा संबंधित विभाग नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बेसहारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं एवं यातायात बाधाओं को रोकना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
बैठक के अंत में गुप्ता ने सभी विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समयबद्ध कार्य योजना के अनुसार कार्य करने का आह्वान किया तथा कहा कि स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित खाटूश्यामजी का निर्माण प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं आमजन के सामूहिक सहयोग से ही संभव है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी संबंधित विभाग मिलकर मुख्यमंत्री महोदय की मंशा के अनुरूप खाटूश्यामजी को प्रदेश के आदर्श धार्मिक नगर के रूप में विकसित करेंगे।
गुप्ता ने कहा कि आज भी खाटू श्याम दरबार में प्रति माह करीब 20 लाख श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में मंदिर परिसर के चारों तरफ राउंड द क्लॉक सफाई चलनी चाहिए कहीं भी गंदगी या कचरा नजर नहीं आना चाहिए, इस पवित्र धारा को पवित्र बनाने की जिम्मेदारी हर अधिकारी एवं आमजन की है। मीटिंग में महिलाओं के लिए शौचालय और मूत्रालय की व्यवस्था न होने पर समस्त होटल और धर्मशालाओं को निर्देशित किया जाए कि किसी भी माता बहन द्वारा अगर शौचालय का उपयोग किया जाता है तो यह सुविधा उन्हें उपलब्ध करानी होगी अन्यथा निकाय सख्त कार्रवाई करेगी।
बैठक में उपखंड अधिकारी, विधानसभा दातारामगढ़ से भाजपा प्रत्याशी गजानंद कुमावत, श्री श्याम मंदिर कमेटी खाटू श्याम जी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान और उनकी कार्यकारिणी सदस्य, विद्युत विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पेयजल विभाग के अधिकारी नगर पालिका अधिशासी अधिकारी, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता सहित भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पार्टी, कार्यकर्ता और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
3 weeks ago | [YT] | 4
View 0 replies
Jjn goodnews
श्री श्याम शरणम् आश्रम का शुभारम्भ: जरूरतमंद वृद्धजनों के लिए सेवा, सम्मान और सुरक्षा का नया आश्रय
चिड़ावा,। मानवता, करुणा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में जनसहयोग से संचालित श्री श्याम शरणम् आश्रम का भव्य शुभारम्भ रविवार को चिड़ावा में सम्पन्न हुआ। वृद्ध, असहाय, निराश्रित एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा के उद्देश्य से स्थापित इस आश्रम का उद्घाटन लोहार्गल पीठ के पूज्य महन्त अवधेशाचार्य जी महाराज तथा झुंझुनूं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग के करकमलों से किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
कार्यक्रम में आश्रम की प्रबंधक अंकिता सैनी ने जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अपने संबोधन में जिला कलेक्टर ने कहा कि असहाय एवं जरूरतमंद वृद्धजनों की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है” और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान, स्वास्थ्य तथा सुख के साथ जीवन जीने का अधिकार प्राप्त है। उन्होंने आश्रम संचालन समिति को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि आवश्यकता पड़ने पर वे व्यक्तिगत स्तर पर भी इस सेवा कार्य में सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर पूज्य महन्त अवधेशाचार्य जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि आदर्श समाज में वृद्धाश्रमों की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए, क्योंकि परिवार और समाज का दायित्व है कि वे अपने वरिष्ठजनों का सम्मानपूर्वक पालन-पोषण करें। हालांकि वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों और बदलती जीवनशैली के कारण ऐसे सेवा कार्य समय की आवश्यकता बन गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी वृद्ध या असहाय व्यक्ति को उपेक्षा और कष्ट का सामना न करना पड़े, इसके लिए समाज को संवेदनशील बनना होगा।
कार्यक्रम के दौरान हाल ही में देश के श्रेष्ठ 100 जिला कलेक्टरों में स्थान प्राप्त करने पर डॉ. अरुण गर्ग को उपस्थित लोगों की ओर से संजय शर्मा ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह में वक्ताओं ने जिला कलेक्टर की जनसेवा और प्रशासनिक कार्यशैली की भी सराहना की।
वाणीभूषण प्रभुशरण तिवारी, पूर्व चेयरमैन गोपाललाल मिश्रा तथा संजय शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री श्याम शरणम् आश्रम की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान न केवल जरूरतमंद लोगों को आश्रय प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में सेवा और संवेदना की भावना को भी मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पुलिस अधीक्षक सुंदरलाल अरड़ावतिया ने की। उन
1 month ago | [YT] | 3
View 0 replies
Jjn goodnews
*वंदे गंगा अभियान के तहत निकली जनजागरूकता रैली, जल संरक्षण का दिया संदेश*
*प्रभात फेरी और साइकिल रैली से जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक*
झुंझुनूं, 31 मई। वंदे गंगा जल संरक्षण एवं जन अभियान-2026 के तहत रविवार को स्वर्ण जयंती स्टेडियम में जनजागरूकता रैली, प्रभात फेरी एवं साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़ एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुरुषोत्तम धानका ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।
अभियान के तहत स्वर्ण जयंती स्टेडियम से कलेक्ट्रेट तक जनजागरूकता रैली और प्रभात फेरी निकाली गई। रैली में खेल विभाग, पुलिस प्रशासन एवं नगर परिषद के अधिकारियों-कर्मचारियों, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने जल बचाने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने तथा जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया।
इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामनिवास चौधरी, नगर परिषद आयुक्त देवीलाल, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राजेंद्र लांबा, जिला खेल अधिकारी राजेश ओला, अभियान के जिला संयोजक राकेश शर्मा, रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक दयानंद यादव, मोरारका कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. विकास मील, एपीआरओ विकास चाहर, अरुण जाखड़, दामोदर जांगिड़, सत्यवीर झाझड़िया, मालीराम ओला, कमलकांत शर्मा आदि उपस्थित रहे।
1 month ago | [YT] | 1
View 0 replies
Jjn goodnews
शेखावाटी को वंदे भारत की सौगात दिलाने के लिए अनोखा प्रदर्शन, 3 जून को झुंझुनूं स्टेशन पर दौड़ेगी टॉय ट्रेन
झुंझुनूं, 31 मई। शेखावाटी क्षेत्र में नई रेल सेवाओं के विस्तार और यात्री सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति ने एक अनूठे जन-जागरण कार्यक्रम की घोषणा की है। समिति की ओर से 3 जून को अपराह्न 3:30 बजे झुंझुनूं रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस की टॉय ट्रेन का प्रतीकात्मक संचालन किया जाएगा। इस अवसर पर रेल मंत्री के नाम 12 सूत्रीय मांग पत्र भी स्टेशन प्रबंधक को सौंपा जाएगा।
समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि शेखावाटी क्षेत्र लंबे समय से आधुनिक और तेज रेल सेवाओं की प्रतीक्षा कर रहा है, लेकिन अब तक क्षेत्र को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं। उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे को प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचाने के लिए विशेष रूप से वंदे भारत एक्सप्रेस की एक टॉय ट्रेन मंगवाई गई है, जिसे रेलवे स्टेशन परिसर में चलाकर प्रतीकात्मक विरोध और जनभावनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।
अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन कर रही है, लेकिन वीरों, सैनिकों और भामाशाहों की भूमि के रूप में पहचान रखने वाले शेखावाटी क्षेत्र को अभी तक इस महत्वपूर्ण रेल सेवा से वंचित रखा गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रदेश और केंद्र में एक ही राजनीतिक दल की सरकार होने के बावजूद क्षेत्र की रेल संबंधी मांगों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
समिति का कहना है कि शेखावाटी क्षेत्र शिक्षा, व्यापार, उद्योग और सेना में योगदान के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। यहां से बड़ी संख्या में लोग रोजाना जयपुर, दिल्ली और अन्य महानगरों की यात्रा करते हैं। इसके बावजूद आधुनिक रेल सेवाओं का अभाव क्षेत्र के विकास में बाधक बना हुआ है।
रेल मंत्री को भेजे जाने वाले 12 सूत्रीय मांग पत्र में प्रमुख रूप से जयपुर-हरिद्वार-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को रींगस, सीकर, झुंझुनूं, लोहारू और दिल्ली मार्ग से प्रतिदिन संचालित करने की मांग शामिल की गई है। इसके अलावा अन्य रेल सेवाओं के विस्तार, नई ट्रेनों के संचालन, स्टेशन सुविधाओं के विकास तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने संबंधी मांगों को भी पत्र में शामिल किया जाएगा।
समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर शेखावाटी की रेल समस्याओं और मांगों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया है। उनका मानना है कि जनसमर्थन
1 month ago | [YT] | 6
View 0 replies
Jjn goodnews
राष्ट्रीय सैनी सभा ने श्रवण कुमार सैनी को नियुक्त किया झुंझुनू जिला अध्यक्ष
झुंझुनू : देश के अग्रणी सामाजिक संगठन राष्ट्रीय सैनी सभा के द्वारा राजस्थान मैं जिला इकाई तक के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है राष्ट्रीय सैनी सभा के प्रदेश अध्यक्ष अजय सैनी की अभिशंषा पर प्रदेश महासचिव डॉ शिवकुमार सैनी ने झुंझुनू शहर के निवासी श्रवण कुमार सैनी पुत्र श्री नथ मल सैनी, निवासी फौजी का मोहल्ला वार्ड नंबर 24 को राष्ट्रीय सैनी सभा का झुंझुनू जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है।
श्रवण कुमार सैनी लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। इससे पूर्व उन्हें मार्च 2020 में राष्ट्रीय सैनी सभा का झुंझुनू विधानसभा अध्यक्ष भी बनाया गया था, जहां उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किया। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समाज सेवा और कार्यशैली को देखते हुए अब उन्हें जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
श्रवण कुमार सैनी वर्तमान में राजस्थान टेंट यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर भी कार्यरत हैं तथा सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। समाज के विभिन्न कार्यक्रमों और जनहित कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी लगातार देखने को मिलती रही है।
राष्ट्रीय सैनी सभा राजस्थान द्वारा प्रदेश में मजबूत संगठन निर्माण और समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से लगातार नए पदाधिकारियों की घोषणा की जा रही है। श्रवण कुमार सैनी की नियुक्ति से झुंझुनू जिले में संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार सैनी ने कहा कि “राष्ट्रीय सैनी सभा द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, उसका मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा। समाज को संगठित करने, युवाओं को जोड़ने और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। संगठन को झुंझुनू जिले में और अधिक मजबूत बनाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही झुंझुनू इकाई जून में संगठनात्मक विस्तार को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
1 month ago | [YT] | 5
View 0 replies
Jjn goodnews
जिले में सर्वाधिक 60 पदक जीतने पर केशव आदर्श विद्या मंदिर का प्रतिभा सम्मान, राष्ट्रीय कोच आकाश नेहरा हुए सम्मानित
झुंझुनूं जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में इस वर्ष खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों एवं प्रशिक्षकों का सम्मान किया गया। समारोह में वर्ष 2025-26 के दौरान पूरे जिले में सर्वाधिक पदक प्राप्त करने वाले विद्यालय केशव आदर्श विद्या मंदिर ने अपनी उल्लेखनीय उपलब्धि से सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय के राष्ट्रीय कोच आकाश नेहरा के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 60 पदक अपने नाम किए।
विद्यालय के खिलाड़ियों ने जूडो, योगासन, कुश्ती एवं कुरास जैसी खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 47 गोल्ड मेडल, 10 सिल्वर मेडल तथा 3 ब्रोंज मेडल हासिल किए। विद्यालय की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने पूरे जिले में विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए इसे जिले के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।
इस अवसर पर जिले में सर्वाधिक पदक दिलाने वाले राष्ट्रीय कोच आकाश नेहरा को मुख्य अतिथि सत्यनारायण मिश्रा, मुकेश जी, सुभाष जालान, रामजीलाल कल्याणी तथा राजेंद्र कुमार गोयन ने अंगवस्त्र, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। अतिथियों ने कोच आकाश नेहरा के समर्पण, अनुशासन एवं खेलों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्य अतिथि सत्यनारायण मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त साधन है। उन्होंने कहा कि केशव आदर्श विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने जिस प्रकार राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, वह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
समारोह में जिला सचिव राजेश शर्मा सहित विभिन्न विद्यालयों से आए प्रधानाचार्य, आचार्य, दीदी, अभिभावक, विद्यार्थी एवं स्थानीय विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अतिथियों ने निरंतर अभ्यास एवं मेहनत के माध्यम से भविष्य में और अधिक उपलब्धियां हासिल करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करता रहेगा।
1 month ago | [YT] | 1
View 0 replies
Jjn goodnews
108 संस्थाओं के सान्निध्य में संत डॉ. शैलेंद्रनाथ अघोरी का आज होगा नागरिक अभिनंदन
झुंझुनू। जिला मुख्यालय पर बुधवार को संत परंपरा और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। शहर स्थित एस.एस. मोदी स्कूल में शाम 5:15 बजे सुप्रसिद्ध संत डॉ. शैलेंद्रनाथ अघोरी का भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन उनके द्वारा समाज सेवा, सनातन संस्कृति और गौ सेवा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के सम्मान में रखा गया है।
गौरतलब है कि हाल ही में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय द्वारा डॉ. अघोरी को ‘डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी’ (मानद उपाधि) से अलंकृत किया गया है। उन्हें यह सम्मान हठयोग, साधना, गौ सेवा और निस्वार्थ समाज सेवा के क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक और प्रभावशाली योगदान के लिए प्रदान किया गया है। इसी उपलब्धि को लेकर उनके अनुयायियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों में उत्साह का माहौल है।
कार्यक्रम से पूर्व शहर में भव्य ‘संत सनातन गौरव यात्रा’ भी निकाली जाएगी, जो शहीद स्मारक से प्रारंभ होकर आयोजन स्थल तक पहुंचेगी। इस यात्रा में करीब 200 मोटरसाइकिलों की विशाल बाइक रैली भी शामिल होगी, जिससे पूरे शहर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण का संचार होगा।
आयोजन की विशेषता यह है कि जिले की 108 विभिन्न संस्थाएं इस अभिनंदन समारोह में भागीदारी निभाएंगी। इनमें शैक्षणिक संस्थान, गौशालाएं, खेल संगठन और कई सामाजिक संस्थाएं शामिल हैं, जो सामूहिक रूप से संत का सम्मान करेंगी। आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम जिले में एकता, सेवा और संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक बनेगा।
समारोह में कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति भी प्रस्तावित है। इनमें डॉ. यशदेव शास्त्री (पतंजलि ग्रामोद्योग न्यास), डॉ. अनिल राय (शेखावाटी विश्वविद्यालय), संत प्रकाशदास, प्रतापपुरी (विधायक, पोकरण) एवं राजेंद्र भाम्बू (विधायक, झुंझुनू) शामिल हैं।
इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में सीए मनीष अग्रवाल, अनिल मिश्रा, सुभाष सोनी, सुभाष योगी, राजकुमार मोरवाल और निरंजन सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
2 months ago | [YT] | 2
View 1 reply
Jjn goodnews
समाज से सम्मान प्राप्त कर प्रतिभाएं हुई प्रफुल्लित
प्रतिभाओं को योग्यता और अभिरुचि के अनुसार अवसर मिले - मुकेश दाधीच
झुंझुनूं। विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में स्थानीय
पीरु सिंह सर्किल स्थित निजी रेस्टोरेंट सभागार में
रविवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सत्र 2026 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले ब्राह्मण समाज के होनहार मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए भाजपा संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि ब्राह्मण सभी वर्गों और समाजों को साथ में लेकर चलने वाला समाज है। ब्राह्मण समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।उन प्रतिभाओं को उनकी योग्यता और अभिरुचि के अनुसार अवसर मिलना चाहिए।विप्र फाउंडेशन का इस सम्मान समारोह के माध्यम से समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना, उनका मनोबल बढ़ाना तथा शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और जागरूकता को बढ़ावा देना है।
अति विशिष्ट अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा ने कहा कि समाज द्वारा आयोजित इस प्रकार के सम्मान समारोह से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा और आत्मविश्वास बढ़ता है जिससे वे सफलता और लक्ष्य तक पहुंचते है।
2 months ago | [YT] | 2
View 0 replies
Load more