इस चैनल का मूल उद्देश्य पॉलिटिकल और इंटरनेशनल लिट्रेसी बढ़ाना है। खासकर आज के भूमंडलीकृत दौर में जहाँ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति हमारे जीवन के प्रत्येक पक्ष को प्रत्यक्ष रूप में प्रभावित कर रहे है।
अंकित 28th रैंक के साथ डिप्टी कलेक्टर(SDM) के रूप में चयनित हुए है..राजनीति विज्ञान के प्रिय विद्यार्थी रहे है...व्यक्तिगत है ये सफलताएं...शिक्षक के रूप में इसी सन्तुष्टि की तलाश रही है.....न जाने कितनी स्मृतियां इन विद्यार्थियों से जुड़ी है...प्रिय Pankaj Pandey (अंकित के बड़े भाई) से यह सूचना प्राप्त हुई...निश्चित रूप से अंकित की सफलता उसकी प्रतिभा,समपर्ण और त्याग का परिणाम है...पर उसमें एक संक्षिप्त भूमिका के रूप में ही सही भागीदार होना सुखद अहसास है.....
पिताजी होमगार्ड…बेटा बना डिप्टी एसपी ################################ यूपी बिहार में एक आम परिवार में जीवन भले ही सहम सहम के चल रहा हो,पर सपने और हौसलो में कोई गरीबी नही होती। ऐसी ही कहानी है लखीमपुर खीरी के मोरचनापुर गांव के निवासी शिव कुमार पांडेय जी की….आप यूपी होमगार्ड में है…सो घर के वित्तीय हालात कैसे होंगे आप सभी इसका अनुमान जरूर लगा सकते है…यह अलग बात है कि शिव कुमार जी ने कभी भी कमजोर आर्थिक स्थिति को मानसिक रूप में स्वीकार नही किया और यही संस्कार बच्चों को भी दिया कि मन से कभी वंचित और अभावग्रस्त न बनो… पर संघर्ष कभी कभी इतना गहरा होता जाता है कि आपके सिद्धान्त भी वफादारी से मुकरने की कोशिश में लग जाते है….असल में लखीमपुर खीरी को जानने वाले ये जानते होंगे कि यहां घाघरा वरदान भी है और कहर भी…एक दिन घाघरा के उफान की चपेट में इनका गांव भी आ गया…घर बह गया…घर यानी भरोसा..और छत सर से हट जाए तो यह अस्तित्व का संकट होता है…बहरहाल जिंदगी तो रुकती नही और पीयूष के पिताजी ने अपना आशियाना दूसरी जगह बदला…पर इस दौरान गांव में जब लोग यह कहते थे कि DM साहब सब सही कर सकते है….उनके पास चलते है…तो शिव कुमार जी के पुत्र पीयूष के बाल मन पर इसका गहरा असर पड़ा…पीयूष को अपने जीवन का सूत्र मिल गया था….DM सब सही कर सकता है…मैं भी बनूँगा DM और सब सही करूँगा😊😊 लखीमपुर खीरी से शुरुआती पढ़ाई कर वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय में जा पहुंचा…यहां मुलाकात हुई अपने जैसे पृष्ठभूमि के दीपक कुमार से….पीयूष मेहनती था,खूब मेहनत करता…पर अक्सर परिणाम उसके मन के अनुरूप नही होते…टूटता था,झुंझुलाता था…पर रुकना नही सीखा था…चलता रहा.. 2017 में पीयूष और दीपक दोनो ने साथ साथ अपनी सिविल सेवा की तैयारी का सफर शुरू किया..ध्येय आईएएस प्रयागराज में दोनों ने दाखिला लिया…पर वक़्त इन दोनों की परीक्षा ले रहा था…शुरुआती प्रयासों में असफलता ही हाथ लगी….घर के हालात ऐसे नही की लम्बे समय तक यू ही खाली बैठे रहे….पर धैर्य और भरोसा हो तो लड़ने की मानसिकता खुद ब खुद विकसित हो जाती है….आज परिणाम सामने है….पीयूष और दीपक दोनो ही मित्र सफल है…शिव कुमार जी की आराधना पूर्ण हुई….शून्य से शिखर की यह यात्रा आज पीयूष ने तय की है…कल आप भी करेंगे…भरोसा रखिये और सही इरादे के साथ अपने प्रयासों में ईमानदारी रखिये….आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं..💐💐
Vineet Anurag Official
#uppcstopper
1 month ago | [YT] | 250
View 10 replies
Vineet Anurag Official
अंकित 28th रैंक के साथ डिप्टी कलेक्टर(SDM) के रूप में चयनित हुए है..राजनीति विज्ञान के प्रिय विद्यार्थी रहे है...व्यक्तिगत है ये सफलताएं...शिक्षक के रूप में इसी सन्तुष्टि की तलाश रही है.....न जाने कितनी स्मृतियां इन विद्यार्थियों से जुड़ी है...प्रिय Pankaj Pandey (अंकित के बड़े भाई) से यह सूचना प्राप्त हुई...निश्चित रूप से अंकित की सफलता उसकी प्रतिभा,समपर्ण और त्याग का परिणाम है...पर उसमें एक संक्षिप्त भूमिका के रूप में ही सही भागीदार होना सुखद अहसास है.....
2 months ago | [YT] | 189
View 11 replies
Vineet Anurag Official
किसी भी शिक्षक के लिए गौरव का क्षण...
अविनाश-डिप्टी कलेक्टर(34th rank)
आनंद राज सिंह (Naib tahsildar)
गिरिजेश गुप्ता (BDO)
2 months ago | [YT] | 251
View 14 replies
Vineet Anurag Official
#happy holi
2 months ago | [YT] | 172
View 8 replies
Vineet Anurag Official
आज से UPPCS साक्षात्कार शुरू.....आप सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं....परीक्षा केवल विद्यार्थियों की नही शिक्षक की भी☺️
3 months ago | [YT] | 354
View 10 replies
Vineet Anurag Official
गुटनिरपेक्ष आंदोलन की प्रासंगिकता
vineetanuragofficial.blogspot.com/2024/07/blog-pos…
1 year ago | [YT] | 9
View 0 replies
Vineet Anurag Official
India first Vs India out
2 years ago | [YT] | 16
View 0 replies
Vineet Anurag Official
2 years ago | [YT] | 124
View 14 replies
Vineet Anurag Official
पिताजी होमगार्ड…बेटा बना डिप्टी एसपी
################################
यूपी बिहार में एक आम परिवार में जीवन भले ही सहम सहम के चल रहा हो,पर सपने और हौसलो में कोई गरीबी नही होती। ऐसी ही कहानी है लखीमपुर खीरी के मोरचनापुर गांव के निवासी शिव कुमार पांडेय जी की….आप यूपी होमगार्ड में है…सो घर के वित्तीय हालात कैसे होंगे आप सभी इसका अनुमान जरूर लगा सकते है…यह अलग बात है कि शिव कुमार जी ने कभी भी कमजोर आर्थिक स्थिति को मानसिक रूप में स्वीकार नही किया और यही संस्कार बच्चों को भी दिया कि मन से कभी वंचित और अभावग्रस्त न बनो…
पर संघर्ष कभी कभी इतना गहरा होता जाता है कि आपके सिद्धान्त भी वफादारी से मुकरने की कोशिश में लग जाते है….असल में लखीमपुर खीरी को जानने वाले ये जानते होंगे कि यहां घाघरा वरदान भी है और कहर भी…एक दिन घाघरा के उफान की चपेट में इनका गांव भी आ गया…घर बह गया…घर यानी भरोसा..और छत सर से हट जाए तो यह अस्तित्व का संकट होता है…बहरहाल जिंदगी तो रुकती नही और पीयूष के पिताजी ने अपना आशियाना दूसरी जगह बदला…पर इस दौरान गांव में जब लोग यह कहते थे कि DM साहब सब सही कर सकते है….उनके पास चलते है…तो शिव कुमार जी के पुत्र पीयूष के बाल मन पर इसका गहरा असर पड़ा…पीयूष को अपने जीवन का सूत्र मिल गया था….DM सब सही कर सकता है…मैं भी बनूँगा DM और सब सही करूँगा😊😊
लखीमपुर खीरी से शुरुआती पढ़ाई कर वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय में जा पहुंचा…यहां मुलाकात हुई अपने जैसे पृष्ठभूमि के दीपक कुमार से….पीयूष मेहनती था,खूब मेहनत करता…पर अक्सर परिणाम उसके मन के अनुरूप नही होते…टूटता था,झुंझुलाता था…पर रुकना नही सीखा था…चलता रहा..
2017 में पीयूष और दीपक दोनो ने साथ साथ अपनी सिविल सेवा की तैयारी का सफर शुरू किया..ध्येय आईएएस प्रयागराज में दोनों ने दाखिला लिया…पर वक़्त इन दोनों की परीक्षा ले रहा था…शुरुआती प्रयासों में असफलता ही हाथ लगी….घर के हालात ऐसे नही की लम्बे समय तक यू ही खाली बैठे रहे….पर धैर्य और भरोसा हो तो लड़ने की मानसिकता खुद ब खुद विकसित हो जाती है….आज परिणाम सामने है….पीयूष और दीपक दोनो ही मित्र सफल है…शिव कुमार जी की आराधना पूर्ण हुई….शून्य से शिखर की यह यात्रा आज पीयूष ने तय की है…कल आप भी करेंगे…भरोसा रखिये और सही इरादे के साथ अपने प्रयासों में ईमानदारी रखिये….आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं..💐💐
2 years ago | [YT] | 217
View 18 replies
Vineet Anurag Official
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1.पश्चिमी समाज में पंथनिरपेक्षता की धारणा राज्य और धर्म के मध्य सैद्धान्तिक दूरी पर आधारित है।
2.पश्चिमी समाज में राज्य धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप कर सकता है।
उपरोक्त में कौन सा/से कथन सही है/हैं-
a)केवल 1
b)केवल 2
c)दोनो कथन सही है
d)कोई कथन सही नही है
उत्तर-d
पंथनिरपेक्षता का आशय है-
a)राज्य का अपना कोई धर्म नही होता है।
b)राज्य और धर्म के मध्य अलगाव होता है।
c)राज्य धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप नही कर सकता है।
d)सार्वजनिक जीवन मे धार्मिक गतिविधियां प्रतिबंधित होती है।
उत्तर-a
2 years ago | [YT] | 67
View 3 replies
Load more