Sabaase Jaunsar Bawar channel is mainly focussed on appreciable Pahadi life. This includes cultural song and dances especially unique songs, dances, entertainment acts like stand-up comedy(खेलुटै) shows, jungabaazi(जंगबाजी) dance, Thouda dance, baaju(बाजू) songs, harul(हारुल), various naati (नाटी) dances, unique food, etc. It would also have beautiful tourist locations & spots, visits to religious places and temples etc
Sabaase Jaunsar Bawar सबासे जौनसार बावर
सबासे जौनसार बावर क्षण ; ग्राम मझगांव (दियाविके) निवासी विद्या दत्त जोशी “रक्षा मंत्री पुरस्कार–2026” से सम्मानित
उत्तराखंड के जनपद देहरादून की चकराता तहसील के अन्तर्गत खत द्वार के ग्राम मझगांव (दियाविके) निवासी विद्या दत्त जोशी को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के लिए भारत सरकार द्वारा प्रदत्त प्रतिष्ठित “रक्षा मंत्री पुरस्कार–2026 (Defence Minister’s Award)” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 23 अप्रैल 2026 को नेवल सिविलियन वर्ष के अवसर पर नई दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर ऑडिटोरियम में भारत सरकार के माननीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ द्वारा प्रदान किया गया। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र एवं उत्तराखंड राज्य के लिए गर्व का विषय है।
इस उपलब्धि को सबासे जौनसार बावर क्षण कहना उचित होगा।
विद्या दत्त जोशी का जन्म 06 जून 1986 को एक साधारण कृषक परिवार में हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री किशन दत्त जोशी एक मेहनती किसान थे, जिन्होंने अपने जीवन में परिश्रम, ईमानदारी और संघर्ष का आदर्श प्रस्तुत किया। वहीं उनकी माता श्रीमती सावित्री देवी ने पारिवारिक संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का संचार करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। माता-पिता के इन्हीं आदर्शों और संस्कारों ने विद्या दत्त जोशी के व्यक्तित्व को मजबूत आधार दिया, जिसने उन्हें कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की शक्ति दी।
प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने शिशु भारती, चकराता से प्राप्त की तथा आगे की पढ़ाई समता निकेतन, जाखादार और सरस्वती विद्या मंदिर, डाकपत्थर एवं विकासनगर से पूर्ण की। इसके पश्चात उन्होंने राजकीय पॉलिटेक्निक, शक्ति फार्म (उधम सिंह नगर) से केमिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा तथा संत लोंगोवाल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (पंजाब) से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की उपाधि प्राप्त की।
स्नातक उपरांत उन्होंने देहरादून के प्रेमनगर स्थित शिवालिक रेज़िनिक लिमिटेड (Shivalik Rasayanic Limited) में शिफ्ट इंजीनियर के रूप में लगभग दो वर्षों तक कार्य किया। इसी दौरान उन्होंने स्वअध्ययन के माध्यम से SSC JE परीक्षा की तैयारी की और सफलता प्राप्त कर भारतीय नौसेना में चयनित हुए। यह उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास का प्रमाण है कि उन्होंने नौकरी के साथ-साथ कठिन प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण की।
13 मई 2016 को उन्होंने कानपुर "नौसेना आयुध निरीक्षालय, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार में अपनी सेवा प्रारंभ की, जहाँ वे नेवल शिप बैरल की गुणवत्ता जांच जैसे महत्वपूर्ण कार्यों से जुड़े रहे और लगभग छह वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। तत्पश्चात 09 मई 2023 को उनका स्थानांतरण नौसेना आयुध एवं निरीक्षण महानिदेशालय नई दिल्ली में हुआ, जहाँ उन्होंने “नौसेना रक्षा क्षेत्र" में कार्यभार संभाला। यहाँ मात्र छह माह के भीतर ही उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें नेवल आर्मामेंट इंस्पेक्शन एप्रिसिएशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
अत्यंत कम समय में उनके असाधारण योगदान एवं समर्पण को देखते हुए वर्ष 2026 में उन्हें “रक्षा मंत्री पुरस्कार” जैसे उच्च सम्मान से नवाजा गया। यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है।
बताते चलें कि कानपुर में सेवा के दौरान उनके पिता के निधन के पश्चात परिवार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। इसी बीच उनका स्थानांतरण नई दिल्ली भी हुआ, जिससे उन्हें पारिवारिक और सेवा संबंधी दायित्वों का संतुलन बनाना पड़ा। इन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उन्होंने धैर्य, सूझबूझ और दृढ़ संकल्प के साथ सभी जिम्मेदारियों का सफल निर्वहन किया, जो उनके मजबूत व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे आगे भी इसी प्रकार देश सेवा में उत्कृष्ट योगदान देते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करते रहें।
1 month ago | [YT] | 9
View 0 replies
Sabaase Jaunsar Bawar सबासे जौनसार बावर
Gadhwali version of Save Tree Jaunsari song written by Ramesh C Joshi. May watch in the link below :
https://youtu.be/Yn8f1uWCYZM?si=EhX-P...
8 months ago (edited) | [YT] | 3
View 0 replies
Sabaase Jaunsar Bawar सबासे जौनसार बावर
कम लोग जानते होंगे कि “पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ” थीम पर एक ऐसा जौनसारी गीत भी है शायद एकमात्र, जिसके कुमाऊनी और गढ़वाली में गीत बने हैं। इस गीत के लेखक रमेश चंद जोशी ने वह गीत मूल रूप से जैनसारी में लिखा और गाया भी है। Ramesh Uniyal ji ने दिल्ली में अपने स्टूडियो में इस गीत को जौनसारी और कुमाऊनी में संगीत दिया व प्रोडक्शन किया । इसका जौनसारी गीत रमेश उनियाल जी के चैनल(Rishiarts) और इस चैनल पर अपलोडेड, जबकि कुमाऊनी version रमेश उनियाल जी के चैनल पर ही है। कुमाऊनी जर्ट का लिंक नीचे दिया है :
https://youtu.be/MhVWZg3TTQw?si=SUvCS...
8 months ago (edited) | [YT] | 4
View 0 replies
Sabaase Jaunsar Bawar सबासे जौनसार बावर
Important Man Ki Baat, need to learn from PM’s lessons for all Bharatwasi
8 months ago | [YT] | 3
View 0 replies
Sabaase Jaunsar Bawar सबासे जौनसार बावर
Arpan Studio, Vikas Nagar ke margdarshak Antaram Negi ji के सुपुत्र नरेंद्र नेगी, जो मैनेजर हैं अड़ों स्टूडियो के, ने सुरबद्द क्या है यह गीत, जिसे रमेश चन्द जोशी ने लिखा है। उच्च कोटि के गायकV Cash की अवाज का जवाब नहीं । सुने Arpan Studio ke इस लिंक पर :
https://youtu.be/XOIcBYFw3LE?si=Xscfj...
9 months ago | [YT] | 3
View 0 replies
Sabaase Jaunsar Bawar सबासे जौनसार बावर
जौनसार बावर के लौह पुरुष पंडित शिव राम जी पर ऐतिहासिक हारुल धर्मेंद्र परमार जी की प्रेरणा व समन्वय से रमेश चन्द जोशी ने लिखी । ये प्रसिद्द हारुल आप Samar Film नाम के चैनल पर निम्न लिंक पर है :
https://youtu.be/GY7mf_Oxo-o?si=SLe9o...
9 months ago | [YT] | 3
View 0 replies
Sabaase Jaunsar Bawar सबासे जौनसार बावर
“तु बोलें थी नाचदी ना” एक DJ गीत है । रमेश चन्द जोशी की कलम से और सुप्रसिद्द लोक गायक धर्मेंद्र परमार की मधुर अवाज में आप इस गीत का PahariWorld Records चैनल के निम्न लिंक पर आनंद ले सकते हैं :
https://youtu.be/ghqHa7h7Cxo?si=8SSna...
9 months ago | [YT] | 3
View 0 replies
Sabaase Jaunsar Bawar सबासे जौनसार बावर
“नाना बाबा कै ढोखरे डिब्बे काइक ना खाँई भाँई ले” हारुल गीत को ramesh chand Joshi ने लिखा है। जिसका उद्देश्य बंजर छोड़े जा रहे खेतों को आबाद करने की जागरूकता काप्रयास है। हारुल AntiVirus Harul नाम से PahariWorld Records चैनल पर uploaded है। जाने मनाए गायक भीम दत्त शर्मा की अवाज और Prubhu Panwar के मधुर संगीत और उत्तम फ़िल्मांकन ने रमेश चन्द जोशी के लिखे गीतों में दूसरे नंबर की पॉपुलैरिटी मिली है । गीत को निम्न लिंक पर देख सकते हैं :
https://youtu.be/3YdSydsw8w0?si=IWOwV...
9 months ago | [YT] | 3
View 0 replies
Sabaase Jaunsar Bawar सबासे जौनसार बावर
Banki Munheti Teri गीत रमेश चन्द जोशी के लिखे गीतों में अभी तक सबसे अधिक views वाला गीत है। वीरेंद्र सिंह चौहान और मोनिका आर्य का गाया यह गीत काफ़ी पसंद किया जा रहा है । गीत Sharma Pahadi Film Production चैनल पर निम्न लिंक में देख सकते हैं :
https://youtu.be/1-8Ag4kz7ew?si=dEbWd...
9 months ago | [YT] | 3
View 0 replies
Sabaase Jaunsar Bawar सबासे जौनसार बावर
ये हारुल गीत रमेश चन्द जोशी के लिखे सबसे पॉपुलर गीतों में दूसरे नंबर पर है । गीत में पहाड़ों से पलायन और खेती से बेरुखी, को समाप्त करने के ओर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया है। जाने माने गीतकार- गायक भीम दत्त शर्मा की आवाज और Prabhu Panwar के संगीत से सुसज्जित गीत PahariWorld Records channel के निम्न लिंक में देख सुन सकते हैं :
https://youtu.be/3YdSydsw8w0?si=h9wOK...
9 months ago (edited) | [YT] | 3
View 0 replies
Load more