Delhi Uptodate News

Delhi Uptodate (delhiuptodate.com/)
Delhi Uptodate भारत का भरोसेमंद Hindi News Portal है, जहाँ Latest News, Breaking News, Delhi News, National News, Politics, Sports, Entertainment और Religion News तेज़ी और सटीकता के साथ प्रकाशित की जाती हैं। अक्टूबर 2008 से सक्रिय, हमारा उद्देश्य ‘आवाज़ तुम्हारी, क़लम हमारी’ के माध्यम से स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों को मजबूती से सामने लाना है।

कवरेज के लिए संपर्क करें: 7011509190


Delhi Uptodate News

बांग्लादेश में बिक गया 'Donald Trump' नाम का भैंसा, बकरीद पर होगा कुर्बान

बांग्लादेश में एक दुर्लभ एल्बिनो भैंसा पिछले कुछ दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा। इसकी वजह उसका नाम और उसकी हेयरस्टाइल थी, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलती-जुलती बताई गई। इसी कारण इस भैंसे का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप’ रख दिया गया था। अब ईद-उल-अजहा से पहले यह चर्चित भैंसा बिक चुका है। फार्म मालिक के अनुसार इस 700 किलो वजनी इस वायरल भैंसे को ओल्ड ढाका इलाके के एक व्यापारी मोहम्मद शोरोन को बेचा गया। उन्होंने बताया कि इसकी कीमत 550 टका प्रति किलो तय हुई।

#bangladesh #eid #bakraeid #viralpost #qurbani #donaldtrump #eiduladha #delhiuptodate #delhiuptodatenews

4 days ago | [YT] | 52

Delhi Uptodate News

एयरपोर्ट में सुरक्षा बल से बड़ी गलती | गरम मसाला को D₹ugs समझ लिया-57 दिन जेल में रहा कारोबारी



भोपाल एयरपोर्ट पर एक तकनीकी गलती ने इंजीनियर अजय सिंह की जिंदगी के 57 दिन छीन लिए। ETD मशीन ने अमचूर और गरम मसाले को हेरो*इन व D₹ugs बता दिया। NDPS एक्ट में केस दर्ज हुआ, गिरफ्त!री हुई और बाद में लैब जांच में सब कुछ गलत निकला। अब हाईकोर्ट ने व्यवस्था पर सख्त टिप्पणी करते हुए 10 लाख रुपए मुआवजा देने के आदेश दिए हैं.



#bhopal #airport #viralpost #Madhyapradesh #airportsecurity #delhiuptodate #Delhiuptodatenews

5 days ago | [YT] | 62

Delhi Uptodate News

पाकिस्तान में बदले कई जगहों के नाम | इस्लामपुर बना कृष्ण नगर-बाबरी मस्जिद चौक बना जैन मंदिर चौक | Pakistan | Viral Post | Undivided India




पाकिस्तान के लाहौर शहर में एक बार फिर से पुरानी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को सहेजने की अहम कवायद शुरू हो गई है। पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने लाहौर और उसके आसपास की कई ऐतिहासिक सड़कों, गलियों और मोहल्लों के बंटवारे से पहले के मूल नामों को वापस बहाल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।


योजना के तहत जिन प्रमुख इलाकों और सड़कों के पुराने नाम बहाल किए जाएंगे, उनमें क्वींस रोड, लॉरेंस रोड, एम्प्रेस रोड, कृष्ण नगर, संत नगर, धर्मपुरा, लक्ष्मी चौक, संत नगर जैन मंदिर रोड, मोहन लाल बाजार, भगवान पुरा और शांति नगर जैसे नाम शामिल हैं।


#Pakistan #UndividedIndia #Krishnanagar #Santnagar #Jainmandirroad #Islamabad #Lahore #Viralpost #PakistanPunjab #Delhiuptodate #Delhiuptodatenews

1 week ago | [YT] | 36

Delhi Uptodate News

दिल्ली भट्टी में हुई तब्दील | 43 के तापमान में महसूस हुआ 48 डिग्री का टॉर्च₹ | Summer | Delhi Weather | Delhi News



पश्चिमी विक्षोभों के बाद गर्मी बढ़ी है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री दर्ज हुआ। हीट इंडेक्स 48 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग ने 20 से 22 मई तक लू का यलो अलर्ट जारी किया है। अब गर्मी अपने रौद्र रूप में आने लगी है। इसी का नतीजा है कि साफ आसमान और तेज धूप के बीच उमस भरी गर्मी ही नहीं, तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में दिन के साथ रातें भी लगातार गर्म हो रही हैं। दोपहर के समय तो यूं मानों ऐसा लगता हो, जैसे भट्टी जल रही हो।



#Delhi #DelhiWeather #Delhisummer #Delhiheat #Heatwave #Viralpost #Delhiuptodate #Delhiuptodatenews

1 week ago | [YT] | 58

Delhi Uptodate News

रुपये में दर्ज की रिकॉर्ड गिरावट | पहली बार डॉलर 96.14 पर पहुंचा | Dollar | Rupee


वैश्विक बाजारों में डॉलर के मजबूत होने और विदेशी निवेशकों के लगातार पैसा निकालने की वजह से भारतीय रुपया कमजोर हो गया है. इसी वजह से रुपया पहली बार 1 डॉलर के मुकाबले 96 के स्तर से भी नीचे चला गया, जो अब तक का सबसे कमजोर स्तर है. इससे सरकार और आम लोगों दोनों की चिंता बढ़ गई है.


#Paisa #Dollar #InternationalMarket #rupee #Pmmodi #Narendramodi #Viralpost #delhiuptodate #Delhiuptodatenews

1 week ago | [YT] | 43

Delhi Uptodate News

माँ का निस्वार्थ प्रेम, त्याग और समर्पण दुनिया में सबसे अनमोल है। इस विशेष दिन पर अपनी माँ को ढेर सारा प्यार, सम्मान और उनके प्रति आभार प्रकट करें, क्योंकि उनके बिना जीवन अधूरा है।

Happy Mothers Day

#Mothersday #Maa #Mother #Viralpost #trendingpost #indianmother #Delhiuptodate #Delhiuptodatevirals

2 weeks ago (edited) | [YT] | 83

Delhi Uptodate News

बंगाल के अब 'भगवा' अधिकारी | शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री के रूप में शपथ | West Bengal | Suvendu Adhikari



भाजपा के दिग्‍गज नेता सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली. आजादी के बाद यह पहला मौका है। जब बंगाल में भाजपा की सरकार बनी है। इस ऐतिहास‍िक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। कई राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। इससे पहले पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार राज्य में सरकार गठन की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाते हुए वरिष्ठ नेता Suvendu Adhikari को विधानसभा दल का नेता चुना था।



#SuvenduAdhikari #viralpost #westbengal #bengal #NarendraModi #pmmodi #delhiuptodate #delhiuptodatenews

2 weeks ago | [YT] | 112

Delhi Uptodate News

शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री | अमित शाह ने खुद किया नाम का ऐलान




बीजेपी नेता शुभेन्दु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे। शुक्रवार को कोलकाता में विधायक दलों की बैठक में अधिकारी को नेता चुना गया। गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में अधिकारी के नाम का ऐलान किया गया। शुभेन्दु अधिकारी ने विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी को हराया था।


#suvenduadhikari #bjp #westbengal #Westbengalchiefminister #Viralpost #Amitshah #mamatabanerjee #TMC #BJP #Delhiuptodate #Delhiuptodatenews

2 weeks ago | [YT] | 114

Delhi Uptodate News

ममता बनर्जी ने किया बड़ा ऐलान | नहीं देंगे इस्तीफा-बंगाल में खेला जारी


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीएम पद से इस्तीफा देने से इनकार कर राज्य में संवैधानिक संकट जैसी स्थिति खड़ी कर दी है. ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा कि उनके इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब ममता से पूछा गया कि क्या वे इस्तीफा देने के लिए राजभवन गवर्नर के पास जाएंगी.


#mamatabanerjee #westbengal #Mamtabanerjee #mamatadidi #PMModi #Narendramodi #viralpost #pmmodi #delhiuptodate #Delhiuptodatenews

3 weeks ago | [YT] | 115

Delhi Uptodate News

दिल्ली को मिला नया मेयर : प्रवेश वाही बने दिल्ली के नए महापौर | मोनिका पंत बनीं डिप्टी मेयर



दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में भाजपा ने मेयर और डिप्टी मेयर दोनों पदों पर जीत दर्ज कर बड़ी बढ़त हासिल की। प्रवेश वाही मेयर और मोनिका पंत उप-महापौर चुनी गईं, जिससे एमसीडी में भाजपा की स्थिति मजबूत हुई।
#delhi #delhimayor #DelhiMCD #viralpost #Delhibjp #Bjpdelhi #delhiuptodate #Delhiuptodatenews

3 weeks ago | [YT] | 81