आंगनवाड़ी संगठन


आंगनवाड़ी, मिनी आंगनवाड़ी एवं सहायिका संगठन का गठन आंगनबाड़ी बहनों के हक, अधिकार और सम्मान के लिए किया गया है।
यह संगठन सिर्फ नाम का नहीं —
यह संघर्ष की आवाज़ है, जो तेजी से आंगनबाड़ी बहनों की लड़ाई को आगे बढ़ा रहा है।
हमारा लक्ष्य स्पष्ट है:
👉 आंगनबाड़ी बहनों को उनका पूरा अधिकार मिले
👉 शोषण बंद हो
👉 और भविष्य में शासकीय कर्मचारी का दर्जा दिलाया जाए
यह संगठन आज भी संघर्ष में है और आगे भी मजबूती से खड़ा रहेगा।
एकजुट रहें — अधिकार लेकर रहेंगे ✊


आंगनवाड़ी संगठन

आज की वर्चुअल बैठक भी सफल एवं सार्थक रही।
बैठक में सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए अपने-अपने महत्वपूर्ण विचार रखे। अध्यक्ष जी किसी कारणवश बैठक में शामिल नहीं हो सकीं, संभवतः उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। जबकि अन्य सभी संगठन सक्रिय रूप से जुड़े रहे।
हालांकि बैठक का प्रारंभिक उद्देश्य पार्टी एवं आपसी संवाद था, लेकिन इस दौरान आगे की रणनीति पर भी गंभीर चर्चा हुई।
बैठक में मुख्य रूप से निम्न बिंदुओं पर सहमति बनी—
प्रतिनिधिमंडल बहुत जल्द माननीय मुख्यमंत्री जी से शिष्टाचार भेंट करेगा।
यदि सरकार आंगनबाड़ियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देती है, तो प्रदेश की प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्र भेजकर अपनी आवाज पहुंचाई जाएगी।
थोड़ा अफसोस जरूर रहा कि हरकेश सिंह जी ने ही बैठक का प्रस्ताव रखा, लेकिन किसी कारणवश स्वयं बैठक में शामिल नहीं हो पाए।
जबकि सभी साथियों का मुख्य उद्देश्य यही था कि पार्टी किस हिसाब से ली जाए, इस पर आपसी सहमति बन सके। अब चूंकि वे उपस्थित नहीं हो पाए, इसलिए सभी साथियों ने यह जिम्मेदारी उन्हीं पर छोड़ दी कि भाई, जितना उचित समझें और जिस प्रकार देना चाहें, उसी अनुसार पार्टी तय कर दें। 😄
बाकी बैठक हंसी-मजाक और सकारात्मक माहौल में अच्छी तरह संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता संयुक्त मोर्चा की महामंत्री आदरणीया प्रभावती जी द्वारा की गई तथा सफल संचालन आदरणीय चंद्र शंकर शुक्ला जी द्वारा किया गया।
सावित्री चौधरी
संयुक्त मंत्री
संयुक्त मोर्चा उत्तरप्रदेश
7830649665

1 week ago | [YT] | 29

आंगनवाड़ी संगठन

कल रात्रि 9:15 बजे आंगनवाड़ी के सभी संगठनों की संयुक्त मोर्चा की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई, जिसमें संयुक्त मोर्चा के सभी घटक दलों के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक की अध्यक्षता आदरणीय श्रीमती नीलम पांडेय जी ने की। संयोजक के रूप में आदरणीय श्री चंद्रशंकर शुक्ला जी उपस्थित रहे तथा बैठक का सफल संचालन संयुक्त मंत्री आदरणीया सावित्री चौधरी जी द्वारा किया गया।
बैठक में आदरणीय किरन वर्मा जी, उपेंद्र त्रिपाठी जी, ओ.पी. सिंह जी, उर्मिला मिश्रा जी, सुषमा कुरील जी, रानी सिंह जी, अरविंद तिवारी जी सहित सभी पदाधिकारियों एवं साथियों ने अपने-अपने विचार रखे तथा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।
सभी घटक दलों द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही संयुक्त मोर्चा के सभी प्रदेश अध्यक्ष माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलने का प्रयास करेंगे तथा अपनी मांगों एवं समस्याओं को माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रमुखता से रखेंगे।
सभी साथियों की बातों को गंभीरता से सुना गया एवं बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि अगली बैठक की तिथि शीघ्र निर्धारित कर सभी साथियों को पुनः एक मंच पर विचार-विमर्श हेतु आमंत्रित किया जाएगा।
आप सभी साथियों के सहयोग, सहभागिता एवं एकजुटता के लिए हृदय से धन्यवाद।
संयुक्त मोर्चा जिंदाबाद!
एकता जिंदाबाद!
आपकी बहन
सावित्री चौधरी
7830649665

2 weeks ago | [YT] | 60

आंगनवाड़ी संगठन

संयुक्त मोर्चा की अध्यक्ष एवं महामंत्री जी ने आज निदेशक महोदय से शिष्टाचार भेंट की।
स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण इस महत्वपूर्ण पल में सावित्री चौधरी उपस्थित नहीं हो सकीं, लेकिन हमारी दोनों बड़ी बहनों ने पूरे उत्साह, सम्मान और सकारात्मक भावना के साथ निदेशक महोदय से मुलाकात की।
निदेशक महोदय ने अभी हाल ही में अपना कार्यभार ग्रहण किया है। संयुक्त मोर्चा की ओर से उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आशा है कि उनके नेतृत्व में आंगनबाड़ी बहनों की समस्याओं, मांगों और सम्मान को प्राथमिकता मिलेगी तथा सकारात्मक संवाद आगे बढ़ेगा।
संयुक्त मोर्चा की एकता और प्रयास निरंतर मजबूत हों — इसी कामना के साथ।
संयुक्त मोर्चा जिंदाबाद, जिंदाबाद
इसी के साथ
श्रीमती राधा रानी पांडे जी / श्री हरिकेश सिंह जी व चन्द्र शंकर शुक्ला इटावा (संयोजक)
१-श्रीमती नीलम पांडे जी
प्रदेश अध्यक्ष संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश
२-श्रीमती प्रभावती जी
प्रदेश महामंत्री संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश
३-श्रीमती अंजनी मौर्या जी
संयुक्त मंत्री संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश
४-श्रीमती सावित्री चौधरी जी
संयुक्त मंत्री संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश
५- श्रीमती सुषमा कुरील जी (उपाध्यक्ष)
६-श्रीमती किरन वर्मा जी (उपाध्यक्ष)
७-श्रीमती उर्मिला मिश्रा जी (उपाध्यक्ष)
८-श्रीमती रेखा सिंह जी
(उपाध्यक्ष)
९---श्री उपेन्द्र पति त्रिपाठी जी (कोषाध्यक्ष)
उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त छप्पन अन्य सदस्य जो उपरोक्त पदाधिकारियों द्वारा प्रस्तावित किए जाएंगे
अध्यक्ष जी के संघ से नौ सदस्य
महामंत्री जी के संघ से सात सदस्य
प्रत्येक घटक संगठन से पांच सदस्
दोबारा शिष्टाचार भेंट करेंगे।

@News18UP
@BharatSamachar
@ABPNews
@AajTak
@NDTVIndia
@UPGovt
@AmitShah
@yadavakhilesh
@RahulGandhi
@priyankagandhi
@myogiadityanath @CMOfficeUP @annpurnadevi @UPGovt"
#AnganwadiProtest
#Justice
#MediaSupport
#LucknowChalo
#savitrichaudhary
7830649665

3 weeks ago (edited) | [YT] | 52

आंगनवाड़ी संगठन

पूरा प्रदेश इस हाउस अरेस्ट की कड़ी निंदा कर रहा है।
यदि सरकार को आंगनबाड़ी बहनों और महिलाओं के प्रति जरा भी संवेदनशीलता और सम्मान है, तो ऐसे दमनात्मक कदम तुरंत बंद किए जाने चाहिए।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समाज की नींव हैं — उनके साथ इस तरह का व्यवहार न केवल अन्याय है, बल्कि पूरे महिला सम्मान पर भी प्रश्नचिह्न है।
उत्तर प्रदेश की जनता यह स्पष्ट कर रही है कि आवाज़ को दबाने से समस्याएं खत्म नहीं होंगी, बल्कि और मजबूत होंगी।
@News18UP
@BharatSamachar
@ABPNews
@AajTak
@NDTVIndia
@UPGovt
@AmitShah
@yadavakhilesh
@RahulGandhi
@priyankagandhi
@myogiadityanath @CMOfficeUP @annpurnadevi @UPGovt"
#AnganwadiProtest
#Justice@News18UP
#savitrichaudhary

2 months ago (edited) | [YT] | 195

आंगनवाड़ी संगठन

जब सरकार आंगनबाड़ी बहनों को सम्मानजनक मानदेय तक नहीं दे सकती, तो दिल्ली बुलाकर हमारा किस बात का सम्मान करेगी?
इसलिए मेरी सभी आंगनबाड़ी बहनों से अपील है कि कोई भी बहन दिल्ली न जाए। पहले हमें हमारा हक, हमारा सम्मानजनक मानदेय दिया जाए, उसके बाद ही किसी सम्मान की बात की जाए।
सम्मान केवल मंच पर बुलाने से नहीं मिलता, बल्कि मेहनत के उचित मानदेय से मिलता है।
किसी और कार्यक्रम के लिए भीड़ की जरूरत होगी तो वहां आंगनबाड़ियों को भी दिखा देंगे आपका सम्मान कर रहे ह
आज आंगनवाड़ी बहनें अपने सम्मान,अपने अधिकार और अपने भविष्य के लिए लड़ रही हैं।यह लड़ाई सिर्फ आंगनवाड़ी की नहीं,हर उस नारी की लड़ाई हैजो अन्याय के खिलाफ खड़ी है।
@News18UP
@BharatSamachar
@ABPNews
@AajTak
@NDTVIndia
@UPGovt
@AmitShah
@yadavakhilesh
@RahulGandhi
@priyankagandhi
@myogiadityanath @CMOfficeUP @annpurnadevi @UPGovt"
#AnganwadiProtest
#Justice
#MediaSupport
#LucknowChalo
#savitrichaudhary
7830649665

2 months ago (edited) | [YT] | 422

आंगनवाड़ी संगठन

बहनों,
कुछ यूट्यूब चैनल ऐसे हैं जो लगातार आंगनबाड़ी बहनों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। जब धरना होता है और बहनें घर से निकल रही होती हैं, तब ये लोग खबर फैलाते हैं कि धरना स्थगित हो गया, जिससे कई बहनें रास्ते से ही वापस लौट जाती हैं। और जब बहनें नहीं जातीं तो फिर वही चैनल मैसेज भेजते हैं कि सबको धरने में पहुंचना चाहिए था।
अब जब कार्यवृत्ति (मीटिंग की रिपोर्ट) सामने आ गई है, तो इन चैनलों को चाहिए था कि सच दिखाते, सचिव महोदया द्वारा कही गई बातों को बताते, लेकिन इनका काम हमेशा उल्टी-सीधी और भ्रामक खबरें चलाना ही रहा है।
बहनों, ऐसे चैनलों से सतर्क रहने की जरूरत है।
ये लोग कभी फील्ड में आकर असली खबर नहीं बनाते, न ही धरना स्थल पर आकर वास्तविक स्थिति दिखाते हैं। लखनऊ तक पहुंचकर रिपोर्टिंग करने की बजाय घर बैठे-बैठे व्हाट्सएप की खबरों में नमक-मिर्च लगाकर चलाते रहते हैं।
अगर हमारी संख्या उस दिन नहीं टूटती, और बहनों को रास्ते में यह कहकर नहीं रोका जाता कि धरना स्थगित हो गया है, तो शायद आज परिणाम और भी बड़ा होता।
इसलिए बहनों से अपील है कि ऐसे यूट्यूब चैनलों को देखना बंद करें और उनका बहिष्कार करें।
जो चैनल केवल भ्रम फैलाते हैं, उनसे दूर रहना ही हमारे आंदोलन की मजबूती के लिए जरूरी है।
अपील:
अपनी असली खबर खुद बनें, अपने सोशल मीडिया अकाउंट बनाएं, एक-दूसरे की पोस्ट शेयर करें और सच्ची जानकारी ही आगे बढ़ाएं।

2 months ago | [YT] | 109

आंगनवाड़ी संगठन

विधानसभा घेराव के बाद आंगनबाड़ियों की बड़ी जीत
@News18UP
@BharatSamachar
@ABPNews
@AajTak
@NDTVIndia
@UPGovt
AmitShah
@yadavakhilesh
@RahulGandhi
priyankagandhi
@myogiadityanath @CMOfficeUP @annpurnadevi @UPGovt"

#AnganwadiProtest
#Justice
#MediaSupport
#LucknowChalo
#savitrichaudhary

7830649665

2 months ago | [YT] | 157

आंगनवाड़ी संगठन

सभी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं

3 months ago | [YT] | 11