The Youth Sutra ( Jharkhand ) का उद्देश्य है उन मुद्दों को उठाना जिन पर बाकी मीडिया चुप रहती है।
हम जनता की आवाज़ बनकर उनकी बातें सरकार तक पहुँचाने की कोशिश करते हैं।
यह मंच युवाओं की सोच, समाज के सवालों और सच्चाई की आवाज़ को जगह देने के लिए है।
👉 “हम वही कहेंगे, जो जरूरी है – चाहे कोई कहे या न कहे।”
अगर आपके पास कोई ऐसी जानकारी या मुद्दा है जिसे आप हम तक पहुँचाना चाहते हैं,
तो हमें मेल करें या सोशल मीडिया पर संदेश भेजें।
Only Message 9431915529
The Youth Sutra
🌙 बकरीद के पावन मौके पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार त्याग, इंसानियत और भाईचारे का संदेश देता है। दुआ है कि सभी के जीवन में अमन, खुशहाली और बरकत बनी रहे। आप सभी को हमारी ओर से ईद मुबारक।✨
1 day ago | [YT] | 11
View 0 replies
The Youth Sutra
CUET UG 2026 परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।
NTA ने 28 मई को होने वाली परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया है। बताया जा रहा है कि बकरीद की छुट्टी की तारीख में बदलाव के कारण यह फैसला लिया गया। अब छात्र नई परीक्षा तिथि के आधिकारिक ऐलान का इंतजार कर रहे हैं।
3 days ago | [YT] | 7
View 0 replies
The Youth Sutra
बॉलीवुड अभिनेता Ranveer Singh को लेकर सोशल मीडिया पर बैन की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक FWICE और फिल्म ‘डॉन 3’ विवाद के बाद यह मामला चर्चा में आया है। हालांकि रणवीर सिंह की तरफ से सफाई भी सामने आई है, जिसमें उन्होंने अपनी स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की।
फिलहाल इस मामले को लेकर फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच बहस लगातार जारी है।
3 days ago | [YT] | 6
View 0 replies
The Youth Sutra
पॉपुलर क्रिएटर Aryan Kelvin का Instagram अकाउंट सस्पेंड होने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है। प्रोफाइल पर “User Not Found” दिखने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब अकाउंट पर परमानेंट डिलीट होने का खतरा भी बताया जा रहा है। आखिर ऐसा क्या हुआ? लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं।
4 days ago | [YT] | 9
View 0 replies
The Youth Sutra
झारखंड में पेट्रोल की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। राजधानी रांची में पेट्रोल ₹105 प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है। बढ़ती ईंधन कीमतों का असर अब आम लोगों की जेब, ट्रांसपोर्ट खर्च और रोजमर्रा की जरूरतों पर साफ दिखाई देने लगा है। लोगों के बीच महंगाई को लेकर चिंता लगातार बढ़ रही है।
4 days ago | [YT] | 7
View 0 replies
The Youth Sutra
23 मई से SBI Bank लगातार 6 दिनों तक बंद रहने वाला है। बैंक जाने से पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर चेक करें, ताकि आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
1 week ago | [YT] | 7
View 0 replies
The Youth Sutra
रांची के कावेरी रेस्टोरेंट मालिक लव भाटिया ने की आत्महत्या, कारोबारी जगत में गहरा सदमा; जांच में जुटी पुलिस!
1 week ago | [YT] | 9
View 1 reply
The Youth Sutra
Cockroach Janta Party यानी CJP इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है।
बेरोजगार युवाओं को लेकर हुई टिप्पणी के विरोध में बने इस व्यंग्यात्मक राजनीतिक आंदोलन से कुछ ही दिनों में 6 मिलियन से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। बिहार उपचुनाव में उतरने की भी चर्चा तेज है।
1 week ago | [YT] | 10
View 0 replies
The Youth Sutra
सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों से बढ़ते खतरे और लोगों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि रेबीज संक्रमित, लाइलाज बीमारी से ग्रसित या बेहद खतरनाक कुत्तों के मामलों में स्थानीय निकाय विशेषज्ञों की सलाह के बाद कार्रवाई कर सकते हैं। साथ ही पुनर्वास और बंध्याकरण संबंधी याचिकाओं को भी खारिज कर दिया गया।
1 week ago | [YT] | 7
View 2 replies
The Youth Sutra
झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि वे 2029 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मुश्किल वक्त में उन्हें अपनों की पहचान हुई। हालांकि, उन्होंने भविष्य की राजनीति को लेकर पूरी संभावना से इनकार भी नहीं किया।
1 week ago | [YT] | 10
View 0 replies
Load more