"UPSC Utkarsh का यह यूट्यूब चैनल सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी को समर्पित चैनल है। इस चैनल पर आई.ए.एस. और विभिन्न पी.सी.एस. परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े कई तरह के कार्यक्रम संचालित करने की योजना है।

इस चैनल पर वर्तमान में भी सिविल सेवा की तैयारी से जुड़े कुछ महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम, जैसे, आई.ए.एस. प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कैसे करें? आई.ए.एस. प्रारंभिक परीक्षा में विगत वर्षों में पूछे गए प्रश्नों की विषय-विशेषज्ञों द्वारा व्याख्या आदि से संबंधित कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं।

उत्कर्ष आई.ए.एस. का यह उद्देश्य है कि सिविल सेवा की तैयारी से जुड़ी हर तरह की सामग्री इस चैनल पर उपलब्ध हो ताकि अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी के लिये उत्कर्ष के अलावा किसी अन्य प्लेटफ़ॉर्म पर जाने की ज़रूरत न पड़े।

अतः सभी विद्यार्थियों से अनुरोध है कि उत्कर्ष आई.ए.एस. के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर इस चैनल के माध्यम से अपनी तैयारी को धारदार बनाएँ।"

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 📞 9829213213


UPSC UTKARSH

अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस
• प्रतिवर्ष 18 मई को संग्रहालयों के संदर्भ में लोगों में जागरूकता बढ़ाने हेतु ‘अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस’ मनाया जाता है।
• संग्रहालय सांस्कृतिक आदान-प्रदान, संस्कृतियों के संवर्धन और लोगों के बीच आपसी समझ, सहयोग और शांति के विकास का एक महत्त्वपूर्ण साधन है।
• इस दिवस को मनाने की शुरुआत वर्ष 1977 में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय परिषद (International Council of Museums- ICOM) द्वारा की गई थी।
• ICOM वैश्विक दायरे वाले संग्रहालयों और संग्रहालय पेशेवरों का मुख्य और एकमात्र संगठन है, जो प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत, वर्तमान और भविष्य, मूर्त और अमूर्त के प्रचार और संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।
• इसकी स्थापना वर्ष 1946 में हुई तथा इसका मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में है।
• वर्ष 2026 के लिए इस दिवस का विषय ‘संग्रहालय एक विभाजित दुनिया को एकजुट करते हैं’ है।
• ICOM 2020 से संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के समर्थन में प्रतिवर्ष कुछ लक्ष्यों को बढ़ावा देता है। वर्ष 2026 का विषय निम्नलिखित तीन लक्ष्यों के अनुरूप है:
▪ एसडीजी 10: असमानताओं में कमी : देशों के भीतर और देशों के बीच असमानता को कम करना
▪ एसडीजी 16: शांति, न्याय और सशक्त संस्थाएँ: न्यायपूर्ण, शांतिपूर्ण और समावेशी समाजों को बढ़ावा देना
▪ एसडीजी 17: लक्ष्यों के लिए साझेदारी: सतत विकास के लिए वैश्विक साझेदारी को पुनर्जीवित करना

1 week ago | [YT] | 34

UPSC UTKARSH

आज प्रिय सुनील विश्नोई से भेंट हुई।राज्य प्रशासनिक सेवा (RAS) में 47 वें स्थान पर चयनित…कई विद्यार्थियों का चयन हुआ परन्तु सुनील की उपलब्धि कुछ अलग है, सुनील ने मेरे साथ मेरे EA ( एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट) के रूप में कार्य किया है।अपने कार्य के प्रति समर्पण, अनुशासन, विनम्रता और निरंतर मेहनत के बल पर उन्होंने यह मुकाम प्राप्त किया है।
यह सफलता केवल सुनील की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखते हैं।
सुनील को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि हेतु हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल प्रशासनिक जीवन के लिए अनंत शुभकामनाएँ।

1 week ago | [YT] | 33

UPSC UTKARSH

विश्व पृथ्वी दिवस
• हमारे पर्यावरण के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 22 अप्रैल को दुनिया भर में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।
• इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को एक साथ आने के लिए प्रोत्साहित करना है।
• संयुक्त राज्य अमेरिका के सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन (डी-डब्ल्यूआई) ने 22 अप्रैल, 1970 को पहले पृथ्वी दिवस की शुरुआत करने में मदद की।
• इस दिन का मुख्य उद्देश्य शुद्ध हवा, पानी और पर्यावरण के लिए लोगों को प्रेरित करना है।
• पृथ्वी दिवस 2026 की थीम ‘हमारी शक्ति, हमारा ग्रह’ है।
• पृथ्वी दिवस हमारे ग्रह को समर्पित एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस है। यह पर्यावरण की ओर ध्यान आकर्षित करता है और संरक्षण और स्थिरता को बढ़ावा देता है।

1 month ago | [YT] | 47

UPSC UTKARSH

राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस
• प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को भारत में राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस मनाया जाता है।
• वर्ष 2026 में 18वां सिविल सेवा दिवस मनाया जा रहा है।
• 21 अप्रैल 1947 को सरदार वल्लभभाई पटेल ने मेटकॉफ हाउस में सिविल सेवकों को संबोधित किया,उन्होंने सिविल सेवकों को “भारत का स्टील फ्रेम” कहा।
• भारत में प्रथम सिविल सेवा दिवस का आयोजन 21 अप्रैल, 2006 को विज्ञान भवन में आयोजित किया गया था।
• भारत के इतिहास में पहली बार भारतीय सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन वर्ष 1922 में किया गया था।
• 1 अक्टूबर, 1926 को सर रॉस बार्कर की अध्यक्षता में भारत के लोक सेवा आयोग की स्थापना की गई थी।
• वर्ष 1947 के बाद, भारतीय सिविल सेवा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) बन गई।
• पहले भारतीय ICS अधिकारी सत्येंद्रनाथ टैगोर थे।

1 month ago | [YT] | 36

UPSC UTKARSH

🚨 Starting Your IAS/PCS Journey? Begin with the RIGHT Foundation!
Join “ABC of IAS/PCS Preparation” by Deepak Sir and understand the complete roadmap from Day 1 📚✨
🔥 Clear your basics, build strong concepts & boost your preparation strategy
📅 Live on 15th April @ 8:00 PM: youtube.com/live/Iw9UEO65Ag4?feature=share
Don’t miss this power-packed session! 💯
#IASPreparation #PCS2026 #UPSCJourney #CivilServices #UtkarshClasses #UPSCStrategy #ExamPreparation

1 month ago | [YT] | 23

UPSC UTKARSH

8 months ago | [YT] | 284

UPSC UTKARSH

8 months ago | [YT] | 156

UPSC UTKARSH

✨उत्कर्ष के 23 साल बेमिसाल! ✨
उत्कर्ष क्लासेस का Foundation Day आपके लिए लेकर आया है Celebration का ख़ास मौका🎉
पाएँ उत्कर्ष एप के सभी ऑनलाइन कोर्सेस पर Exclusive Discount ऑफ़र!

🎯उत्कर्ष के मौजूदा Paid Students अप्लाई करें 👉Coupon Code UC23 और पाएँ 23% का Extra Discount
🎯अन्य सभी Students अप्लाई करें 👉Coupon Code UC13 और पाएँ 13% का Extra Discount
⏳ऑफ़र सिर्फ़ 15 सितम्बर तक ही उपलब्ध है।

💥और हाँ ! उत्कर्ष लॉन्च कर रहा है 📚13 बेमिसाल नए Online Courses — नए और बेमिसाल Features के साथ। यानी तैयारी अब होगी और भी ख़ास।📢
तो, देर किस बात की! अभी अपने मनचाहे कोर्स में एनरोल करें।
👉Enroll Now: link.utkarsh.com/upsc-yt


#23KaUtkarsh
#UtkarshFoundationDay

8 months ago | [YT] | 65

UPSC UTKARSH

8 months ago | [YT] | 95

UPSC UTKARSH

✨उत्कर्ष के 23 साल बेमिसाल! ✨
उत्कर्ष क्लासेस का Foundation Day आपके लिए लेकर आया है Celebration का ख़ास मौका🎉
पाएँ उत्कर्ष एप के सभी ऑनलाइन कोर्सेस पर Exclusive Discount ऑफ़र!

🎯उत्कर्ष के मौजूदा Paid Students अप्लाई करें 👉Coupon Code UC23 और पाएँ 23% का Extra Discount
🎯अन्य सभी Students अप्लाई करें 👉Coupon Code UC13 और पाएँ 13% का Extra Discount
⏳ऑफ़र सिर्फ़ 15 सितम्बर तक ही उपलब्ध है।

💥और हाँ ! उत्कर्ष लॉन्च कर रहा है 📚13 बेमिसाल नए Online Courses — नए और बेमिसाल Features के साथ। यानी तैयारी अब होगी और भी ख़ास।📢
तो, देर किस बात की! अभी अपने मनचाहे कोर्स में एनरोल करें।
👉Enroll Now: link.utkarsh.com/upsc-yt

#23KaUtkarsh
#UtkarshFoundationDay

8 months ago | [YT] | 56