Channel Description
Bahujan Madhya Pradesh News is a powerful digital news platform dedicated to raising the voice of OBC, SC, ST, Minority and economically weaker communities in Madhya Pradesh and across India.
We cover: ✔ Ground level news
✔ Social justice issues
✔ Human rights
✔ Bahujan movement
✔ Political and public issues
✔ Voices of the oppressed
Our mission is to inform, educate and empower the Bahujan society by bringing truth from the ground to the screen. We believe that every citizen deserves justice, dignity and representation.
This channel is not backed by big media houses — it is powered by the people.
📢 If you believe in equality, justice and real journalism, this channel is for you.
👉 Subscribe to support independent Bahujan media
👉 Share to spread awareness
👉 Stand with the voice of the people
Bahujan Madhya Pradesh News – The voice of the unheard.
Bahujan Madhya Pradesh
मैं कॉकरोच जनता पार्टी के युवाओं का समर्थन और प्रार्थना करता हूं कि सत्ता से संवैधानिक तरीके सत्य और अहिंसा के मार्ग से सवाल देश हित में पूछते रहना चाहिए क्यों आप देश के भविष्य और मालिक हो जो अन्याय के खिलाफ़ कॉकरोच बने ये आपका महान त्याग है जिसे भ्रष्ट सिस्टम याद रखेगा | निवेदक:
पंडित विष्णु कांत शर्मा (संविधान कथावाचक) राष्ट्रीय,अध्यक्ष गांधीवादी संगम
4 days ago | [YT] | 6
View 0 replies
Bahujan Madhya Pradesh
दलित पिछड़ा समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर यादव का ग्वालियर दौरा 08 फरवरी को
ग्वालियर।
दलित पिछड़ा समाज संगठन (DPSS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आज़ाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य दामोदर यादव का 08 फरवरी 2026 को ग्वालियर दौरा प्रस्तावित है।
प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार दामोदर यादव सुबह 11:00 बजे ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद दोपहर 01:00 बजे ग्वालियर में संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक लेंगे, जिसमें संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
दोपहर 03:30 बजे ग्वालियर स्थित होटल रमाया में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जहां वे सामाजिक, राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे और मीडिया के सवालों के जवाब देंगे।
इसके पश्चात शाम 04:30 बजे वे शहर के प्रमुख नेताओं से भेंट-वार्ता करेंगे। दौरे के दौरान रात्रि विश्राम ग्वालियर में ही रहेगा।
इस कार्यक्रम से जुड़े अधिक जानकारी के लिए
संपर्क: निज सचिव मोहर सिंह कोली – 9977870474
दामोदर यादव
राष्ट्रीय अध्यक्ष – दलित पिछड़ा समाज संगठन (DPSS)
राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य – आज़ाद समाज पार्टी (भीम आर्मी)
3 months ago (edited) | [YT] | 3
View 0 replies
Bahujan Madhya Pradesh
🙏🙏🎉🤳👉माता रमाबाई जयंती पर आपको भी शुभकामनाएं! उन्होंने समाज में नारी शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए जो योगदान दिया, वह सदैव प्रेरणादायक रहेगा। आइए, उनके आदर्शों पर चलते हुए समानता और न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ें।
1 year ago | [YT] | 6
View 0 replies
Bahujan Madhya Pradesh
ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक मा. डॉ. सतीश सिकरवार जी ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, भोपाल में आयोजित कांग्रेस पार्टी के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठों की बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी ने की।
इस दौरान विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों, आगामी रणनीतियों और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की भी उपस्थिति रही।
1 year ago | [YT] | 2
View 0 replies
Bahujan Madhya Pradesh
2025 क्या आप के बजट में है बजट
1 year ago | [YT] | 2
View 0 replies
Bahujan Madhya Pradesh
नववर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाएँ!
BMP न्यूज़ परिवार की ओर से:
"यह नया साल आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई उमंग, और नई सफलता लेकर आए।
आपके सपने साकार हों और हर दिन आपके लिए खुशियों से भरा हो।
साल 2025 में आप अपने हर लक्ष्य को प्राप्त करें और आपकी हर कोशिश कामयाब हो।
आप सभी को नववर्ष की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!"
BMP न्यूज़ के साथ जुड़े रहें, क्योंकि हम लाते हैं आपके लिए सबसे विश्वसनीय और ताज़ा खबरें।
1 year ago | [YT] | 4
View 0 replies
Bahujan Madhya Pradesh
😭😭🙏🏼भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था।
हालांकि अभी मनमोहन सिंह के परिवार, कांग्रेस या हॉस्पिटल की तरफ से पूर्व पीएम के निधन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन, रॉबर्ट वाड्रा, पप्पू यादव, मनोज झा, सलमान खुर्शीद ने उनके निधन के बारे में X पर पोस्ट किया है।
इस बीच, कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) मीटिंग रद्द कर दी गई है। साथ ही 27 दिसंबर को होने वाले सभी प्रोग्राम भी कैंसिल कर दिए गए हैं। राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेलगावी से दिल्ली रवाना हो गए हैं।
AIIMS के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। प्रियंका गांधी AIIMS पहुंच चुकी हैं। सोनिया गांधी भी थोड़ी देर में अस्पताल पहुंच रही हैं।
#manmohan #rahulgandhi #priyankagandhi
#Congress
1 year ago | [YT] | 8
View 0 replies
Bahujan Madhya Pradesh
BMP NEWS मीडिया बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने मनुस्मृति को 25 दिसंबर 1927 को जलाया था। यह घटना महाराष्ट्र के महाड में आयोजित एक सभा के दौरान हुई थी। यह एक ऐतिहासिक क्षण था, जिसे भारतीय समाज में समानता और न्याय के लिए संघर्ष का प्रतीक माना जाता है।
कारण:
मनुस्मृति प्राचीन हिंदू धर्मग्रंथ है, जिसमें वर्णव्यवस्था और जातिगत भेदभाव का समर्थन किया गया है। इस ग्रंथ में निचली जातियों और महिलाओं के प्रति भेदभावपूर्ण विचार रखे गए हैं। बाबा साहब अंबेडकर ने इसे समानता और मानवाधिकारों के खिलाफ मानते हुए इसकी आलोचना की और इसे जलाने का निर्णय लिया।
घटना का महत्व:
1. समानता की पहल: यह घटना भारतीय समाज में जातिगत भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम थी।
2. दलित आंदोलन का सशक्तिकरण: इससे दलित समाज को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा मिली।
3. सामाजिक सुधार: अंबेडकर ने इस घटना के माध्यम से यह संदेश दिया कि कोई भी ग्रंथ या परंपरा जो मनुष्य को नीचा दिखाती है, उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।
यह घटना हर साल "मनुस्मृति दहन दिवस" के रूप में मनाई जाती है और बाबा साहब के समतावादी दृष्टिकोण को दर्शाती है।
1 year ago | [YT] | 13
View 0 replies
Bahujan Madhya Pradesh
1 year ago | [YT] | 1
View 0 replies
Bahujan Madhya Pradesh
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिल्ली के जंतर मंतर पर ओबीसी महासभा बिहार द्वारा आयोजित जातीय जनगणना महापंचायत में शामिल हुए एडवोकेट विश्वजीत रतौनिया*
आज दिल्ली के जंतर मंतर पर जाति जनगणना की मांग को लेकर ओबीसी महासभा की बिहार इकाई द्वारा महापंचायत का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर एडवोकेट विश्वजीत रतौनिया शामिल रहे।
पंचायत को संबोधित करते हुए एडवोकेट विश्वजीत रतौनिया ने कहा कि इस देश में लड़ाई अगले 1 साल तक जातीय जनगणना के लिए दलित पिछड़े आदिवासियों के अधिकारों के लिए एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है क्योंकि इस देश में 75 साल संविधान की और 100 साल rss के होने जा रहे हैं यह दोनों ही विपरीत विचारधारा है और यह जरूरी है कि देश के अंदर 75 साल संविधान के दलित अधिकार पिछड़े अधिकार आदिवासी अधिकार के रूप में स्थापित हो जातीय जनगणना के तौर पर देश के तमाम अमन पसंद लोगों को सामाजिक न्याय पसंद लोगों को भागीदारी मिल सके।
जारीकर्ता
वीर सिंह बघेल
प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश
1 year ago | [YT] | 2
View 0 replies
Load more