Gopal Parashar Official

News channel ....... letest political news update..

ABOUT:-
इंडिया 24 न्यूज़ लाइव चैनल पर आपका स्वागत है यहां आपको मिलेंगे लेटेस्ट खबरें, पॉलिटिकल उठापटक ,मनोरंजन की दुनिया, खेल -खिलाड़ी, सोशल मीडिया वायरल रायता, फिल्म रिव्यू, खास मुद्दों पर बातचीत ,और बहुत कुछ हिंदी में ,धरा धर खबरों एक्सक्लूसिव वीडियोस, सेलिब्रिटीज के साथ बातचीत, से जुड़े रहने के लिए बने रहे । इंडिया 24 न्यूज़ लाइव के साथ ।।

Welcome to India 24 news live YouTube channel India 24 News live channel is all about latest news, politics news ,entertainment news ,sports news, Social Media news।

( DON'T FORGET TO LIKE, SHARE, COMMENT AND SUBSCRIBE )

SUBSCRIBE NOW:- INDIA 24 NEWS LIVE

Thanks for watching......

Gopal Parashar Official

कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं 👇

1 week ago | [YT] | 1

Gopal Parashar Official

फ्यूचर लीडर्स स्कूल बिल्सी ‪@futureleadersschool4479‬

1 week ago | [YT] | 2

Gopal Parashar Official

बच्चों की प्रस्तुति ने सभी को किया भावुक
टिथोनस में मदर्स डे पर मातृ शक्ति को समर्पित रहा प्रोग्राम
पोस्टर और ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता भी हुई

बदायूं । मथुरा रोड स्थित टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को बेहद भावुक कर दिया । बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सभी ने बेहद प्रशंसा भी की और जीवन में मां का होना कितना जरूरी है इस का कभी अपनी प्रसूतियों के जरिए संदेश दिया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुआ। सम्पूर्ण वातावरण मातृ सम्मान, प्रेम एवं संस्कारों की मधुर भावना से ओत-प्रोत रहा ।
बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम एवं सम्मान व्यक्त करते हुए अत्यंत आकर्षक एवं भावपूर्ण गीत, नृत्य, कविता एवं लघु नाटिकाओं ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को भावुक एवं यादगार बना दिया।कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता एवं ग्रीटिंग कार्ड निर्माण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं कल्पनाशक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मातृ प्रेम को सुंदर रंगों एवं संदेशों के माध्यम से प्रस्तुत किया। बच्चों द्वारा बनाए गए आकर्षक पोस्टर एवं मनोहारी कार्ड सभी के आकर्षण का केंद्र बने रहे।विद्यालय की अध्यक्षा मधु अग्रवाल ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि माँ का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है तथा बच्चों को सदैव अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए।शैक्षिक निदेशिका शिल्पी बंसल ने विद्यार्थियों के उत्साह एवं रचनात्मक प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।प्रबंध निदेशक शरद बंसल ने कार्यक्रम की अत्यंत सराहना करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने एवं अपने संस्कारों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य आशीष रस्तोगी ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मातृ सम्मान भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान है।विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टाफ सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ।

4 weeks ago | [YT] | 3

4 weeks ago | [YT] | 9

Gopal Parashar Official

अंबेडकर जयंती पर टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे और भारत रत्न भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करती चेयरपर्सन मधु अग्रवाल l

बदायूं । भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के प्रणेता भारतरत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में बरेली मथुरा हाईवे स्थित टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों द्वारा उनके जीवन पर आधारित अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए । बच्चों ने कार्यक्रम के माध्यम से इस बात का संदेश दिया कि बाबा साहब ने शिक्षा पर अधिक जोर दिया कहा शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिए हम जीवन में किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं । बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने समाज के हर बार के उत्थान के लिए कार्य किए l कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय की चेयरपर्सन मधु अग्रवाल ने बाबा साहब के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया l प्रधानाचार्य आशीष रस्तोगी ने भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके आदर्श पर चलने का आवाहन किया l विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए l इस बीच बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनकी सभी ने काफी प्रशंसा की l

1 month ago | [YT] | 2

Gopal Parashar Official

टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल घोषित, विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
बदायूं। बरेली–मथुरा मार्ग स्थित टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में आज वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में परीक्षाफल वितरित किया गया। सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। मेधावी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। परीक्षाफल घोषित होते ही मेधावी विद्यार्थियों के लिए तालियों की गड़गड़ाहट से वातावरण गूंज उठा।
प्राइमरी विभाग (कक्षा 1 से 5) में
कक्षा 1 डैफोडिल्स में प्रथम रिवांश वर्मा, द्वितीय दय्यान खान, तृतीय अनन्या खरे एवं एकांतिका मिश्रा;
कक्षा 1 डेज़ीज़ में प्रथम हैदर इक़बाल, द्वितीय अब्दुल्ला शादाब, तृतीय अबुरा शादाब;
कक्षा 2 ब्लूबेल्स में प्रथम मोहम्मद हादी, द्वितीय आरव सक्सेना, तृतीय अध्यात्म;
कक्षा 2 बटरकप्स में प्रथम विनायक, द्वितीय अबू मोसा, तृतीय आयरा अंसारी;
कक्षा 3 जूनिपर्स में प्रथम विशांत, द्वितीय कुशाग्र, तृतीय आयांश;
कक्षा 3 लार्कस्पर्स में प्रथम कृतिका वर्मा, द्वितीय आशाज़ खान, तृतीय हिया;
कक्षा 4 कार्नेशन में प्रथम अग्रिम कांत, द्वितीय हिमाक्षी अरोड़ा, तृतीय कार्तिक दुबे;
कक्षा 4 एस्टर्स में प्रथम सोनजीत सिंह, द्वितीय अनिका मिश्रा, तृतीय अक्षी वर्मा;
कक्षा 5 वायलेट्स में प्रथम आयशा शादाब, द्वितीय इंशा मरियम, तृतीय मोहम्मद हम्माद जासिम;
कक्षा 5 रोज़मेरीज़ में प्रथम इशिका चौहान, द्वितीय अर्नव शर्मा, तृतीय सिया शर्मा ने स्थान प्राप्त किया।
जूनियर विभाग (कक्षा 6 से 8) में
कक्षा 6 रोज़ेज़ में प्रथम अनन्या रस्तोगी, द्वितीय विनायक गुप्ता, तृतीय स्पर्श गुप्ता;
कक्षा 6 जर्बेरा में प्रथम आध्या सहाय, द्वितीय नमामी वैश्य, तृतीय गर्गी ढींगरा;
कक्षा 7 मैरीगोल्ड में प्रथम इनाया हुसैन, द्वितीय महीब आलम, तृतीय हन्नान अनवर;
कक्षा 7 जेरैनियम में प्रथम प्राणवी शर्मा, द्वितीय माधव अरोड़ा एवं अनन्या शर्मा, तृतीय मयंक शाक्य;
कक्षा 8 क्लोवर्स में प्रथम अव्या गुप्ता एवं ईशी गुप्ता, द्वितीय इक्षिका गुप्ता, तृतीय कौस्तुभ;
कक्षा 8 प्रोटियाज़ में प्रथम अमृता सिंह, द्वितीय मोहम्मद सरताज, तृतीय सुविज्ञा ने स्थान प्राप्त किया।
सीनियर विभाग (कक्षा 9 एवं 11) में
कक्षा 9 (ए) में प्रथम यक्ष वर्मा, द्वितीय समृद्धि सक्सेना, तृतीय अंशिका गुप्ता;
कक्षा 9 (बी) में प्रथम अनुग्या वर्मा, द्वितीय दीप्ति वर्मा, तृतीय यज्ञ गुप्ता;
कक्षा 11 (ए) में प्रथम नव्या गुप्ता, द्वितीय अनुपम राठौर, तृतीय निखिल मौर्य;
कक्षा 11 (बी) में प्रथम पीहू गुप्ता, द्वितीय प्रांजल मिश्रा, तृतीय वामिका ढींगरा ने स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती मधु अग्रवाल ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक वातावरण ही सफलता की मजबूत नींव रखते हैं।”
शैक्षणिक निदेशक श्रीमती शिल्पी बंसल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रबंध निदेशक श्री शरद बंसल ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि “निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं लगन से ही सफलता प्राप्त होती है” तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आशीष रस्तोगी ने कहा कि “नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं” तथा सभी विद्यार्थियों को आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
अंत में विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

2 months ago | [YT] | 2

Gopal Parashar Official

बिल्सी नगर के मौहल्ला संख्या पांच में स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम मंदिर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा।* जिसको लेकर तैयारियां शुरु हो गई हैं। दरबार के मंहत मटरुमल शर्मा महाराज ने बताया कि 1 अप्रैल दिन बुधवार 2026 को सुबह 9 बजे सुन्दरकाण्ड पाठ और 2 अप्रैल दिन गुरुवार 2026 को हनुमान जन्मोत्सव पर मुख्य आयोजन होगा। 2 अप्रैल दिन गुरुवार को सुबह 11:45 हनुमानजी की महाआरती की जाएगी। उसके उपरांत 12 बजे हनुमान जी को 156 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा एक बजे कान्या भोग 1008 कान्याओ के द्वारा किया जाएगा शाम छः बजे संध्या आरती मध्य रात्रि भव्य आतिशबाजी छोड़ी जायेगी और अगले दिन 3 अप्रैल दिन शुक्रवार को शाम चार बजे से हनुमानजी की ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा शुरू होगी। अन्य स्थानों से आने वाले बैंड व स्वचालित झाकियां आकर्षक का केंद्र रहेंगी

2 months ago | [YT] | 3

Gopal Parashar Official

Bilsi दयालु मित्रगण सेवा समिति रजि0 बिल्सी बदायूं संकट मोचन श्री बालाजी दरबार बिल्सी के महंत श्री राजेश चंद्र जाजू गुरुजी बिल्सी आप सभी नगर व क्षेत्र वासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

2 months ago | [YT] | 3

Gopal Parashar Official

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मझिया स्कूल के बच्चों ने बनाए आकर्षक मॉडल

बदायूं । राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर उच्च प्राथमिक विद्यालय माझिया में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया इसमें बच्चों ने अनेक आकर्षक मॉडल बनाए ।
विज्ञान शिक्षिका प्रतिभा सिंह के निर्देशन में बच्चों ने तैयार किया मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे । विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक गीता सिंह ने मॉडल का अवलोकन किया और सभी बच्चों की प्रशंसा की । गीता सिंह ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रकाश डाला और कहा कि विज्ञान के माध्यम से हम देश दुनिया की चीजों को आसानी से देख लेते हैं । उन्होंने विज्ञान क्षेत्र में नवीनतम प्रगति पर भी प्रकाश डाला । शिक्षिका प्रतिभा सिंह ने कहा कि विज्ञान की वजह से आज हमारे देश ने दुनिया में वो मुकाम हासिल किया है जिसकी वजह से दुनिया भर के देश भारत को लोहा मानने लगे हैं । बदलते भारत की तस्वीर में विज्ञान का अहम रोल है । प्रदर्शनी में कक्षा 8 के छात्र देवेश शर्मा ने नेचुरल पावर प्लांट, छात्र यश गौतम ने इलेक्ट्रॉनिक लिफ्ट, छात्र मिलन ने एटीएम तो दीपक कुमार ने सूक्ष्मदर्शी का सुंदर मॉडल तैयार किया । इस मौके पर सभी शिक्षक मौजूद रहे ।

3 months ago | [YT] | 3