CTV Bihar News Digital brings you latest Bihar news, breaking news, crime news, politics and ground reports in Hindi.
Bihar breaking news today



Ctv Bihar News

पेयजल सभी घरों में अधिकारी पहुंचना सुनिश्चित करें- डीएम

दरभंगा, 29 अप्रैल 2026 :-जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में पेयजल आपूर्ति को को लेकर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) के अभियंताओं एवं अंचलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा हुई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी कनीय अभियंताओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लंबित सभी बोरिंग कार्यों को अगले दो दिनों के भीतर हर हाल में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी*

उन्होंने कहा कि वर्तमान गर्मी के को देखते हुए आमजनों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके साथ ही उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त संख्या में प्याऊ (जल वितरण केंद्र) स्थापित करने का भी निर्देश दिया।

बैठक में जानकारी दी गई कि नई योजनाओं के तहत कुल 666 स्थानों पर बोरिंग कार्य , में 526 स्थानों पर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा शेष कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी ने शेष कार्यों को दो दिनों के भीतर पूर्ण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश संबंधित अभियंताओं को दिया।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जहां सरकारी अथवा निजी भूमि उपलब्ध नहीं है, वहां का विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर उपलब्ध कराया जाए, ताकि योजनाओं को अन्य उपयुक्त स्थानों पर स्थानांतरित किया जा सके। जिलाधिकारी ने संवेदकों को भी कार्य में तेजी लाने एवं अतिरिक्त कार्यबल लगाने का शख्त निर्देश दिया।

सभी नई योजनाओं के लिए विद्युत कनेक्शन सुनिश्चित करने हेतु कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी अभियंताओं को लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण करने एवं पुरानी योजनाओं का नियमित अनुश्रवण करते रहने के निर्देश दिए गए। कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि पेयजल हेतु विद्युत कनेक्शन विच्छेद नहीं करेंगे।

जिलाधिकारी ने टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति की अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा,ताकि किसी भी स्थिति में पेयजल की कमी न हो। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पेयजल आपूर्ति को लेकर किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए।
बिरौल प्रखंड सहित अन्य प्रखंडों में योजनाओं के अनुश्रवण हेतु टीम गठित करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को दिया गया। साथ ही पाइपलाइन के माध्यम से जलापूर्ति कार्यों में तेजी लाने एवं सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में पुराने एवं नए चापाकलों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने खराब पड़े चापाकलों की शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिए।
बैठक में बोरिंग कार्य, पाइपलाइन विस्तार, चापाकल मरम्मत एवं अन्य संबंधित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
इस अवसर पर सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी उत्कर्ष भारती सहित सभी संबंधित पदाधिकारी,अभियंता एवं संवेदक उपस्थित थे।

1 month ago | [YT] | 1

Ctv Bihar News

नई दिल्ली में खगड़िया निवासी 23 वर्षीय युवक पांडव कुमार की दिल्ली पुलिस द्वारा गोली मारकर हत्या की घटना अत्यंत निंदनीय और चिंताजनक है। यह घटना कानून-व्यवस्था और मानवाधिकारों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। किसी भी स्थिति में न्यायिक प्रक्रिया से परे इस प्रकार की कार्रवाई स्वीकार्य नहीं हो सकती।

1 month ago | [YT] | 0

Ctv Bihar News

Bihar: 2.50 लाख रिश्वत लेते असिस्टेंट रजिस्ट्रार गिरफ्तार

1 month ago | [YT] | 0

Ctv Bihar News

Bihar: MLA ओसामा शहाब को नहीं मिली अग्रिम जमानतः हाईकोर्ट जाने की तैयारी, मारपीट और धमकी से जुड़ा मामला, केस में 30 से ज्यादा नामजद

1 month ago | [YT] | 0

Ctv Bihar News

भाजपा सांसद रवि किशन ने बंगाल के लोगों से कहा है कि "4 मई के बाद 4 गुना ज्यादा मछली खाओ..." भाजपा शासित राज्यों से आपलोगों के लिए मछली भेजा जाएगा!
#RaviKishan #WestBengalElection #Ppmtimesbihar #viralpost #BreakingNews #LatestUpdates #Ctvbiharnews

2 months ago | [YT] | 0

Ctv Bihar News

fb.watch/GJtohyTDq1/

सहरसा में 102.4 लीटर प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप बरामद, स्कॉर्पियो समेत दो गिरफ्तार
https://youtu.be/GyTFDXwsHnc

2 months ago | [YT] | 0

Ctv Bihar News

2 months ago | [YT] | 0

Ctv Bihar News

2 months ago | [YT] | 2