Hey Everyone "मेरा नाम अवनीश"
आपका अपने युट्यूब चैनल Avanish XYZ पर स्वागत है।🙏
इस चैनल के द्वारा B.A./B.Sc./B.Com/B.C.A/B.Sc.Ag./M.A./M.Sc./M.Com/M.Sc.Ag./M.C.A/Bpharma/Dpharma/L.Lb/L.Lm/B.Ed/M.Ed/Ph.d से सम्बंधित सभी जानकारियाँ News/Updates जैसे कि Result, Examination Form, Admit Card, Entrance Exam, Admission, Syllabus, Scholarship, Degree, Provisional, Migration Certificate etc. का अपडेट सबसे पहले प्रेषित किया जाता है।
अवध विश्वविद्यालय और माँ पाटेश्वरी विश्विद्यालय से संबद्ध समस्त कॉलेजों के नए और पुराने सभी स्टूडेंट्स के लिए यह यूट्यूब चैनल सूचना एवं सहायता प्रदान करेगा।
आइये इस चैनल Avanish XYZ को सबसे बेहतर बनाये और आप सभी लोग, इस चैनल के लिंक को ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए जिससे अधिक से अधिक लोग इस यूट्यूब चैनल से जुड़े और इसका नि:स्वार्थ लाभ उठा सके,धन्यवाद..!
Please Support 50k Subscribers
Please:- LIKE SHARE SUBSCRIBE
Any Enquiry You Ask Me Question in Comment Box
Avanish XYZ
अवध विश्वविद्यालय द्वारा PG 4th के कुछ विषयों के और UG 6th सेमेस्टर के कुछ कॉलेजों के रिजल्ट आज भी अपडेट कर दिए गए हैं।
1 day ago | [YT] | 25
View 48 replies
Avanish XYZ
CUET (UG)–2026 परीक्षा में सम्मिलित हुए सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का प्रवेश पोर्टल ऑनलाइन पंजीकरण के लिए 13 जुलाई 2026 से खुल गया है। सभी पात्र अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करना अनिवार्य है। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित काउंसलिंग की जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपना पंजीकरण rmlaucuet.samarth.edu.in/index.php पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं।
CUET (UG)–2026 के माध्यम से आवेदन करने की विस्तृत प्रक्रिया नीचे दी गई है:👇
✅️ नया पंजीकरण (New Registration): सबसे पहले विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल (rmlaucuet.samarth.edu.in/index.php) पर जाएं और 'नया पंजीकरण' (New Registration) विकल्प का चयन करें।
✅️ विवरण भरें: पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान अपना CUET (UG) आवेदन संख्या, मोबाइल नंबर, और ईमेल आईडी जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करें।
✅️ लॉगिन (Login): पंजीकरण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद, अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन करें।
✅️ विषय का चयन (Subject Selection): लॉगिन करने के बाद, अपनी इच्छित पात्रता के अनुसार विषयों (Subject) का चयन करें और आवेदन प्रक्रिया में आगे बढ़ें।
✅️ शैक्षणिक विवरण (Academic Details): फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
✅️ शुल्क भुगतान (Fee Payment): आवेदन प्रक्रिया के अंतिम चरणों में निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
✅️ प्रिंट आउट (Print Out): भुगतान पूरा होने के बाद, अपने भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसे सुरक्षित रखें।
काउंसलिंग से संबंधित आगे की सभी सूचनाएं विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर दी जाएंगी।
1 day ago | [YT] | 24
View 40 replies
Avanish XYZ
समस्त बी०एड० प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र-अध्यापक/छात्र-अध्यापिका की प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू होने वाली हैं, अतः आपसे अनुरोध है कि अपने शिक्षण संस्थान के विभाग व विभागाध्यक्ष से प्रायोगिक परीक्षा की तिथि पूछताछ करके निर्धारित समय पर पहुँचे समस्त छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य है अन्यथा की दृष्टि में अनुपस्थित होने पर स्वयं जिम्मेदार होंगे।
4 days ago (edited) | [YT] | 31
View 13 replies
Avanish XYZ
एतद्द्वारा सभी सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि संलग्न पीडीएफ (PDF) फ़ाइल सुरक्षित है। फ़ाइल को डाउनलोड करने और खोलने के लिए वीडियो के डिसक्रिप्शन बॉक्स में दिए गए पासवर्ड का उपयोग करें, पासवर्ड अपडेट कर दिया गया है।
Note:- पासवर्ड को डिसक्रिप्शन से कॉपी करके पेस्ट करें तभी पीडीएफ खुलेगा। 👇👇👇
1 week ago (edited) | [YT] | 13
View 24 replies
Avanish XYZ
एल एल० बी० 3 वर्षीय, एल एल०एम०, एम०एड०, बी०फॉर्मा०, डी ०फॉर्मा० के अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि छात्र हित के दृष्टिगत 7 जुलाई 2026 को प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा की तिथि विस्तारित करते हुए 17 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। छात्र 12 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय में संचालित सभी स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु काउंसलिंग 6 जुलाई से आरंभ होगी। जबकि परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई तक बढ़ाई जाती है। परास्नातक पाठ्यक्रमों में NON CUET के माध्यम से प्रवेश काउंसलिंग की प्रक्रिया स्नातक अंतिम वर्ष परीक्षा के परिणाम प्राप्त होने के उपरांत 20 जुलाई से आरंभ की जाएगी।
Revised dates for application filing for the Entrance Exam and other Campus programs👇
1 week ago (edited) | [YT] | 55
View 72 replies
Avanish XYZ
माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर से संबद्ध समस्त महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि जिन विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (UG) एवं स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते है, उन्हें अनिवार्य रूप से अपना MPUBLPRN फॉर्म समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन भरना आवश्यक है।
महत्वपूर्ण निर्देश:
1.यह सूचना उन सभी छात्रों के लिए है जिन्होंने सत्र 2026-27 में प्रवेश कराने वाले हैं।
2.MPUBLP फॉर्म भरना अनिवार्य है, इसके अभाव में आपका नामांकन (Enrollment) एवं परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया बाधित हो सकती है।
3.कृपया अपने संबंधित महाविद्यालय के कार्यालय में संपर्क करें और निर्धारित तिथि के भीतर अपना फॉर्म भरकर जमा सुनिश्चित करें।
4.किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट mpublp.ac.in/ का नियमित अवलोकन करते रहें।
अतः सभी छात्र प्राथमिकता के आधार पर अपने प्रवेश संबंधी औपचारिकताओं को पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
1 week ago | [YT] | 7
View 0 replies
Avanish XYZ
का० सु० साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए परास्नातक स्तर पर स्ववित्तपोषित योजनान्तर्गत संचालित हो रहे पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश की प्रक्रिया दिनांक 24.06.2026 से प्रारम्भ की जा रही है।
3 weeks ago | [YT] | 33
View 41 replies
Avanish XYZ
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से संबद्ध समस्त महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि जिन विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (UG) एवं स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया है, उन्हें अनिवार्य रूप से अपना प्रवेश फॉर्म (Admission Form) समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन भरना आवश्यक है।
महत्वपूर्ण निर्देश:
1.यह सूचना उन सभी छात्रों के लिए है जिन्होंने सत्र 2026-27 में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर ली है या करने वाले हैं।
2.प्रवेश फॉर्म भरना अनिवार्य है, इसके अभाव में आपका नामांकन (Enrollment) एवं परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया बाधित हो सकती है।
3.कृपया अपने संबंधित महाविद्यालय के कार्यालय में संपर्क करें और निर्धारित तिथि के भीतर अपना फॉर्म भरकर जमा सुनिश्चित करें।
4.किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.rmlau.ac.in का नियमित अवलोकन करते रहें।
अतः सभी छात्र प्राथमिकता के आधार पर अपने प्रवेश संबंधी औपचारिकताओं को पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
Process to fill Admission Form 2026-2027 (For Affiliated Colleges)
3 weeks ago (edited) | [YT] | 12
View 15 replies
Avanish XYZ
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या द्वारा
बी.एड./एम.एड. प्रथम वर्ष का प्रवेश पत्र समर्थ पोर्टल पर लाइव है अतः सभी छात्र-छात्राएँ समर्थ पोर्टल पर लॉगिन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें।
समर्थ पोर्टल लिंक:-👇
rmlau.samarth.edu.in/index.php/site/login
बी.एड./एम.एड. द्वितीय वर्ष व अन्य पाठ्यक्रमों के भी प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय के पोर्टल पर प्रदर्शित है अतः सभी छात्र-छात्राएँ विश्वविद्यालय पोर्टल पर फॉर्म नंबर तथा जन्मतिथि भरकर लॉगिन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें।
विश्वविद्यालय पोर्टल लिंक:-👇
exam.rmlau.site/
3 weeks ago | [YT] | 34
View 55 replies
Avanish XYZ
उत्तर प्रदेश में स्थित उच्च शिक्षा विभाग की समस्त उच्च शिक्षण संस्थाओं हेतु शैक्षणिक कैलेंडर 2026-27 के सम्बन्ध में।
3 weeks ago | [YT] | 28
View 17 replies
Load more