यह देश रोजाना समूह (डिजिटल & प्रिंट) का आधिकारिक न्यूज चैनल है। हमारा हमेशा प्रयास रहता है कि आपको राजनीतिक, सामाजिक व समसामयिक घटनाओं, समाचारों व मुद्दों से संबंधित सटीक व संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं। शुरू से ही आप हमे अपना प्यार देते रहें हैं जिसकी बदौलत हम 2,00,000 (2 लाख) से अधिक सब्सक्राइबर्स तक पहुंचे हैं। यह तो अभी मंजिल का पहला पड़ाव है तथा पूरी उम्मीद है कि आपका यह प्यार अनवरत जारी रहने वाला है। खबर देखना तथा दिखाना दोनों जिम्मेदारी का काम है, जिसे हम बाखूबी निभाने का प्रयास कर रहे हैं। आप जिस प्रकार हमें अपनत्व देते हैं, पूरी उम्मीद है कि आप हमारी वीडियो को शेयर भी करते होंगे। यह तो जरूर है कि बड़े चैनलों की तमाम तड़क-भड़क व उनके संसाधनों का हम मुकाबला नहीं कर सकते, लेकिन अपना बेहतर करने कोशिश की जा सकती है, जो लगातार जारी रहेगी। आपकी ही वजह से हम काफी कुछ कर सके हैं तथा आगे भी करते रहेंगे। सदैव आपके प्यार व स्नेह का अभिलाषी ।- संजय मग्गू


Desh Rojana

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने तेल और गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर सवाल उठाए हैं।

#manishtiwari #congress #pricehike #oilcompany #desh_rojana_

1 day ago | [YT] | 241

Desh Rojana

केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

#PMModi #Meeting #KeralaCM #CMVDSatheesan #desh_rojana_

1 day ago | [YT] | 23

Desh Rojana

डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को 21 दिन की पैरोल मिली है। मंगलवार को उनके रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आने की सूचना है। गुरमीत की पैरोल को लेकर सिरसा में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है। बता दें कि ऐसे में डेरा के आस पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है।

साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहा गुरमीत सिंह वर्ष 2026 में पांच जनवरी को 40 दिन की पैरोल पर बाहर आया था। तब शाह सतनाम सिंह का अवतार दिवस था। इस वर्ष में उसकी दूसरी पैरोल है। इससे पहले वह 15 बार पैरोल और फरलो ले चुका है और अब उसकी 16 वीं पैरोल है।

#SirsaDeraChief #GurmeetRamRahim #Parole #haryananews #desh_rojana_

1 day ago | [YT] | 15

Desh Rojana

भारत के कई हिस्सों में तेज गर्मी और हीटवेव का दौर लगातार जारी है। उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और दक्षिणी राज्यों तक तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

उत्तराखंड के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में भी गर्म हवाओं का असर देखा जा रहा है। देहरादून में अधिकतम तापमान 40.4°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 5°C अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2-3 दिनों तक तापमान इसी तरह बना रह सकता है।हालांकि इसके बाद 2-4 डिग्री की गिरावट की संभावना जताई गई है।देहरादून में 26 मई को तापमान 41°C तक पहुंच सकता है।कुछ इलाकों में हल्के बादल और गरज-चमक की भी संभावना है, जबकि कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।



#Heatwave #WeatherUpdate #IndiaHeatwave #ExtremeHeat #desh_rojana_

1 day ago | [YT] | 28

Desh Rojana

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपी में अब सभी राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाजा पर देशभक्ति गीत और भजन बजाए जाएंगे। गाजियाबाद के जिलाधिकारी रविंदर मंदार ने जानकारी देते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य यात्रियों में देशभक्ति और आध्यात्मिक भावना को बढ़ावा देना है।

#TollPlaza #UttarPradeshnews #YogiAdityanath #nationalsong #desh_rojana_

2 days ago | [YT] | 31

Desh Rojana

जोधपुर नाबालिग दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट से एक बार फिर राहत मिली है।बता दें कि मेडिकल आधार पर दी गई उनकी अंतरिम जमानत 7 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी गई है। अदालत ने शर्त रखी है कि वे किसी धार्मिक सभा में शामिल नहीं होंगे और देश से बाहर नहीं जा सकेंगे।

#Aasaram #RajasthanHighcourt #rajasthannews #jodhpur #desh_rojana_

2 days ago | [YT] | 10

Desh Rojana

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि प्रधानमंत्री देश को उपदेश देते हैं और खुद विदेश यात्रा पर निकल जाते हैं।

#mallikaarjunkharge #congress #modi #bjp #desh_rojana_

2 days ago | [YT] | 176

Desh Rojana

बकरीद पर खुले में कुर्बानी न दें, सभी की भावनाओं का सम्मान करें: वक्फ बोर्ड

#Bakrid #Namaz #WaqfBoard #religiousinformation #desh_rojana_

2 days ago | [YT] | 16

Desh Rojana

पेट्रोल-डीज़ल के दामों में बढ़ोतरी के बाद राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने पहले आर्थिक तूफ़ान की बात कही थी, लेकिन तब 'पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव में व्यस्त' थे।

#rahulgandhi #PMModi #pricehike #petroldieselpricehike #desh_rojana_

2 days ago | [YT] | 208

Desh Rojana

बंगाल की फाल्टा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी देबांगशु पांडा की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने X (ट्विटर) पोस्ट पर बधाई देते हुए कहा कि
"जनता का आशीर्वाद... डराने वाले हारे"

#narendramodi #FaltaSeat #westbengalnews
#DebangshuPanda #desh_rojana_

2 days ago | [YT] | 9