बहुजन समाज पार्टी (BSP) की स्थापना 1984 में कांशीराम ने की थी। यह दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण पर केंद्रित है। बीएसपी की नेता मायावती हैं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री के रूप में सेवा दी। पार्टी सामाजिक न्याय और समानता की विचारधारा पर आधारित है।
🐘🐘🐘💪💪💪💯🌹


Pooja singh

2024 की तरह संविधान बचाना हैं आरक्षण बचाना हैं और भाजपा का डर दिखाकर मुसलमानो के साथ साथ अगर दलितों का भी अबकी बार फ्री मे वोट मिल जाये तो 2027 मे भी अखिलेश यादव की नैया पार लग सकती है। लेकिन ये संभव हैं क्या ? मुसलमानो को 2024 मे भाजपा का डर दिखाकर खुले आम उनका हक खा गये अखिलेश यादव, अपने परिवार से जहाँ 5 सांसद जितवा लिए थे, वही 20% आबादी वाले मुसलमानों को सिर्फ 4 टिकट देकर दरी बिछाने, पोस्टर चिपकाने, नारे लगाने और झंडा उठाने के काम मे लगा दिया था। बाद मे रामगोपाल यादव अमित शाह से कानाफूसी करते हैं और जेब मे पर्ची डालते है। मोदी जी खुद संसद में कहते हैं कि अखिलेश जी बीच बीच मे जरूरत पड़ने पर मदद करते रहते है। मुलायम सिंह मोहन भागवत से मिलते थे और मोदी को 2019 में दोबारा पीएम देखने का सपना ले रहे थे। अपर्णा यादव भाजपा मे नेता है। अखिलेश 2024 चुनावों से पहले भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष जेपी नड्डा से गुपचुप रात को मीटिंगे करते थे। मुझे लगता है कि अब समाजवादी पार्टी का बुरा दौर चालू हो चुका है। 2027 मे 18 -20% वोटो पर सीमट सकती हैं और 2029 मे 8-10% वोटो तक पहुंचनी भी आसान नही होगी। मेरा मानना तो यही हैं कि 2027 विधानसभा चुनावों मे सपा तीसरे नम्बर पर रहेंगी और बसपा और भाजपा की कांटे की टक्कर होगी। बसपा के प्रति जितनी नकारत्मकता फैली थी वो काफी हद तक खत्म हो चुकी हैं और यूपी की जनता का मन बड़े बदलाव की तरफ होता दिख रहा है।

सिर्फ भाजपा का डर दिखाकर अगर सरकार बनती तो अब तक भाजपा साफ हो चुकी होती। भाजपा को हराना हैं तो भाजपा के कोर वोटर को तोड़ने पर काम होना चाहिये जो कि बहनजी कर रही है। अखिलेश यादव का टारगेट बाबा साहेब का फोटो दिखाकर बसपा के दलित वोटरो पर निशाना साधने तक का है, इससे आगे की स्ट्रेटजी है ही नहीं उनके पास। मुसलमान आज सपा से अपना हाथ उठा ले तो सपा का रालोद बनना तय है। #everyoneシ゚ #followers #highlights #bsp #poojatvnews ‪@Aradhyasingh-y3x‬ ‪@bharatsamachartv‬ ‪@YouTube‬ ‪@DNNHindi‬ ‪@LOKHITINDIA‬ ‪@poojatvnews‬

3 hours ago | [YT] | 126

Pooja singh

सयानी घोष ममता टीएमसी ही नही सपा व कोंग्रेसियो की नई प्रेरणा बन रही थी, उंसके कमेंट, भाषण सपाई काफी वायरल करते थे। बंगाल चुनाव में मोदी विरोध का सबसे बड़ा चेहरा बन गयी थी। ।

वो ही चेहरा 20 उन सांसद में शामिल है जो टूटकर अलग दल बना लिए व मोदी वाली एनडीए में अपनी आस्था प्रकट कर रहे है। इसमे कोई आश्चर्य नही है क्योंकि सयानी घोष किसी विचारधारा से राजनीति में नही आई थी।

सपाई, कोंग्रेसी, आरजेडी, टीएमसी जैसी पार्टियां विचारधारा वाली पार्टी नही है।

भारत मे केवल दो ही विचारधारा है;

1.आरएसएस
2.बहुजन

इसके अलावा पूरे भारत मे कोई अन्य विचारधारा नही है। न ही कम्युनिस्ट। क्योंकि भारत मे कम्युनिस्ट विचारधारा वो ही लेकर आये जिनके खिलाफ क्रांति होनी थी। इसलिए इसका असर भारत मे बेअसर रहा।

सपा, आरजेडी के 99.99% कार्यकर्ताओ को "समाजवाद" शब्द का ऐर्थ तक नही पता। "बस" भाई ने कहा दिया तो कुछ होगा ही को तर्ज पर हम भी समाजवादी। सपा, आरजेडी, टीएमसी की सीधी सीधी विचारधारा है कि;

"मुस्लिम को भाजपा का डर दिखाओ। उन्हें डराओ और बताओ कि केवल वो ही भाजपा से बचा सकती है"

देश मे मुस्लिम व दलित राजनीति में क्यो महत्वपूर्ण है व काफी मुझे पूछते है कि जब उत्तर प्रदेश में सपा का यादव मात्र 6% व मुस्लिम 19% है अथार्त दोनो 25% वोट है तब सपा का वोट प्रतिशत 35% क्यो दिखता है।

उसका मेने विस्तार से कई बार बताया है कि;

मुस्लिम व दलित के बूथों पर 80% से ऊपर तक वोटिंग होती है। जँहा ब्राह्मण बनिया व अन्य के बूथों पर 40% से 55% के बीच वोटिंग होती है वंही मुस्लिम व दलित बूथों पर 80% से ऊपर वोटिंग होती है। जिसके कारण उत्तर प्रदेश में 19% मुस्लिम होने पर बूथों पर उनका प्रतिशत 30% जैसा प्रतीत हों जाता है। उदाहरण के लिए;

किसी एरिया में

सामान्य = 40
मुस्लिम = 20
दलित =20
ओबीसी = 20 है तो वोटिंग पैटर्न में अगर 64% मतदान होता है तब

सामान्य = 20
मुस्लिम = 16
दलित = 16
ओबीसी = 12

इंहा सामान्य अगर 40% उस कॉलोनी में था और मुस्लिम व दलित 20-20% थे तब भी वोटिंग प्रतिशत में वो 40% वाले के आसपास ही दिखेंगे अथार्त मुस्लिम 20% होने पर भी 40% के आसपास वाले सामान्य से तुलना पर 32% तो वोटिंग पैटर्न में मिलेंगे। इसलिए सपा का वोट प्रतिशत 35% तक रहता है क्योंकि सपा को 90% से ऊपर तक मुस्लिम वोट अभी तक चुनाव में मिला है।

बंगाल में टीएमसी इसलियर ही हारी क्योंकि बंगाल में जँहा 27% मुस्लिम है वंही एससी भी 24% है और भाजपा को एससी का वो वोट मिला जो बूथों पर मुस्लिम की तरह 80% तक वोटिंग करता है।।

इसलिए सपा, आरजेडी, टीएमसी की विचारधारा "मुस्लिम डराओ, वोट लो"

लेकिन इस चक्कर मे गैर मुस्लिम जिसमे एससी भी है वो अखिलेश के 2012 से 2017 के दलितो पर किये आजादी के बाद के सबसे ज्यादा अत्याचार से डर गया और वो भाजपा की तरफ भाग गया। इसलिए 2014 से मोदी ही नही बल्कि 21 राज्यो तक मे भाजपा की स्वयं की या फिर उनके सहयोगियो की सरकार है।।

जो तब तक नही जाएगी जब तक कि "बहुजन विचारधारा" को मजबूत नही किया जाएगा।

‪@bharatsamachartv‬ ‪@YouTube‬‪@poojatvnews‬

3 days ago | [YT] | 1,858

Pooja singh

ये मीडिया नहीं सुधरेगी,,, अरे मीडिया बंधुओ ये आसपा ही बसपा को कमजोर करने के लिए बनाई नहीं बनवाई गई है।
याद करो वो दिन -
चार बार की मुख्यमंत्री बहिन जी बसपा से,,

8 हजार प्राथमिक विद्यालय 5 हजार जूनियर विद्यालय, हजारों हाईस्कूल इंटर कॉलेज, कई कई यूनिवर्सिटी, डिग्री कॉलेज, विश्व विद्यालय, फ्री IAS PCS कोचिंग सेंटर माननीय बहिन जी मुख्यमंत्री बसपा से,,

2 लाख बीघा से अधिक भूमि के भूमिहीन गरीबों को खेती के लिए पट्टे माननीय बहिन जी मुख्यमंत्री बसपा से,,

जूते बनाने वाले, बैंड बजाने वाले, जनरेट में हत्था लगाने वाले, चूहेमार दवा बेचने वाले, लिली घोड़ी नचाने वाले, टेम्पो रिक्शा चलाने वाले आदि आदि विधायक, सांसद, MLC, राज्यसभा सांसद, मंत्री संत्री आदि आदि माननीय बहिन जी मुख्यमंत्री बसपा से,,

और लिखूंगा तो लिखते लिखते सुबह से शाम हो जाएगी इसीलिए कम शब्दों में लिख रहा हूं,,, लास्ट बात मीडिया ना कल हमारी थी ना आज हमारी है।

बहुजन समाज पार्टी जिंदाबाद
बहिन जी जिंदाबाद💪🏽💪🏽
जय भीम जय भारत
.
.
.
.
Akash Anand
Vishwanath Pal
Syed Quasim
Nisha Bouddh
Facebook Sagar Gautam Nidar
Krishna Kumar
गौरव कुमार निमेष
Vimal Chaudhary
Shailendra Madhukar

4 days ago | [YT] | 2,700

Pooja singh

ममता बनर्जी की केवल एक हार से उनकी पार्टी का बंटाधार हो गया है। सीधा कुल 28 सांसदों में से 20 सांसदों ने अलग दल बनाकर मान्यता के लिए लोकसभा अध्यक्ष को अर्जी दी है। बाकी 1 या 2 को छोड़कर अन्य भी लाइन में है। इसके साथ ही 20 सांसदों ने एनडीए में शामिल होने की घोषणा कर दी है।

इससे नरेंद्र मोदी सरकार पर;

1.चंद्रबाबू नायडू का प्रेशर खत्म हुआ।
2.नीतीश कुमार का जो बचा खुचा प्रेशर था वो भी खत्म।

वर्ष 2024 के चुनाव में मेंने एक लेख लिखा था जो फेसबुक ही नही बल्कि ट्विट्टर व्हाट्सएप्प पर काफी ज्यादा वायरल हुआ था, जिसमे मेने बताया था कि सपा मुस्लिम को आश्वासन दे रही है कि बस एक दो साल में सरकार गिर जाएगी, फिर हम बना लेंगे, जबकिं नरेंद्र मोदी सरकार पूरे पाँच साल चलेगी। क्यों चलेगी। पूरा ब्यौरा दिया था। जिसमे ममता व केजरीवाल के सांसदों का भी जिक्र था। नरेंद्र मोदी के स्वतंत्र रूप से जो 32 कम सांसद है। उनकी पूर्ति आराम से कर लेंगे और धीरे धीरे कर भी ली। इस पूर्ति से;

1.ममता बनर्जी की पार्टी के 20 सासंद पूरे कर रहे है।
2.केजरीवाल की पार्टी के सांसद राज्यसभा में पूर्ति कर रहे है।

दोनो ही पार्टियो को;

"बंगाल व नई दिल्ली में मुस्लिम ने 90% से ऊपर वोट दिया"

अब इस वोट का मजा भाजपा लेगी। इनडायरेक्ट ही सही लेकिन लेगी।

अब;

1.ममता बनर्जी की एक हार से पार्टी खत्म होने के कगार पर कुछ समय बाद दिखेगी।
2.केजरीवाल की पार्टी भी एक तरह से नई दिल्ली में खत्म है। जिस दिन आप पार्टी में भागवत मान ने अलग गुट बना दिया, पंजाब में भी खत्म हो जाएगी।

अब हम इस स्तिथी में बसपा की तरफ ध्यान लाते है।

बहनजी 2012 से लगातार हार रही है। हर चुनाव हार रही है। 1 शीट तक पर आ गयी। लोकसभा में शून्य हो गई। लेकिन;

"पार्टी अभी भी मजबूती के साथ खड़ी है। नींव मजबूत है। टूटने की नौबत कभी नही आई। एक बार भी 2012 के बाद किसी ने बसपा के टूटने की आवाज तक नही सुनी"

कारण?

"बहनजी की योग्यता। कुशलता। अनुभव। व जब देखा कि इस समय हालात पक्ष में नही है। चुप रहो। लेकिन अपना कैडर, नींव बचाकर रखो"

इसलिए;.."

"चुनाव कोई से भी हो। डर बसपा का रहता है क्योंकि पता है कि हाथी कभी भी उठकर जंगल में तहस नहस मचा सकता है"

जबकिं;

"ममता बनर्जी व केजरीवाल को उधोगपतियों ने भर भरकर बॉन्ड के माध्यम से पैसा दिया। इतना दिया कि बसपा के चुनाव खर्च से कई गुणा ज्यादा ममता व केजरीवाल को मिला। फिर भी एक हार से ही दोनो का अस्तित्व संकट में आ गया"

जबकिं हम 5 से 6 चुनाव 2012 के बाद हार चुके है। हर हार के बाद भी अस्तित्व बरकरार रखा। आप राजनीति को जितना आसान समझते है, उससे कई गुणा ज्यादा टेढ़ी है। आजकल के नौशिखिया एससी युवा जो अभी अभी निक्कर से पेंट में आये है, वो सोचते है कि कुर्ता पजामा पहना बाहर निकले, भारत की जनता उनके सत्कार के लिए खड़ी है। सन्गठन चलाना कोई आसान काम नही है और उसमे भी अस्तित्व बचाकर रखना।

समझे?

🐘#bsp #poojatvnews‪@bharatsamachartv‬

5 days ago | [YT] | 1,906

Pooja singh

#1977_का_दौर_याद कीजिए, जब माननीय #बहन_जी ने बिना मोबाइल , बिना सड़कों के, गांव गांव घूम कर #बहुजन_समाज को #जगाया
🙏🙏🙏💐💐💐🐘🐘🐘

#मिशन2027 #मिशन_2028 #मायावती_जी #Mayawati Akash Anand ‪@mayawatifansclub9893‬ ‪@YouTube‬ ‪@poojatvnews‬

1 week ago | [YT] | 4,506

Pooja singh

यूपी में कौन कमबख्त बीजेपी को हराना चाहता था।
पूरा चुनाव बसपा को खत्म करने की कोशिश में खत्म हो गया ।
नतीजा बसपा का वोट प्रतिशत अपनी जगह रहा ,भाजपा अपनी जगह रही और 2027 की तैयारी वाले भैय्या को विपक्ष का चेहरा बनने का मौका मिल गया ।
मुस्लिम 6 से अभी तक शून्य की स्थिति में है ( हो सकता है कोई एक दो जीत जाए )
घर परिवार वाले मुस्लिम वोट से पांच साल राज करेंगे ।
जाने कितने आजम खान ,सोलंकी,शाजिल इस्लाम,अंसारी परिवार जेल जाएंगे और भैय्या का ट्वीट आ जाएगा हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
बजाओ ताली
@journalist_syed जी ‪@mayawatifansclub9893‬ ‪@YouTube‬ ‪@PunyaPrasunBajpaiindia‬ ‪@poojatvnews‬

1 week ago | [YT] | 895

Pooja singh

अगर चंद्रशेखर ने 2027 विधानसभा चुनाव लड़ा तो उनके खिलाफ बसपा से जयप्रकाश सिंह को लड़ाया जाएगा |
चर्चा है कि चंद्रशेखर हस्तिनापुर विधानसभा से चुनाव लड़ेगे |

बसपा का यह अच्छा फैसला होगा अगर जय प्रकाश सिंह जी चुनाव लड़े|#bsp ‪@bharatsamachartv‬ ‪@YouTube‬ ‪@poojatvnews‬

1 week ago | [YT] | 2,421

Pooja singh

राजनीति में मायावती का नाम सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि एक आंदोलन की पहचान सत्ता की ओर BSP❤️❤️ चौंकाने वाला रिजल्ट, UP चुना BSP की सत्ता वापसी की तैयारी मजबूत प्रत्याशी चयन पर फोकस बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राजनीतिक सक्रियता एक बार फिर तेज हो गई है।

#BahujanSamajParty #UP2025 #UPElection #UPVidhanSabha #Mission2025 #दलित_राजनीति #बहुजन_एकता #सामाजिक_परिवर्तन #लोकसभा #विधानसभा_चुनाव #राजनीति #IndiaPolitics #UPNews #Bahujan #जयभीम #कांशीराम #बीजेपी #समाजवादीपार्टी #कांग्रेस #रालोद #आप #AkhileshYadav #NarendraModi #BJP #SP #राहुलगांधी #RahulGandhi #योगीआदित्यनाथ #YogiAdityanath #अखिलेशयादव #AkhileshYadav #नरेंद्रमोदी #NarendraModi #मायावती_जी #Mayawati #बीजेपी #BJP #समाजवादीपार्टी #SP #कांग्रेस #Congress #बीएसपी #BSP #उत्तरप्रदेश #UttarPradesh #UPPolitics #UPElection #यूपीचुनाव #विधानसभा_चुनाव #लोकसभा #IndiaPolitics #बहुजनसमाजपार्टी #जयभीम #Mission2027
#Congress #RLD #AAP

2 weeks ago | [YT] | 1,509

Pooja singh

सोशल मीडिया के इस दौर मे बहनजी के बारे मे मैंने अनेको अच्छी बाते सुनी हैं और उनके प्रति जातिय नफरत पाले लोगो के और अंधविरोध मे सड़ चुके दलितों के भी उनसे चिढ़ से भरे असंख्य पोस्टे और कमेंट्स पढ़े है। उन सब बातो को साइड मे रखकर अगर सिर्फ शिक्षा जैसी बुनियादी जरूरतों की ही बाते करे तो उन्होंने अपने 4 बार के कुल 7 साल के लगभग के मुख्यमंत्री काल मे 5549 प्राइमरी स्कुल, 572 हाई स्कूल, 200 से ज्यादा इंटर कॉलेज, 6 यूनिवर्सिटी, 24 पॉलिटेक्निकल कॉलेज, 2 पैरा मैडिकल कॉलेज, 2 होम्योपैथिक कॉलेज, 6 इंजीनियरिंग कॉलेज और 7 मैडिकल कॉलेज खोले गए बताएं जा रहे है।

क्या आप मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव ने यूपी मे शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए कितने स्कूल, कॉलेज और युनिवर्सिटियाँ बनवाई थी, बता सकते हो? लाल टोपी वाले सपा समर्थकों को कभी सपा सरकारों में बने स्कूल कॉलजो के बारे मे बताते हुए नही सुना, चाहे तो Dr. Laxman Yadav जी से पूछ कर बता सकते हो?

क्या आप कल्याण सिंह और आदित्यनाथ योगी ने यूपी मे शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए कितने स्कूल, कॉलेज और युनिवर्सिटियाँ बनवाई हैं, बता सकते हो? चाहे तो हिन्दूत्व का झंडा उठाए कोई भाजपा समर्थक भाजपा सरकारों में बने स्कूल कॉलजो के बारे मे बता सकता है।

देश में गरीबी से लड़ने के लिए शिक्षा एक मजबूत हथियार हैं और ये शिक्षा गरीबों के लिए सस्ती या फ्री भी होनी चाहिये। बहनजी ने अपने चौथे मुख्यमंत्री काल मे प्राइवेट प्रोफेशनल कोर्स करवाने वाले कॉलेजो तक मे भी गरीब दलित आदिवासी वर्गो के लिए जीरो फीस पर एडमिशन के आदेश जारी कर दिए थे।

चलिये आप भी सपा भाजपा के राज मे खोले गए नए स्कूल कॉलेजों की संख्या बताइयें । #everyoneシ゚ #followers #highlights #poojstvnews ‪@mayawatifansclub9893‬ ‪@YouTube‬ ‪@LOKHITINDIA‬ ‪@poojatvnews‬

2 weeks ago | [YT] | 1,776

Pooja singh

सोशल मीडिया के इस दौर मे बहनजी के बारे मे मैंने अनेको अच्छी बाते सुनी हैं और उनके प्रति जातिय नफरत पाले लोगो के और अंधविरोध मे सड़ चुके दलितों के भी उनसे चिढ़ से भरे असंख्य पोस्टे और कमेंट्स पढ़े है। उन सब बातो को साइड मे रखकर अगर सिर्फ शिक्षा जैसी बुनियादी जरूरतों की ही बाते करे तो उन्होंने अपने 4 बार के कुल 7 साल के लगभग के मुख्यमंत्री काल मे 5549 प्राइमरी स्कुल, 572 हाई स्कूल, 200 से ज्यादा इंटर कॉलेज, 6 यूनिवर्सिटी, 24 पॉलिटेक्निकल कॉलेज, 2 पैरा मैडिकल कॉलेज, 2 होम्योपैथिक कॉलेज, 6 इंजीनियरिंग कॉलेज और 7 मैडिकल कॉलेज खोले गए बताएं जा रहे है।

क्या आप मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव ने यूपी मे शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए कितने स्कूल, कॉलेज और युनिवर्सिटियाँ बनवाई थी, बता सकते हो? लाल टोपी वाले सपा समर्थकों को कभी सपा सरकारों में बने स्कूल कॉलजो के बारे मे बताते हुए नही सुना, चाहे तो Dr. Laxman Yadav जी से पूछ कर बता सकते हो?

क्या आप कल्याण सिंह और आदित्यनाथ योगी ने यूपी मे शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए कितने स्कूल, कॉलेज और युनिवर्सिटियाँ बनवाई हैं, बता सकते हो? चाहे तो हिन्दूत्व का झंडा उठाए कोई भाजपा समर्थक भाजपा सरकारों में बने स्कूल कॉलजो के बारे मे बता सकता है।

देश में गरीबी से लड़ने के लिए शिक्षा एक मजबूत हथियार हैं और ये शिक्षा गरीबों के लिए सस्ती या फ्री भी होनी चाहिये। बहनजी ने अपने चौथे मुख्यमंत्री काल मे प्राइवेट प्रोफेशनल कोर्स करवाने वाले कॉलेजो तक मे भी गरीब दलित आदिवासी वर्गो के लिए जीरो फीस पर एडमिशन के आदेश जारी कर दिए थे।

चलिये आप भी सपा भाजपा के राज मे खोले गए नए स्कूल कॉलेजों की संख्या बताइयें । #everyoneシ゚ #followers #highlights #poojatvnews ‪@bharatsamachartv‬ ‪@Aradhyasingh-y3x‬ ‪@mayawatifansclub9893‬ ‪@poojatvnews‬

2 weeks ago | [YT] | 2,175