Hungama Media Group

A painter uses a brush to brief his imagination, a sculptor uses a hammer to give shape, an architect builds his dreams on his projects, and we at HUNGAMA MEDIA GROUP, open the Gateway to Bollywood,MARATHI,BHOJPURI,HOLLYWOOD and allow you to have a complete look into the actors lives, mahurats, films, premiers, parties,Birthday,movie, fashion & style, and all that happens in and around the entertainment industry.

Welcome on board the channel 'HUNGAMA MEDIA GROUP' and experience the fun of having everything at your fingertips, and take a glance into the real life of the Indian Film Industry, UNCUT and RAW, as it is......

Subscribe to HUNGAMA MEDIA GROUP and be a part of the exciting world of the Silver Screen and live your dreams with the Stars! You can ask us for more videos on your favorite Channel HUNGAMA MEDIA GROUP!
Be a part of the Screen world and know your Stars personally, their journey, be a part of their ups-downs, and enjoy the greatest film producing experience from


Hungama Media Group

भाइयों और बहनों
बहुत मेहनत के बाद मैंने अपना YouTube चैनल "Hungaamaa House" शुरू किया है। आप सबसे छोटी सी रिक्वेस्ट है - प्लीज चैनल सब्सक्राइब कर लीजिए और आगे भी शेयर कर दीजिए। कल सुबह 7:15 AM पर भोजपुरी गायक आर्यन बाबू का वीडियो और ऑडियो रिलीज होगा.
लिंक: youtube.com/@hungaamaahouse?si=tToEx2X9kSegjIDb
आपका प्यार और सपोर्ट चाहिए धन्यवाद

5 days ago | [YT] | 0

Hungama Media Group

https://youtu.be/MtJsRCovLzc?si=CI4Pd...
Kal Se Daaru Band Hai

Presenting the official teaser of our upcoming song "Kal Se Daaru Band Hai" — a full-on masti, energy-packed track that brings together music, dance, and pure entertainment! Get ready to vibe with this exciting release.

2 months ago | [YT] | 1

Hungama Media Group

आईआईटी बाबा के लिए दो शब्द 😜

1 year ago | [YT] | 1

Hungama Media Group

आज मेरे अनमोल दूसरा पुत्र एक साल का हो गया है और आज हम श्रेयांश के जन्मदिन पे पटना में हू आप लोग अपना आशीर्वाद दीजिए मेरे छोटे बेटा श्रेयांश को। भगवान आपको दीर्घायु प्रदान करें और जीवन में सदा खुशहाली रखें। जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं श्रेयांश बेटा।

2 years ago | [YT] | 5

Hungama Media Group

गुंजन पंत की फिल्म "प्यार भइल हिंदुस्तान से" जल्द होगी दर्शकों के बीच, पटना में आज ट्रेलर हुआ रिलीज़ .!

सामने अगस्त का महीना है और यह महीना हमारी आज़ादी के त्यौहार के तौर पर दुनियाभर में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाता है । इस महीने में हमारे देश के युवाओं में देशभक्ति उफ़ान पर होती है , और इसी उफान को समेटकर एक फ़िल्म बनाई गई है :प्यार भइल हिंदुस्तान से"। इस फ़िल्म की अभिनेत्री गुंजन पंत ने पटना में ट्रेलर रिलीज़ के मौक़े पर जमकर पटनाइट्स की तारीफ़ किया , और उन्होंने कहा कि जब भी वे पटना आती हैं उन्हें यहां से जाने का मन ही नहीं करता। गुँजन कहती हैं कि - उनको लगता है कि पटना से उन्हें प्यार हो गया है और हां प्यार से याद आया कि हमारी फ़िल्म "प्यार भइल हिंदुस्तान से" एक बेहतरीन फ़िल्म बनी है जिसका सोल मोटिव प्यार ही है । मैंने अबतक सैकड़ों फिल्मों में काम किया है लेकिन इस देशभक्ति से लबरेज़ फ़िल्म में काम करने का मज़ा ही कुछ और था। फ़िल्म बेहद मनोरंजक बनी है और इसको आप अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर थियेटर में देख सकते हैं। गुँजन ने इस मौके पर फ़िल्म के संगीत की जमकर तारीफ़ किया और उन्होंने कहा कि गाने इस फ़िल्म की जान हैं । म्यूजिक डायरेक्टर ने इस फ़िल्म की म्यूजिक के लिए जो डेडिकेशन दिखाया है वह क़ाबिले तारीफ़ है । इस फिल्म के निर्देशक गोपल पाठक है ।

Link - https://youtu.be/UjEZnAbDxYM
एक तरफ़ जहां बॉलीवुड में भारत पाकिस्तान के रिश्तों पर आधारित सन्नी देओल की फ़िल्म ग़दर 2 रीलीजिंग के लिए तैयार है वहीं भोजपुरी में बनी फिल्म "प्यार भइल हिंदुस्तान से" भी रीलीजिंग के लिए तैयार है । फ़िल्म अगस्त के महीने में ही रिलीज़ भी की जाएगी । यह फ़िल्म भी भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर ही आधारित है । इस फ़िल्म का भव्य ट्रेलर पटना में आज रिलीज़ किया गया जिसमें फ़िल्म के कास्ट एवम तकनीशियन के अलावा मीडिया समूह से भी बड़ी मात्रा में लोग उपस्थित थे । ब्लूम लोट्स यूनिवर्सल प्राइवेट लिमिटेड प्रेजेंट्स इस फ़िल्म की टीआरपी आजकल बहुत हाई चल रही है क्योंकि पहली बार फ़िल्म डिस्ट्रीब्यूशन में उतरी इस कम्पनी ने फ़िल्म को एक बेहद बड़ी रकम देकर सारे राइट्स अपने नाम कराया है । जो कि यह भोजपुरी के बदलते दौर में एक बेहद चौंकाने वाला निर्णय दिखाई दे रहा है । ब्लूम लोट्स यूनिवर्सल प्राइवेट लिमिटेड के इस निर्णय की चर्चा चहुँओर सुनाई दे रही है । यह कम्पनी अबसे फ़िल्म निर्माण, संगीत और फ़िल्म के ऑल राइट्स खरीदने के लिए मार्केट में जानी जाएगी । इस फ़िल्म प्यार भइल हिंदुस्तान से में भोजपुरी फिल्मों के पुराने जमाने के एक्शन हीरो विराज भट्ट अपने एक्शन अवतार के साथ सिल्वर स्क्रीन पर दुबारा से वापसी करते हुए दिखाई देंगे । उनके साथ बतौर अभिनेत्री गुंजन पंत भी नज़र आने वाली हैं । पटना में आज इस फ़िल्म का ट्रेलर बेहद ही भय तरीके से ब्लूम लोट्स मुज़िक पर रिलीज़ किया गया जहाँ उपस्थित फ़िल्म तकनीशियन और क्रिटिक्स ने एक स्वर में फ़िल्म के ट्रेलर को सराहा और अपनी अपनी शुभकामनाएं दीं । इस फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला है ।

2 years ago | [YT] | 0

Hungama Media Group

प्रणव वत्स और त्रिधा चौधरी के सक्सेस पार्टी में जुटे सितारों ने जमकर किया धुआँ धुआँ .!


बॉलीवुड के फेमस गीतकार प्रणव वत्स लिखित वीडियो सॉन्ग ''धुआँ धुआँ'' ने सक्सेस पार्टी में भी जमकर सुर्खियां बटोरा। इस वीडियो सॉन्ग के सक्सेस पार्टी में इस गाने से जुड़े सभी कलाकार व तकनीशियनों ने जमकर मज़े किए व एक दूसरे को बधाई दिया। सक्सेस पार्टी में जमकर इस गाने पर ठुमके लगाए गए । इस ''धुआँ धुआँ'' गाने में नज़र आई बॉबी देओल की ''आश्रम'' वेब सीरीज फेम बबिता अभिनेत्री त्रिधा चौधरी ने अपने स्टनिंग लुक से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया । त्रिधा ने इस मौके पर उपस्थित मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि गाना सक्सेस होने की बहुत ख़ुशी है , इसे केवल क्लब सॉन्ग के तौर पर ना देखा जाए । इसे कहीं भी एंजॉय किया जा सकता है।आप ड्राइव करते हुए , मॉर्निंग वॉक करते हुए भी इस गाने को गुनगुना सकते हैं। त्रिधा ने यह भी बताया कि प्रणव के साथ बहुत पहले से वो गाने में काम करना चाहती थी लेकिन संयोग अब बना । त्रिधा से इस गाने के डांसिंग स्टेप के बारे में पूछने पर बताया कि वो बेसिकली क्लासिकल डांसर हैं यदि प्रैक्टिस का और समय मिला होता तो इससे भी बेहतर प्रदर्शन निकलकर सामने आ सकता था।फिर भी जितना मौका मिला उतने में भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिलना इस यूनिट के मनोबल को बढ़ाने का काम करेगा । गीतकार प्रणव वत्स पहलीबार इस वीडियो अल्बम में अभिनय करते नज़र आये है। मै खास कर प्रणव वत्स और विनोद पालीवाल को तहे दिल से धन्यवाद देता हु जिन की वजह से ये गाना सुपर हिट हो चुकी है उन के बगैर ये गाना फिल्माना मुश्किल था ।

''धुआँ धुआँ '' सांग को रिलीज़ हुए आज 3 दिन हुए और इस सॉन्ग ने दो मिलियन व्यूज़ पार कर दिया है । इस सॉन्ग के निर्माता विनोद पालीवाल, अनवर शेख व वृन्दा भंडारी हैं । इस गाने को प्रसिद्ध गायक नकाश अज़ीज़ ने अपनी आवाज़ दिया है वहीं इस धुआँ धुआँ को संगीत से विवियन रिचर्ड ने सजाया है। इस गाने को देव थापे व ऋषि कुमार ने कोरियोग्राफ़ किया है । धुआँ धुआँ के डीओपी अंकित मिश्रा और रवि पालीवाल हैं । धुआँ धुआँ को मनोज मगर द्वारा संपादित किया गया है । जबकि इस गाने के क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं श्रुति शुक्ला, कास्टिंग डायरेक्टर निखिल चौधरी, प्रोजेक्ट डिजाइनर संतोष कुमार सोनू हैं। गाने को कनिशा फिल्म्स क्रिएशन और वी बी इवेंट्स एंड प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। धुआँ धुआँ के प्रचारक संजय भूषण पटियाला है।

3 years ago | [YT] | 7