Bharatiya Bhasha Parishad

भारतीय भाषा परिषद कोलकाता में भारतीय भाषाओं की साहित्यिक विरासत को समृद्ध करने के उद्देश्य से 1975 में स्थापित हुई थी| इसके संस्थापकों में प्रमुख थे सीताराम सेकसरिया और भागीरथ कानोड़िया| इस गैर-सरकारी संस्थान ने अपनी स्थापना के समय से ही राष्ट्रीय अखंडता, बहुलतावादी संस्कृति और सभी भाषाओं के साहित्य की सृजनशीलता को प्रोत्साहित करना अपना मुख्य लक्ष्य बना लिया | भाषा परिषद का लगभग 20,000 पुस्तकों से संपन्न अपना भागीरथ कानोड़िया ग्रंथालय है, इसमें पाठकों को पुस्तकों के अलावा पत्र-पत्रिकाएँ भी पढ़ने के लिए सुलभ हैं | इसका एक प्रकाशन विभाग है, जो हिंदीतर भारतीय भाषाओं की श्रेष्ठ कृतियों के हिंदी अनुवाद का प्रकाशन करता है| भारतीय भाषा परिषद द्वारा एक साहित्यिक मासिक पत्रिका ‘वागर्थ’ का प्रकाशन 1995 से नियमित रूप से हो रहा है| इसके माध्यम से देश भर के वरिष्ठ साहित्यकार और नई पीढ़ी के लेखक हमसे जुड़े हुए हैं | भारतीय भाषा परिषद हिंदीतर प्रदेश पश्चिम बंगाल में विशेष रूप से सक्रिय रहते हुए भी अपनी अखिल भारतीय पहचान रखती है| यह हिंदी के साथ-साथ सभी भारतीय भाषाओं के प्रति समर्पित है |


Bharatiya Bhasha Parishad

15 अगस्त का दिन है आया,
देशभक्ति का ज्वार है छाया।
वीरों ने अपना बलिदान दिया,
भारत को स्वतंत्र किया।।

लहराए तिरंगा ऊंचा आज,
आज़ादी के रंगों से सजा हर बाज।
हम मिलकर देश का मान बढ़ाएं,
भारत माता की जय-जयकार लगाएं।।

भारतीय भाषा परिषद की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🇮🇳🇮🇳

#IndependenceDay #AzadiKaAmritMahotsav #indian #indianarmy

1 year ago | [YT] | 1

Bharatiya Bhasha Parishad

"दुनिया संगीत की दिवानी है ,
हकीकत में यही जिंदगानी है ।"

आज के दिन भारतीय भाषा परिषद की तरफ से सभी संगीत प्रेमियों को विश्व संगीत दिवस की हार्दिक शुभकामनाए। 🙏

#musicknowledge #worldmusic #worldmusicday2024 #musicday #language #research #vocalist #vocalmusic #instrumental

2 years ago | [YT] | 1

Bharatiya Bhasha Parishad

भारतीय भाषा परिषद का अगला अयोजन - बहुभाषीय साहित्यिक एवं संस्कृतिक कार्यक्रम - " विश्वमय श्रीजगन्नाथ "।
साथ में ओडिसी नृत्य - श्रीमती आलोका कानूनगो एवं साथी।
समय : रविवार 12 मई 2024 सुबह 10:30 बजे।

इस कार्यक्रम में आप सभी का सादर आमंत्रण है।
कृपया अपने बंधु बांधवों सहित अवश्य आएँ।

#postoftheday #conference #debate #communication #meeting #event #dancers #dance #music #odissidance #performance #indianartist #Community #facebookpost #Twitter #instagram
Bharatiya Bhasha Parisadn

2 years ago | [YT] | 1

Bharatiya Bhasha Parishad

हिंदूओं के प्रमुख त्योहार में भाईदूज का पर्व दीपावली से 2 दिन बाद आता है, इस दिन बहन अपने भाई को तिलक कर उसकी लंबी उम्र के लिए हाथ जोड़कर यमराज से प्रार्थना भी करती हैं.
पुराणों के अनुसार कहा जाता है कि इस दिन यमुना ने अपने भाई यम को भोजन के लिए अपने घर आमंत्रित किया था। भाई दूज पर भाई भी अपनी बहनों को सद्भावना के तौर पर उपहार देते हैं। स्कंदपुराण में लिखा है कि इस दिन यमराज को प्रसन्न करने से पूजन करने वालों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है ।

अतएव, भारतीय भाषा परिषद के तरफ से सभी भाइयों और बहनों को आज के दिन भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं ।

#bhaidooj #festival #happiness #wellwishes #india #indianfestival #mythology #history #education #culture #language #hindi

2 years ago | [YT] | 1