“REWARI UPDATE“ जिले का पहला और विश्वसनीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म
“जुड़े अपने शहर के साथ, पल-पल की ख़बरें रहें आपके पास"
Stay tuned for all the Rewari Breaking News in Hindi !
Welcome to our YouTube channel, where we bring you the latest updates from the vibrant city of Rewari, located in the heart of Haryana, India. Join us as we uncover the rich cultural heritage, modern developments, and everything that makes Rewari a truly unique and thriving place.
Subscribe now to join us on this exciting journey through Rewari, where tradition meets progress. Don't miss out on the latest updates and a deeper understanding of this dynamic city.
whatsapp: 9468071944
email : rewariupdate@gmail.com
youtube.com/rewariupdate
www.facebook.com/rewariupdate
www.instagram.com/rewariupdate
REWARI UPDATE
रेवाड़ी में भयंकर सड़क हादसा,
पति-पत्नी सहित उनके 13 साल के इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत,
ट्रक और स्कॉर्पियो गाड़ी की भीषण टक्कर,
आधी रात रेवाड़ी- नारनौल हाइवे पर धामलावास के पास हुआ हादसा,
कड़ी मशक्कत के बाद लोहे को कटर से काटकर और क्रेन की मदद से निकाले शव,
जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी की बोडिया कमालपुर गांव का रहना वाला था ये परिवार,
गुरुग्राम से सीकर में बेटे का एडमिशन कराने गया था,
रेवाड़ी के नागरिकअस्पताल होगा तीनों शवों का पोस्टमार्टम-
पुलिस मामले की जांच में जुटी-
: मृतक:
1, ब्रजमोहन उम्र लगभग 40 साल पुत्र रत्न सिंह निवासी गांव बोडी़या कमालपुर
2, अनीता उम्र लगभग 38 साल पत्नी ब्रजमोहन
3, निमेष उम्र लगभग 13 साल पुत्र ब्रजमोहन
#accident #Rewari #rewariupdate
2 weeks ago | [YT] | 27
View 1 reply
REWARI UPDATE
रेवाड़ी अपडेट: निकाय चुनाव 2026 :
मुख्यमंत्री के रेवाड़ी आने से पहले बागियों पर रेवाड़ी भाजपा की कार्रवाई,
रेवाड़ी नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन पूनम यादव, धारुहेड़ा नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन कंवर सिंह यादव सहित 15 बागियों पर कार्रवाई,
6 साल तक पार्टी से किए गए निष्कासित,
इन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के तहत कार्रवाई की गई है,
इनमें से 1-2 को छोड़कर बाकी सभी टिकट न मिलने से नाराज होकर निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं।
#bjprewari #rewariupdate #electionnews #rewarinews
1 month ago | [YT] | 18
View 0 replies
REWARI UPDATE
निकाय चुनाव 2026 :
रेवाड़ी नगर परिषद और धारुहेड़ा नगर पालिका चेयरपर्सन पद के लिए कांग्रेस ने नामों की घोषणा की,
रेवाड़ी से निहारिका और धारुहेड़ा से कुमारी राज को दिया टिकट .
#election2026 #Rewari #dharuhera #rewariupdate
1 month ago | [YT] | 7
View 0 replies
REWARI UPDATE
रेवाड़ी-धारुहेडा चुनाव शेड्यूल नामांकन नोटिस: 15 अप्रैल
नामांकन: 21 से 25 अप्रैल तक
नामांकन पत्रों की जांच: 27 अप्रैल
नाम वापसीः 28 अप्रैल (इसी दिन चुनाव चिन्ह मिलेंगे)
: वोटिंग: 10 मईं (सुबह 8 से6 बजे तक)
दोबारा मतदान (यदि आवश्यक हो): 12 मई
.
मतगणनाः 13 मई को होगी
#dharuhera #rewari #mcelection
1 month ago | [YT] | 12
View 0 replies
REWARI UPDATE
CSIR- NET Result
#rewari #rewariupdate
3 months ago | [YT] | 52
View 0 replies
REWARI UPDATE
नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में एक युवक और उसके माता-पिता को दोषी करार देते हुए 20 साल की सजा और 77 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है, इसके आलावा एक अन्य युवक अपहरण एव पोक्सो एक्ट में दोषी मानते हुए, 5 साल की सजा और 6 हजार का जुर्माना लगाया है,
रेवाड़ी न्यायालय के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश लोकेश गुप्ता की फ़ास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने ये सजा सुनाई है,
बता दें कि 10 अक्टूबर 2020 को खोल थाना क्षेत्र के एक गाँव से 17 साल की नाबालिग लापता हो गई थी, उस वक्त परिजनों ने आरोप लगाया था कि नुहं निवासी राहुल उर्फ़ मोहम्मद रिजवान, जो गाँव में जेसीबी पर काम करता है, उसने उनकी बेटी का अपहरण किया है,
इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डीएसपी की अगुवाई में एक विशेष टीम गठित की और राहुल उर्फ़ मोहम्मद रिजवान को गिरफ्तार किया और रिमांड भी लिया, लेकिन लापता नाबालिग का सुराग नहीं लगा,
इसके बाद कुछ समय बाद नाबालिग लड़की ने फोन पर अपने परिजनों से बात की तो पुलिस ने नाबालिग लड़की को बावल के गांव प्राणपुरा-पावटी के नजदीक खेतों से बरामद कर किया था ।
नाबालिग लड़की ने बताया था कि उसे यूपी के जिला अलीगढ़ निवासी मुकेश और उसके माता –पिता ने मुकेश ने उससे कई बार दुष्कर्म भी किया। जिसके बाद पुलिस तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस ने जांच के बाद अदालत में चार्जशीट दायर की । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अदालत में साक्ष्य प्रस्तुत किए और गवाहों के बयान भी दर्ज कराए। साक्ष्यों और सभी पहलुओं पर सुनवाई के बाद फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट के एएसजे लोकेश गुप्ता ने आरोपी मुकेश, उसके पिता हरी सिंह व मां राजवती को दोषी करार देते हुए 20 साल कैद और 77 हजार रुपए जुर्माना लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर दोषियों को 20 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। अदालत ने चौथे आरोपी राहुल उर्फ मोहम्मद रिजवान को दोषी करार देते हुए पांच साल कैद और 6 हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने पर दोषी को 5 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
#rewarinews #haryanaupdate #rewariupdate
3 months ago | [YT] | 14
View 0 replies
REWARI UPDATE
रेवाड़ी में मुख्यमंत्री की घोषणाएं जल्द पूरी कराने के लिए डीसी अभिषेक मीणा ने की समीक्षा बैठक, सबंधित अधिकारियों को दिए दिशानिर्देश!
DC Rewari
Rewari Update
#CMNayabSaini #Haryana #rewariupdate #rewari
4 months ago | [YT] | 28
View 0 replies
REWARI UPDATE
साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक महिला के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील रूप से एडिट की गई फोटो व वीडियो पोस्ट करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के अलवर निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई है।
जांचकर्ता ने बताया कि गत 10 जनवरी को जिले की रहने वाली एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने इंस्टाग्राम पर अपनी एक आईडी बनाई हुई है, जिस पर वह अपनी रील वीडियो पोस्ट करती थीं। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना ली और उस पर उनकी वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो व वीडियो पोस्ट करने लगा। महिला ने आरोप लगाया था कि उक्त व्यक्ति अलग-अलग आईडी से उसे निजी मैसेज भेजता था और उसकी आईडी पर आपत्तिजनक व अश्लील कमेंट करता था। इसके बाद लगातार मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर उसने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से सभी पोस्ट डिलीट कर दीं थी। जो फर्जी आईडी से पोस्ट की गई तस्वीरों के स्क्रीनशॉट उसके पास है। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने सोमवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
4 months ago | [YT] | 16
View 0 replies
REWARI UPDATE
Breaking News: रेवाड़ी के मोहनपुर गांव के पास स्कूल बस और कार का भंयकर हादसा, 2 लोगों के मौत की खबर!
#accidentnews #RewariNews #rewariupdate #rewaripolice
4 months ago | [YT] | 49
View 2 replies
REWARI UPDATE
सीआईए धारूहेड़ा निरीक्षक योगेश हुड्डा की टीम ने गत 23 दिसंबर को गांव बहाला निवासी खाद-बीज विक्रेता मोहन की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक 10 हजार रूपये के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला सोनीपत के गांव नसीरपुर निवासी साहिल के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक 20 हजार के इनामी सहित दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
मामले में 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को भी मुठभेड़ के दौरान किया था काबू
इस मामले में पुलिस ने गत 12 जनवरी की रात को एक 20 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी जिला सोनीपत के गांव पिनाना निवासी जयभगवान उर्फ सोनू महाल को गांव खरखडा से बटसाना के कच्चे रस्ते पर मुठभेड़ के दौरान काबू किया था। जिसे पुलिस द्वारा जल्द ही अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया जाएगा।
#rewari #rewaripolice #sprewari #ciadharuhera #rewariupdate
4 months ago | [YT] | 21
View 0 replies
Load more