⚓पहरेदार भारत न्यूज़ सिरसा हरियाणा में आपका स्वागत है। यहां हम पूरे हरियाणा की राजनीतिक और जमीनी स्तर की रिपोर्ट कवरेज के बारे में नवीनतम और वर्तमान समाचार प्रस्तुत करते हैं |
पहरेदार भारत न्यूज़ में आपका स्वागत है। यह सिरसा हरियाणा का 4 साल से सबसे लोकप्रिय राजनीतिक चैनल है।
यहाँ हम राजनीति से जुड़ी ताज़ा और वर्तमान खबरें और पूरे हरियाणा की जमीनी स्तर की रिपोर्ट कवरेज पेश करते हैं जैसे राजनीतिक समाचार, विवाद समाचार, धार्मिक समाचार, पूरे हरियाणा की हड़ताल से सम्बंधित खबरें आदि परस्तुत की जाती है |
Pahredar Bharat News:
YouTube Link:-
youtube.com/@pahredarbharatnews?si=awsGZ1m5ZVrqJrt…
Facebook Link:-
www.facebook.com/share/18v3nEeMVH/
Instagram Link:-
www.instagram.com/pahredarbharatnews1?igsh=MTIxdzM…
Pahredar Chilli Talks:
YouTube Link:-
youtube.com/@pahredarchillytalks?si=EYXnvElc_E4o-_…
Facebook Link:-
www.facebook.com/share/18kDjWofJw/
Instagram Link:-
www.instagram.com/pahredarchillitalks?igsh=MTdhdXN…
Pahredar Bharat News
डिंग क्षेत्र में मोचीवाली माइनर से खेतों तक सिंचाई का पानी लंबे समय से सुचारु रूप से नहीं पहुंच रहा था, जिसके कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस गंभीर समस्या को लेकर क्षेत्र के किसानों ने कुछ समय पूर्व मुलाकात कर समाधान की मांग की थी।
किसानों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए अपने निजी कोष से 12 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई। वहीं हरियाणा सरकार से 11 लाख रुपये की स्वीकृति दिलवाकर पक्के खाले का निर्माण कार्य भी करवाया गया। इस जनहित कार्य के पूरा होने से अब क्षेत्र की लगभग 10 से 15 एकड़ कृषि भूमि तक सिंचाई का पानी सुचारु रूप से पहुंचने लगा है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है।
इस खुशी में आज क्षेत्र के किसान कार्यालय पहुंचे और मुंह मीठा करवाकर अपना आभार व्यक्त किया। किसानों ने कहा कि वर्षों पुरानी सिंचाई की समस्या के समाधान से क्षेत्र के किसानों को लंबे समय तक लाभ मिलेगा और खेती का कार्य पहले की अपेक्षा अधिक सुगम हो सकेगा।
इस अवसर पर कहा गया कि किसानों की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्य निरंतर जारी रहेंगे। हम अपने सभी किसान भाइयों के सुख-दुख में सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे और उनकी हर संभव सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
#gobindkanda #viral #BreakingNews #pahredarbharatnews
1 day ago | [YT] | 18
View 0 replies
Pahredar Bharat News
10 ग्राम 270 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार ।
सिरसा..... पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 10 ग्राम 270 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जसविंद्र उर्फ फिंडा पुत्र बिल्लू सिंह निवासी गांव बड़ागुढा जिला सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव बड़ागुढा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामाने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया, जिसने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर वहां से निकलने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके कब्जे से 10 ग्राम 270 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बड़ागुढा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच बड़ागुढा थाना पुलिस को सौंप दी है। सेल प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान उससे गहन पूछताछ कर हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान की जाएगी तथा उनके विरुद्ध भी नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
1 day ago | [YT] | 4
View 0 replies
Pahredar Bharat News
#Abhaysinghchautala #inld #INLDHaryana #chanatdharne #hisar #meeting #inldforyouth #BreakingNews #pahredarbharatnews #pahredarsirsa
1 day ago | [YT] | 94
View 0 replies
Pahredar Bharat News
#gold #silver #price #marketprice #todayprice
1 day ago | [YT] | 8
View 0 replies
Pahredar Bharat News
*सुबह के सन्नाटे में नशा तस्करों के संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ दबिश*
*थाना औढ़ा पुलिस, सीआईए, स्वैट टीम और डॉग स्क्वाड की संयुक्त कार्रवाई से अपराधियों में मचा हड़कंप*
डबवाली,
शुक्रवार सुबह सूरज निकलने के साथ ही गांव जंडवाला जाटान पुलिस टीमों के कदमों से गूंज उठा । पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ अपनाई जा रही जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रबंधक थाना औढ़ा उप निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में थाना औढ़ा, सीआईए डबवाली, सीआईए कालांवाली, स्वैट टीम तथा डॉग स्क्वायड ने संयुक्त रूप से गांव में व्यापक कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया । पुलिस ने रणनीति के तहत गांव के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देते हुए एक साथ सघन तलाशी अभियान शुरू किया, जिससे नशा तस्करों एवं असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया।
ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध स्थानों, सुनसान इलाकों और संभावित ठिकानों की गहन तलाशी ली तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। पूरे अभियान के दौरान पुलिस की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज नहीं किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डबवाली में नशा तस्करों और अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार के आकस्मिक कॉम्बिंग ऑपरेशन लगातार जारी रहेंगे । कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा ।
डबवाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी या किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। नशा तस्करी या इससे संबंधित कोई भी सूचना तुरंत मानस पोर्टल, हेल्पलाइन 1933, डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 या अपने नजदीकी थाना, चौकी में दें । सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
1 day ago (edited) | [YT] | 7
View 0 replies
Pahredar Bharat News
Today's rate 3/07/2026
Gold Rate :-
146500/-
Silver rate:-
240000/-
भाव हर मिनट में बदलता रहेगा जी।
#GOLD #silver #price
2 days ago | [YT] | 4
View 0 replies
Pahredar Bharat News
सफ़र के बीच चाय पीने जब रास्ते में एक प्रतिष्ठान पर इनेलो सुप्रीमों रुके तो वहाँ उनके पास आकर एक बच्चा बोला अंकल जी आप अभय चौटाला हो ना मैं आपकों टीवी पर देखता हूँ!उसके माता-पिता भी नेताजी से मिलें!उन्होंने भी कहा आप प्रदेश के हर मुद्दें पर जनता का साथ दें खुलकर अपनी बात रखते हो !
#Abhaysinghchautala #INLDHaryana #INLD #haryana #pahredarbharatnews #pahredarsirsa
2 days ago | [YT] | 149
View 0 replies
Pahredar Bharat News
पूर्व मंत्री गोपाल कांडा एवं स्वयं का प्रगणक फार्म भर कर बीएलओ को सौंपा |
वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने आज अपने कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विशेष बैठक का आयोजन किया। बैठक में सिरसा के वार्ड पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि मौजूद थे। इस मौके पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। गोबिंद कांडा ने कहा कि पूर्व मंत्री गोपाल कांडा और स्वयं उन्होंने अपना प्रगणक फार्म जमा करवा दिए हैं। परिवार के सभी सदस्यों के प्रगणक फार्म जमा करवाए गए हैं। चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में जन प्रतिनिधि और समाज के जागरूक लोग न केवल खुद बल्कि अपने क्षेत्र, अपने वार्ड के सभी मतदाताओं के प्रगणक फार्म जमा करवाएं।
बैठक में गोबिंद कांडा ने पार्षदों के साथ इस अभियान के उद्देश्य, पात्र मतदाताओं के पंजीकरण, आवश्यक दस्तावेजों तथा मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाने की प्रक्रिया और विभिन्न चरणों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि एक साफ-सुथरी और अपडेटेड वोटर लिस्ट ही स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया का मजबूत आधार है। वार्ड प्रतिनिधि यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र के सभी नागरिक समय पर अपने फॉर्म भरकर संबंधित बीएलओ को जमा करवाएं। उन्होंने पारदर्शिता पर जोर देते हुए कहा कि मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध बनाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
#gobindkanda #viral #BreakingNews #NewsUpdate #pahredarbharatnews #pahredarsirsa
2 days ago | [YT] | 12
View 0 replies
Pahredar Bharat News
मोबाइल फोन व घरेलू सामान चोरी की वारदात सुलझी,आरोपी काबू,चोरीशुदा सामान बरामद।
सिरसा.....पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला में संपत्ति विरुध अपराधों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की शहर थाना की जे जे कॉलोनी पुलिस चौकी ने मोबइल फोन व घरेलू सामान चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला युवक गिरफ्तार । इस संबंध में जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी ने बताया कि सी ब्लॉक निवासी सतोंख पुत्र स्वर्ण सिंह ने शहर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि दिनांक 25 जून 2026 को समय करीब 9 बजे घर का ताला लगाकर परिवार सहित काम पर चले गए थे । दोपहर को करीब 2 बजे घर पर वापस आकर देखा तो घर का ताला तोड़कर अज्ञात लोगों ने घर से एक मोबाइल फोन व घर का अन्य सामान चोरी कर मौका से फरार हो गया।पीड़ित की शिकायत पर थाना शहर सिरसा में अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई। जांच के दौरान जे जे कॉलोनी पुलिस चौकीं की एक टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी गोलू उर्फ रोमियों पुत्र अवतार सिंह निवासी कैमरी जिला हिसार को रानियां रोड़ सिरसा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए मोबाइल फोन व घरेलू सामान भी बरामद कर लिए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशा करने का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।
2 days ago | [YT] | 5
View 0 replies
Pahredar Bharat News
12 ग्राम 55 मिलीग्राम हेरोइन सहित दो लोग काबू ।
सिरसा..... पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने ऐलनाबाद क्षेत्र से दो लोगों को 12 ग्राम 55 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान सुरेन्द्र सिंह उर्फ छिन्दा पुत्र लखविंद्र व बूटा सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासियांन गांव अमृतसर कंला ऐलनाबाद, जिला सिरसा के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान नजदीकी कच्चा ममेरा रोड़ ऐलनाबाद क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से दो व्यक्ती पैदल आते दिखाई दिए। उक्त दोनो व्यक्तियों ने सामने पुलिस ,की गाड़ी देखकर अचानक मुड़कर वापस जाने का प्रयास किया, जिससे पुलिस को उन पर संदेह हुआ। पुलिस टीम ने दोनो लोगों को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनकी जेब से प्लास्टिक की पन्नी में लिपटी 12 ग्राम 120 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिमांड के दौरान नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
2 days ago | [YT] | 4
View 0 replies
Load more