Description

ABMNEWS24X7 | भरोसेमंद ख़बरें

धौलपुर से पूरे राजस्थान की आवाज़

▪️ Breaking ▪️Crime ▪️ Politics ▪️ Viral

Public Interest & social awarenes

Subscribe करो अपडेट्स के लिए

अपने क्षेत्र की छोटी-बडी अपडेट या किसी समस्या को दिखाने के लिए संपर्क करें - 8890208699

नमस्कार दोस्तों, ABMNEWS24X7
एक निष्पक्ष और सटीक खबरों का प्रसारण करने वाले डिजिटल चैनल है, ये चैनल उन मुद्दों को उठाता और दिखाता है, जिसे कोई नही दिखाता... हमारे चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें, जिससे हमें लोगो का सहयोग अधिक से अधिक करने का अवसर मिले... धन्यवाद !

ABMNEWS24×7 is Dholpur's trusted growing 24×7 news channel owned by Mr. AVDESH SHARMA , which is provide accurate news with all the avoidance & covers Hindi speaking imidally..



ABMNEWS 24X7

अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या
कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु पर हत्या का आरोप, दोनों एक ही बैरक में थे बंद; जेल प्रशासन में मचा हड़कंप
अजमेर। राजस्थान की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब कुख्यात डकैत जगन गुर्जर मृत अवस्था में मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भरतपुर के चर्चित कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी हार्डकोर बंदी विष्णु ने जगन गुर्जर की हत्या की। दोनों कैदी एक ही बैरक में बंद थे।
घटना की पुष्टि अजमेर के पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने की है। जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर 11 बजे से 3 बजे तक बैरक बंद रहने के दौरान ड्यूटी स्टाफ नियमित राउंड पर पहुंचा। बैरक खोली गई तो जगन गुर्जर का शव अंदर पड़ा मिला, जबकि दूसरा बंदी विष्णु भी बैरक में मौजूद था। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन, पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया गया। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।
1994 से अपराध की दुनिया में था सक्रिय
धौलपुर के डांग क्षेत्र का रहने वाला जगन गुर्जर करीब 27 वर्ष पहले वर्ष 1994 में अपराध की दुनिया में उतरा था। चंबल के बीहड़ों में उसने अपना मजबूत नेटवर्क तैयार कर लिया था। उसकी दहशत का आलम यह था कि कई गांवों में वर्षों तक शादियां तक नहीं हुईं। बताया जाता है कि उसके अपने गांव में लगभग दस साल तक कोई विवाह नहीं हुआ और उसके भय से उसके परिजन भी गांव छोड़कर चले गए थे।
100 से अधिक गंभीर मुकदमे थे दर्ज
जगन गुर्जर के खिलाफ राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, लूट, अपहरण, फिरौती, नकबजनी और अन्य गंभीर अपराधों के 100 से अधिक मामले दर्ज थे। उस पर एक पुलिसकर्मी की हत्या का भी आरोप था।
महिलाओं से दुर्व्यवहार का मामला बना था चर्चा का विषय
वर्ष 2019 में धौलपुर जिले के करनपुर-सायकापुरा गांव में दो महिलाओं के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार कर उन्हें निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने का मामला सामने आया था। इस घटना के बाद जगन गुर्जर एक बार फिर सुर्खियों में आ गया था।
वसुंधरा राजे को दी थी धमकी
वर्ष 2008 में गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के धौलपुर स्थित महल को उड़ाने की धमकी देकर जगन गुर्जर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया था। उस समय पुलिस ने उस पर 11 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
कई बार किया आत्मसमर्पण, फिर लौट आया अपराध की राह पर
जगन गुर्जर ने जीवन में चार बार आत्मसमर्पण किया, लेकिन हर बार जमानत पर रिहा होने के बाद फिर अपराध की दुनिया में लौट गया।
आत्मसमर्पण का रिकॉर्ड:
वर्ष 2001 – तत्कालीन धौलपुर एसपी बीजू जॉर्ज जोसफ के समक्ष।
30 जनवरी 2009 – कैमरी के जगन्नाथ मेले में कांग्रेस नेता सचिन पायलट की मौजूदगी में।
19 अगस्त 2018 – बयाना में तत्कालीन आईजी मालिनी अग्रवाल के समक्ष।
फरवरी 2022 – करौली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण।
जेल सुरक्षा पर उठे सवाल
राजस्थान की हाई सिक्योरिटी जेल में हुई इस हत्या ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर दो हार्डकोर अपराधियों को एक ही बैरक में क्यों रखा गया और हत्या जैसी घटना कैसे हो गई, यह जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस और जेल प्रशासन पूरे घटनाक्रम की हर पहलू से जांच कर रहे हैं।

5 days ago | [YT] | 6

ABMNEWS 24X7

नववर्ष को लेकर पुलिस सतर्क

एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर बाड़ी पुलिस का पैदल मार्च,वृत्ताधिकारी बाड़ी के नेतृत्व में कस्बे में गश्त, शांति व्यवस्था का लिया जायजा, यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, 9 मोटरसाइकिलों के चालान काटे गए

पुलिस का सख्त संदेश
कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
नववर्ष पर शांति भंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

6 months ago | [YT] | 2

ABMNEWS 24X7

6 months ago | [YT] | 1