नमस्कार दोस्तों, आपका बहुत बहुत स्वागत है हमारे चैनल "Bittu Advisor" में, मैंने यह चैनल मेरे उन सभी दोस्तों के लिए बनाया जो Teachers के बारे में अपनी भाषा में जानना चाहते है, "Bittu Advisor" चैनल में आपको रोज़ाना एक नयी वीडियो मिलेगी जहा मैं कोशिश करूँगा आपको Education के बारे में कुछ जरुरी बातें बताने की| Hello friends, Welcome to "Bittu Advisor", Understand, Tech Videos in Hindi, and I wanted each and every Individual whoever is interested in Educational AND LOCAL VIDEOS to be able to understand it in the easiest possible way. I post a new video daily, on topics that create the most confusion, Please SUBSCRIBE to Bittu Advisor Thanks. जय हिन्द, वन्दे मातरम
Bittu Advisor
शिक्षकों के ट्रांसफर की नियमावली 24 को जारी होगी, 30 तक स्कूलों में तैनाती
5 days ago | [YT] | 5
View 0 replies
Bittu Advisor
एक आवश्यक निवेदन
हम समझते हैं कि स्थानांतरण का विषय सभी शिक्षकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में समय-समय पर प्राप्त सूचनाओं और आधिकारिक बयानों के आधार पर जानकारी साझा करना हमारी जिम्मेदारी है, जिसे हम पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करते हैं।
हालांकि, यह भी स्पष्ट करना आवश्यक है कि हमारा मंच केवल सूचना प्रसारित करने का माध्यम है। स्थानांतरण से संबंधित नीतियों का निर्माण, नियमावली का निर्धारण तथा अंतिम निर्णय विभाग एवं सरकार के स्तर पर लिए जाते हैं। यदि किसी विभागीय, प्रशासनिक या तकनीकी कारण से प्रक्रिया में विलंब होता है या निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण नहीं हो पाता, तो उस पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं होता।
वर्तमान में माननीय शिक्षा मंत्री द्वारा 30 जून तक स्थानांतरण प्रक्रिया पूर्ण करने की बात कही जा रही है। हम उसी आधिकारिक जानकारी को आप तक पहुँचा रहे हैं। भविष्य में विभाग द्वारा जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसकी जानकारी भी हम पारदर्शिता के साथ साझा करेंगे।
हमारे मंच का उद्देश्य शुरू से ही शिक्षकों एवं शिक्षा जगत से जुड़े सभी लोगों को विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराना और उनकी यथासंभव सहायता करना रहा है। आप सभी के विश्वास और सहयोग के लिए हम आभारी हैं तथा अपेक्षा करते हैं कि सूचना के स्रोत और निर्णय लेने वाली संस्था के बीच के अंतर को समझते हुए हमारा सहयोग बनाए रखेंगे।
– DEO Office Team
1 week ago | [YT] | 1
View 0 replies
Bittu Advisor
📢 बिहार के प्रारंभिक शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट
पंचायत/नगर प्रारंभिक शिक्षक नियमावली में संशोधन कर शिक्षकों को जिला कैडर में शामिल करने की तैयारी की जा रही है।
✅ सभी शिक्षक पंचायती राज विभाग के अंतर्गत ही रहेंगे।
✅ पंचायत एवं प्रखंड स्तर के नियंत्रण से मुक्त होकर सीधे उप विकास आयुक्त (DDC) के प्रशासनिक नियंत्रण में आएंगे।
✅ इस व्यवस्था के लागू होने के बाद जिले के भीतर शिक्षकों का स्थानांतरण (Transfer) एवं समानुपातिकरण (Rationalization) अधिक सुगमता से किया जा सकेगा।
✅ शिक्षकों से संबंधित अनुशासनिक कार्रवाई भी त्वरित एवं प्रभावी ढंग से की जा सकेगी।
⚠️ फिलहाल यह प्रस्तावित संशोधन से जुड़ी जानकारी है। अंतिम निर्णय एवं विस्तृत दिशा-निर्देश जारी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।
1 week ago | [YT] | 3
View 0 replies
Bittu Advisor
सरकारी कर्मचारियों के लिए #parents_care_leave पर बड़ा update: 45 दिन सवैतनिक छुट्टी का प्रस्ताव: राज्य सभा में बिल पेश : मंजूर
*"माता-पिता की सेवा अब अधिकार: ‘पवित्र बंधन अवकाश विधेयक 2026’ से कर्मचारियों को मिलेगा 45 दिन का सवेतन अवकाश मिलेगा*। **********************************
*"पवित्र बंधन (माता-पिता देखभाल अवकाश) विधेयक, 2026" (The Sacred Bond (Parent Care Leave) Act, 2026)* का संक्षिप्त विवरण निम्न हैं:-
*विधेयक का मुख्य उद्देश्य*
***********************************
यह विधेयक कर्मचारियों को अपने वृद्ध माता-पिता के स्वास्थ्य, चिकित्सा और भलाई की देखभाल के लिए विशेष सवेतन अवकाश (Paid Leave) प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है।
************************************
*विधेयक के मुख्य प्रावधान* (Key Provisions)
*अवकाश की अवधि*: किसी भी कर्मचारी को अपने पूरे सेवाकाल (Entire Service Period) में कुल मिलाकर अधिकतम 45 दिनों का 'पेरेंट केयर लीव' (Parent Care Leave) मिलेगा।
*माता-पिता की परिभाषा*: इसमें जैविक (Biological), सौतेले, दत्तक (Adoptive) माता-पिता के साथ-साथ सास-ससुर भी शामिल हैं, बशर्ते उनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक हो।
*किस पर लागू होगा*: यह नियम केंद्र व राज्य सरकार के विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और ऐसे निजी संस्थानों पर लागू होगा जहां 10 या उससे अधिक कर्मचारी काम करते हैं।
*वेतन और शर्तें*: *
(१)यह पूरी तरह से सवेतन (Full Pay) अवकाश होगा।
(२))इसे कर्मचारी की किसी अन्य जमा छुट्टी (जैसे- कैजुअल या अर्न लीव) से नहीं काटा जाएगा।
(३)बची हुई छुट्टियों के बदले नकद भुगतान (Encashment) नहीं मिलेगा।
*आवेदन की प्रक्रिया*: छुट्टी के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट या अस्पताल में भर्ती होने के दस्तावेज देने होंगे। आपात स्थिति (Emergency) में बिना पूर्व अनुमति के भी छुट्टी ली जा सकती है, लेकिन 7 कार्य दिवसों के भीतर दस्तावेज जमा करने होंगे।
*कर्मचारी संरक्षण और दंड* (Protection & Penalties)
(१)कर्मचारियों की सुरक्षा: इस छुट्टी का लाभ उठाने वाले किसी भी कर्मचारी को प्रमोशन, इंक्रीमेंट या ट्रांसफर के मामले में किसी भी तरह के भेदभाव का सामना नहीं करना पड़ेगा।
*नियोक्ता पर जुर्माना*: यदि कोई कंपनी या नियोक्ता बिना किसी ठोस कारण के यह छुट्टी देने से मना करता है या कर्मचारी को परेशान करता है, तो उस पर ₹50,000 से लेकर ₹2,00,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
*फर्जीवाड़े पर कार्रवाई*: यदि कोई कर्मचारी जाली मेडिकल दस्तावेज देकर छुट्टी लेता है, तो उस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी और उसे छुट्टी के दौरान मिला वेतन वापस करना पड़ सकता है।
*विधेयक लाने के कारण* (Objects and Reasons)
बढ़ती बुजुर्ग आबादी: भारत में बुजुर्गों की आबादी तेजी से बढ़ रही है और काम के सिलसिले में युवाओं के बाहर रहने के कारण देखभाल की कमी हो रही है।
*सैंडविच जनरेशन' पर दबाव* 35 से 55 वर्ष के वे कर्मचारी जो एक साथ अपने बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल कर रहे हैं, उन पर अत्यधिक मानसिक और आर्थिक दबाव है।
*सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण*: भारतीय संस्कृति के 'मातृ देवो भव, पितृ देवो भव' और 'पुत्र धर्म' के सिद्धांतों को कानूनी और व्यावहारिक रूप से समर्थन देना ताकि नौकरी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाया जा सके।
संक्षेप में, *यह एक कल्याणकारी विधेयक है जो यह सुनिश्चित करता है कि कर्मचारियों को बीमारी के समय अपने वृद्ध माता-पिता की देखभाल करने के लिए अपनी नौकरी या वेतन का नुकसान न उठाए*।
2 weeks ago | [YT] | 6
View 0 replies
Bittu Advisor
बक्सर : देर से आने और जल्दी जाने वाले 239 से अधिक शिक्षकों से स्पष्टीकरण
इस बार तो 9:31 पर भी उपस्थिति बनाने वालों से स्पष्टीकरण मांगा गया है
6 months ago | [YT] | 10
View 2 replies
Bittu Advisor
आखिरकार यूपी में शिक्षक भर्ती विज्ञापन जारी हो ही गई!
परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान और गणित विषय के 29,334 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार आगे बढ़ी है!
भर्ती के तहत 1700 से अधिक रिक्त पदों पर चयन के लिए बुधवार को विज्ञापन जारी कर दिया गया। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 29 जनवरी और शासन के 19 जुलाई के आदेश के अनुपालन में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
#up
7 months ago | [YT] | 20
View 0 replies
Bittu Advisor
📢 विशेष सूचना बिहार के शिक्षकों के लिए! 😏
प्रिय शिक्षकों,
अगर आपको अपनी नौकरी, वेतन और सम्मान से ज़्यादा राजनीतिक पार्टी के झंडे से प्यार है —
तो बस अगले चुनावी रैली में पहुँच जाइए! 🎉
सेल्फी लीजिए, नारा लगाइए, और फिर निलंबन पत्र के साथ घर सजाइए। 🏠📜
याद रखिए — “शिक्षक” ज्ञान बाँटने के लिए होते हैं,
राजनीति की भीड़ बढ़ाने के लिए नहीं! 🤦♂️
#शिक्षक_बनें_राजनेता_नहीं
7 months ago | [YT] | 13
View 1 reply
Bittu Advisor
♦️TRE-4 आखरी अपडेट
🚦STET परिणाम के बाद TRE-4 विज्ञापन जारी होगा
🚦ACS महोदय के द्वारा कहा गया कि कुल रिक्तियों की गणना की जारी रही है संभवतः रिक्तियों की संख्या 1 लाख के करीब होगी।
🚦TRE-4 परीक्षा की तिथि दिसंबर-2025 बताई गई है।
🚦BSPC कैलेंडर में परीक्षा तिथि जल्द अपडेट किया जाएगा
⚠️अब कल क्या होगा कोई नहीं जानता इसलिए विरोध में भौंकने वाले भौंकते रहें।
📍सूचना समाप्त
8 months ago | [YT] | 39
View 2 replies
Bittu Advisor
💟 BPSC TRE 4 💟
आज जो आंदोलन हुआ उसका निष्कर्ष
निम्न है:-
TRE 4 की बहाली पर ACS ने कहा हम लोग
1 लाख पदों पर बहाली करेंगे,
लेकिन विज्ञापन 20 नवम्बर को जारी होगा
और परीक्षा दिसम्बर में ही होगा।
✅ मतलब नई सरकार के गठन होने बाद ही विज्ञापन जारी करेंगे।
✅ TRE 4.0 की बहाली पर पूर्ण रूप से विराम लग गया है।
NDA सरकार को उखाड़ फेंकिए सभी मिलकर।
8 months ago | [YT] | 141
View 26 replies
Bittu Advisor
बड़ी खबर!
पटना में आयोजित TRE 4 आंदोलन से 7 सदस्यीय डेलिगेशन टीम को ACS साहब से मिलवाया गया!
इसके उपरांत डेनिगेशन टीम को आश्वाशन दिया गया कि 1 लाख के आस पास बहाली आएगी!
विज्ञापन 20 नवंबर के आस पास आएगी! अभी रिक्ति रोस्टर पूर्ण नहीं हुआ है! अतः जो लोग रोस्टर पूर्ण होने की खबर लगातार दे रहे थे वह खबर गलत साबित हुआ!
8 months ago (edited) | [YT] | 64
View 3 replies
Load more